ब्रेकिंग न्यूज

खेल

ब्रजेश ने शानदार गेंदबाजी के साथ ही की धुआंधार बल्लेबाजी, लखनऊ एकेडमी ने जीता मैच

04-Dec-2024
लखनऊ।  ( शोर संदेश ) बाबू बनारसी दास क्रिकेट लीग के सी डिवीजन में लखनऊ क्रिकेट एकेडमी ने आर.के. सीनियर सेकेंड्री क्लब को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच में ब्रजेश सिंह ने शानदार गेंदबाजी के साथ ही धुआंधार बल्लेबाजी भी की।

सीनियर सेकेंड्री ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 205 रन बनाये। सलामी बल्लेबाज शिवम ने 16 रन का योगदान दिया। वहीं अश्वनी कुमार ने 35 रन बनाये, जबकि सौनिक मित्रा ने 28 रन का योगदान दिया। वहीं लखनऊ क्रिकेट एकेडमी ने तीन विकेट खोकर 206 रन बना लिये और सात विकेट से मैच को जीत लिया। सलामी बल्लेबाज अक्षत मात्र एक रन बनाकर आउट हो गये। वहीं सैयद लबीब राजा ने नौ चौके और एक छक्के की मदद से 65 रन बनाये। ब्रजेश सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12 चौके और एक छक्के की मदद से 47 बाल पर 62 रन बनाये। ब्रजेश ने गेंदबाजी करते हुए भी पांच विकेट झटके, वहीं अंकित पाल ने 54 रन का योगदान दिया।
 

 


शतक लगाकर लौट रहे विराट कोहली को गौतम गंभीर ने सीने से लगा लिया, बीसीसीआई ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

25-Nov-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024 का पहला टेस्ट ऑप्टस क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आखिरकार खराब फॉर्म में चल रहे विराट कोहली का बल्ला गरजा और इस तरह गरजा कि हर कोई देखते रह गया। किंग कोहली ने अपने आलोचकों को मुंह तोड़ जवाब दिया। विराट ने दूसरी पारी में 143 गेंद में अपना शतक पूरा किया। यह विराट कोहली के टेस्ट करियर का 30वां शतक था। इंटरनेशनल क्रिकेट में अब कोहली के नाम 81 शतक हो गए हैं। वहीं जब शतक लगाकर वापसी विराट कोहली ड्रेसिंग रूम में जा रहे थे तो उनके और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच काफी खास मोमेंट हुआ, जो कैमका में केद हो गया।
दरअसल, विराट कोहली के शतक पूरा करते ही भारतीय टीम ने 6 विकेट पर 487 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित कर दिया था। इसके बाद विराट कोहली सेंचुरी जड़कर वापसी ड्रेसिंग रूम में लौट रहे थे। सब उनको मुबारकबाद दे रहे थे। ऐसे में जैसे ही कोहली अंदर घुसते हैं तो सामने से गौतम गंभीर आ रहे होते हैं।
दोनों एक दूसरे को देखते हैं और गंभीर उनको ताली मारकर गले लगा लेते हैं। यह फैंस और दोनों दिग्गजों के लिए थोड़ा इमोशनल मोमेंट साबित हो सकता है। कोहली और गंभीर के रिश्ते आईपीएल के दौरान थोड़े खराब हो गए थे। दोनों मैदान पर एक दूसरे से भिड़े भी हैं। लेकिन अब दोनों का रिश्ता एक नया मोड़ ले चुका है।

पर्थ टेस्ट में बुमराह एंड कंपनी ने गाड़ा त‍िरंगा, दर्ज की ऑस्ट्रेल‍िया में सबसे बड़ी जीत, 47 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

