ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

झांसी मेडिकल कॉलेज की भीषण आग: दस बच्चों की मौत, पीएम बोले- हृदयविदारक घटना

16-Nov-2024
झांसी।  ( शोर  संदेश )   महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 55 नवजात भर्ती थे। 45 नवजात को सुरक्षित निकाल लिया गया। उनका इलाज चल रहा है। यूपी सरकार, केंद्र सरकार और पीएम राहत कोष तीनों ने मुआवजे का एलान कर दिया है।
मासूमों की मौत पर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना को लेकर शोक जताया है। एक्स पर पीएमओ ने लिखा कि हृदयविदारक! उत्तर प्रदेश में झांसी के मेडिकल कॉलेज में आग लगने से हुआ हादसा मन को व्यथित करने वाला है। इसमें जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी शोक-संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे। 
घटना के बाद यूपी सीएम ने किया मुआवजे का एलान
महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के विशेष नवजात देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि जिस वार्ड में आग लगी थी, वहां 55 नवजात भर्ती थे। 45 नवजात को सुरक्षित निकाल लिया गया। उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही करीब 15 दमकलें मौके पर पहुंच गईं। सेना को भी बुला लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही करीब 15 दमकलें मौके पर पहुंच गईं। सेना को भी बुला लिया। सेना एवं दमकल ने मिलकर आग बुझाई। बच्चों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है, वे जल्द ठीक हो जाएंगे। आज सुबह डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मेडिकल कॉलेल पहुंच गये। 

लाल रंग के सूटकेस में युवती की लाश! दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर पुलिस भी दहल गई

16-Nov-2024
नई दिल्ली।  ( शोर  संदेश )   दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे के पास एक लाल सूटकेश के अंदर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. घटना शुक्रवार सुबह की है. यह लाल सूटकेश उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में मिला है. पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है. फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर जाकर कई सैंपल जुटा चुकी है, जिन्हे फिलहाल जांच के लिए भेजा गया है. अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस की कई टीमें फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. 
पुलिस सूत्रों के अनुसार हाईवे के बगल में पड़े इस सूटकेश को जब खोला गया तो इसमें से महिला का शव मिला. जब शव को ठीक से देखा गया तो उसपर चोट के कई निशान दिखे. पुलिस के अनुसार मृत महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है. 
पुलिस ने फिलहाल महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आसपास के थानों को भी इस घटना को लेकर सूचित किया गया है ताकि किसी तरह से भी मृत महिला की पहचान कराई जा सके. इस घटना को को लेकर एएसपी विनीत भटनागर ने कहा कि शव को देखने के बाद लग रहा है कि किसी ने एक दिन पहले ही महिला की हत्या की है. हालांकि, हत्या के समय और तरीके के बारे में पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही ठीक से पता चल पाएगा. हमारी कई टीमें फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी है. 

आतंकवादी अब अपने घरों में भी नहीं सुरक्षित: पीएम मोदी

16-Nov-2024
नई दिल्ली।  ( शोर  संदेश )  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर चुनौती देते हुए कहा कि भारत अब बदल चुका है। आतंकवादी अब अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं रह पाते हैं। एक समिट में शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद, विकास और उनकी सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि अब आतंकवादी अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं, यह भारत की सुरक्षा में आई मजबूती का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमले की रिपोर्टों का उल्लेख करते हुए कहा, "आज मैंने एक प्रदर्शनी में 26/11 के हमले से जुड़ी रिपोर्टें देखीं। उस समय आतंकवाद भारतवासियों के लिए एक बड़ा खतरा था और लोग खुद को असुरक्षित महसूस करते थे।" उन्होंने यह भी कहा कि अब स्थितियां बदल चुकी हैं, "अब आतंकवादी अपने घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं करते।"
वोट-बैंक राजनीति से दूर, विकास के लिए प्रतिबद्ध

