ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

ATM में तोड़फोड़ कर की चोरी, गिरफ्तार

26-Aug-2024
भिलाई।   ( शोर संदेश ) पीएनबी बैंक और हिटाची एटीएम में तोड़फोड़ करने वाले दो युवक और दो अपचारी बालको को पुलिस ने पकड़ा है।आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 324(5),62,3(5), 331(4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि नेवई भाठा उमरपोटी मार्ग में स्थित हिटाची कंपनी का एटीएम मशीन में आसामिजक तत्वों द्वारा चोरी कर तोडफोड किया था। इस दौरान पुलिस ने सीसी कैमरों को खंगालने पर तीन युवकों द्वारा घटना को अंजाम देना दिख रहा था। नेवई टीआई आनंद शुक्ला और उतई टीआई विपिन रंगारी अपने अपने थाना के बल के साथ मौके पर पहुचे। इस दौरान संदेही युवकों में बालाजी नगर गांधी विद्यालय खुर्सीपार निवासी एस वंशी राव और वार्ड 34 केनाल रोड उडिया मोहल्ला दीशु जगत, दो अपचारी बालको को पकड़ा गया। पुलिस पुछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो दोस्तों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी बाइक सीजी 07 सीके 7795 में बैठकर उमरपोटी रोड उतई पहुंचे। जहां सड़क किनारे पीएनबी बैंक का एटीएम में गार्ड नहीं होने से आरोपियों ने डंडा से एटीएम को तोडकर 23 हजार रूपये चोरी किया। उसके बाद उमरपोटी स्वागत गेट के पास स्थित हिटाची एटीएम में भी जमकर तोडफोड किया। आरोपियों से बाइक और नगदी जब्त किया गया है। कार्रवाई में टीआई नेवई आनंद शुक्ला, टीआई उतई विपिन रंगारी, सउनि गंगाराम यादव, सुरेन्द्र तारम, अश्वनी कुमार;उतई प्रआर सूरज पाण्डेय, दिनेश्वर, उतई आरक्षक अजित यादव, रवि बिसाई, चंदन भास्कर, लक्ष्मी नारायण यादव, विकास शर्मा, अब्दुल शफीक, चितरंजन देवांगन, संतोष कोमा, छत्रपाल वर्मा, हेमशंकर, भानुप्रताप यादव शामिल थे।

अवैध शराब की तस्करी करने वाला तस्कर गिरफ्तार

26-Aug-2024
रायपुर।    ( शोर संदेश )   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना मुजगहन के सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार साहू हमराह आरक्षक 602 योगेश वर्मा महिला आरक्षक 1873 गायत्री खरे एवं हमराह पेट्रोलिंग स्टॉफ 2444 के मुखबीर सूचना तस्दीक पर आरोपी 1. गौतम बघेल उम्र 26 साल साकिन सिद्धार्थ चौक थाना टिकरापारा रायपुर जो बोरियाकला भाटापारा तालाब के पास में अवैध रूप से शराब बिक्री करते मिलने पर कब्जे से जप्ति 32 पौवा देशी मंदिरा मसाला शराब जुमला 5.760 बल्क लीटर कीमती 3840 रुपए जप्त कर अपराध क्रमांक 216/2024 धारा 34(2) ख आब.एक्ट अपराध कायम किया गया न्यायिक रिमांड हेतु रायपुर न्यायालय रवाना किया गया।
 

लाखों रुपए कैश के साथ 6 जुआरी गिरफ्तार

25-Aug-2024
रायगढ़।  ( शोर संदेश )  घरघोड़ा टीआई अमित कुमार तिवारी ने छापेमारी कर जुआरियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कटंगडीह के जंगल में मेन रोड किनारे कुछ लोग हार-जीत के नाम पर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीआई अमित कुमार तिवारी ने हमराह स्टाफ और गवाहों के साथ ग्राम कटंगडीह की ओर रवाना होकर घेराबंदी की। पुलिस को देख कुछ जुआरी भागने में सफल रहे, जबकि 6 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹1,24,940 नगद, 52 पत्तों की ताश, और एक चटाई बरामद की। 
आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया और उनके खिलाफ पृथक से धारा 170/126,135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। इस रेड कार्रवाई में घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी के साथ सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा, आरक्षक किशोर कुमार राठौर, राजेश कुमार राठौर, चंद्रशेखर चंद्राकर, भानु प्रताप चंद्रा, और दीप रोशन एक्का शामिल थे। 
 

