ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

08-Sep-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नशे पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वालों पर प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट सहित समस्त थाना प्रभारियों को कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 07.09.2024 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में धरसींवा थाना पुलिस की टीम द्वारा धरसींवा क्षेत्रांतर्गत गिरौद रोड किनारे स्थित मंच के पीछे अवैध रूप से शराब बिक्री करते आरोपी कुणाल ऊर्फ आयुष वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 30 पौवा देशी शराब कीमती 3410/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 484/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

लाखो के गांजा के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

07-Sep-2024
भिलाई।  ( शोर संदेश )   दुर्ग पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार क्षेत्र से पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करों से पुलिस ने कुल 45.145 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल होने वाले दो कार और पल्सर बाइक भी जब्त किया है। इस तरह पुलिस ने कुल 17.5 लाख रुपए का मशरुका बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों का अकाउंट भी फ्रिज कराया है। सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
इस पूरे मामले का शुक्रवार को दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग ने खुलासा किया है। आईजी गर्ग ने बताया कि दुर्ग जिले में पहली बार गांजा का फार्वड लिंक  एवं बैकवर्ड लिंक स्थापित कर आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पिन्तू कुमार साहनी जो कि ओड़शा से अवैध रूप से गांजा लाकर जी सरोजनी के मकान के पास एक अन्य मकान गणेश मंदिर के पास बालाजी नगर खुर्सीपार में लाकर रखा हुआ है। पिन्तू और जी सरोजनी अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहे थे। आईजी गर्ग ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस की एक टीम ने खुर्सीपार में दबिश दी।
पुलिस ने जी सरोजनी और पिन्तू कुमार साहनी को  हिरासत में लिया। पुलिस ने सरोजनी के मकान के अंदर कब्जे में अलग अलग पैकेट में रखा 8 किलो 525 ग्राम, 9 किलो 80 ग्राम, 8 किलो 530 ग्राम, 6 किलो 10 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने पिन्तू कुमार साहनी से 3 नग मोबाइल फोन 5 किलो 830 ग्राम एवं एक पल्सर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एजे 6067 कीमती 01 लाख रुपए  जब्त किया। आईजी गर्ग ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में यह पता चला कि अजय साहनी, अजय प्रसाद और ऐबी साहनी दो सफेद रंग के कार में गांजा रखे हैं। पूछताछ में पिन्तू कुमार साहनी ने बताया कि वह ओडिसा के किसी व्यक्ति से गांजा खरीदता है एक ट्रीप का 06 लाख रुपए देता है।
एबी साहनी और अजय साहनी स्कोडा कार क्रमांक सीजी 04 केपी 4604 कीमती 6,00000 रुपए में ओडिशा से विभिन्न नम्बर प्लेट बदलकर गाडी चलवाते थे। ऐबी साहनी एवं अजय साहनी के द्वारा अपने डिक्की में रखे गांजा को निकाल कर पान मसाला झोले में रखना बताया। पुलिस ने उक्त झोला भी जब्त किया जिसमें 3 किलो 370 ग्राम गांजा व 2 नग मोबाइल फोन मिला। आरोपियो के विरूद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस के मामले दर्ज है। पिन्तू साहनी के खिलाफ  एक मामला एवं जी सरोजनी के खिलाफ दो मामले दर्ज है।  उक्त कार्यवाही मे इंचार्ज प्रभारी खुर्सीपार युवराज साहू, सउनि यशवंत श्रीवास्तव, सउनि नागेन्द्र बंछोर आरक्षक हर्षकांत देवांगन, अमन की प्रमुख भूमिका रही।