प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की नीतियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा विकास को प्राथमिकता दी है और वोट-बैंक राजनीति से दूर रही है। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है'लोगों के लिए, लोगों द्वारा विकास'। हम केवल जनहित की दिशा में काम कर रहे हैं।"
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य भारत को एक समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाना है। भारतीयों ने हमें अपना विश्वास दिया है और हम उस विश्वास को पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं।" उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैल रही गलत जानकारी और अफवाहों का भी जिक्र किया और कहा कि उनकी सरकार दृढ़ और अडिग है।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह स्वीकार किया कि स्वतंत्रता के बाद भारत में युवाओं में जोखिम उठाने की भावना का अभाव था, लेकिन पिछले 10 वर्षों में यह पूरी तरह से बदल चुका है। उन्होंने कहा, "आज भारत में 1.25 लाख से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्टअप्स हैं और हमारे युवा देश को गर्व महसूस कराने के लिए तत्पर हैं।"
प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की स्वच्छता और रोजगार सृजन योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "हमारे देश में शौचालय बनाने का अभियान शुरू किया गया था। यह योजना केवल स्वच्छता सुधारने में नहीं, बल्कि रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देने में मददगार रही है। यह योजना सम्मान और सुरक्षा प्रदान करती है।
 

दिल्ली में AQI 450 के पार, कई उड़ानें रद्द, ट्रेनों के पहिए थमे

15-Nov-2024
नई दिल्ली।( शोर  संदेश ) दिल्ली में 15 नवंबर 2024 को फिर सुबह से घना कोहरा की चादर छाई रही। दूर से देखने पर दिल्ली धुंध की चादर में लिपटी हुई नजर आ रही है। कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। प्रदूषण से हालात बिगड़ गए हैं। NCR में AQI 400 से 500 के बीच है। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में AQI 450 के पार चला गया है। जिससे लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। दिल्ली में प्रदूषण के बदतर हालात को देखते हुए आज से ग्रैप का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इससे प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी।

वहीं, कोहरे के चलते विजबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहनों को भी काफी परेशानी हो रही है। उधर, रेल और फ्लाइटों की उड़ान पर भी असर पड़ रहा है। कोहरे के चलते कई फ्लाइट्स देरी से चल रही है। वहीं कुछ फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गाय है। वाराणसी और अमृतसर आने-जाने वाली कई उड़ानें प्रभावित हुई है। ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) पहुंचने वाली 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि ये ट्रेनें 1 घंटे या उससे अधिक देरी से चल रही हैं।

जानिए दिल्ली के किस इलाके में कितना है AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सुबह 7 बजे दिल्ली का औसत AQI 409 दर्ज किया गया है। पिछले 48 घंटों से AQI लगातार गंभीर और गंभीर प्लस श्रेणी में बना हुआ है। अभी भी हवा की गति धीमी है। तापमान कम है। सुबह 6.30 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता लगभग 500 मीटर थी। दिल्ली के 39 में से 21 इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में हैं। आनंद विहार में एक्यूआई 441, नरेला में 429, पंजाबी बाग में 443 और नजफगढ़ में 403 दर्ज किया गया। अशोक विहार में 440, आया नगर में 417, बवाना में 455, बुराड़ी में 383, चांदनी चौक में 347, DTU में 395, द्वारका सेक्टर-8 में 444, आईजीआई एयरपोर्ट में 446, दिलशाद गार्डन में 369, आईटीओ में 458, जहांगीरपुरी में 458 दर्ज किया गया।

जानिए कैसे मापी जाती है एयर क्वालिटी

अगर किसी क्षेत्र का AQI जीरो से 50 के बीच है तो AQI ‘अच्छा’ माना जाता है। 51 से 100 AQI होने पर ‘संतोषजनक’ माना जाता है। 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’माना जाता है। किसी जगह का AQI 201 से 300 के बीच हो तो उस क्षेत्र का AQI ‘खराब’ माना जाता है। AQI 301 से 400 के बीच हो तो ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI होने पर ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। वायु प्रदूषण से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
 

