ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

छेडखानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

20-Aug-2024
बिलासपुर। ( शोर संदेश )  गांव का सुनील सूर्यवंशी पीडिता को गंदा ईशारा करके हाथ बाह कमर को पकडकर छेडखानी किया है मना करने पर सुनील सूर्यवंशी पीडिता के बाल एवं गला को पकडकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है मारपीट से मना किया तो सुनील सूर्यवंशी का पिता राधेश्याम सूर्यवंशी भी हाथ मुक्का से पीडिता के साथ मारपीट किया है जिससे पीडिता को चोंट आया है कि रिपोर्ट पर थाना सीपत में अप क्रमांक 388/2024 धारा 74, 75, 115(2), 3(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को हालात से अवगत कराया गया, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा छेडखानी के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देेश पर, थाना प्रभारी सीपत के द्वारा टीम तैयार कर आरोपी की पता साजी कर आरोपी सुनील सूर्यवंशी एवं राधेश्याम सूर्यंवशी को गिरफ्तार किया कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना सीपत पुलिस का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी-
 1. सुनील कुमार सूर्यवंशी पिता राधेश्याम सूर्यवंशी उम्र 27 साल 
2. राधे सूर्यवंशी उर्फ राधेश्याम पिता गंगाराम उम्र 58 साल साकिनान थाना सीपत           
 

छात्रा को परेशान करने वाले बाप-बेटे गिरफ्तार, जेल दाखिल

20-Aug-2024
बिलासपुर। ( शोर संदेश )   रविवार की शाम सीपत क्षेत्र मोहल्ले के नल में पानी लेने के लिए गई पीड़ित छात्रा ने बताया कि सीपत में रहने वाले सुनील कुमार सूर्यवंशी (27) ने उससे छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर युवक ने छात्रा की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान छात्रा ने शोर मचाया तो युवक का पिता राधेश्याम सूर्यवंशी (58) वहां पर आ गया। उसने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए मारपीट करते हुए छेड़खानी की। इस दौरान गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। इसे देखते हुए पिता-पुत्र वहां से चले गए। छात्रा ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। डीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि सीपत क्षेत्र में रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने छेड़खानी की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने छेड़खानी और मारपीट का मामला दर्ज कर पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित पिता-पुत्र को न्यायालय में पेश किया है।
 

150 क्विंटल चावल से भरे ट्रक चुराए, 2 शातिर गिरफ्तार

19-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )   150 क्विंटल चावल से भरे ट्रक वाहन को चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है।अभिषेक अग्रवाल ने थाना गोबरानवापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह सदर रोड लोहा बाड़ा नवापारा के पास रहता एवं राईस मिलर्स का व्यवसाय करता है। 17.08.2024 को प्रार्थी को उसके ट्रक चालक ने फोन पर सूचना दिया कि 16.08.2024 के प्रातः 11.00 बजे उसने चांवल 300 बोरा 150 क्विंटल से भरी टाटा ट्रक क्रमांक सी जी 07 सी ए 1347 को थ्ब्प् गोदाम नवापारा मेन रोड किनारे खड़ी कर अपने घर पारागांव चला गया था दिनांक 17.08.2024 के सुबह आकर ट्रक वाहन को अपने खड़े स्थान पर देखा तो वाहन वहां नही था। जिस पर प्रार्थी उक्त स्थान पर जाकर देखा तो ट्रक खड़ी किये स्थान पर नही था कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के चांवल से भरे ट्रक को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में अपराध क्रमांक 353/24 धारा 303(2), 3(5) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक नया रायपुर कर्ण कुमार उईके, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, थाना प्रभारी गोबरानवापारा प्रशिक्षु उपुअ प्रांशु तिवारी तथा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोबरा नवापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके वाहन चालक से विस्तृत पूछताछ करते हुए आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल सहित आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु मुखबीर लगाये गये। इसी दौरान टीम के सदस्यों को प्रकरण में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा गोबरा नवापारा निवासी दीपेश बांधे एवं उमेश धु्रव की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा ट्रक वाहन चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सम्पूर्ण मशरूका चावल 300 बोरा 150 क्विंटल मय ट्रक वाहन सी जी 07 सी ए 1347 जुमला कीमती लगभग 9,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी - 01. दीपेश बांधे पिता हेमुराम बांधे उम्र 24 साल निवासी पारागांव वार्ड नं. 03 थाना गोबरानवापारा रायपुर। 02. उमेश धु्रव पिता इन्दरमन धु्रव उम्र 24 साल निवासी वार्ड नं. 06 शिव चौक पारागांव थाना गोबरानवापारा रायपुर।

