ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

माइग्रेन के दर्द से फटा जा रहा है सिर तो राहत पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

18-Jun-2024
(  शोर संदेश  ) अगर हमारे सिर में हल्का-फुल्का दर्द भी होने लगे तो हम कोई काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में आप उनके बारे में सोचिये जो लोग माइग्रेन से पीड़ित होते हैं। बता दें, माइग्रेन की समस्या बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, किसी भी उम्र में लोगों को हो सकती है। सिर के एक तरफ से माइग्रेन का दर्द शुरू होता है जो नॉर्मल सिरदर्द की अपेक्षा ज़्यादा तकलीफदायक होता है। इससे पीड़ित व्यक्ति को सिर दर्द के साथ उल्टी और दस्त जैसे लक्षणों का सामना करना पड़ता है। माइग्रेन से ब्लड सर्कुलेशन पर बुरा असर पड़ता है। इस वजह से दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ज़्यादा स्ट्रेस लेने और सोचने से भी माइग्रेन की समस्या बढ़ती है। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं माइग्रेन के दर्द से आपको तुरंत राहत कैसे मिल सकती है?
माइग्रेन का दर्द कम करने के लिए ये घरेलू नुस्खे आज़माएं:
- माइग्रेन की वजह से मांसपेशियों में सूजन आ जाती है। ऐसे में उन्हें रिलैक्स करने के लिए आइस पैक लगाएं। एक टॉवल में आइस के टुकड़े रखकर उसे सिर, माथे और गर्दन के पीछे सिकाई करें।
-  लैवेंडर तेल माइग्रेन के दर्द के लिए एक बेहतर विकल्प है। इसकी खुशबु माइग्रेन के दर्द को दूर करती है। गर्म पानी में इसकी कुछ बूंद डालकर सूंघने से आपको आराम मिलेगा।
- तुलसी का तेल भी माइग्रेन के दर्द में बेहद लाभकारी है। यह सिर के मसल्स को तुरंत रिलैक्स करता है जिससे तनाव कम होता है और दर्द से राहत मिलती है।
- माइग्रेन में आधे सिर में दर्द होता है। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए गर्म तेल से सिर को मालिश करें। सिर को मालिश करने से आराम मिलेगा।
- कई बार सिर का दर्द इतना बढ़ जाता है कि मालिश करने से कुछ असर नहीं होता है। ऐसे में कॉटन का कपड़ा सिर पर बांधें, इससे राहत मिलगी।
-इन टिप्स को भी करें फॉलो:
- अगर सिर में हल्का दर्द भी है तो धूप में जानें से बचें। तेज रौशनी में जाने से सिर के दर्द की समस्या और भी बढ़ सकती है।
- अगर गर्मी के इस मौसम में तेज धूप में बाहर निकल रहे हैं तो सूरज की सीधी रोशनी से जानें से बचे और सनग्लासेस या छाते का इस्तेमाल करे।
- रोजाना 8 से 10 ग्लास पानी पिएं वरना डिहाइड्रेशन हो सकता है। डिहाइड्रेशन माइग्रेन की समस्या को ट्रिगर करता है।
- रोजाना 30 मिनट तक योगासन करें इससे आपको काफी फायदा मिलेगा

पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा: पांच की मौत, 25 घायल

17-Jun-2024
दार्जिलिंग।  (  शोर संदेश  )  पश्चिम बंगाल में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। यहां ट्रैक पर खड़ी कंचनगंगा एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे से तेज गति से आ रही एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी है, इस हादसे में अबतक 5 लोगों की मौत हो गई है। कहा जा रहा है कि एनजेपी से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस सिलीगुड़ी पार करने के बाद रंगपनीर स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस दुर्घटना में ट्रेन के पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में अबतक 5 यात्रियों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में माल गाड़ी ट्रेन के लोको पायलट की भी मौत हो गई है।
 

