ब्रेकिंग न्यूज

खेल

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव की भव्य तैयारियाँ शुरू

21-Sep-2025
रायपुर।  ( शोर संदेश )   सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से करने की तैयारी जोरों पर हैं। रायपुर जिले के पांच विकासखंड एवं बलौदा बाजार जिले के तीन विकासखंड, इस प्रकार आठ विकासखंडों में यह ग्राम पंचायत एवं स्कूल स्तर से खेल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 19 वर्ष से कम और 19 वर्ष से ज्यादा, महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों का मैच होगा। फाइनल मैच लोक सभा स्तर का राजधानी रायपुर में नवंबर के अंतिम सप्ताह में आयोजित होगा। जिसके लिए केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडावीया जी को आमंत्रित किया गया है। 
सांसद श्री अग्रवाल ने बताया कि खेल महोत्सव के तहत खो खो, कुश्ती, बॉलीबॉल, बास्केटबॉल, भारोत्तोलन, तैराकी, शरीर शौष्ठव, शतरंज, कबड्डी, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, रस्साकसी, रस्सी कूद का आयोजन किया जाएगा। 
सिमगा, भाटापारा और बलौदा बाजार विकासखंड में 7 से 11 अक्टूबर तक खेलों का आयोजन किया जाएगा। अभनपुर, आरंग, तिल्दा, धरसींवा विकास खंड में 13 से 17 अक्टूबर तक खेल का आयोजन किया जाएगा।
 रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 15 नवंबर से 19 नवंबर तक खेलों का आयोजन किया जाएगा। विकासखंड स्तर पर विजेता टीमों का अंतिम फाइनल मैच रायपुर में होने वाली प्रतिस्पर्धा जो नवंबर के अंतिम सप्ताह में संभावित है आयोजित होगी जिसमें शामिल होने के लिए  केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री माननीय मनसुख मंडावीया को आमंत्रित किया गया है। 
खेलों का पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है जिसके लिए QR कोड जारी किया गया है, रायपुर लोकसभा क्षेत्र के कोई भी खिलाड़ी QR कोड अथवा ऑफलाइन फॉर्म भरकर भी प्रतियोगिता में शामिल हो सकता है। समस्त विजेताओं,  उपविजेताओं और खिलाड़ियों को समापन अवसर पर आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत स्वस्थ भारत के संकल्पों को पूरा करने के लिए रायपुर लोकसभा में यह भव्य आयोजन किया जा रहा है। क्यूआर कोड जारी होते ही अब तक 11704 खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लेने के लिए अपना पंजीयन कर लिया है। सभी खिलाड़ी बंधुओ से अनुरोध है कि QR कोड के माध्यम से अधिकाधिक संख्या में पंजीयन करा कर खेल गतिविधियों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।










 

राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में बलरामपुर-रामानुजगंज के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

19-Sep-2025
रायपुर,  ( शोर संदेश ) छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता दुर्ग जिले में आयोजित हुआ। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 40 खिलाड़ियों ने अलग-अलग वेट कैटिगरी में भाग लिया। प्रतियोगिता में 18 पुरुष एवं 22 महिला खिलाडियों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण पदक, 7 रजत पदक और 13 कांस्य पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। राज्य स्तरीय कूड़ो चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ी आगामी अक्टूबर माह में गुजरात मे होने वाले राष्ट्रीय कूड़ो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
खेल छत्तीसगढ़ शासन और भारत सरकार से मान्यता प्राप्त खेल है। विजेता खिलाड़ियों शासन द्वारा नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया जाता है। जिसमें बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न कटेगरी में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्य स्तरीय कूडो चैंपियनशिप में विजेता खिलाडियों को कूड़ो एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी बधाई दी। 
 





















 

बृजमोहन अग्रवाल: खेलों से निखरेगी युवा प्रतिभा, सांसद खेल महोत्सव बनेगा आदर्श

13-Sep-2025
रायपुर। ( शोर संदेश )  रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 21 सितम्बर से 25 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु शुक्रवार को नया रायपुर स्थित निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार गोयल ने की। इस अवसर पर अतुल शुक्ला सहित रायपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी निजी विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं रजिस्ट्रार उपस्थित रहे।
बैठक में सांसद खेल महोत्सव को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा प्रत्येक निजी विश्वविद्यालय को खेल आवंटित किए गए, जिनके आयोजन की जिम्मेदारी संबंधित विश्वविद्यालय को सौंपी गई। इस पहल से महोत्सव में विश्वविद्यालय स्तर पर भी व्यापक सहभागिता सुनिश्चित होगी।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, सांसद खेल महोत्सव खेलों के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच प्रदान करेगा। निजी विश्वविद्यालयों की सहभागिता से इस आयोजन को और मजबूती मिलेगी तथा महोत्सव का दायरा और विस्तृत होगा। हमारा प्रयास है कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र का यह महोत्सव देश में खेल प्रतिभाओं को उभारने का एक आदर्श बने।