जंगल में जुआ खेल 8 आरोपी गिरफ्तार

06-Sep-2024
कोरबा।  ( शोर संदेश )  रजकम्मा और बिंझरा के जंगल में जुआ खेल रहे जुआरियों पर कटघोरा पुलिस ने दबिश दी। दो स्थानों पर जुआ खेलने की मुखबिरों से सूचना प्राप्त हुई थी।
कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने अपने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया और जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तथा कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा तथा कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने दो टीम गठित कर दो अलग अलग स्थानों दबिश दी।
जंगल मे जुएं के फड़ पर दबिश देते हुए 4 जुआरियों को गिरफ्तार किया तथा 5600 रुपये नगद बरामद किया वहीं बिंझरा के जंगल मे जुए के फड़ पर छापा मारते हुए 4 जुआरी को गिरफ्तार करते हुए 11300 नगद तथा 3 मोटर सायकिल बरामद किया गया।
इस बड़ी कार्यवाही में कटघोरा पुलिस ने आरोपी रामायण दास, उम्र 61 वर्ष निवासी बरबसपुर, वृंदावन यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम अरदा, राजेन्द्र सिंह गोंड उम्र 40 वर्ष निवासी जड़गा, रामकुमार पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बिंझरा, राम कुमार कंवर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बिंझरा, रामनारायण सांवरा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम आमाखोखरा, राजकुमार गढेवाल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बिंझरा, गौतम गोश उम्र 34 वर्ष निवासी को गिरफ्तार करते हुए जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इस पूरी कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दीपक कश्यप, आरक्षक महेंद्र चंद्रा, आरक्षक रमेश कश्यप, आरक्षक मनीष साहू, आरक्षक राजकुमार, आरक्षक विवेक जोशी, आरक्षक वीरेंद्र पटेल शामिल थे। इन पुलिसकर्मियों ने अत्यधिक सतर्कता और कुशलता से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।
 

नोएडा के प्राइवेट स्कूल में 6 साल की मासूम का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

05-Sep-2024
नोएडा।   ( शोर संदेश )  नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। वारदात को स्कूल परिसर में ही काम कर रहे एक मजदूर ने अंजाम दिया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। बच्ची के परिजनों ने इस मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधकों ने मामले को दबाने की भी कोशिश की। घटना के बाद से आरोपी मजदूर फरार है।
स्कूल परिसर में खेलते समय हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक केजी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची मंगलवार को स्कूल परिसर में खेल रही थी। तभी वहां काम कर रहे एक मजदूर ने बच्ची के साथ कथित तौर यौन उत्पीड़न किया। बच्ची को गुड टच और बैड टच की जानकारी थी इसलिए उसने स्कूल में ही अपने टीचर और प्रिंसिपल को मामले की जानकारी दी। पीटीआई की खबर के मुताबिक बच्ची के माता-पिता जब स्कूल पहुंचे तो उन्होंने स्कूल प्रबंधक से इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। स्कूल प्रबंधकों पर आरोप है कि उन्होंने इस मामले को दबाने की कोशिश की। सेक्टर-24 थाने के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि आरोपी मजदूर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बच्ची ने टीचर को दी थी जानकारी
परिजनों का कहना है कि जब बच्ची के साथ यह घटना हुई तो उसने टीचर को इसकी जानकारी दी थी। उसने टीचर को बताया कि उसके साथ बैड टच किया गया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने आरोपी को बुलाकर धमकाया और स्कूल से भगा दिया। बच्ची के माता-पिता के अनुसार वे दोनों एक प्राइवेट कंपनी में अलग-अलग नौकरी करते हैं। परिजनों ने बच्ची को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया हुआ था।
 

जुआ फड़ पकड़ाया, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

05-Sep-2024
अंबिकापुर।   ( शोर संदेश )   धौरपुर पुलिस ने अमड़ी जंगल के पास सार्वजनिक स्थान पर दबिश देकर 5 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम हरिप्रसाद राजवाड़े, दलेश कुमार राजवाड़े, मिलन राजवाड़े, दशरथ श्रीवास्तव, विकास सोनी का होना बताये। आरोपियों के कब्जे से कुल 21800/- नगद एवं ताश के 52 पत्ते, 1 कार, 1 बुलेट वाहन एवं 5 मोबाइल जब्त किया गया। आरोपियों का कृत्य सदर धारा का होना पाये जाने से थाना धौरपुर मे अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

