ब्रेकिंग न्यूज

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया मिले कोरोना संक्रमित, ट्विटर कर दी जानकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से की है मुलाकात*

04-Sep-2020

जयपुर (शोर सन्देश) प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच विधायक, मंत्री नेता भी लगातार इसकी चपेट में रहे हैं। अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस बारे में उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए जानकारी दी।पूनिया ने ट्वीट कर बताया कि कल प्रवास से आने के बाद #Covid_19 की जांच करवाई यद्यपि मुझे लक्षण नहीं थे, लेकिन मेरी रिपोर्ट +Ve आई है और डाक्टरी सलाह पर मैंने स्वयं को घर पर ही आइसोलेट किया है, विगत दिनों मेरे से संपर्क में आए सभी व्यक्ति अपना परीक्षण करवा लें, सहयोग के लिए धन्यवाद। बता दें कि पूनिया जोधपुर दौरे से लौटने के बाद कोरोना संक्रमित हुए हैं। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account