ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने की याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

28-May-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )   दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. अदालत की वैकेशन बेंच ने मंगलवार को केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि में 7 दिन बढ़ाने से संबंधित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि जब पिछले हफ्ते बेंच के एक सदस्य जस्टिस दीपांकर दत्ता वेकेशन बेंच में थे तो आपने ये क्यों नहीं मेंशन किया. इस मामले को आगे के निर्देशों के लिए भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पास भेज दिया गया. 
जस्टिस जे के माहेश्वरी और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने केजरीवाल की तरफ से पेश हुए सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी के तत्काल सुनवाई की गुजारिश पर विचार करने से मना कर दिया. मनु सिंघवी ने कहा कि मुख्यमंत्री को कुछ मेडिकल डेस्ट कराने के लिए अंतरिम जमान की अवधि में 7 दिन का विस्तार दिया जाना चाहिए. केजरीवाल ने कहा कि टेस्ट पूरा होने के बाद वो 9 जून को सरेंडर कर देंगे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश में निर्धारित अंतरिम जमानत की शर्तों का भी पालन किया है.
1 जून तक के लिए मिली थी अंतरिम जमानत
बेंच ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाला मामला पहले ही सुना जा चुका है और पहले से ही एक अलग बेंच द्वारा आदेश के लिए रिजर्व रखा गया है. पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को मौजूदा आम चुनावों के प्रचार के लिए 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी, जिसकी समय सीमा 1 जून को खत्म हो रही है और उन्हें 2 जून तक आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया था. सिंघवी ने जरूरत का हवाला देते हुए बेंच से मामले की जल्द से जल्द सुनवाई करने की गुजारिश की क्योंकि आत्मसमर्पण का समय नजदीक है, लेकिन बेंच ने कहा कि इस पर मुख्य न्यायाधीश फैसला लेंगे. 

गुरमीत राम रहीम हत्या के केस में बरी, हाईकोर्ट ने पलटा सीबीआई कोर्ट का फैसला

28-May-2024
चंडीगढ़। ( शोर संदेश )  डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। रणजीत सिंह की हत्या के केस में कोर्ट ने उसे बरी कर दिया है। इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने चार अन्य आरोपियों को भी बरी किया है। इस हत्याकांड में सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया था। राम रहीम ने सीबीआई कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। 22 साल पहले 10 जुलाई 2002 को सिरसा डेरे के प्रबंधक रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच 2003 में सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने अपनी जांच में पाया कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम समेत पांच लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है।जिसके बाद सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम समेत सभी पांचों आरोपियों को दोषी करार दिया और उम्र कैद की सजा सुनाई थी। राम रहीम ने सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में अपील की थी। जिस पर हाई कोर्ट की दो सदस्यीय न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर और न्यायमूर्ति ललित बत्रा की खंडपीठ ने याचिका को स्वीकार किया था।
राम रहीम पर क्या लगे थे आरोप
सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, 10 जुलाई 2002 को राम रहीम के कहने पर रणजीत सिंह की गोली मारकर हत्या इसलिए कर दी गई थी क्योंकि उसे शक था कि रणजीत के पास एक गुमनाम पत्र है, जिसके सामने आने के बाद उसकी सच्चाई उजागर हुई कि वो अपने डेरे की महिला अनुयायियों के साथ यौन शोषण करता है। सीबीआई अदालत ने मामले में फैसला सुनाते हुए कहा था कि बिना किसी संदेह के यह साबित हो गया है कि राम रहीम उस पत्र के सामने आने को लेकर व्यथित महसूस कर रहा था, जिसमें उसके खिलाफ अपनी शिष्याओं के यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए गए थे।

सिक्कों से तौला जा रहा था बीएसपी कैंडिडेट को, तराजू टूटकर गिरने से सिर में लगी चोट

28-May-2024
 ( शोर संदेश )  पंजाब के चंडीगढ़ से बीएसपी उम्मीदवार डॉ ऋतु सिंह हादसे का शिकार हो गई हैं. सोमवार को एक कालोनी में पार्टी कार्यकर्ता डॉ ऋतु सिंह को सिक्कों से तौल रहे थे. इसी वक्त लकड़ी का तमगा टूटकर उनके सिर में लग गया और वो बुरी तरह घायल हो गईं. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. उनके सिर पर कुछ टांके लगे और उसके बाद घर भेज दिया गया.
पंजाब में आखिरी चरण में वोटिंग
पंजाब में सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा. सूबे में कुल 13 लोकसभा सीटें हैं और राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार है. यहां इंडिया ब्लॉक में शामिल  ्र्रक्क और कांग्रेस के बीच संयुक्त उम्मीदवार उतारने पर बात नहीं बन पाई है. साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 8 सीटों पर चुनाव जीता था. बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल को 2-2 सीटों पर जीत मिली थी. एक सीट पर आम आदमी पार्टी के भगवंत मान जीते थे. कांग्रेस को 40.6 फीसदी, एसएडी 27.8 फीसदी, बीजेपी को 9.7 फीसदी, आप को 7.5 फीसदी वोट मिले थे.