किशोरियों का अपहरण करने वाले गिरफ्तार

05-Sep-2024
जांजगीर।  ( शोर संदेश )    किशोरियों के अपहरण मामले में जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अधिकारी ने खुलासा करते बताया कि शिवरीनारायण पुलिस को दो अलग-अलग प्रकरण के गुम (अपहृत) बालिकाओं को बरामद करने में सफलता मिली है। शिकायतों पर थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की है। बता दें कि विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में गुम बालक बालिकाओं की पतासाजी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। दोनों अलग-अलग प्रकरण में 01-01 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 363,366,376 376 (2) एन भादवि एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

पत्नी से हो गया था परेशान, करंट लगाकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

03-Sep-2024
कवर्धा। ( शोर संदेश )   मामला पांडातराई थाना अंतर्गत ग्राम लालपुरकला की है। मामले में पांडातराई पुलिस को उंगली उठी, क्योंकि मृतिका के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे लेकिन पुलिस हत्या के रुप में जांच नहीं कर रही थी।
जब शिकायत हुई और सोशल मीडिया पर वायरल हुई तब कहीं जाकर पुलिस ने इस पर एक्शन लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार किया। प्रार्थी संतकुमार बर्मन ने ग्राम कोटवार के साथ थाना हाजिर होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बहु मृतिका रात को कमरे का गेट बंद कर सोये थी। 21 अगस्त 2024 की सुबह 6.30 बजे आवाज देने और चिल्लाने पर नहीं उठने पर कमरा का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा की बहू मृतिका चंद्रकांता अपने कमरे के पलंग पर सोई हुई है जिसे उठाने पर नहीं उठी। पास में जाकर देखना जो घर के अंदर बिजली का बोर्ड उसके ऊपर गिरा था।
सूचना पर मर्ग कायम किया गया। कुण्डा तहसीलदार रविन्द्र कुर्रे द्वारा शव पंचनामा कार्यवाही किया गया। मृतिका चंद्रकांता का पोस्टमार्टम पाण्डातराई की डाक्टर शालिनी टंडन ने किया। मृतिका के शव का पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें डाक्टर द्वारा बिजली करंट से मृत्यु होना लेख किया गया है। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के पिता भाई, स्वतंत्र गवाह, मृतिका के पति धनुक बर्मन, मृतिका के ससुर-सास का कथन लिया गया जिसमें तथ्यों में विरोधाभाष पाया गया। वहीं मृतिका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया।
पुलिस ने बताया कि जांच में आये तथ्यों के चलते पति धनुक बर्मन से पुन: बारिकी से पूछताछ किया गया, जिसके आधार पर यह पाया गया कि मृतिका चंद्रकांता बर्मन और आरोपी पति धनुक बर्मन 2 साल पहले लव मैरिज किए थे। दोनो एक ही गांव समाज के रहने वाले हैं। दोनों का घर 50 मीटर के आसपास है। आरोपी धनुक बर्मन ठेकेदारी करता है।
मृतिका शादी होने से पहले आरोपी के घर में घुस गई थी जो समाज के लोगों द्वारा कहने पर दोनों का शादी हुआ। शादी होने के बाद से ही दोनों का दापत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा था। आरोपी धनुक बर्मन अपनी मृतिका पत्नी चंद्रकांता के चरित्र पर शक करता था। 

नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

03-Sep-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह में शामिल आरोपियों में एक महिला और शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मचारी भी शामिल है, जो इस ठगी के पीछे मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है।
पीड़िता देवकी ध्रुव, जो कि धमतरी जिले के ग्राम सांकरा की निवासी हैं, ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। एक साल पहले धमतरी के सिहावा नगरी में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात स्वयं शर्मा नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को इंटक का कार्यकर्ता बताया। उसने देवकी को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा नामक महिला ने रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के लिए उनसे 1,50,000 रुपये की मांग की। देवकी ने 50,000 रुपये नगद और 40,000 रुपये फोन पे के माध्यम से प्रीति शर्मा के खाते में ट्रांसफर किए।
हालांकि, जब देवकी को समय पर नौकरी नहीं मिली और दोनों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया, तब उसने कई बार उनके ऑफिस में जाकर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वे वहां नहीं मिले। 1 सितंबर को जब देवकी ने दूसरे नंबर से फोन किया, तो प्रीति शर्मा ने सीधे तौर पर कहा कि वह पैसे वापस नहीं करेगी, जो करना है कर लो।
इस तरह से स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा ने देवचरण मानिकपुरी और अन्य लगभग 20 लोगों को अलग-अलग विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की। पीड़ितों की रिपोर्ट पर न्यू राजेंद्र नगर थाने में अपराध क्रमांक 352/24 धारा 420, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की टीम ने मुखबिरों की सहायता से आरोपियों के छिपने के संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को आरोपियों की मौजूदगी की जानकारी मिली और पुलिस ने स्वयं शर्मा और प्रीति शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान, दोनों ने खुलासा किया कि खमतराई निवासी श्याम सुंदर राव, जो शिक्षा विभाग का बर्खास्त कर्मी है, उनके साथ मिलकर इस ठगी को अंजाम देता था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जो इस अपराध से संबंधित है।
भीष्म नारायण शर्मा उर्फ स्वयं शर्मा (26 वर्ष) - निवासी ग्राम तूता सेक्टर 23 बी.एस.यु.पी. कॉलोनी, थाना अभनपुर, जिला रायपुर। हाल पता जय अंबे अस्पताल के सामने देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर।
धनेश्वरी वर्मा उर्फ प्रीति शर्मा (29 वर्ष) - निवासी शंकरपुर वार्ड नंबर 07, थाना चिखली, जिला राजनांदगांव। हाल पता जय अंबे अस्पताल के सामने देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर।
श्याम सुंदर राव (50 वर्ष) - निवासी सन्यासी पारा, सोलापुरी माता मंदिर के पास, थाना खमतराई, जिला रायपुर।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और मामले की जांच जारी है।

महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाला कोचिया गिरफ्तार

03-Sep-2024
रायगढ़।  ( शोर संदेश )  कल शाम थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम एकताल में सत्यनारायण चौहान नामक व्यक्ति अपने घर के आंगन में महुआ शराब की अवैध बिक्री के लिए शराब रखे हुए है। इस सूचना पर कार्रवाई करने हेतु थाना प्रभारी द्वारा महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर के नेतृत्व में पुलिस टीम को ग्राम एकताल रवाना किया गया।
पुलिस टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की और सत्यनारायण चौहान को उसके घर के आंगन में अवैध शराब के साथ पकड़ा। आरोपित के कब्जे से कुल 9 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹900/- है, मौके पर ही जप्त कर ली गई। आरोपी सत्यनारायण चौहान (उम्र 50 वर्ष) के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया और रिमांड पर भेज दिया गया है। इस छापेमारी कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक समुंद रनकर, आरक्षक सुशील मिंज, नंदकुमार पैकरा और चुडामणी गुप्ता शामिल थे।

ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर में पकड़ा गया तस्कर

02-Sep-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )   ओडिशा से गांजा लेकर रायपुर में बेचने आए तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से डेढ़ किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ। आरोपी के मोबाइल में कई लोकल गांजा तस्करों के नंबर मिले हैं, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन के केनाल रोड में संदिग्ध युवक द्वारा गांजा तस्करी की सूचना मिली। इसके बाद सिविल लाइन थाने की सिविल टीम ने उसकी घेराबंदी की। राजातालाब के रानीसती चौक पर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजनांदगांव के रामनगर निवासी दिनेश खंदाड़े बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास 1 किलो 505 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी के पास मिले मोबाइल में कई संदिग्ध नंबर हैं। ये सभी लोकल तस्करों के नंबर होने की आशंका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपी को पकड़ने में एएसआई लक्ष्मी साहू, एएसआई गेंदू नवरंग, प्रधान आरक्षक मेला राम प्रधान, आरक्षक केशव यदु, गुलशन शाहू का विशेष योगदान रहा।
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account