लग्जरी कार में घूम घूम कर युवाओं को कर रहे थे नशे की सप्लाई, दो आरोपी पकड़ाए

24-Aug-2024
भिलाई।  ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लग्जरी कार से घूम-घूमकर लोगों को हेरोइन बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास छह ग्राम हेरोइन जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों के जरिए जल्द ही बड़े सरगना को पकड़ेंगे।
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि दुर्ग पुलिस अधीक्षक पूरे जिले में “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत हर संदिग्ध वाहन को चेक करने और अवैध नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
23 अगस्त को जामुल पुलिस को मुखबिर के जरिए ये सूचना मिली कि 2 लोग हेरोइन (चिटटा) लेकर सिलवर रंग की डस्टर कार से घूम रहे हैं। आरोपी नशे को जामुल क्षेत्र में युवाओं को बेचने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलते ही जामुल और क्राइम की टीम ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी करने का प्लान बनाया।
इसी दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी कार से खुर्सीपार से शंकर नगर जामुल की ओर आ रहे हैं। पुलिस की टीम ने एसएस हॉस्पिटल शंकर नगर के पास डस्टर कार CG 10 NC 9998 को रोक लिया। कार के अंदर दो लोग सवार थे।
6 ग्राम हेरोइन की कीमत 40 हजार
पूछने पर उन्होंने अपना नाम रोशन कुमार और दीपक गुप्ता बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से 40 हजार रुपए कीमत की 6 ग्राम हेरोइन। उसे तौलकर देने के लिए इलेक्ट्रानिक तराजू और एक चाकू मिला। पुलिस ने गाड़ी सहित सभी चीजों को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि उन्होंने आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ की है। वह लोग इसे किसी ट्रक ड्राइवर से लिए थे। जिस तरह से इनके पास इलेक्ट्रॉनिक तराजू और हेरोइन मिला है, उससे साफ है कि वो लोग नशे का अवैध कारोबार करते हैं। पुलिस जल्द उनको रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी और मुख्य आरोपी तक पहुंचेगी।

तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराते युवक गिरफ्तार

22-Aug-2024
तिल्दा।   ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा में पुलिस ने शराब दुकान के सामने मेन रोड पर युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी अकबर पारधी (21) ग्राम जलसो का रहने वाला है।
20 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेवरा शराब दुकान के सामने मेन रोड पर अपने हाथ में एक धारदार चाकू लेकर खड़ा है। युवक चाकू लहराते हुए आने जाने वालो लोगों को डरा धमका रहा है।
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। युवक के के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

महाराष्ट्र की महिला चोर गिरोह प्रदेश में सक्रिय, भीड़ वाली वाली जगहों पर महिलाओं को करती हैं टारगेट

21-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )   रायपुर में महाराष्ट्र की महिला चोर गैंग का खुलासा हुआ है। ये ऑटो में बैठी महिलाओं से सवारी बनकर चालाकी से पर्स, गहने पार कर देती थीं। पुलिस ने ऐसे ही एक मामले में गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
शातिर महिलाएं भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी महिलाओं को टारगेट कर चेन, पर्स और मोबाइल पार करती थीं। पुलिस ने इस तरह की ठगी के पैटर्न और इनसे बचने के तरीके भी बताएं हैं।
इस तरह देते थे चोरी को अंजाम
पीड़िता पुष्पा धुव्र के मुताबिक 10 अगस्त को पंडरी जाने के लिए वो भाठागांव चौक से ऑटो में सवार हुई। पुष्पा अपने बैग के अंदर एक छोटे पर्स में करीब 14 हजार रुपए नगद और कुछ चिल्लहर रखे थे। कुछ दूरी पर ऑटो में तीन महिलाएं भी सवार हो गई जो आपस में मराठी भाषा में बातें कर रही थी। फिर बस स्टैंड के पहले हनुमान मंदिर के पास तीनों महिलाएं उतर गई।
ऑटो जब शास्त्री चौक के पास पहुंचा तो पुष्पा ने पैसे देने के लिए बैग देखा तो पर्स गायब मिला। पुष्पा को उन महिलाओं पर शक हुआ तो उसने पुरानी बस्ती थाने पर जाकर शिकायत दर्ज कराई।
इस घटना के करीब 10 दिन बाद पुलिस ने छानबीन करते हुए तीन महिलाओं को लाखेनगर चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर पश्चिम ASP दौलतराम पोर्ते के मुताबिक पकड़ीं गई तीनों महिलाएं नागपुर की रहने वाली हैं। गैंग के सदस्य अलग-अलग राज्यों में घूम कर शातिर तरीके से चोरी और ठगी को अंजाम देतीं हैं। ये ज्यादातर सोने की चेन, पर्स और मोबाइल को टारगेट करती हैं।
ये भीड़भाड़ वाली जगह में टारगेट खोजते हैं। चोरी के बाद ये एक दूसरे को इशारा कर देती हैं। फिर सभी एक साथ मौके से फरार हो जाती हैं। गैंग किसी भी शहर में करीब 6 से ज्यादा वारदातें करता है। फिर ये उस शहर को छोड़ देते हैं।
गिरफ्तार की गईं महिला चोरों के नाम
शिल्पा उमे (35) निवासी, नागपुर महाराष्ट्र।
रुचि बिसने (40) नागपुर, महाराष्ट्र।
मनीषा बिसने (30) नागपुर, महाराष्ट्र।

अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

21-Aug-2024
बिलासपुर।   ( शोर संदेश )  पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा लगातार अवैध नशे के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।इसी परिप्रेक्ष्य में 20 अगस्त को थाना सीपत के द्वारा वाहन चेकिंग पाईंट फिक्स पाईंट ड्यूटी नवाडीह चैक सीपत ड्यूटी पर था कि नवाडीह चैक सीपत में ड्यूटी के दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि देशी शराब भटठी सीपत से दो लड़के एक मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 ईएन 5598 में भारी मात्रा में देशी प्लेन शराब लेकर ग्राम जांजी मटियारी की ओर जाने वाले है। सूचना पर सीपत थाना प्रभारी द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहां आरोपी कैलाश टंडन पिता मनहरण टंडन उम्र 19 साल साकिन देवरी लाखापारा एवं अपचारी बालक साकिन देवरी लाखापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर के कब्जे से 100 नग देशी मदिरा प्लेन शराब कुल मात्रा 18 लीटर कीमती 9000 रू एवं मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 ईएन 5598 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
1. कैलाष टंडन पिता मनहरण टंडन उम्र 19 साल साकिन देवरी लाखापारा थाना सीपत जिला बिलासपुर छ0ग0
2. अपचारी बालक।
जप्ती शराब-
1. 100 नग देशी मदिरा प्लेन शराब कुल मात्रा 18 लीटर कीमती 9000 रू
2. मोटर सायकल क्रमांक सीजी 10 ईएन 5598

16 पौवा देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

21-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में 19 अगस्त को थाना गुढियारी पुलिस को सूचना मिली कि खालबाडा तिरंगा अण्डा सेंटर के पीछे एक महिला अपने पास शराब रखी हुई है, जो शराब को सफेद नीला हरा रंग थैला में रखी हुई है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने निर्देशन पर मुखबीर की सूचना में बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया।
आरोपिया कमला बेसरा पति स्व. देखन बेसरा उम्र 50 वर्ष साकिन खालबाडा तिरंगा अण्डा सेंटर के पीछे गुढियारी थाना रायपुर के पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में 16 पौवा देशी मदिरा मशाला रखा होना पाया गया, जिस पर आरोपिया कमल बेसरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सफेद नीला हरा रंग के थैला में रखे 16 पौवा देशी मदिरा मशाला कीमती 1760 रूपये बिक्री रकम 220 रूपये जुमला कीमती 1980 रूपये जप्त कर आरोपिया के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 542/24 धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपिया- कमला बेसरा पति स्व. देखन बेसरा उम्र 50 वर्ष साकिन खालबाडा तिरंगा अण्डा सेंटर के पीछे थाना गुढियारी रायपुर।

भीड़ का फायदा उठाकर उठाईगिरी करने वाली नागपुर गिरोह की तीन महिलाएं गिरफ्तार

20-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  भीड़ का फायदा उठाकर उठाईगिरी और दुकानों से चोरी करने वाली महिलाओं के गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह की महिलाएं त्योहारी सीजन देखकर रायपुर समेत कई जिलों में आर्टिफिशियल ज्वेलरी बेचने के लिए आती हैं।
भीड़भाड़ वाली जगहों और सवारी वाहनों में बैठकर लोगों के पर्स, कैश, सोने की चैन, मोबाइल सहित कीमती चीजें पार कर देती हैं। यह काम इतनी सफाई से करती हैं कि शिकार व्यक्ति को इसकी जानकारी घटना के कई देर बाद लगती है। पुष्पा ध्रुव ने पुलिस में एफआईआर कराई थी कि 10 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे वो अपने पति के साथ पंडरी जाने के लिए भाठागांव चौक से ऑटो में बैठी थी। वह अपने साथ एक झोला रखी थी। उसमें एक पर्स था जिसमें 14 हजार थे। चौक से थोड़ी दूर पर 3 महिलाएं ऑटो में बैठी।
बस स्टैंड के पहले हनुमान मंदिर के सामने तीनों महिला उतर कर चली गई। महिला अपने पति के साथ शास्त्री चौक में उतरी और ऑटो का किराया देने के लिए पर्स खोला तो पर्स नहीं था। उन्होंने पुरानी बस्ती थाने में तीनों महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी। इसी दौरान महिला के बताए अनुसार 3 महिलाओं को लाखेनगर में घूमने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शिल्पा, रुचि बिसने और मनीषा बिसने बताया। तीनों नागपुर महाराष्ट्र की रहने वाली हैं।