25-Nov-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 (बीजीटी) के पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने क्या कमाल की जीत दर्ज की है... 'कमाल' इस ल‍िहाज से क्योंकि ज‍िस तरह टीम 150 रनों पर सिमट गई थी. उसके बाद जैसा कमबैक 'कैप्टन जसप्रीत बुमराह' के नेतृत्व में टीम इंड‍िया ने किया, वह यादगार रहेगा. भारत ने ऑस्ट्रेल‍ियाई धरती पर 295 रनों की जीत दर्ज की है. जो भारत की रनों के ल‍िहाज से सबसे बड़ी जीत है. अब यह जीत इत‍िहास के पन्नों में दर्ज हो गई है. भारतीय टीम अब बीजीटी में 1-0 से आगे है. 'प्लेयर ऑफ द मैच' कप्तान बुमराह रहे, ज‍िन्होंने इस मुकाबले में कुल 8 व‍िकेट झटके. 
इस मुकाबले में कप्तान बुमराह ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी. टीम इंड‍िया ने पहली पारी में 150 रन बनाए, लगा मैच में प‍िछड़ गए. पर इसके बाद भारतीय टीम ने कंगारू टीम को 104 रनों पर समेटा.. बुमराह ने पहली पारी में कंगारू  टीम के 5 व‍िकेट लेकर उनकी कमर तोड़ दी, उनको डेब्यूमैन हर्षि0त राणा और मोहम्मद स‍िराज का साथ म‍िला. दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और विराट कोहली ने ऐसा काउंटर अटैक किया फ‍िर तो भारत की जीत सुन‍िश्चिीत हो गई.
दूसरी पारी भारतीय टीम ने 487/6 के स्कोर पर घोष‍ित की. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया के सामने 534 रनों का टारगेट था, पर वह टारगेट से 295 रन पीछे रह गई. यह भारत की ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर रनों के ल‍िहाज से सबसे बड़ी जीत है. ऑस्ट्रेल‍िया की टीम दूसरी पारी में 238 रनों पर स‍िमट गई. 
खास बात यह है कि पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में यह ऑस्ट्रेल‍ियाई टीम की 5 टेस्ट मैच में पहली हार है. वहीं इस मैदान में उस र‍िकॉर्ड की परंपरा भी कायम रही, ज‍िसके तहत यह कहा जाता है कि जो ऑप्टस में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करता है. वह मैच भी जीतता है. 
इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेल‍िया को उसके घर में 222 रनों से मात दी थी. 1977 में मेलबर्न टेस्ट में तब ऑस्ट्रेलियाई टीम 387 रनों के लक्ष्य के आगे 164 रनों पर ढेर हो गई थी. भारत के स्पिन दिग्गज भगवत चंद्रशेखर (6 विकेट) और बिशन सिंह बेदी (4 विकेट) ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को समेटा था. भारत ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी. 
इससे पूर्व ऑस्ट्रेल‍िया की टीम अपनी पहली पारी में 104 तो भारतीय टीम 150 रनों पर स‍िमट गई थी.  भारतीय टीम ने पिछले 2 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया है. इस बार हैट्रिक का मौका है. इस 'महासीरीज' में कुल 5 मैच खेले जाने हैं. सीरीज का अगला टेस्ट अब 6 द‍िसंबर से एड‍िलेड में होगा.
534 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत दूसरी पारी में बेहद खराब रही. डेब्यूटेंट नाथन मैकस्वीनी अपना खाता भी नहीं खोल सके और पारी के पहले ही ओवर में बुमराह का शिकार बने. फिर नाइटवाचमैन पैट कमिंस (2) को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन लौटाया. तीसरे दिन का आखिरी विकेट मार्नस लाबुशेन (3) के रूप में गिरा, जो बुमराह का शिकार बने.
चौथे द‍िन जब खेल ऑस्ट्रेल‍िया ने 12/3 से शुरू किया. इसके बाद मोहम्मद स‍िराज ने उस्मान ख्वाजा (4) को द‍िन के दूसरे ही ओवर में  चलता कर द‍िया. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया को 17 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा. इसके बाद स्टीव स्मिओथ (17) और ट्रेव‍िस हेड ने 67 रनों की चौथे व‍िकेट के ल‍िए पार्टनरश‍िप की. लेकिन जब यह जोड़ी खतरनाक लग रही थी, तभी स‍िराज ने 79 के स्कोर पर स्मििथ को ऋषभ पंत के हाथों को कैच आउट करवा द‍िया. 
आखिरकार ट्रेव‍िस हेड (89) का विकेट गिरा, उन्हें जसप्रीत बुमराह ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों लपकवाया. हेड का व‍िकेट 161/6 के स्कोर पर ग‍िरा. इसके कुछ देर बाद ही म‍िचेल मार्श (47) रन पर आउट हुए. इस तरह ऑस्ट्रेल‍िया को सातवां झटका लगा. मार्श नीतीश रेड्डी का टेस्ट क्रिकेट में पहला व‍िकेट बने. 227 के स्कोर म‍िचेल स्टार्क (12) वॉश‍िंगटन सुंदर की फ‍िरकी में फंसकर आउट हुए. जो ऑस्ट्रेल‍िया टीम का आठवां झटका था. इसके बाद नाथन लायन भी इसी ओवर में 0 पर आउट हो गए. एलेक्स कैरी ऑस्ट्रेल‍ियन टीम की ओर से आउट होने वाले वाले आख‍िरी बल्लेबाज रहे. इस तरह भारत की जीत म‍िल गई. दूसरी पारी में भारत की ओर बुमराह, स‍िराज ने 3-3 और वॉश‍िंंगटन सुंदर ने 2 व‍िकेट लिए. वहीं हर्षिरत राणा और नीतीश रेड्डी को 1-1 सफलता म‍िली.  