अब ‘गाली प्रूफ’ हो गया हूं; राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज

28-May-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 24 साल से गाली खा-खाकर ‘गाली प्रूफ’ हो गया हूं। चुनाव के दौरान निजी टिप्पणियों को लेकर पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर भी तंज कसा और कहा कि मौत का सौदागर किसने कहा था, गंदी नाली का कीड़ा किसने कहा था। मेरे यहां तो संसद के एक साथी ने हिसाब लगाया और 101 गालियां गिनाईं। चुनाव हो या ना हो। ये लोग मानते हैं कि गालियां देने का अधिकार उनका ही है। वे हताश-निराश इतने हो चुके हैं कि गालियां देना, अपशब्द बोलना उनके स्वाभाव में हो गया है।
एएनआई को दिए इंटरव्यू में आरक्षण के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि इन्होंने रातों-रात मुसलमान की सभी जातियों को ओबीसी बना दिया। इसके खिलाफ चुनाव की सरगर्मी के दौरान हाई कोर्ट का जजमेंट आ गया , तब साफ हुआ कि इतना बड़ा धोखा हो रहा है। अब वे न्यायपालिका को भी गाली दे रहे हैं। वे यहां तक कह रहे हैं कि हम कोर्ट की बात मानने वाले नहीं हैं। यह स्थिति किसी हालत में स्वीकार्य नहीं होगी। 
ईडी, सीबीआई पर क्या बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री से जब विपक्ष के ईडी, सीबीआई के इस्तेमाल को लेकर आरोप पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, विपक्ष ने आपको कूड़ा कचरा पकड़ा दिया। वह कूड़ा कचरा लेकर आप हमारे पास पहुंच गए। मीडिया वाले रिसर्च करें कि सरकार से क्या सवाल पूछने चाहिए। उनका कूड़ा कचरा लेकर आप हमारे यहां आते हैं। मैं कूड़े कचरे को रीसाइकल करके खाद में परिवर्तित कर दूंगा। उसमें से देश के लिए कुछ अच्छा पैदा कर दूंगा। लेकिन सरकार क्या करे। 
प्रधानमंत्री ने कहा, गांव के सरपंच को भी चेकबुक पर साइन करने का अधिकार होता है लेकिन देश के प्रधानमंत्री को नहीं है। इतना भी ज्ञान नहीं है इन लोगों को। देश के प्रधानमंत्री के पास इस तरह का कोई अधिकार नहीं होता। मोदी सरकार का उद्देश्य क्या है? मोदी सरकार ने अफसरों को कहा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलेरेंस की नीति अपनाई जाएगी। किसी जमाने में मनमोहन सिंह जी की सरकार में 34 लाख रुपये पकड़े गए थे। बीते 10 साल में ईडी ने 2200 करोड़ रुपये पकड़े हैं। जो 200 करोड़ देश के लिए वापस लाया है, उसका सम्मान होना चाहिए या गाली गलौज होना चाहिए। 
संबंध देखूं या ओडिशा के बारे में सोचूं, पीएम मोदी ने बताया ‘दोस्त’ पटनायक से क्यों नहीं किया गठबंधन
पीएम ने कहा, ‘भारत के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से हमारे अच्छे संबंध हैं और लोकतंत्र में हम दुश्मनी नहीं रखते हैं। अब सवाल है कि मैं अपने संबंधों की चिंता करूं या ओडिशा के कल्याण के बारे में सोचूं।
संबंध देखूं या ओडिशा के बारे में सोचूं, पीएम मोदी ने बताया ‘दोस्त’ पटनायक से क्यों नहीं किया गठबंधन लोकसभा के साथ-साथ ओडिशा में भी विधानसभा चुनाव जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ गठबंधन नहीं होने पर भी खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वह ओडिशा के कल्याण के लिए अपने रिश्ते की कुर्बानी देने के लिए तैयार थे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह चुनाव के बाद सभी को बता देंगे कि उनकी किसी से भी दुश्मनी नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से हमारे अच्छे संबंध हैं और लोकतंत्र में हम दुश्मनी नहीं रखते हैं। अब सवाल है कि मैं अपने संबंधों की चिंता करूं या ओडिशा के कल्याण के बारे में सोचूं। 
मैंने खुद को ओडिशा के उज्जवल भविष्य के प्रति समर्पित करने का फैसला किया और अगर मुझे इसके लिए मेरे रिश्तों की कुर्बानी देनी होगी, तो मैं ऐसा करूंगा। चुनाव के बाद मैं सभी को समझा दूंगा कि मेरी किसी से कोई भी दुश्मनी नहीं है।
पीएम मोदी ने ओडिशा सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि एक समूह ने यहां कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा, 'बीते 25 सालों में ओडिशा में कोी भी प्रगति नहीं हुआ है। सबसे बड़ी चिंता यह है कि एक टोली ने ओडिशा के पूरे सिस्टम पर कब्जा कर लिया है। ऐसा लगता है कि पूरे सिस्टम को बंधक बना लिया गया है। स्वभाविक बात है कि अगर ओडिशा इससे बाहर आएगा, तो तरक्की करेगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने वीसी से मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की

