ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

‘पहले की भगवान राम की भक्ति, फिर आया अहंकार...’, आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार का बीजेपी पर तंज

14-Jun-2024
नई दिल्ली। (  शोर संदेश  ) आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अहंकारी हो गई थी, इसलिए भगवान राम ने उन्हें 241 पर ही रोक दिया. मोहन भागवत के बाद दूसरे नंबर पर कहे जाने वाले इंद्रेश कुमार जयपुर के पास कनोता पहुंचे हुए थे. यहां आयोजित ‘रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह में उन्होंने ये बात कही. इंद्रेश कुमार ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने कहा कि चुनाव के परिणाम उनके रवैये को दर्शाते हैं. उनमें अहंकार आ गया था. उनका इशारा सीधा-सीधा भाजपा की ओर था. उन्होंने कहा, पार्टी ने पहले भक्ति की, उसके बाद अहंकारी हो गई. भगवान राम ने उनको 241 पर ही रोक दिया, पर सबसे बड़ी पार्टी बना दिया. वहीं एक ओर उनका ये भी कहना था कि जिन लोगों को भगवान राम में आस्था नहीं थी उनको 234 पर ही रोक दिया, यानी कि अलायंस. 
अहंकार के कारण भगवान राम ने रोक दिया- इंद्रेश कुमार 
इंद्रेश कुमार ने कहा, लोकतंत्र में रामराज्य का विधान देखिए, इन्होंने राम की भक्ति तो की, लेकिन धीरे-धीरे अहंकारी हो गए. सबसे बड़ी पार्टी भी बने, लेकिन जो वोट मिलने चाहिए थे उनको अहंकार के कारण भगवान राम ने रोक दिया. उन्होंने ये भी कहा कि जिन लोगों ने राम का विरोध किया उनको सत्ता नहीं मिल पाई. सब के सब मिलकर नंबर दो पर रह गए.
भगवान राम भेदभाव नहींं करते- इंद्रेश कुमार 
इंद्रेश कुमार ने कहा कि भगवान का न्याय सच्चा और आनंददायक होता है. जो लोग उनकी पूजा करते हैं उनको विनम्र होना चाहिए और जो लोग विरोध करते हैं भगवान उनसे स्वयं निपटते हैं. उन्होंने कहा कि भगवान राम भेदभाव नहीं करते और न ही दंड नहीं देते. राम किसी को विलाप नहीं करवाते. राम सभी को न्याय देते हैं. वे देते हैं और देते रहेंगे. भगवान राम हमेशा न्यायप्रिय थे और रहेंगे. उन्होंने तो एक ओर लोगों की रक्षा की तो एक ओर रावण का भी भला किया.

कुवैत से कोच्चि पहुंचे 45 भारतीयों के शव, एयरफोर्स के विमान से लाए गए स्वदेश

14-Jun-2024
नई दिल्ली। (  शोर संदेश  )  कुवैत के मंगाफ शहर की एक इमारत में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले 45 भारतीयों के शव भारत पहुंच गए हैं. अग्निकांड में मारे गए 45 भारतीयों के शव लेकर भारतीय वायुसेना का एक विमान शुक्रवार सुबह केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पहुंच गया है. बता दें कि कुवैत के मंगाफ शहर में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी. जिसमें 45 भारतीयों की जान चली गई थी. इसके अलावा फिलीपींस के तीन लोग भी इस आगकांड की भेंट चढ़ गए थे.  कुवैत में जान गंवाने वाले भारतीयों के शवों को लाने के लिए गुरुवार को वायु सेना का सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान भेजा गया था, जो आज सुबह केरल के कोच्चि पहुंच गया.
श्रद्धांजलि देने एयरपोर्ट पहुंचे सीएम विजयन
बता दें कि कुवैत की इमारत में लगी आग में जान गंवाने वाले 45 भारतीयों के शवों को लेकर एयरफोर्स का सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान कोच्चि एयरपोर्ट पहुंच गया है. मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन खुल कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे.
बता दें कि कुवैत में अग्निकांड में जान गंवाने वाले ज्यादातर नागरिक केरल के रहने वाले हैं. 45 मृतकों में से 23 लोग केरल के रहने वाले थे. वहीं सात लोग तमिलनाडु के निवासी थे. जबकि उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के 3-3 लोग भी इस अग्निकांड में मारे गए. वहीं ओडिशा के दो लोग कुवैत की इमारत में लगी आग की भेंट चढ़ गए. इसके अलावा महाराष्ट्र, कर्नाटक, बिहार, झारखंड, बंगाल, पंजाब और हरियाणा के भी एक-एक नागरिक की इस अग्निकांड में मौत हुई है.