हॉस्पिटल से ऑक्सीजन पाईप चुराने वाला गिरफ्तार

19-Aug-2024
धमतरी।   ( शोर संदेश )  हॉस्पिटल से ऑक्सीजन पाईप चुराने वाला गिरफ्तार हुआ है। 18/08/2024 को 12:40 बजे करीबन सिविल अस्पताल कुरूद आक्सीजन हाउस मे घुसकर दिनदहाडे आक्सीजन प्लांट का 04 नग पाईप कीमती 40,000/- रू को चोरी कर ले जाने थाना कुरूद में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी एवं थाना स्टॉफ द्वारा आरोपी का त्वरित पतासाजी कर आरोपी दुर्गा प्रसाद को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर उसके पास से अस्पताल के पीछे छिपाकर रखे 04 नग आक्सीजन पाईप 3.3 फीट का 04 नग बोल्ट, 04 नग नट, 04 खिला कापर, 01 नग पाना को जप्त कर अपराध सबुत पाया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना कुरूद में अप०क्र. 360/24 धारा 331 (3), 305 (e) बीएनस.के तहत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड माननीय न्यायालय पेश कर जिला जेल दाखिल कराया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरी.अरूण साहू,सउनि.सुरेश नंद,आर.दिलेश्वर टंडन, आर.महेश साहू,लोकेश सिन्हा का विशेष योगदान रहा। आरोपी का नाम दुर्गा प्रसाद ध्रुव पिता राधेश्याम ध्रुव उम्र 28 वर्ष सा० कन्हारपुरी थाना कुरूद जिला धमतरी छ०ग 

नवा रायपुर की सड़कों में स्टंटबाजी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

17-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर  संदेश )  थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत नया रायपुर के सड़कों में अलग-अलग दोपहिया वाहनों में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने दोपहिया वाहनों में स्टंट करते हुए स्वयं तथा दूसरों के साथ दुर्घटना होने एवं मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर घेराबंदी कर सड़क में बाईक से स्टंट करने वाले 5 बाईक राईडर्स को पकड़कर उनके विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई।
 

ओडिशा से गांजे लेकर आने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

17-Aug-2024
अंबिकापुर।  ( शोर  संदेश ) ओडिसा से गांजा लाकर बनारस जाने बस की प्रतीक्षा कर रहे दो युवकों को अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 22 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपितों में दिनेश पासवान उर्फ़ छोटन (30) तथा प्रदीप पासवान उर्फ़ अलोक (20) निवासी मचवन पोस्ट तियरा थाना शाहबगंज जिला चंदौली उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। दो युवक अपने ट्रॉली बैग एवं एक अन्य बैग में गांजा लेकर नया बस स्टैंड रैन बसेरा के अंदर बनारस जाने वाली बस का इंतज़ार कर रहे हैं, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई कर दोनों युवकों की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे ओडिसा से गांजा क्रय कर अंबिकापुर लाकर उत्तरप्रदेश बिक्री हेतु ले जा रहे थे। आरोपितों से पूछताछ में गांजा के अवैध कारोबार के संबंध में भी पुलिस को जानकारी मिली है। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक केके यादव, प्रधान आरक्षक देवनारायण नेताम, आरक्षक शिव राजवाड़े, मंटू गुप्ता, संजय तिवारी शामिल रहे।
 

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में चेन स्नैचिंग करने वाले पकड़ाये

17-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर  संदेश )  राजधानी रायपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं की गैंग को पुलिस ने पकड़ा है। ये गैंग महिला श्रद्धालुओं को टारगेट कर गले से सोने की चेन चोरी करते थे।
वारदात को अंजाम देने महिलाएं उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से रायपुर पहुंची थी। पुलिस ने एक होटल में रेड मारकर 5 महिलाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। राखी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस रेलवे स्टेशन के होटलों में रूटीन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जानकारी मिली कि वेलकम होटल में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उनके बैग से 3 सोने की चेन बरामद की गई। महिलाओं ने कड़ाई से पूछताछ में बताया कि ये चेन नवा रायपुर में चल रहे शिवमहापुराण कथा से चोरी की गई है।
गनौद/खरखराडीह गांव में चल रहे कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग जुट रहे थे। इस बीच कई महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही थी। जिसकी पुलिस के पास लगातार शिकायतें आ रही थी। हालांकि, पुलिस इन घटनाओं को रोकने में असफल हुई। लेकिन रूटीन चेकिंग में इस वारदात से जुड़े आरोपियों को दबोच लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये शातिर महिलाएं भीड़भाड़ वाली जगह पर महिलाओं को टारगेट करती है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ बाहर निकल रही होती है। इस दौरान तंग जगहों पर खड़े होकर ये महिलाओं के गले में झपट्टा मारती हैं। फिर तेजी से चेन खींचकर फरार हो जाती है। कई बार यह अपने साथ मौजूद दूसरी महिलाओं को चेन थमा देती हैं। जिससे पकड़े जाने से भी बच जाते हैं।a