रायपुर में 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक होगा सांसद खेल महोत्सव, सांसद बृजमोहन ने ली समीक्षा बैठक

12-Sep-2025
रायपुर, ( शोर संदेश )  रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सांसद बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव की सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
इस अवसर पर सांसद खेल महोत्सव में पंजीयन हेतु विशेष क्यूआर कोड का विमोचन किया गया। इस कोड के माध्यम से कोई भी प्रतिभागी सरलतापूर्वक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर खेलों में भाग ले सकेगा।
सांसद अग्रवाल ने क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस खेल महोत्सव को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि, हमारा संकल्प है कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लगभग 1 लाख प्रतिभागियों को इस महोत्सव से जोड़ा जाए। बच्चे, युवा, महिला, पुरुष और प्रौढ़ सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। यही कारण है कि प्रतियोगिताओं का आयोजन रायपुर एवं बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के सभी ब्लॉक्स में किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर विजेता खिलाड़ी जिला स्तर पर फाइनल खेलेंगे और सुपर फाइनल का भव्य आयोजन रायपुर में होगा, जिसमें 5000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
इस महोत्सव में 13 खेल विधाओं को शामिल किया गया है, जिनमें खो-खो, फुबड़ी, गेड़ी, रस्सा-कसी, रस्सी कूद, वॉलीबॉल, कबड्डी, भारोत्तोलन, तैराकी, बॉडी बिल्डिंग, बास्केटबॉल, कुश्ती और शतरंज प्रमुख हैं।
बैठक में खेल विशेषज्ञ अतुल शुक्ला, संजय शर्मा, मोहम्मद अकरम, मुश्ताक अली, सेवराम साहू, अनुजा दुबे, देवेंद्र सिंह, आलोक गुप्ता, उमेश सिंह ठाकुर, नितिन पांडे, मानिक ताम्रकार,पीतांबर पटेल, खेल अधिकारी रूपेंद्र सिंह चौहान, संजय जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर हिमांशु भारती एवं बलौदा बाजार के डीईओ संजय गुहे समेत खेल जगत से जुड़े अनेक अधिकारी एवं प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


 

राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में बलौदाबाजार के खिलाड़ियों ने जीते सात मेडल

10-Sep-2025
बलौदाबाजार, शोर संदेश )  विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों ने सात मेडल्स जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। मेडल विजेता ये खिलाड़ी आगामी अक्टूबर माह में गुजरात के सूरत में आयोजित नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। 
खिलाड़ियों के कोच ईशान महंत ने बताया कि बलौदाबाजार जिले से आठ खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए जिनमें से सात खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिव्या महंत ने 54 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण, तनिष्क ने 35 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण, अतीक्षा महंत ने 21 किलोग्राम वर्ग में रजत, टिकेश्वर पटेल ने 54 किलोग्राम वर्ग में रजत, दामिनी ने 45 किलोग्राम वर्ग में रजत, राहुल पटेल ने 18 किलोग्राम वर्ग में कांस्य और ईशान महंत ने 68 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।
कुडो खेल मूलतः जापानी मिश्रित मार्शल आर्ट की श्रेणी में आता है जिसमें पारंपरिक कराटे, जूडो, जुजुत्सु, मय थाई और किकबॉक्सिंग की तकनीकों का एक सुरक्षित, आधुनिक और व्यावहारिक संयोजन किया जाता है। इस खेल में खिलाड़ी डोगी (विशेष वर्दी), हेडगियर, बैंडेज, माउथगार्ड और प्लेक्सीग्लास शील्ड पहनते हैं ताकि चेहरे और मस्तिष्क को गंभीर चोटों से बचाया जा सके। यह खेल हाथ-पैर, सिर और धड़ से हमला करने, शरीर के विभिन्न हिस्सों से विरोधी को टैकल करने और फेंकने (जूडो) या जमीन पर पटकने (कुश्ती) की तकनीकों का मिश्रण है।




 

कोंडागांव में पहली बार राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता 19 से