भारत की दूसरी पारी में जायसवाल-कोहली के शतक
इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेल‍िया की पहली दो पार‍ियों में सभी 10 विकेट तेज गेंदबाजों ने निकाले. पहली पारी में नीतीश कुमार रेड्डी 41 रनों के साथ भारतीय टीम के सबसे बड़े स्कोरर रहे. जबक‍ि जोश हेजलवुड ऑस्ट्रेल‍िया की ओर से 4 व‍िकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे.

पर्थ में बजा कोहली-यशस्वी का डंका, रनचेज में ऑस्ट्रेल‍िया के 3 विकेट धड़ाम, मिला है ये बड़ा टारगेट

25-Nov-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हुआ. रविवार  (24 नवंबर) मैच का तीसरा द‍िन था. भारत ने अपनी दूसरी पारी 6 विकेट पर 487 रन बनाकर घोषित कर दी. यानी ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 534 का टारगेट मिला है, जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन (24 नवंबर) स्टम्प तक तीन विकेट खोकर 12 रन बना लिए. उस्मान ख्वाजा 3 रन पर खेल रहे हैं. अब भारत जीत से सात विकेट दूर है.

भारत के लिए दूसरी पारी में विराट कोहली ने भी शानदार शतक (नाबाद 100) जड़ा. कोहली के टेस्ट करियर का ये 30वां और इस साल इंटरनेशनल मैचों में पहला शतक रहा. भारतीय टीम ने पिछले 2 दौरों पर ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराया है. इस बार हैट्रिक का मौका है. इस  'महासीरीज' में कुल 5 मैच खेले जाने हैं. सीरीज का अगला टेस्ट अब 6 द‍िसंबर से एड‍िलेड में होगा.

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में 3 विकेट ग‍िरे
टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही. डेब्यूटेंट नाथन मैकस्वीनी अपना खाता भी नहीं खोल सके और पारी के पहले ही ओवर में बुमराह का शिकार बने. फिर नाइटवाचमैन पैट कमिंस (2) को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन लौटाया. तीसरे दिन का आखिरी विकेट मार्नस लाबुशेन (3) के रूप में गिरा, जो बुमराह का शिकार बने.

इसके बाद देवदत्त पड‍िक्कल (25) खेलने आए, लेकिन वह अपनी पारी ज्यादा लंबी नहीं खींच सके और जोश हेजलवुड की गेंद पर स्टीव स्मि थ को कैच थमा बैठे. पड‍िक्कल जब आउट हुए तो उस समय भारतीय टीम का स्कोर 275/2 हो गया. जायसवाल और देवदत्त के बीच में दूसरे व‍िकेट के ल‍िए 74 रनों की साझेदारी हुई.

