ब्रेकिंग न्यूज

*लाइट ब्लू में नजर आएंगे भारतीय सितारे, टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च*

19-Sep-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च हो गई है। भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अगले टी-20 वर्ल्ड कप में यही जर्सी पहन कर खेलेंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 सितंबर 2022 से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में भी भारतीय स्टार्स इसी जर्सी में नजर आएंगे। इस बार जर्सी के कलर के तौर पर लाइट ब्लू का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय टीम इससे पहले डार्क ब्लू जर्सी पहन रही थी। लाइट ब्लू 2007 में हुए पहले टी-20 वर्ल्ड कप की भारतीय जर्सी में भी इस्तेमाल हुआ था। तब टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। उसके बाद से भारत अब तक एक बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाया है। BCCI ने तीन दिन पहले ही नई जर्सी जल्द लॉन्च किए जाने की सूचना दी थी। टीम के किट स्पॉन्सर ने भी इस खबर की पुष्टि की थी। अब रविवार को नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है। नई जर्सी का इस्तेमाल भारत के पुरुष क्रिकेटर्स के साथ-साथ महिला खिलाड़ी भी इस्तेमाल करेंगी। पिछली बार भी जो जर्सी लॉन्च की गई थी उसका इस्तेमाल दोनों टीमों ने किया था।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account