ब्रेकिंग न्यूज

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में चेन स्नैचिंग करने वाले पकड़ाये

17-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर  संदेश )  राजधानी रायपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कथा में चेन स्नेचिंग करने वाली महिलाओं की गैंग को पुलिस ने पकड़ा है। ये गैंग महिला श्रद्धालुओं को टारगेट कर गले से सोने की चेन चोरी करते थे।
वारदात को अंजाम देने महिलाएं उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से रायपुर पहुंची थी। पुलिस ने एक होटल में रेड मारकर 5 महिलाओं के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। राखी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस रेलवे स्टेशन के होटलों में रूटीन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जानकारी मिली कि वेलकम होटल में कुछ संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उनके बैग से 3 सोने की चेन बरामद की गई। महिलाओं ने कड़ाई से पूछताछ में बताया कि ये चेन नवा रायपुर में चल रहे शिवमहापुराण कथा से चोरी की गई है।
गनौद/खरखराडीह गांव में चल रहे कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग जुट रहे थे। इस बीच कई महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटनाएं हो रही थी। जिसकी पुलिस के पास लगातार शिकायतें आ रही थी। हालांकि, पुलिस इन घटनाओं को रोकने में असफल हुई। लेकिन रूटीन चेकिंग में इस वारदात से जुड़े आरोपियों को दबोच लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये शातिर महिलाएं भीड़भाड़ वाली जगह पर महिलाओं को टारगेट करती है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ बाहर निकल रही होती है। इस दौरान तंग जगहों पर खड़े होकर ये महिलाओं के गले में झपट्टा मारती हैं। फिर तेजी से चेन खींचकर फरार हो जाती है। कई बार यह अपने साथ मौजूद दूसरी महिलाओं को चेन थमा देती हैं। जिससे पकड़े जाने से भी बच जाते हैं।a


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account