08-Sep-2025
रायपुर।  शोर संदेश  छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में कोंडागांव जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा19 से 21 सितंबर तक द्वितीय छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2025 का आयोजन पी एम केंद्रीय विद्यालय, कोंडागांव (छ.ग.) में किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव श्री सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी कि कोंडागांव जिला में पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 19 सितंबर को यूथ अंडर-19 (यूथ) एवं यूथ अंडर-15 (सब जुनियर) एकल वर्ग (बालक/बालिका), 20 सितंबर को सीनियर (पुरुष/महिला) एवं यूथ अंडर-11 (होप्स) एकल वर्ग (बालक/बालिका) तथा 21 सितंबर को यूथ अंडर-17 (जुनियर), यूथ अंडर-13 (कैडेट) एकल वर्ग (बालक/बालिका) एवं सीनियर (पुरुष) एकल वर्ग की प्रतियोगिता होगी । प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 200 पुरुष एवं महिला खिलाडियों के भाग लेने की संभावना है। यह प्रतियोगिता एकल इवेंट्स में सीनियर पुरुष एकल, सीनियर महिला एकल, यूथ अंडर-19 (यूथ) बालक एकल, यूथ अंडर-19 (यूथ) बालिका एकल, यूथ अंडर-17 (जुनियर) बालक एकल, यूथ अंडर-17 (जुनियर) बालिका एकल, यूथ अंडर-15 (सब जुनियर) बालक एकल, यूथ अंडर-15 (सब जुनियर) बालिका एकल, यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालक एकल, यूथ अंडर-13 (कैडेट) बालिका एकल, यूथ अंडर-11 ( होप्स) बालक एकल तथा यूथ अंडर-11 ( होप्स) बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर 12 वर्गों में आयोजित की जायेगी। 
इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे तथा प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 12 सितंबर है।


































 

रजत जयंती पर हाईकोर्ट न्यायाधीश व बार एसोसिएशन के बीच मैत्री क्रिकेट मैच

07-Sep-2025
रायपुर ( शोर संदेश ) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा अपनी रजत जयंती समारोह के उपलक्ष्य में उच्च न्यायालय के बेंच और बार के बीच सौहार्द्रपूर्ण संबंधों को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से 6 सितम्बर को एक मैत्रीपूर्ण टेनिस बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला माननीय न्यायाधीशगण इलेवन और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों के बीच शनिवार को बहतराई इंडोर स्टेडियम बिलासपुर में आयोजित किया गया। मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा सकारात्मक एवं दूरदर्शिता पूर्ण दृष्टिकोण के साथ बार एवं बेंच के रिश्ते को और मजबूत एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपरोक्त मैच के आयोजन हेतु निर्देशित किया गया था। मैच के दौरान सर्वप्रथम माननीय मुख्य न्यायाधीश  रमेश सिन्हा के द्वारा उभय पक्ष के खिलाड़ियों से औपचारिक परिचय लिया गया। न्यायाधीश इलेवन के द्वारा टॉस जीतने के पश्चात् पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया तथा पहली पारी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 215 रन बनाकर जीत के लिये 216 रन का लक्ष्य उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ को दिया। जिसके जवाब में उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ कुल 111 रन बनाकर आउट हो गए। इस प्रकार मैच की विजेता टीम न्यायाधीश इलेवन रही ।
न्यायाधीश इलेवन की ओर से बैटिंग करते हुए माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपनी पारी में 08 बॉल में 28 रन बनाकर रंग जमा दिए तथा बॉलिंग के दौरान भी उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन करते हुए 06 विकेट प्राप्त किए। माननीय मुख्य न्यायाधीश के हरफनमौला प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसी प्रकार 16 बॉल में 49 रन बनाने पर माननीय श्री न्यायाधीश राकेश मोहन पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ के खिताब से नवाजा गया। बेस्ट फील्डर का खिताब, माननीय न्यायाधीश रविन्द्र अग्रवाल को दिया गया, जिन्होंने विकेटकीपिंग करते हुए दो कैच पकड़े थे। बेस्ट बॉलर का खिताब माननीय न्यायाधीश सचिन सिंह राजपूत एवं माननीय न्यायाधीश अरविन्द वर्मा को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त न्यायाधीश इलेवन की ओर से माननीय न्यायाधीश नरेन्द्र कुमार व्यास, माननीय न्यायाधीश नरेश कुमार चन्द्रवंशी, माननीय न्यायाधीश दीपक कुमार तिवारी, माननीय न्यायाधीश संजय कुमार जायसवाल, माननीय न्यायाधीश वी.डी. गुरु, माननीय न्यायाधीश अमितेन्द्र किशोर प्रसाद के द्वारा शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया गया। न्यायाधीश इलेवन को विजेता ट्राफी माननीय न्यायाधीश रजनी दूबे के द्वारा प्रदान किया गया एवं मैन ऑफ दी मैच ट्राफी माननीय न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल एवं माननीय न्यायाधीश पार्थ प्रतीम साहू के द्वारा प्रदान किया गया। इसी प्रकार अधिवक्ता इलेवन की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन कर 02 विकेट प्राप्त कर एवं अच्छा क्षेत्र रक्षण करने पर कप्तान वरूण मिश्रा को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अधिवक्ता इलेवन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील ओटवानी एवं मतीन सिद्दकी, गौतम खेत्रपाल एवं अन्य के द्वारा मैत्री मैच में उत्कृष्ट खेल भावना प्रकट करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया गया।
मैच के समापन समारोह में माननीय न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि मैत्री मैच में जीत-हार का कोई मायने नहीं होता है। दोनों ही पक्ष विजेता होते हैं। मैत्री मैच का आयोजन बार एवं बेंच के संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ बेहतर तालमेल एवं आपसी समझ स्थापित करता है। मैत्री मैच मनोरंजन एवं आनंद का एक अच्छा स्रोत है जिससे शरीर व मन दोनो को लाभ प्राप्त होता है। मैच सद्भावनापूर्ण एवं रोमांचक रहा, जिसके लिए दोनों ही पक्ष बधाई के पात्र हैं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के समस्त माननीय न्यायाधीशगण एवं उनके पारिवारिक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल एवं रजिस्ट्री के अधिकारीगण, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण, उच्च न्यायालय के कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।