28-May-2024
भोपाल ।  ( शोर संदेश )    मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग राजीव कुमार ने सोमवार को लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना की तैयारियों के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन (मध्यप्रदेश) पदाधिकारी अनुपम राजन सहित प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, 29 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी शामिल हुए।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियां व जरूरी व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंधन कर लें। मतगणना स्थल की सुरक्षा, मतगणना परिसर में प्रवेश, गर्मी को देखते हुए एम्बुलेंस, दवाईयां, फायर ब्रिगेड, मतगणना सूचनाओं का चक्रवार आदान-प्रदान, स्ट्रांग रूम से मतगणना केन्द्र तक ईवीएम को लाने, ले-जाने, पोस्टल बैलेट की गणना आदि सभी व्यवस्थाएँ अपनी निगरानी में कराएं। सभी मतगणना कर्मियों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर्स को अच्छी तरह से प्रशिक्षण दें, ताकि मतों की गणना में त्रुटि की कोई गुंजाईश न रहे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने प्रदेश के सभी जिलों में 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में भारत निर्वाचन आयोग को अवगत कराया। वीसी में भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार व डॉ. एस.एस. संधू भी उपस्थित थे।

पापुआ न्यू गिनी में अब तक 2000 से ज्यादा मौतें

28-May-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )    पापुआ न्यू गिनी की सरकार ने स्पष्ट किया है कि भूस्खलन से अब तक 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पापुआ न्यू गिनी में शनिवार को पहाड़ी पर हुए भूस्खलन में अब तक सरकार ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की थी, लेकिन सोमवार को उसने स्पष्ट किया कि इस हादसे में 2,000 से अधिक लोग जिंदा दफन हो गए हैं। सरकार ने बताया कि उसने राहत कार्यों के लिए औपचारिक रूप से अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है। राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से 600 किमी दूर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत में यह भूस्खलन हुआ था ।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने वीसी से मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की

28-May-2024
भोपाल । ( शोर संदेश )  मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत निर्वाचन आयोग राजीव कुमार ने सोमवार को लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना की तैयारियों के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्य निर्वाचन (मध्यप्रदेश) पदाधिकारी अनुपम राजन सहित प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, 29 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी शामिल हुए।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि मतगणना से जुड़ी सभी तैयारियां व जरूरी व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंधन कर लें। मतगणना स्थल की सुरक्षा, मतगणना परिसर में प्रवेश, गर्मी को देखते हुए एम्बुलेंस, दवाईयां, फायर ब्रिगेड, मतगणना सूचनाओं का चक्रवार आदान-प्रदान, स्ट्रांग रूम से मतगणना केन्द्र तक ईवीएम को लाने, ले-जाने, पोस्टल बैलेट की गणना आदि सभी व्यवस्थाएँ अपनी निगरानी में कराएं। सभी मतगणना कर्मियों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर्स को अच्छी तरह से प्रशिक्षण दें, ताकि मतों की गणना में त्रुटि की कोई गुंजाईश न रहे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने प्रदेश के सभी जिलों में 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों के बारे में भारत निर्वाचन आयोग को अवगत कराया। वीसी में भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार व डॉ. एस.एस. संधू भी उपस्थित थे।