भारत को तीसरा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा. उन्होंने 297 बॉल पर 161 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. यशस्वी के टेस्ट करियर का ये चौथा शतक रहा. इसके बाद ऋषभ पंत (1) और ध्रुव जुरेल (1) कुछ खास नहीं कर पाए और जल्दी जल्दी आउट हो गए. यशस्वी जहां 313 के स्कोर पर तीसरे व‍िकेट के रूप में आउट हुए, वहीं 321 के स्कोर पर आते-आते भारत के 5 व‍िकेट ग‍िर गए. यानी 8 रन के अंदर भारत के 3 व‍िकेट ग‍िर गए.

यहां से विराट कोहली और वॉशिंगटन सुंदर ने भारत को फिर से संभाल लिया. कोहली ने तीन चौके और एक सिक्स की मदद से 94 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली. सुंदर और कोहली के बीच छठे विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी हुई. नाथन लायन ने सुंदर को बोल्ड करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. सुंदर ने 94 गेंदों का सामना करते हुए 29 रन बनाए.

यहां से विराट कोहली और नीतीश रेड्डी ने सातवें विकेट के लिए नाबाद 77 रनों की पार्टनरशिप की. कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 30वां और इस साल इंटरनेशनल मैचों में पहला शतक जड़ा. कोहली के इंटरनेशनल शतकों की संख्या 81 हो गई है. कोहली ने 143 गेंदों पर शतक पूरा किया, जिसमें 8 चौके और दो छक्के शामिल रहे. कोहली के शतक के साथ ही भारतीय पारी घोषित कर दी गई. नीतीश रेड्डी भी 38 रन (तीन चौके और दो छक्के) बनाकर नाबाद लौटे.
 

टी20 में लगातार तीसरा शतक लगाने वाले तिलक वर्मा की टीम को मिली 179 रन से बड़ी जीत, चहल हरियाणा की जीत में चमके

23-Nov-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट 2024 में हैदराबाद के कप्तान तिलक वर्मा ने पहले ही मैच में कमाल कर दिया। तिलक वर्मा ने मेघायल के खिलाफ 151 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को 179 रन से बड़ी जीत दिलाने में सफलता हासिल की तो वहीं दूसरी तरफ हरियाणा ने मणिपुर को 8 विकेट से हराया और हरियाणा की जीत में युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी का बड़ा योगदान रहा।
तिलक की पारी से हैदराबाद को मिली जीत

तिलक वर्मा ने मेघायल के खिलाफ हुए मैच में 67 गेंदों पर 10 छक्के और 14 चौकों की मदद से 151 रन की पारी खेली जो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट इतिहास की सबसे बड़ी पारी साबित हुई साथ ही ये तिलक के टी20 क्रिकेट करियर की भी सबसे बड़ी पारी रही। इसके अलावा टी20 क्रिेकेट में वो लगातार 3 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इस मैच से पहले तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले दो मैचों में 107 और नाबाद 120 रन की पारी खेली थी।

तिलक वर्मा की पारी के दम पर उनकी टीम हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 248 रन ठोक डाले। इसके जवाब में मेघालय की टीम 15.1 ओवर में 69 रन पर आउट हो गई और इस टीम को हार का सामना करना पड़ा। हैदराबाद की तरफ से अनिकेत रेड्डी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए जबकि हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज तन्मय अग्रवाल ने भी 23 गेंदों पर 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से 55 रन की पारी खेली।
हरियाणा की जीत में चमके चहल

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट 2024 में हरियाणा का पहला मैच मणिपुर के साथ हुआ और इस मैच में चहल की घातक गेंदबाजी के दम पर हरियाणा की टीम को 8 विकेट से जीत मिली। इस मैच में मणिपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और फिर हरियाणा की घातक गेंदबाजी के सामने ये टीम 19.1 ओवर में 86 रन पर सिमट गई। हरियाणा की तरफ से युजवेंद्र चहल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 9 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