सीएम साय ने छत्तीसगढ़ सदन नई दिल्ली में मिलने आए खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की सराहना की

10-Jun-2024
नई दिल्ली।  (  शोर संदेश  )  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में नेशनल जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए छत्तीसगढ़ के 32 पावर लिफ्टर खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और राज्य सरकार से मिल रहे प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।
 

‘अब मेरी कंपनियां भारत में...’, पीएम मोदी को जीत की बधाई देकर बोले एलन मस्क

08-Jun-2024
नई दिल्ली।   (  शोर संदेश  )  अरबपति कारोबारी और इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई दी. मस्क ने कहा कि उनकी कंपनियां भारत में काम करने को लेकर उत्सुक हैं.
मस्क ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों मे आपकी जीत पर बधाई. मेरी कंपनियां भारत में काम करने को लेकर आशान्वित हैं. इससे पहले शुक्रवार को नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया था. इस दौरान राष्ट्रपति ने मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनित किया. वह रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं. मोदी की अगुवाई में एनडीए ने 543 लोकसभा सीटों में से 293 सीटें जीती हैं.
पिछले साल जून में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर गए थे. वहां एलन मस्क ने उनसे मुलाकात की थी. इस दौरान मस्क ने खुद को मोदी का फैन बताते हुए कहा था कि टेस्ला भारत में निवेश करेगा. वहीं ञ्जद्गह्यद्यड्ड कंपनी की तरह से पिछले साल जुलाई में कहा गया था कि वह 24,000 डॉलर की कीमत वाली ईवी का उत्पादन करने के लिए भारत में एक कारखाना खोलने में रुचि है.
 

शपथ लेने से पहले राजघाट जाएंगे पीएम मोदी, महात्मा गांधी को देंगे श्रद्धांजलि

08-Jun-2024
नई दिल्ली।   (  शोर संदेश  )    18वीं लोकसभा का पहला सत्र संभवत: 15 जून के आसपास शुरू होगा. नरेंद्र मोदी रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का वाराणसी में संभावित दौरा करेंगे. 10 या 11 जून को पीएम नरेंद्र मोदी काशी जा सकते हैं. पीएम मोदी बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन और अन्य मंदिरों का भी दर्शन पूजन कर सकते हैं. साथ ही पीएम मोदी गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं.
पहला सत्र जून के तीसरे सप्ताह में सदन के सदस्यों के रूप में नवनिर्वाचित उम्मीदवारों द्वारा शपथ लेने के साथ शुरू होगा और यह प्रक्रिया 2 दिनों तक जारी रहने की संभावना है. इसके बाद एक नया अध्यक्ष भी चुना जाएगा. इस बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नियुक्त किया, जब भाजपा प्रमुख जे पी नड्डा ने उन्हें भाजपा संसदीय दल के नेता के रूप में मोदी के चुनाव पर एक पत्र सौंपा और एनडीए नेताओं ने अपने समर्थन पत्र सौंपे.
चारों तरफ यही सवाल है कि आखिर पीएम मोदी के कैबिनेट में कौन-कौन शामिल होंगे. खबर है कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में करीब 15 पद एनडीए के सहयोगियों को मिल सकते हैं. क्योंकि भाजपा के शीर्ष नेताओं ने इस रविवार को मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण से पहले गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा शुरू कर दी है. शुक्रवार शाम को भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह और राजनाथ सिंह तथा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहयोगियों के साथ नड्डा के आवास पर चर्चा कर रहे थे. सूत्रों के अनुसार, बैठकें आमने-सामने हो रही थीं. पहली बैठक कथित तौर पर हृष्टक्क के अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल और समीर भुजबल के साथ हुई, उसके बाद आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के साथ.
सूत्रों का कहना है कि भाजपा गृह, विदेश, रक्षा और वित्त जैसे शीर्ष रायसीना हिल मंत्रालयों के साथ-साथ रेलवे, सडक़ परिवहन, कानून, सूचना प्रौद्योगिकी और शिक्षा जैसे कुछ अन्य प्रमुख मंत्रालयों को भी अपने पास रखना चाहती है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. इसके अलावा एनडीए के नए मंत्रिमंडल में किसी आदिवासी और महिला चेहरे को भी शामिल किया जा सकता है.
शपथ ग्रहण समारोह के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी एनडीए सांसदों, भाजपा पदाधिकारियों और मोर्चा अध्यक्षों के लिए रात्रिभोज का आयोजन कर रहे हैं. बता दें कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए तीसरी बार शपथ लेने वाले हैं.
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार को दिल्ली पहुंचेंगी. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार शाम को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किए गए पड़ोसी देशों के विदेशी गणमान्य व्यक्तियों में से पहली हैं.
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा की अहम बैठक होगी. इस बैठक में भाजपा के पदाधिकारी, कुछ राज्यों के अध्यक्ष, मोर्चा प्रमुख, दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदि मौजूद रहेंगे. बैठक की अध्यक्षता बीएल संतोष करेंगे.

