ब्रेकिंग न्यूज

सेवानिवृत्त हुए 4 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को एसएसपी ने दी विदाई*

01-Sep-2020

रायपुर (शोर सन्देश) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने पुलिस बल के 1 उप पुलिस अधीक्षक, 1 सहायक उप निरीक्षक और 2 प्र.आरक्षकों को उनकी अर्द्धवार्षिकी आयु 62 वर्ष पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हुए। पुलिस अधीक्षक लखन पाटले, उप पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने विभाग से सेवानिवृत्त हुए। उप पुलिस अधीक्षक दिलीप मित्रा, सउनि मो. फारुख, प्र.आर. 70 संतराम वर्मा और प्र. आर. 960 दलजीत सिंह को पूरे मान सम्मान के साथ समारोह आयोजित कर विदाई और भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।  उप पुलिस महानिरीक्षक अजय यादव ने सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारियों से अनुरोध किया कि अपने अनुरोधों को सदैव विभाग से साझा करते रहेंगे। यह आशा भी की गई कि आप सभी लोग दीर्घायु और निरोगी रहे। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी, सूबेदार गोविंद वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के 50 अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account