मतगणना का कार्य निष्पक्षता एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराएं - कलेक्टर

28-May-2024
उमरिया ।   ( शोर संदेश )  लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए शहडोल संसदीय क्षेत्र अजजा 12 अंतर्गत उमरिया जिले कि दोनो विधानसभा क्षेत्र 89 बांधवगढ एवं 90 मानपुर के मतगणना सुपरवाईजर, माइ्क्रो आब्जर्वर तथा मतगणना सहायकों के प्रथम प्रशिक्षण को कन्या षिक्षा परिसर में संबोधित करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि मतगणना का कार्य निष्पक्षता एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराएं। मतगणना के संबंध में आयोग व्दारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए । मतगणना स्थल पर मतगणना कार्य हेतु जिन लोगो की डियुटी लगाई गई है वे सभी समय पर पहुंचे तथा मतगणना कक्ष में प्रवेश के पश्चात अनुशासन व्यवस्था बनाकर रखें। मतगणना में भी उत्कृष्ट सेवाएं देकर व्यवधान रहित मतगणना संपन्न कराएं। इस अवसर पर एआरओ बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र रीता डेहरिया, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण डा अभय पांडेय, मास्टर ट्रेनर सुशील मिश्रा एवं संजय पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

कलेक्टर ने नल जल योजना के निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा

27-May-2024
अनुपपुर ।  ( शोर संदेश )   कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने जनपद पंचायत जैतहरी के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत बिजोडी में नल जल योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर ने नल जल योजना के तहत हितग्राहियों की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि गांव के लगभग 380 हितग्राहियों को नल जल कनेक्शन दिया जा रहा है, जिनमें से 350 लोगों के घर में नल जल कनेक्शन के तहत नल लगा दिए गए हैं, बाकी 30 हितग्राहियों को कनेक्शन जल्द ही लगा दिए जाएंगे। जिस पर कलेक्टर ने कनेक्शन को आगामी एक सप्ताह में लगाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने जल वितरण के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जिस पर अधिकारियों द्वारा बताया गया कि संपूर्ण कनेक्शन के बाद हितग्राहियों को जल मुहैया करा दिया जाएगा। इसी प्रकार कलेक्टर ने नल टंकी के क्षमता सहित अन्य विभिन्न विषयों पर अधिकारियों से चर्चा की।
 

राजकोट अग्निकांड : अब भी एक परिवार के 5 लोग लापता

27-May-2024
राजकोट ।  ( शोर संदेश )   राजकोट अग्निकांड में अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें कई बच्चे भी शामिल हैं। शनिवार को इस खौफनाक मंजर से रूबरू होने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने पूरे हादसे की आंखोदेखी कहानी बताई, कि कैसे 5 मिनट के अंदर सामान्य सी आग आसमान छूने लगी। वहां पास में मौजूद चाय बेचने वाले  महेश भरवाड़ ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों में अफरा तफरी मच गई। महेश भरवाड़ ने बताया कि जब आग लगी तब मैं गेमिंग जोन के पास ही मौजूद था। मैं बगल में चाय देने आया था। उस वक्त अचानक कुछ ब्लास्ट होने की आवाज आयी थी। शुरुआत में शाम के वक्त 5.35 बजे आग लगी। तब सामान्य सी दिखायी देने वाली आग पांच मिनट में विकराल हो गई। आग लगने की वजह से कुछ लोग एल्युमीनियम शेड के ऊपर से बाहर की तरफ उतरने की कोशिश कर रहे थे। महेश ने बताया कि उस वक्त कुछ लोगों को हमनें बाहर उतारने की कोशिश की। लेकिन ऊंचाई ज्यादा होने से तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक के सिर पर ज्यादा चोट लगी थी।  
इधर, गेमिंग जोन में आग लगने के बाद एक ही परिवार के सात लोगों में से पांच लोग मिसिंग हैं। परिवार के मुखिया चंद्रसिंह जडेजा ने कहा कि मेरे परिवार के सात लोग गेमिंग जोन में मौजूद थे। इनमें से दो सुरक्षित हैं। एक का गिरिराज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और एक पूरी तरह सुरक्षित हैं। इस घटना के बाद परिवार के पांच लोग मिसिंग हैं। हमारे परिवार के लोगो के DNA सैंपल कलेक्ट किए गए हैं।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account