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी ईद की मुबारकबाद

17-Jun-2024
नई दिल्ली । (  शोर संदेश  )  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को ईद-उल-अजहा पर देशवासियों, विशेषकर देश-विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से मिलजुल कर काम करने का आह्वान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शुभकामनाएं देते हुए समाज में सद्भाव और एकता के और मजबूत होने की कामना की है।
राष्ट्रपति ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सभी देशवासियों, विशेषकर देश- विदेश में रहने वाले मुस्लिम भाई-बहनों को ईद-उज-जुहा की हार्दिक शुभकामनाएं! त्याग और बलिदान का यह त्यौहार हमें अपनी खुशहाली को सबके साथ, विशेषकर जरूरतमंद लोगों के साथ, बांटने का संदेश देता है। आइए इस अवसर पर हम सब सभी देशवासियों, विशेषकर वंचित वर्गों के लोगों के हित में, मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लें।”
पीएम मोदी ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, “ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं। यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव और एकजुटता के बंधन को और मजबूत करे। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।”
 

चार राज्यों के चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये प्रदेश चुनाव प्रभारी

17-Jun-2024
नई दिल्ली। (  शोर संदेश  ) भाजपा ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हरियाणा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को जम्मू-कश्मीर का प्रदेश चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, प्रदेश चुनाव सह-प्रभारियों की नियुक्ति की बात करें तो, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को झारखंड और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हरियाणा का प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।
 

उत्तर-मध्य भारत में गर्मी का जारी है कहर

15-Jun-2024
ई दिल्ली।(  शोर संदेश  )  देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारतीय राज्यों में गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार के दिन प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली से लेकर बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। दिल्ली और उत्तर भारतीय राज्यों में अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। हालांकि, मध्य भारत के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 15 जून को मानसून छह राज्यों में दस्तक दे सकता है। इससे यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, अधिकतर राज्यों में मानसून दक्षिणी हिस्से में ही दस्तक दे रहा है और पूरे प्रदेश में फैलने में इसे थोड़ा समय लगेगा।
 

घरेलू झगड़े से परेशान कांस्टेबल ने की खुदकुशी

15-Jun-2024
मुंबई । (  शोर संदेश  ) मुंबई पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल ने पारिवारिक झगड़े से परेशान होकर खुदकुशी कर ली है। बताया जाता है कि पत्नी से आए दिन उसकी लड़ाई होती थी और तंग आकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ कांस्टेबल का नाम विजय सालुंखे है। उसकी उम्र 38 साल है। कांस्टेबल विजय मुंबई के शाहुनगर पुलिस स्टेशन में तैनात था।
 

जी-7 समिट में हिस्सा लेकर भारत लौटे पीएम मोदी, जियोर्जिया मेलोनी के साथ सेल्फी हुई वायरल

15-Jun-2024
नई दिल्ली। (  शोर संदेश  ) इटली में जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह नई दिल्ली लौट आए। इटली से रवाना होने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर अपनी सफल यात्रा के बारे में बताया था।
शिखर सम्मेलन के इतर पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और पोप फ्रांसिस सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा की। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ ही पीएम मोदी की एक सेल्फी वायरल हो रही है। G7 शिखर सम्मेलन के दौरान यह सेल्फी ली गई थी।

मोहन भागवत और योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर में मुलाकात

15-Jun-2024
गोरखपुर।  (  शोर संदेश  ) उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच अहम मुलाकात होने जा रही है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद संघ की तरफ से आ रहे बयानों के मद्देनजर यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। बता दें, संघ प्रमुख मोहन भागवत पिछले तीन दिनों से गोरखपुर में ही हैं।
 

