ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

*आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई*

08-Mar-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। आज आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेश की समस्त महिलाओं तथा प्रदेशवासियों को बधाई प्रेषित की है। अपने बधाई सन्देश में उन्होंने कहा कि आज महिलाओं ने अपनी योग्यता, प्रतिभा और क्षमता के बल पर हर क्षेत्र में सफलता के नवीन कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाएं आर्थिक उन्नति के साथ ही घर-परिवार को शिक्षित तथा संस्कारवान बनाकर, देश के विकास में योगदान दे रही हैं। हमें चाहिए कि परिवार में बेटियों को शिक्षित करें और प्रगति का हर अवसर प्रदान करें। इसके साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं के प्रति नजरिए में सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखें, तभी सच्चे अर्थों में राष्ट्र की प्रगति होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश, प्रदेश और समाज में महिलाओं के उत्थान के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को स्वालम्बन से जोड़ने की रणनीति अपनाई गई है, जिसके फलस्वरूप छत्तीसगढ़ में विकास के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। श्री बघेल ने कहा है कि एक महिला के समर्थ बनने से पूरा परिवार आगे बढ़ता है। परिवार से समाज और समाज से देश प्रदेश की उन्नति प्रभावित होती है। इसलिए हमें परिवार की आधारशिला को मजबूत बनाना है जिसका सकारात्मक प्रभाव निश्चित ही आने वाले समय में दिखाई देगा।


*पिस्टल लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा*

06-Mar-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। नया रायपुर में अवैध रूप से पिस्टल लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि उसे पिस्टल कहा से मिला। क्या प्रदेश में भी हथियारों की तस्करी होने लगी हैराखी थाना पुलिस के मुताबिक उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की डस्टर कार में चालक अपने पास रिवाल्वर लेकर मिनी मार्केट सेक्टर 29 की तरफ जा रहा है। सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसकी तलाशी लेने पर एक रिवाल्वर बरामद हुआ।
पुलिस की पूछताछ में उसने अपना नाम हैदर अली बताया है, जो कि राजतालाब रहने वाला है। पूछताछ में पुलिस उससे यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि उसे यह रिवाल्वर कहा से मिला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


*सीआरपीएफ ने रायपुर में लगाई हथियारों और बैंड की प्रदर्शनी*

06-Mar-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल यानि सीआरपीएफ अपनी स्थापना की 82वीं वर्षगांठ मना रहा है। शनिवार को केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल ने अपनी 82वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में रायपुर में हथियारों और बैंड की प्रदर्शनी लगाई। सीआरपीएफ की 211 बटालियन के कमांडेंट संजीव रंजन ने बताया कि हथियारों की प्रदर्शनी में वो सभी हथियार लगाए हैं जो छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं। बता दें ब्रिटिश राज में मध्य प्रदेश के नीमच में 27 जुलाई 1939 को बल की पहली बटालियन की स्थापना की गई थी। उस समय इसे क्राउन रिप्रजेंटेटिव्ज पुलिस (सीआरपी) कहा जाता था। देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारतीय संघ के तहत 1949 में इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर दिया था। 3.5 लाख जवानों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) देश का सबसे बड़ा अर्धसैनिक बल है।


*छगविस : सदन में उठा बीएसयूपी आवासों में मूलभूत सुविधाओं के आभाव का मुद्दा*

05-Mar-2021

00 नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि विधायक के साथ लेंगे मौके का जायजा
रायपुर (शोर सन्देश)। बीएसयूपी आवासों में मूलभूत सुविधाओं में अभाव और माफियाओं के हो रहे कब्जों का मामला सदन में उठा। ध्यानाकर्षण के जरिये कांग्रेस विधायक सत्यनारायण शर्मा ने ये मामला उठाया। उन्होंने कहा कि बीएसयूपी मकानों के घटिया निर्माण और सीपेज से आम लोग बेहद परेशान है। नालियों की सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। बीएसयूपी की कॉलोनी किसी स्लम एरिया से कम नहीं है। नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि- बीएसयूपी आवासों पर किसी गुंडे, बदमाशों ने कब्जा नहीं किया है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर कानून व्यवस्था पर नजर रखती है। साफ सफाई का ध्यान रखा जाता है।
विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा- क्या मंत्री मेरे साथ मौके का जायजा लेंगे?
नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने कहा- विधायक के साथ वह मौके पर जाकर जायजा लेंगे।