युवक की हत्या करने वाले पांच नाबालिग समेत 13 आरोपी पकड़ाए

16-Aug-2024
दुर्ग। ( शोर  संदेश ) पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की आधी रात डंडे से पिटाई की बाद में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के तीसरे हत्या में शामिल 13 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें नाबालिग और 8 युवक शामिल थे। पुलिस ने सभी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि बोरसी भाठा वार्ड 50 निवासी शुभम बंदे ( 20 वर्ष) की 12 अगस्त रात करीब 11 से 12 के बीच उसकी कुछ युवकों से पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने उस पर चाकू व डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक पेट व पीठ पर चाकू मारकर सभी फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल से निजी अस्पताल ले जा रहे थे। इस दौरान उसकी मौत हो गई। शुभम बंदे टाइल्स लगाने का काम करता था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रविश यादव को पहले हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर 12 अन्य आरोपियों को पकड़ा है। उनमें 5 नाबालिग भी शामिल हैं। पकड़े गए अन्य आरोपियों में आजाद चौक निवासी साहिल यादव, वृंदानगर बोरसी निवासी मुरली यादव, अमन भट्ट, ओम ठाकुर, सुभाष चौक बोरसी निवासी दिनेश यादव, गैलेक्सी हाइट्स अटल आवास पद्मानभपुर निवासी हरीश मुगरी समेत 5 नाबालिग शामिल हैं। 

अस्पताल में मरीजों को परोसा मुर्गा-भात, 3 आरोपी गिरफ्तार

16-Aug-2024
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।   ( शोर संदेश ) जिला अस्पताल में सावन माह के दौरान मरीजों को मुर्गा-भात परोसने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हिन्दू संगठनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी और इस मामले में गौरेला के एकता नगर के रहने वाले ओबेश खान, पेंड्रा के रहने वाले मोहम्मद शहाबुददीन, गौरेला के रखने वाले सखर फारूखी को बीएनएस एक्ट की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया जहां सभी को 21 अगस्त तक जेल भेज दिया गया है। मामला जिले के गौरेला थाना का है।
पेंड्रा जिला प्रशासन के द्वारा जिला चिकित्सालय के सामने गुरूकुल मैदान में आजादी का पर्व मनाया जा रहा था। उसी दौरान जिला अस्पताल में कुछ अज्ञात लोग खाने पीने का सामान वितरित करने एक गाड़ी में पहुंचे और मुर्गा- भात वितरण करने लगे। तभी वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने विरोध करते हुए वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद खाना बांटने वाले लोग वहां से चले गये। इस मामले की जानकारी सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा को मिली तो वो मौके पर पहुंचे। जहां स्टॉफ से मामले की जानकारी लेने के बाद गौरेला थाना में इसकी लिखित शिकायत भेजी और एफआईआर के लिये कहा।
वहीं सावन के महीने में और स्वतंत्रता दिवस के दिन सरकारी जिला अस्पताल में मुर्गा भात बांटने की जानकारी बजरंग दल और दूसरे संगठनों को हुयी तो वो जिला अस्पताल पहुंचे। जहां सीएमएचओ के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुये उन्होंने आपत्ति दर्ज करायी।
सीएमएचओ बोले- किसी को भी नहीं दी गई थी अनुमति, बाजू से आये थे
इस मामले को लेकर सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, किसी को भी अस्पताल में इस प्रकार खाना बांटने की परमिशन नहीं दी गयी थी। खाना बांटने वाले लोग मुख्य गेट से नहीं आये है, जहां सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। वे बाजू में स्थित छोटे दरवाजे से आए थे।

ढाबा में अवैध शराब बिक्री मामले में ढाबा संचालक गिरफ्तार

16-Aug-2024
बिलासपुर।  ( शोर  संदेश )  पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार शराब/गांजा/नशीली पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
इसी परिप्रेक्ष्य में 14 अगस्त के शाम को थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन को सूचना मिली कि अपना ढाबा संचालक मंगेश सिंह के द्वारा ढाबे में अवैध रूप से शराब बिक्री किया जा रहा है।सूचना पर कोनी थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर अपना ढाबा सेंदरी में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां अपना ढाबा संचालक से शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर ढाबा संचालक मंगेश सिंह पिता अरविंद सिंह उम्र 34 साल साकिन सेंदरी के द्वारा 10 नग सिंबा कंपनी का बियर,9 पाव मेकडॉवल no.1 कंपनी का अंग्रेजी शराब, कुल 8.120 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 4090 रु. पेश करने पर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत‌् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, सीएसपी सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल और थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन और स्टाफ़ की सराहना की है ।
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account