राज्य स्तरीय शालेय हॉकी: सरगुजा ने बस्तर को 11-0 से हराया

06-Sep-2025
जशपुर। शोर संदेश राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के तहत एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 04 सितंबर को कुल 6 रोमांचक मुकाबले खेले गए। 15 आयु वर्ग बालक वर्ग में हुए मुकाबलों में बिलासपुर ने बस्तर को 4-1 से पराजित किया, जबकि सरगुजा और दुर्ग के बीच हुए मैच में दुर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से क्लीन स्वीप किया।17 आयु वर्ग बालक वर्ग के मुकाबलों में सरगुजा ने बस्तर पर पूरी तरह दबदबा बनाते हुए 11-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं रायपुर और बिलासपुर के बीच खेले गए मैच में रायपुर ने शानदार खेल दिखाते हुए 4-1 से विजय हासिल की। 17 आयु वर्ग बालिका वर्ग में बस्तर ने सरगुजा को 3दृ0 से हराया। इसी श्रेणी के एक अन्य मुकाबले में बिलासपुर ने रायपुर के खिलाफ दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 9-0 से बड़ी जीत दर्ज की।


 

जीएसटी दरों में संशोधन के बाद आईपीएल टिकटों की कीमतें बढ़ने की संभावना

05-Sep-2025
नई दिल्ली। शोर संदेश ) आईपीएल टिकटों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) बढ़ा दिए जाने के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) देखना और भी महंगा हो जाएगा। आईपीएल टिकटों पर लागू जीएसटी की दर 28 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत किये जाने के बाद 1000 रुपये के आधार मूल्य वाले टिकट की कीमत अब 1280 रुपये के बजाय 1400 रुपये हो जाएगी। हालांकि, नई संशोधित जीएसटी व्यवस्था के तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देखना सस्ता हो सकता है। भारत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के टिकटों पर भी आईपीएल की तरह 28 फीसदी जीएसटी लगता था, लेकिन अब उस कर स्लैब को समाप्त कर दिया गया है। प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) के मुताबिक आईपीएल जैसे खेल आयोजनों' पर 40 फीसदी जीएसटी लागू है, लेकिन यह दर 'मान्यता प्राप्त खेल आयोजनों में प्रवेश' पर लागू नहीं होती है। यह एक ऐसी श्रेणी है, जिसमें टिकट की कीमत 500 रुपये से अधिक होने पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है। जीएसटी दरों में बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगे।
 

ग्वालियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स: छत्तीसगढ़ के दिव्यांग खिलाड़ियों की गूंज

04-Sep-2025
रायपुर ।  शोर संदेश  ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित 14वीं जूनियर एवं सब-जूनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त संस्था फॉर्च्यून फाउंडेशन कर्मापटपर, बागबाहरा के पाँच खिलाड़ियों ने कुल पाँच पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया।
जूनियर पुरुष वर्ग की टी-11 कैटेगरी में सुखदेव ने 400 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर सबका ध्यान खींचा। वहीं, टी-12 कैटेगरी में निखिल कुमार यादव ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। इसी प्रतियोगिता में सब-जूनियर महिला वर्ग की टी-12 कैटेगरी में नीलम टंडन ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही टी-11 कैटेगरी में देवमोती ने लॉन्ग जम्प में कांस्य पदक जीता। नोशन लाल पटेल ने भी टी-2 कैटेगरी की 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।
संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक व मैनेजर निरंजन साहू ने बताया कि दल में तीन बालक और दो बालिका खिलाड़ी शामिल थे, जिनके साथ कोच-मैनेजर और गाइड रनर देवेंद्र ठाकुर व मेघराज यादव तथा सहायक स्टाफ दिव्य लोचन और रश्मि साहू भी मौजूद रहे।   
उल्लेखनीय है कि सुखदेव इससे पहले 11-12 जुलाई 2025 को बेंगलूरु में आयोजित 7वीं ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account