ब्रेकिंग न्यूज

*ब्यूटी टिप्स ब्यूटीफुल स्किन के लिए फेस मास्क*

22-May-2021

घर में बने फेस मास्क का रेगुलर इस्तेमाल किया जाए, तो कम खर्च में भी स्किन हमेशा हेल्दी और चमकदार रहेगी। शहनाज़ हुसैन यहां फेस मास्क पर सलाह दे रही हैं--
1. एक-दो गेंदे के फूलों में दही, चंदन का पाउडर मिलाएं। चेहरे पर 20 मिनट लगा कर रखें। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी। पिंपल्स और रैशेज दूर होंगे। यह एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करेगा और चेहरे को आइल फ्री रखेगा। स्किन के पोर्स भी बंद होंगे। यह काॅम्बिनेशन स्किन के लिए असरदार है।
2. शहद और दही में कुछ बूंदें रेड वाइन की मिलाएं। इसे फेस पर लगा कर 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें। सादे पाने से धो लें। यह स्किन को साॅफ्ट बनाएगा और उसे पूरी तरह माॅइश्चराइज भी करेगा। टैनिंग दूर होगी और त्वचा पर चमक लौट आएगी।
3. गुनगुने दूध में चोकर डाल कर रखें। नहाने से पहले चेहरे, गर्दन और पीठ पर लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें। रेगुलर लगाने पर काॅम्पलेक्शन अच्छा हो जाएगा।
4. ताजे और कच्चे एवोकैडो पल्प में एलोवेरा जैल मिला कर पैक बनाएं। चेहरे पर लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एवोकैडो में 20 तरह के विटामिन व मिनरल और एंटी आक्सीडेंट होते हैं। इससे स्किन के एजिंग साइन भी दूर होने लगते हैं।
5. मुलतानी मिट्टी में कई मिनरल होते हैं। इसका मास्क लगाने से स्किन के आॅइल ग्लैंड्स कंट्रोल होते हैं। चेहरा रूखा और मुरझाया नहीं दिखता।
6. आइली स्किन के लिए 1 बड़ा चम्मच मूंग दाल को पानी में कुछ देर भिगो कर रखें और पेस्ट बनाएं। इसमें मैश किया टमाटर मिलाएं। चेहरे पर लगा कर इसे हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
7. खीरा और पका हुआ पपीता मैश करें। इसे दही में मिलाएं। नीबू का रस डालें। चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। टैनिंग दूर होती है।
8. 2 छोटे चम्मच चोकर, 1 छोटा चम्मच बादाम का पाउडर, शहद, दही, अंडे का सफेट हिस्सा और रोज वाॅटर मिलाएं। आंखों और होंठों के आसपास का हिस्सा छोड़ कर चेहरे पर लगाएं।
9. ड्राई स्किन के लिए रेड वाइन, एलोवेरा जैल और मिल्क पाउडर मिक्स करें। 20 मिनट चेहरे पर लगा कर रखें। नाॅर्मल स्किन के लिए फ्रूट फेस पैक लगाएं।
10. तरबूज, पपीता, अनार में से किसी भी एक फल को लेकर उसका रस या पल्प निकालें और उसमें स्किन टाइप के मुताबिक शहद या तीबू की रस की कुछ बंूदें मिलाएं। इस पैक का रोज इस्तेमाल करें।
11. आइली स्किन के लिएः मुलतानी मिट्टी को गुलाबजल के साथ मिक्स करें। चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।
एक्ने प्रोन स्किनः मुलतानी मिट्टी में चंदन का पेस्ट, रोज़ वाॅटर व नीम की सूखी पत्तियों का पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद धो लें।
फाॅर एक्ने स्किनः मुलतानी मिट्टी में नीबू का रस, रोज़ वाॅटर मिला कर पेस्ट बनाएं और चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account