पीएम की शपथ को लेकर दिल्ली को घोषित किया गया नो फ्लाइलिंग जोन

08-Jun-2024
नई दिल्ली।  (  शोर संदेश  )   नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। एनडीए गठबंधन के संसदीय दल की बैठक में सर्वसम्मति से इसपर फैसला लिया गया है। नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसकी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। नरेंद्र मोदी ने 7 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया। इस दौरान सभी सांसदों की सहमति के दस्तावेजों को भी उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिया। ऐसे में 9 जून को नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार के मंत्रिमंडल में एनडीए के घटक दलों की बहुतायतता देखने को मिलेगी।  हालांकि नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। वहीं पूरी दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस कमिश्नर द्वारा यह आदेश जारी कर दिया गया है। 

खास होगा नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह, इन पड़ोसी देशों के प्रमुख करेंगे शिरकत

08-Jun-2024
नई दिल्ली। (  शोर संदेश  )   हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए को 293 सीटें मिली हैं, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया ने 234 सीटें हासिल की हैं. बहुमत का आंकड़ा 272 है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कल यानी रविवार (9 जून 2024) को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे शामिल होंगे. दोनों इस समारोह में शामिल होने के लिए 9 जून को नई दिल्ली पहुंचेंगे.
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने बुधवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत और शपथ ग्रहण समारोह के निमंत्रण के बाद अपनी यात्रा की पुष्टि की. इसकी औपचारिक घोषणा आज (8 जून 2024) हो सकती है.
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार बुधवार शाम को दोनों नेताओं के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई. इस दौरान नरेंद्र मोदी ने नेपाली प्रधानमंत्री को शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए निमंत्रण दिया. नेपाली प्रधानमंत्री ने भी फोन पर ही अपनी उपस्थिति की पुष्टि की.
293 सीटों के साथ एनडीए को मिला है बहुमत
18वीं लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 293 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा हासिल किया है, जबकि विपक्षी गठबंधन इंडिया ने 234 सीटें हासिल कीं हैं. 
बांग्लादेश और श्रीलंका के प्रमुख भी रहेंगे मौजूद
वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भी बुधवार (5 जून 2024) को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया. श्रीलंका के राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने फोन पर भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी. इसके अलावा बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 8 जून को ढाका से रवाना होंगी. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के भाषण लेखक एम. नजरुल इस्लाम ने कहा, शपथ ग्रहण समारोह की तारीखों में बदलाव के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार 8 जून को सुबह 11 बजे ढाका से दिल्ली के लिए रवाना होंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद 10 जून को दोपहर को लौट आएंगी.

छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित सांसदों के सम्मान में सीएमम साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रात्रिभोज का आयोजन किया

08-Jun-2024
नई दिल्ली।   (  शोर संदेश  )   छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित लोक सभा सदस्यों के सम्मान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी नव निर्वाचित सांसदों का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि सांसदों की भूमिका राज्य के विकास में अहम है और सभी को मिलकर छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करना होगा।
 

खाई में गिरी गाड़ी : एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत 7 लोगों की मौत