*छगविस : सदन में महात्मा गांधी की मूर्ति पर मचा हंगामा, कार्रवाई स्थगित*

05-Mar-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। विधानसभा के बजट सत्र में आज महात्मा गांधी की मूर्ति का मामला उठा। विपक्ष ने सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगते हुए स्थगन प्रस्ताव देकर चर्चा की मांग की। विपक्ष में आरोप लगाया कि पुरानी मूर्ति को नया रंग लगाकर मंत्रालय में लगाया गया। भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा- यह ऐसा मामला है कि गलती सुधार कर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। छत्तीसगढ़ की पूरे देश में बदनामी हो रही है। मैं भी संस्कृति मंत्री रहा हूँ, मूर्ति बनाने की सौ तरीके की प्रक्रियाएं होती है। गुलाबी गांधी के फेर में महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापना में भ्रष्टाचार किया गया। मुख्यमंत्री के हाथों उसका उद्घाटन कराया गया। भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा- मंत्रालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति लगाने में भ्रष्टाचार किया गया। भुगतान कलाकार के नाम पर नहीं बल्कि संस्कृति विभाग के नाम पर कर दिया गया। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- इसी विधानसभा में महात्मा गांधी पर विशेष सत्र हुआ था। आदर्शों पर भाषण दिए गए थे। पूरे देश मे तीन चौथाई मत पाने वाली सरकार छत्तीसगढ़ में है। साल भर गांधी पर कार्यक्रम किये जाने की बात कही गई थी। सिर्फ एक कार्यक्रम हुआ, मंत्रालय में मूर्ति लगाने की.गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में ये आने वाली बात है कि महात्मा गांधी की मूर्ति लगाने में भी भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार की संवेदनशीलता मर गई है कि अब गांधी के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
भाजपा विधायक नारायण चंदेल ने कहा- मंत्रालय प्रशासन का केंद्र बिंदु है। यहां पूरे प्रदेश के लोग जाते हैं। यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया की अनोखी घटना है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि- सरकार के दांत दिखाने के कुछ और खाने के कुछ और हैं। महात्मा गांधी की मूर्ति पर ही भ्रष्टाचार हो जाये ये बेहद शर्मनाक है। जहां नीति नियम बनाये जाते हैं वहां बैठकर ऐसी अनियमितता की जा रही है। आसंदी ने विपक्ष के स्थगन प्रस्ताव को अग्राह्य किया। सदन में बीजेपी सदस्यों का जमकर हंगामा हुआ और फिर हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित की गई।


*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 6 व 7 मार्च को 135 गरीब कन्याओं की होंगे हाथ पीलें*

04-Mar-2021

महासमुन्द (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की महिला और बालिकाओं की उत्थान हेतु अनेक प्रकार की योजनाएं शुरू की गई हैं। जिसका लाभ जरूरतमंद लोगों को पहुंचाया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग इस महीनें गरीब परिवार की 135 कन्याओं का विवाह कराने जा रही है। सामूहिक विवाह का आयोजन शनिवार 6 मार्च से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेगा। जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी मनोज सिन्हा ने बताया कि 6 मार्च को सामूहिक विवाह का आयोजन बिरकोनी चण्डी मंदिर परिसर में होगा। इस विवाह आयोजन में 75 कन्याओं के हाथ पीलें होंगे। इसी प्रकार इसी तारीख को बागबाहरा विकासखण्ड के खल्लारी मंदिर कैम्पस 20 कन्याओं का विवाह होगा। 7 मार्च को पिथौरा विकासखण्ड के सांकरा में 40 जोड़ें विवाह बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् गरीब परिवारों की लड़कियों की शादी करवानें के लिए राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता के रूप में 25 हजार रूपए का अनुदान सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब परिवार को लड़की की शादी करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना करना पड़े और उसे किसी अन्य व्यक्ति पर पूर्ण रूप से निर्भर रहना पड़े। महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि प्रति जोड़ा 25 हजार रूपए का व्यय किया जाएगा। इसमें 19 हजार रूपए की उपहार सामग्री, एक हजार रूपए नगद दिए जाएंगे। बाकि 5 हजार रूपए विवाह के विभिन्न आयोजन में खर्च होंगे। वैवाहिक कार्यक्रम में कोविड-19 के गाईड लाईन का पालन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत् गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार/मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजनांतर्गत कार्डधारी परिवारों की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को योजनांतर्गत लाभ दिया जाता है। इस योजनांतर्गत प्रत्येक कन्या के विवाह हेतु अधिकतम 25 हजार रूपए की राशि व्यय किए जाने का प्रावधान है। 


*युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने रोजगार सह कौशल मेला*

02-Mar-2021

रायपुर (शोर सन्देश) जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कौशल विकास कार्यक्रमों के लिए काउंसिलिंग के लिए रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन किया गया। रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन जिला मुख्यालय और सभी विकास खंड मुख्यालय में स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया जा रहा है। इसके तहत 8 मार्च को जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जोरा रायपुर, 12 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सड्डू रायपुर, 15 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धरसीवां, 18 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आरंग, 22 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अभनपुर और 25 मार्च को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तिल्दा में रोजगार कौशल मेला का आयोजन किया जाएगा। 8 मार्च को आयोजित रोजगार सह कौशल मेला मुख्यतः महिलाओं के लिए रहेगा। अन्य रोजगार सह कौशल मेला में युवक और युवती दोनो शामिल होंगे। इन मेलों का आयोजन समय सुबह 11 बजे से 3 बजे तक रहेगा।


*छत्तीसगढ़ के प्रयाग में माघी पुन्नी मेला 27 से*

26-Feb-2021

00 विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे शुभारंभ
00 त्रिवेणी संगम स्नान के लिए तीन विशेष पर्व
रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में माघी पुन्नी मेला 27 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च महाशिवरात्रि तक चलेगा। त्रिवेणी संगम स्नान के लिए 27 फरवरी माघ पूर्णिमा, 6 मार्च जानकी जयंती और 11 मार्च महाशिवरात्रि को विशेष पर्व रहेगा। मेले का शुभारंभ 27 फरवरी को शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत करेंगे। शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू एवं सुनील सोनी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, चिंतामणि महाराज एवं कुंवर सिंह निषाद, विधायक धनेन्द्र साहू, अमितेष शुक्ल, डमरूधर पुजारी, अजय चंद्राकर एवं लक्ष्मी धु्रव उपस्थित रहेंगी। शुभारंभ समारोह में स्मृति नीरज ठाकुर अध्यक्ष जिला पंचायत गरियाबंद, पुष्पा जगन्नाथ साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर, देवनंदनी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत अभनपुर, ज्योति दिवाकर ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, रेखा राजू सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम एवं धनराज मध्यानी अध्यक्ष नगर पालिक परिषद, गोबरा नवापारा उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि महानदी के तट पर स्थित राजिम छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध तीर्थ है। इसे छत्तीसगढ़ काप्रयागभी कहते हैं। यहाँ के प्रसिद्ध राजीव लोचन मंदिर में भगवान विष्णु प्रतिष्ठित हैं। प्रतिवर्ष यहाँ पर माघ पूर्णिमा से लेकर शिवरात्रि तक एक विशाल मेला लगता है। यहाँ पर महानदी, पैरी नदी तथा सोंढुर नदी का संगम होने के कारण यह स्थान छत्तीसगढ़ का त्रिवेणी संगम कहलाता है। माघी पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक चलने वाले इस मेले में राजीवलोचन मंदिर, कुलेश्वर महादेव, महाप्रभु वल्लभाचार्य जी प्राकट्य स्थल चम्पारण, प्राचीन देवालयों के दर्शन, संतों के प्रवचनों एवं सानिध्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का श्रद्धालु प्रतिदिन आनंद ले सकेते हैं।