जम्मू-कश्मीर से आतंकियों का किया जाएगा खात्मा

14-Jun-2024
नई दिल्ली। (  शोर संदेश  ) जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में सिलसिलेवार आतंकी हमले हुए हैं. जिसे देखते हुए मोदी सरकार भी एक्शन के मोड में आ गई है. बताया जा रहा है कि आतंकियों के खात्मे के लिए अब मोदी सरकार ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है. दरअसल, घाटी में हुए सिलसिलेवार हमलों के बाद पीएम मोदी ने कई बैठकें की. इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और अन्य अधिकारियों के साथ भी पीएम ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति की समीक्षा की. पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी इसपर चर्चा की है.
इसके साथ ही पीएम मोदी ने आतंकवाद विरोधी क्षमताओं का पूरा स्पेक्ट्रम तैनात करने को कहा है, जिसके बाद से आतंकियों के खिलाफ एक्शन प्लान में तेजी आएगी. एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक, ‘प्रधानमंत्री ने उनसे आतंकवाद से निपटने की हमारी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करने को कहा.’  वहीं, दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन ऑल आउट जारी है. सेना ने दावा किया है कि बड़ी बढ़त के साथ जल्द से जल्द आतंकियों का खात्मा किया जाएगा.
घाटी में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
बता दें कि जम्मू कश्मीर में पिछले 4 दिनों में चार आतंकी हमले हुए हैं, जिसके बाद से घाटी में ऑपरेशन ऑल आउट को तेज कर दिया गया है. आतंकियों की तलाश में जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों और जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. सेना के अलावा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेस भी इस ऑपरेशन में लगे हुए हैं. वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फुल एक्शन में हैं.
अधिकारियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री अपने मंत्रियों से भी बात कर रहे हैं. खबर है कि पीएम ने गृह मंत्री शाह से भी मामले को लेकर बात की. साथ ही सुरक्षा बलों की तैनाती और आतंकवाद विरोधी अभियानों पर भी चर्चा की है. जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी चर्चा की है. एलजी सिन्हा से घाटी के हालातों के बारे में पीएम को जानकारी दी है.
 

चंद्रबाबू नायडू का बड़ा आरोप- ‘तिरुपति को गांजा-शराब और मांसाहार का केंद्र बना दिया’

14-Jun-2024
नई दिल्ली। (  शोर संदेश  ) चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनकी पार्टी टीडीपी ने जनसेना और भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की है। शपथ लेने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में प्रसिद्ध वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद चंद्रबाबू नायडू ने पूर्ववर्ती जगन रेड्डी की सरकार पर बड़ा हमला बोला है। नायडू ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में बड़े स्तर पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या सब कहा?
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अमरावती में पूर्ववर्ती सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व राज्य सरकार ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) का व्यवसायीकरण किया। नायडू ने कहा कि प्रसाद अच्छी गुणवत्ता का होना चाहिए और इसकी कीमतें नहीं बढ़ाई जानी चाहिए।
चंद्रबाबू ने कहा कि दर्शन के टिकट की ब्लैक मार्केटिंग नहीं होनी चाहिए। नायडू ने बड़ा आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि पिछली सरकार द्वारा इस धार्मिक स्थल को मारिजुआना (गांजा), शराब और मांसाहारी भोजन का केंद्र बना दिया गया। नायडू ने वादा किया है कि तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम से सफाई शुरू होगी। 
लोग मेरा 4.0 अवतार देखेंगे- नायडू
चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आपने अभी तक 1.0, 2.0, 3.0 देखा है, लेकिन अब आप मेरा 4.0 अवतार देखेंगे। नायडू ने कहा, ‘2047 तक मेरा लक्ष्य है कि तेलुगु लोग दुनिया में पहले नंबर पर हों। गरीबी को जल्द से जल्द खत्म किया जाए। ऐसा राज्य बनाया जाए जहां कोई गरीब न हो। आंध्र प्रदेश को नंबर एक राज्य बनाना है। नायडू ने कहा कि आजकल मैं भारत को दुनिया में पहले स्थान पर लाने के लिए प्रार्थना करता हूं। भारतीयों में भी तेलुगु लोग शीर्ष पर होने चाहिए। इसलिए मैं अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं समेत सभी लोगों से पिछले पांच साल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए मिलकर काम करने की अपील करता हूं। आइए हम सब मिलकर काम करें और आगे बढ़ें।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account