06-Jun-2024
नैनीताल ।  (  शोर संदेश  )   सिसौना सितारगंज से गर्मियों की छुट्टी मनाने भदकोट जा रहे छह सदस्यीय परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। तीन भाइयों के सिर से मां-बाप का साया उठ गया। घायल तीनों बच्चों का एसटीएच में इलाज चल रहा है।
मूलरूप से भदकोट निवासी महेश चंद्र परगाई (40) सिडकुल में नौकरी करते थे। वह सिसौना सितारगंज में छह सदस्यीय परिवार के साथ रहते थे। बच्चों के स्कूल की छुट्टी पड़ी तो उनकी पत्नी पार्वती (34) ने परिवार के साथ भदकोट जाने का प्लान बनाया। बुधवार को दपंती अपने चार बच्चों के साथ सितारगंज से बस से हल्द्वानी आए। यहां से मैक्स वाहन में बैठकर भदकोट के लिए रवाना हो गए। खनस्यू बाजार से आगे मैक्स खाई में गिर गई। इस हादसे में महेश चंद्र परगाई (40), पार्वती परगाई (34) और पुत्री कविता परगाई (10) की मौके पर ही मौत हो गई। उधर इनके तीन बेटे पंकज परगाई (12), मनोज परगाई (10) और लोकेश परगाई समेत सात घायल हो गए। देर रात सभी घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पश्या गांव निवासी कृष्णा नंद कुड़ाई की बेटी की शादी 12 जून को है। वह बेटी के शादी का सामान लेने के लिए खनस्यू बाजार आए थे। कृष्णा नंद ने बताया कि वह बाजार से मैक्स वाहन में बैठे। गाड़ी जैसे ही दो किलोमीटर दूर पहुंची तो सीधी सड़क पर खाई में जा गिरी। बताया कि बाजार से उन्होंने 12 हजार रुपये का सामान खरीदा था। अब उन्हें बेटी की शादी की चिंता सता रही है कि बेटी की शादी तक वह ठीक हो पाएंगे या नहीं।
पुटपुड़ी निवासी कमला देवी (50) ने अपनी एक बेटी की शादी यहां कुंवरपुर गौलापार में की है। उसके पुत्री होने पर नामकरण संस्कार में शामिल होने के लिए कमला देवी अपनी छोटी बेटी ममता भट्ट (13) वर्ष के साथ सोमवार को गौलापार आई थी। मंगलवार को नामकरण संस्कार हुआ। बुधवार को ये लोग मैक्स वाहन में सवार होकर पुटपुड़ी जा रहे थे। हादसे में कमला देवी की बेटी ममता की मौत हो गई। कमला देवी बताती हैं कि उसकी बेटी ममता कह रही थी कि मां आज नहीं जाते हैं कल चलेंगे। अगर मैंने उसकी बात मान ली होती तो आज ममता जिंदा होती।
घायलों को हल्द्वानी लाने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी हल्द्वानी पहुंचे और उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी को भी मौके पर बुला लिया। सुशीला तिवारी अस्पताल में सभी सात घायलों को लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

इस दिन पीएम पद की शपथ ले सकते हैं नरेंद्र मोदी, समारोह की तारीख में बदलाव

06-Jun-2024
नई दिल्ली   (  शोर संदेश  )  । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव में 293 सीटें मिलीं। नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। सभी घटक दलों ने अपने समर्थन का पत्र सौंप दिया है। अब मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हालांकि उनके शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को लेकर संशय बना हुआ है। बताया जा रहा कि प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। अब मोदी नौ जून को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले यह कार्यक्रम आठ जून को होना था। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
राष्ट्रपति को सौंपा था त्याग पत्र
मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू को अपना त्याग पत्र सौंप दिया था। राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रियों का त्याग पत्र को स्वीकार कर लिया और साथ ही नए सरकार के गठन तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने का आग्रह किया।
21 नेताओं ने हस्ताक्षर करके मोदी को गठबंधन का नेता स्वीकार किया
एक दिन पहले ही एनडीए ने सर्वसम्मिति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता मान लिया है। नई दिल्ली में बुधवार को हुई बैठक में एनडीए के 21 नेताओं ने एक पत्र पर हस्ताक्षर करके मोदी को अपना नेता स्वीकृत किया। जिससे नरेंद्र मोदी के एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। बैठक में सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को पिछले 10 सालों में उनके कार्यकाल और देश में विकास कार्यों के लिए उन्हें बधाई भी दी है।
भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को लोकसभा 2024 के चुनाव परिणाम एलान किए थे। इसमें भाजपा को सबसे ज्यादा 240 सीटें और इसके बाद दूसरे नंबर पर 99 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही। हालांकि पिछली बार की अपेक्षा इस बार के चुनाव में भाजपा को 32 सीटों का नुकसान हुआ है। 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिली।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account