*शासन-प्रशासन की आंखों में धूल झोंक रहीं ओवरलोड गाड़ियां, सड़कों की टूटी हड्डियां*

25-Feb-2021

00 हाईकोर्ट में लगी जनहित याचिका
रायगढ़ (शोर सन्देश) कोल साइडिंग एवं उद्योग प्रबंधन के द्वारा राजनैतिक प्रभाव और प्रशासन की आंखों में घूल झोंककर जनहित को दरकिनार किया जा रहा है। ऐसे में आए दिन ऐसी स्थितियां निर्मित होती हैं जो नियमों की धज्जियां उड़ा रही हैं, बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। गुरुवार को जागरूक ग्रामीणों द्वारा खरसिया ब्लॉक स्थित वेदांता कोलवाशरी से निकलने वाली गाड़ियों की पर्चियां जांची गईं, तो उनमें 35 टन से अधिक कोयला लोड होना पाया गया। जबकि जिन राहों से होकर यह गाड़ियां प्लांट पहुंचती हैं, उन सड़कों पर 12 टन से अधिक भार की गाड़ियां चलाना पूर्णतया प्रतिबंधित है। बता दें इस कोलवाशरी से निकलने वाले ट्रेलर दर्रामुड़ा-बिंजकोट स्थित एसकेएस पावर प्लांट एवं जांजगीर जिले में स्थित आरकेएम पावर प्लांट में अनलोड होते हैं। वहीं इन भारी वाहनों के चलते दोनों ही सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। नियमों की अनदेखी वर्षों से की जा रही है, बावजूद किसी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई का ना होना समझ से परे है।
बता दें उद्योगों के विकास के साथ ही सड़कों पर भारी वाहनों की दौड़ दिन रात हो रही है, ऐसे में दिन--दिन इन सड़कों से होकर अपने गांव पहुंचने वाले लाखों ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है, वहीं आए दिन दुर्घटनाओं का दौर भी देखा जा रहा है।
बताना लाजिमी होगा कि इस दुर्दशाग्रस्त सड़क की रिपेयरिंग 2011 में करवाई गई थी। कुछ समय पूर्व एसकेएस प्रबंधन को 5 करोड़ 84 लाख की लागत से सड़क अपडेट करने के निर्देश भी दिए गए थे, परंतु सड़कों को मजबूत बनाना तो दूर प्रबंधन द्वारा सड़क की रिपेयरिंग तक नहीं करवाई गई है।


*दिनदहाड़े कैश काउंटर से ढाई लाख पार करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में*