अनुष्ठान के नाम पर महिला से 18 लाख की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

20-Aug-2024
 रायपुर।  ( शोर संदेश )  रायपुर के गुढ़ियारी में 18 लाख रुपए की डकैती की खबर झूठी निकली। पति-पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठाकर एक तांत्रिक ने महिला से अनुष्ठान के नाम पर 30 लाख रुपए मांगे थे। जिसके बाद महिला ने उसे 16 लाख कैश 2-3 लाख के जेवर उसे दे दिए। इसके बाद पुलिस के पास जाकर शिकायत कर कहा कि, घर पर डकैती हो गई है।
मामला आदर्श विहार गुढ़ियारी इलाके का है। पुलिस को रक्षाबंधन के दिन सुबह-सुबह डकैती की खबर मिलती है, पता चलता है कि, एक घर पर 3-4 लोगों ने डकैती को अंजाम दिया है। पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ वहां पहुंचती है और जांच शुरू करती है।
पहले तो डॉग बार-बार परिवार के मेंबर के पास जाकर रुक जा रहा था। उरला सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जांच में भी दूसरी ही कहानी सामने आ रही थी। जब कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि महिला एक तांत्रिक के संपर्क में थी।
पुलिस ने बताया कि, महिला स्वाति केसरवानी घर में सुख-शांति के लिए तांत्रिक विजय पांडेय से मिलते रहती थी। तांत्रिक ने महिला को बताया कि, तुम्हारा पति एक तांत्रिक अनुष्ठान कर रहा है, जिसमें तुम्हारे दोनों बच्चे और तुम मर जाओगी। लगातार डराते हुए उसने महिला को झांसे में लिया।
विजय पांडेय ने यह भी कहा कि, अगर मुझे 30 लाख रुपए देती हो तो एक ऐसा अनुष्ठान करूंगा की सब ठीक हो जाएगा। सब बच जाएंगे और घर पर भी सब अच्छा हो जाएगा। महिला उसकी बात में आकर पैसे के जुगाड़ में लग गई।
तांत्रिक ने कहा- झूठी कहानी बताओ
घर पर स्वाति के पति रवि के पैसे रखे हुए थे। तांत्रिक विजय पांडेय ने महिला से कहा कि, उस पैसे को वहां से निकालकर ले आओ। साथ ही सोने-चांदी के जो भी जेवरात हैं उसे भी ले आओ और एक झूठी कहानी बता देना कि 3-4 लोग डकैती कर ले गए।
तांत्रिक के कहने पर महिला ने पहले उसे अनुष्ठान के लिए 16 लाख रुपए और जेवर दे दिए। घर आकर रविवार की सुबह 112 में कॉल कर घर में डकैती की सूचना दी। मौके पर पहुंची गुढ़ियारी पुलिस को महिला और उसके दोनों बच्चों ने बताया कि घर पर रात तीन बजे चार चोर घुसे थे।
महिला ने बच्चों को झूठी कहानी बताई थी
महिला के बताए मुताबिक, बच्चों ने भी पुलिस से कहा कि, सभी चोर काला कपड़ा पहने हुए थे जिसमें से एक व्यक्ति 6 फीट की हाइट का था। महिला ने कहा कि, वह और उसके बच्चे एक कमरे में सो रहे थे और उसके पति दूसरे कमरे में थे। चोर छत से घर में घुसे थे, मुझे रस्सी से बांधा और सारे रुपए और जेवर लेकर फरार हो गए।
हालांकि मौके पर जब पुलिस की टीम पहुंची तो कहानी और ही नजर आई। महिला ने भी डरकर अपने पति को सारी सच्चाई वहीं बता दी। इसके बाद एंटी क्राइम साइबर यूनिट की मदद से आरोपी की तलाश की गई और उसे भाटागांव से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से कैश और जेवरात भी बरामद कर लिए हैं।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account