अब छात्र अपनी डिग्री कोर्स को तय समय से पहले भी पूरा कर सकेंगे

15-Nov-2024
नई दिल्ली।  ( शोर  संदेश ) नई शिक्षा व्यवस्था के अंदर तीन साल के ग्रेजुएट डिग्री को एडवांस कर दिया गया था. जिसके बाद यूजीसी के ओर से और भी कई बदलाव किए जा रहे हैं.हाल ही में यूजीसी ने ग्रेजुएट के तीन साल और चार साल की डिग्री में भी बदलाव किया है. अब छात्र अपनी डिग्री कोर्स को तय समय से पहले भी पूरा कर सकेंगे. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) जल्द ही एक नई योजना लागू करने जा रहा है, जिसके तहत छात्र अपनी तीन या चार वर्षीय डिग्री कोर्स को पहले से तय समय से जल्दी खत्म कर सकेंगे.
क्या होगी नई योजना?
यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने गुरुवार को ये बताया कि योजना छात्रों को समय के लिए ज्यादा अवसर देगी. यूजीसी की नई योजना के तहत, छात्र अपनी डिग्री को समय से पहले पूरा करने का ऑप्शन चुन सकेंगे.अगर कोई छात्र अपनी डिग्री जल्दी खत्म करना चाहता है, तो उसे यह अनुमति दी जाएगी. इसके अलावा, यूजीसी छात्रों को अपनी तीन वर्षीय डिग्री को एक साल तक बढ़ाने का भी ऑप्शन दिया जाएगा. इस योजना के तहत, छात्रों को अपने कोर्स के दौरान कई बार एंट्री और एग्जिट का अवसर मिलेगा, यानी वे जब चाहें, तो पढ़ाई में ब्रेक ले सकते हैं और फिर वापस शुरू कर सकते हैं.
यूजीसी अध्यक्ष ने चेन्नई में आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि यह निर्णय छात्रों की क्षमताओं और समय के अनुसार होगा. उन्होंने बताया कि छात्रों को अपनी डिग्री को समय से पहले पूरा करने का अवसर मिलेगा, खासकर उन छात्रों को जो इस दौरान जल्दी सीखने और समझने की क्षमता रखते हैं. कुमार ने यह भी कहा कि यह योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू की जाएगी और इसे अगले शैक्षिक सत्र 2025-26 से लागू करने का प्लान है.
क्या होंगे इसके फायदे?
नई योजना से उन छात्रों को खास लाभ होगा जो अपनी पढ़ाई जल्दी पूरी करना चाहते हैं.अगर कोई छात्र छह महीने या एक साल पहले अपनी डिग्री खत्म करना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकेगा. वहीं, जिन छात्रों को अपनी पढ़ाई में अधिक समय चाहिए या वे बीच में ब्रेक लेना चाहते हैं, उनके लिए भी यह योजना फायदेमंद होगी। 
यह कदम एक विशेष समिति की ओर से सुझाए गए हैं. जिसका नेतृत्व आईआईटी मद्रास के निदेशक वी कामकोटि ने किया था. कुमार ने कहा कि इस योजना के लिए जल्द ही विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे.

कोहरे और धुंध की वजह से दिल्ली आने वाली 12 ट्रेनें 1 घंटे से ज्यादा लेट

14-Nov-2024
नई दिल्ली ( शोर  संदेश )  दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से मौसम का मिजाज अचानक बदल सा गया है. सुबह स्मोग के साथ आसमान में बिछी धुंध की चादर आज भी वैसी ही है. दिल्ली वाले स्मॉग, कोहरा और ठंड की ट्रिपल मार झेल रहे हैं. इसकी वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ कही है. खासतौर पर हवाई और ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री ज्यादा परेशान हैं. खराब मौसम और कम विजिबिलिटी की वजह से बुधवार को IGI एयरपोर्ट पर 100 फ्लाइट्स लेट हुई थीं और 10 के करीब विमानों को डायवर्ट किया गया था.आज कल के मुकाबले कोहरा और भी घना है. इस वजह से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाली करीब 12 ट्रेनें 1 घंटे से ज्यादा देरी से चल रही हैं.
घने कोहरे की वजह से ट्रेने तो देरी से चल ही रही हैं. इसके साथ ही कई एयरपोर्ट पर भी विजिबिलिटी कम रही. सुबह 9 बजे तक 1000 मीटर से कम विजिबिलिटी रिपोर्ट करने वाले हवाई अड्डों की डिटेल यहां मौजूद है.खराब मौसम की वजह से गुरुवार की सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर भी विजिबिलिटी कम रही. जिस वजह से विशेष सुरक्षा उपाय लागू किए गए. आईजीआई हवाई अड्डे पर हर दिन करीब 1,400 उड़ानों की आवागमन होता है. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने सुबह सात बजे'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'दिल्ली हवाई अड्डे पर कम विजिबिलिटी की स्थिति में उपयोगी विशेष सुरक्षा उपाय किए गए हैं. सभी उड़ानों का संचालन वर्तमान में सामान्य हैं.
डीआईएएल ने यात्रियों से अपील की कि वे फ्लाइट्स की ताजा जानकारी के लिए संबंधित विमानन कंपनी से संपर्क करें. इंडिगो एयरलाइन ने कल देर रात दो बजकर 37 मिनट पर एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि आज सुबह कोहरे की वजह से अमृतसर, वाराणसी और दिल्ली आने-जाने वाली उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं. बुधवार को कम दृश्यता की वजह से करीब 10 उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया था और कई फ्लाइट्स लेट भी हुई थीं. 