25-Feb-2021

00 उठाईगिरी करने से पहले की थी बैंक की रेकी, डेढ़ लाख बरामद
रायपुर (शोर सन्देश) राजधानी के जयस्तंभ चौक स्थित एसबीआई बैंक में पिछले दिनों ढाई लाख रुपये की उठाईगिरी मामले में पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एन कृष्णा राजू रेड्डी को रायपुर के भाठागांव से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित मूलतः भिलाई सेक्टर पांच का निवासी है। आरोपी वर्ष 2019 में राजनांदगांव के बैंक में भी इसी प्रकार की वारदात को अंजाम दिया था, जिसको उसने स्वीकार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सलिल शुक्ला ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा जयस्तंभ चौक रायपुर में सहायक महाप्रबंधक के पद पदस्थ है। 19 फरवरी को अपरान्ह लगभग समय 1645 को कैश लेन देन काउंटर नं01 के हेड केशियर राजेश गायधने ने प्रार्थी के चैम्बर में आकर बताया कि कार्य के दौरान इन्होंने पाया कि 2,50,000 रूपये (दो लाख पचास हजार रूपये, 500रू के नोट कुल 500 नग) कम है, तब तुरंत काउंटर नं. 01 में उपस्थित जमा खाता धारक से पूछताछ कर शाखा के सी.सी.टीव्ही. फुटेज की पड़ताल की गयी जिसमें पाया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति जो पीले रंग का शर्ट और हल्के नीले रंग का जींस सिर में हल्के नीले रंग की टोपी पहना हुआ था अपरान्ह लगभग समय 1537 बजे केश लेन देन काउंटर नं 01 के टेबल में रखे 500रू नोट के 500 नग कुल 2,50,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 30/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
बैंक के अंदर हुये चोरी की घटना को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं प्रभारी सायबर सेल रमाकान्त साहू को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम ने अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की। टीम ने घटना आरोपी के हुलिये के संबंध में प्रार्थी, कैशियर एवं बैंक में कार्यरत अन्य बैंक कर्मियों सहित सुरक्षा गार्ड से विस्तृत पूछताछ की बैंक में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरे में कैद आरोपी का फुटेज प्राप्त कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास करने के साथ ही इस तरह के तरीका वारदात को अंजाम देने वाले पुराने आरोपियों की तस्दीक कर अज्ञात आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा था। चूंकि पूर्व में भी इस तरह की घटना जिला राजनांदगांव के भारतीय स्टेट बैंक और जिला दुर्ग के सराफा दुकान में घटित हो चुकी थी। सायबर सेल रायपुर की टीम ने राजनांदगांव जिला दुर्ग की घटनाओं का भी सी.सी.टी.व्ही.फुटेज प्राप्त किया तथा रायपुर की घटना के फुटेज तथा आई.टी.एम.एस. टीम की मदद से शहर में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेज प्राप्त कर सभी फुटेज में दिख रहे अज्ञात व्यक्ति का मिलान कर लगातार विश्लेषण किया गया। अंततः अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली। जिस पर टीम ने भिलाई जिला दुर्ग निवासी आरोपी एन.कृष्णा राजू रेड्डी को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने बैंक में प्रवेश कर अंदर से उक्त नगदी रकम को चोरी करना स्वीकार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूलतः जिला गंजाम उडीसा का निवासी तथा वर्तमान में सिविक सेंटर भिलाई जिला दुर्ग में रहकर कम्यूटर हार्डवेयर का काम करता है। घटना के पूर्व वह रायपुर आकर बैंक के अंदर बाहर रेकी किया था तथा दिनांक घटना को मौका पाकर वह चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी स्वयं का बचाव करने के उद्देश्य से घटना में दूसरे का मोबाईल फोन एवं मोटर सायकल का उपयोग करता था। आरोपी चोरी की घटनाआंें को कारित करने हेतु लगातार जिला रायपुर, दुर्ग एवं राजनांदगांव में बैंकों के अंदर बाहर घुम - घुम कर रेकी करता था। आरोपी वर्ष - 2019 में जिला राजनांदगांव के थाना लालबाग क्षेत्रांतर्गत स्थित भारतीय स्टेट बैंक में भी बैंक अंदर प्रवेश कर नगदी 5,00,000/- रूपये चोरी किया था जिसमें आरोपी को चिन्हांकित नहीं कर पाने से प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी थी। आरोपी द्वारा वर्ष 2011 में जिला दुर्ग के थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत स्थित ज्वेलरी दुकान में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमें आरोपी जेल निरूद्ध था। आरोपी एन. कृष्णा राजू रेड्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी 1,50,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक सी जी/07/बी यू/7375 जप्त किया जाकर आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना मौदहापारा के सुपुर्द किया गया।
जिला राजनांदगांव के अम्बागढ़ चैकी में भी वर्ष - 2018 में बैंक के अंदर प्रवेश कर इसी तरीका वारदात के आधार पर लाखों की नगदी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस को शक है कि उक्त आरोपी द्वारा ही चोरी की घटना को कारित किया गया है जिस संबंध में आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।
आरोपी को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में निरीक्षक रमाकांत साहू प्रभारी सायबर सेल, प्र.आर. संतोष सिंह, जमील खान, कुलदीप द्ववेदी, आर. अनुप मिश्रा, संतोष सिन्हा एवं सुरेश देशमुख की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account