ब्रेकिंग न्यूज

ढाबा में अवैध शराब बिक्री मामले में ढाबा संचालक गिरफ्तार

16-Aug-2024
बिलासपुर।  ( शोर  संदेश )  पुलिस लगातार नशे के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक जिला बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर के शहरी तथा सभी ग्रामीण थानो में लगातार शराब/गांजा/नशीली पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
इसी परिप्रेक्ष्य में 14 अगस्त के शाम को थाना प्रभारी कोनी नवीन कुमार देवांगन को सूचना मिली कि अपना ढाबा संचालक मंगेश सिंह के द्वारा ढाबे में अवैध रूप से शराब बिक्री किया जा रहा है।सूचना पर कोनी थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम भेजकर अपना ढाबा सेंदरी में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां अपना ढाबा संचालक से शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर ढाबा संचालक मंगेश सिंह पिता अरविंद सिंह उम्र 34 साल साकिन सेंदरी के द्वारा 10 नग सिंबा कंपनी का बियर,9 पाव मेकडॉवल no.1 कंपनी का अंग्रेजी शराब, कुल 8.120 लीटर अंग्रेजी शराब कीमती 4090 रु. पेश करने पर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत‌् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, सीएसपी सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल और थाना प्रभारी नवीन कुमार देवांगन और स्टाफ़ की सराहना की है ।
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account