अचानक हो गया हल्ला और बैरिकेड तोड़ने लगी हजारों छात्रों की भीड़, जानें प्रयागराज में आज हुआ क्याप्रदर्शन पर बैठे छात्र रात-दिन सड़क पर बैठकर

14-Nov-2024
नई दिल्ली।  ( शोर  संदेश )  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में छात्र बीते चार दिनों से राज्य लोक सेवा आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का भीड़ आज उस वक्त उग्र हो गया जब उन्हें आयोग के दफ्तर की तरफ जाने से रोक दिया गया. छात्र पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद नहीं रुके और दफ्तर की तरफ आगे बढ़ने लगे. इसके बाद पुलिस प्रशासन और छात्रों के बीच धक्का मुक्की भी देखी गई. आपको बता दें कि यूपी लोक सेवा आयोग ने पीसीएस प्रीलिम्स 2024 और आरओ/एआरओ प्रीलिम्स 2023 परीक्षाओं को दो दिनों में दो शिफ्ट में आयोजित करने का फैसला किया है. छात्र आयोग के इसी फैसले का विरोध कर रहे हैं. आयोग के इसी फैसले के खिलाफ हजारों छात्र प्रयागराज में लोक सेवा आयोग के बाहर सोमवार से ही प्रदर्शन कर रहे हैं. 
छात्रों का यह प्रदर्शन बीते सोमवार सुबह 11 बजे से ही जारी है. प्रदर्शन का यह चौथा दिन है और छात्रों के उत्साह को देखते हुए लग रहा है कि वह अपनी मांगों पर आगे भी अड़े रहेंगे. छात्र हर रोज की तरह गुरुवार को भी धरना प्रदर्शन कर रहे थे. प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित आयोग के दफ्तर जहां छात्र धरना दे रहे हैं, वहां  तीन तरफ से रास्ते मिलते हैं. पुलिस ने तीनों रास्तों को बैरिकेड से बंद कर दिया और सुरक्षा बढ़ा दी. छात्रों का आरोप है कि रात में कुछ पुलिसवाले सादी वर्दी में आए और कुछ छात्रों को उठाकर ले गए.गुरुवार सुबह हल्ला हो गया कि धरनास्थल से छात्रों को उठाया जा रहा है. इसके बाद धरनास्थल से करीब 200 मीटर दूर चौराहे पर हजारों छात्र इकट्ठा हो गए.करीब पांच से छह हजार की छात्रों की इस भीड़ ने आयोग के दफ्तर की तरफ जाने से रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड तोड़ डाले. इसके बाद छात्रों का हुजूम फिर आयोग के दफ्तर के सामने धरने पर जुट गया है. 

'बंटोगे तो कटोगे': नारे पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया आई

12-Nov-2024
जयपुर.  ( शोर संदेश ) जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मंगलवार को राजधानी जयपुर में बड़ा बयान दिया। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी के जिस बंटोगे तो कटोगे नारे की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उसे लेकर रामभद्राचार्य ने कहा कि ये बातें समसामयिक हैं और सत्य हैं। हमें बंटना नहीं है। चाहे पंथ अनेक हों, हम सब हिंदू एक हों। जब हम सब एक होकर रहेंगे, हमारा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। जैसे एक अंगुली एक होती है तो कोई भी तोड़ देता है, लेकिन जब ये मिलकर मुक्का बन जाती है तो तोड़ने वाले के दांत टूट जाते हैं।
गौरतलब है कि बीते चार दिनों में रामभद्राचार्य ने पीओके, पाकिस्तान और कश्मीर को लेकर लगातार बयान दिए हैं। दो दिन पहले उन्होंने जयपुर में श्रीराम कथा के दौरान कश्मीर में धारा-370 और पाकिस्तान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि धारा-370 की बात मत करो, थोड़े दिन में ही पाक अधिकृत कश्मीर भी हमारा होगा। अब वह दिन दूर नहीं, जब विश्व के नक्शे से पाकिस्तान का नामो निशान मिट जाएगा।
उन्होंने कहा, कश्मीर हमारा है। हमारे देश का अभिन्न अंग है। इसे देश से कोई अलग नहीं कर सकता। कश्मीर भारत का सिरमौर है। भारत माता आप चिंता मत करिए। जब तक जगदगुरु रामभद्राचार्य का यह त्रिदंड रहेगा। भारत की ओर कुदृष्टि रखने वालों की आंख निकाल कर रख दी जाएगी। उन्होंने कहा, भगवान राम ने देश को एक करने का काम किया था। 
 

हमें बहुत खुशी होगी यदि...', स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस देने पर दूरसंचार मंत्री ने रखी यह शर्त

12-Nov-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  भारत में सैटेलाइट ब्रांडबैंड जैसी सेवाओं के लिए एलन मस्क की स्टार लिंक समेत अन्य कंपनियों को लाइसेंस देने के मसले पर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी टिप्पणी की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि सैटेलाइट ब्रांडबैंड सेवाओं के लिए लाइसेंस स्टारलिंक समेत किसी को भी दिया जा सकता है, बशर्ते वे सभी सुरक्षा मापदंडों को पूरा करते हों। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "हमें यह देखना होगा कि सुरक्षा से जुड़ी सभी चिंताओं को ध्यान में रखा गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा एक निश्चित फॉर्मेट है। आपको उसके सभी निर्देशों का पालन करना होगा। यदि आप सभी शर्तों को पूरा करते हैं तो आपको लाइसेंस मिल जाएगा। यदि कंपनियां इन दिशानिर्देशों का पालन करती है तो हमें बहुत खुशी होगी।"
केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली स्टारलिंक को भी भारत में सेवाओं के लिए लाइसेंस हासिल करने के लिए सभी मानदंडों का पालन करना होगा। मंत्री ने कहा कि सैटेलाइट इंटरनेट सेवा प्रदाता सभी आवश्यकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया में है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें लाइसेंस मिल जाएगा।
सिंधिया ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्हें (स्टारलिंक को) लाइसेंस हासिल करने के लिए सभी नियमों का पालन करना होगा। आपको इसे सुरक्षा के नजरिये से भी देखना होगा। वे ऐसा करने की प्रक्रिया में हैं। एक बार सभी आवश्यकताएं पूरी हो जाने पर उन्हें लाइसेंस मिल जाएगा।’’ स्टारलिंक के लाइसेंस हासिल करने की प्रक्रिया की प्रगति पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने यह बात कही। फिलहाल सरकार ने भारती समूह समर्थित वनवेब और जियो-एसईएस के संयुक्त उद्यम जियो सैटेलाइट कम्युनिकेशंस को लाइसेंस जारी किया है।
इससे पहले सिंधिया ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा था कि आवंटन के बावजूद, सैटेलाइट ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम मुफ्त में नहीं दिया जाएगा और दूरसंचार नियामक ट्राई इसके लिए कीमत तय करेगा। सिंधिया ने कहा था, "प्रत्येक देश को अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) का पालन करना होगा, जो अंतरिक्ष या उपग्रहों में स्पेक्ट्रम के लिए नीति तैयार करने वाला संगठन है, और आईटीयू असाइनमेंट के आधार पर स्पेक्ट्रम दिए जाने के मामले में बहुत स्पष्ट रहा है। इसके अलावा, यदि आप आज दुनिया भर में देखें, तो मुझे एक भी ऐसा देश नहीं दिखता जो उपग्रह के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी करता हो।"

लोगों को बीमार कर रहा प्रदूषण, एक्यूआई 400 के पार

12-Nov-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )  वायु प्रदूषण के चलते हर 10 में से चार परिवार चिकित्सकों के चक्कर लगा रहे हैं। चिंताजनक स्थिति यह कि ये परिवार पिछले तीन हफ्ते से इलाज व दवा ले रहे हैं। इसमें से नौ प्रतिशत ने सीधे क्लीनिक या अस्पताल जाकर चिकित्सकीय सलाह लेने की जगह सोशल मीडिया के माध्यम से चिकित्सक से सलाह ली है। एनसीआर में दीपावली के आस-पास से वायु प्रदूषण की समस्या गंभीर हुई है। सर्वेक्षण के अनुसार, इस तरह वायु प्रदूषण की समस्या के चलते 47% लोगों ने वायु प्रदूषण संबंधित दवाएं या उपकरण खरीदे। यह आंकड़े लोकल सर्कल नामक एक सर्वे संस्थान के है।
इससे पहले, सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 350 के ऊपर दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता लगातार 13वें दिन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही बनी रही। वायु प्रदूषण बढ़ने से दिन-प्रतिदिन हवा दमघोंटू हो रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रदूषण को रोकने के लिए विशेष इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account