हरियाणा को जीत के लिए इस मैच में 87 रन का आसान टारगेट मिला था जिसे इस टीम ने 6.4 ओवर में 2 विकेट पर 90 रन बनाकर हासिल कर लिया। हरियाणा की तरफ से राहुल तेवतिया ने 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 16 गेंदों पर नाबाद 43 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। रोहित प्रमोद शर्मा ने भी 8 गेंदों पर नाबाद 16 रन की पारी खेली जबकि हिमांशू राणा ने 20 रन बनाए। चहल को उनके इस प्रदर्शन का फायदा आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी में मिल सकता है।

पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में चमके केएल राहुल; ठोका अर्धशतक, लेकिन यशस्वी से भी धीमे हुए साबित

23-Nov-2024
नई दिल्ली।   ( शोर संदेश ) ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच की पहली पारी में केएल राहुल काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन उन्हें थर्ड अंपायर ने गलत तरीके से आउट करार दिया था, लेकिन दूसरी पारी में केएल राहुल ने कोई गलती नहीं की और टीम के लिए अहम अर्धशतक लगाया।
पहली पारी में 26 रन बनाने वाले केएल राहुल दूसरी पारी में तकनीकी रूप से और बेहतरीन नजर आए और कंगारू गेंदबाजों की कोई चालाकी उनके सामने नहीं चल पाई। केएल राहुल ने दूसरी पारी में अर्धशतक तो जरूर लगाया, लेकिन वो अपना अर्धशतक पूरा करने के मामले में यशस्वी जायसवाल से भी धीमे साबित हुए।
पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में केेएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 124 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 4 चौके भी लगाए। दूसरी पारी में इससे पहले यशस्वी जायसवाल ने 123 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था और राहुल ने यशस्वी से भी ज्यादा गेंद खेलकर अर्धशतक पूरा किया और इस मामले में जायसवाल से भी स्लो साबित हुए। वैसे ये य़शस्वी के टेस्ट क्रिकेट करियर का 16वां शतक रहा और खबर लिखे जाने तक वो 57 रन बनाकर खेल रहे थे।

ऋषभ पंत की गलती से टीम इंडिया पर लगा 25 रन का जुर्माना

23-Nov-2024
नई दिल्ली।   ( शोर संदेश )  एक गलती कितनी भारी पड़ सकती है उसका बेहतरीन उदाहरण पर्थ टेस्ट है. इस मैच में ऋषभ पंत से हुई एक चूक टीम इंडिया को भारी पड़ी है. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने उसका फायदा उठाया है और टीम इंडिया पर उसके चलते 25 रन का जुर्माना लगा है. भारतीय गेंदबाजों ने एक के बाद एक ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट तो गिरा दिए. लेकिन जो काम पंत से हुई चूक का फायदा उठाकर स्टार्क और हेजलवुड की आखिरी जोड़ी ने किया, उसने ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापसी की ओर लाने का काम किया है. अब डर है कि कहीं यही पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया की हार की वजह ना बन जाए.
पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के 9 विकेट 79 रन पर गिर गए थे. लेकिन, उसके बाद जॉश हेजलवुड ने मिचेल स्टार्क के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के स्कोर बोर्ड में आखिरी विकेट के लिए 25 रन जोड़ दिए. यही 25 रन टीम इंडिया पर लगे जुर्माने की तरह रहे. ऐसा इसलिए क्योंकि पंत ने अगर हेजलवुड का कैच पकड़ लिया होता तो ऑस्ट्रेलिया के आखिरी विकेट के बीच 25 रन की साझेदारी तो कम से कम नहीं होती.
यह फुट न्यूरोपैथी डिवाइस तेजी से भारत में लोकप्रिय हो रहा है और डॉक्टर भी इसके असर से हैरान हैं। यह डिवाइस नसों के दर्द और सुन्नता को कम करने के लिए एक अनोखे तरीके से काम करता है। 
दूसरे दिन के खेल में ऋषभ पंत ने बुमराह की गेंद पर हेजलवुड का कैच छोड़ दिया था. हेजलवुड ने बेशक कोई बड़ा स्कोर नहीं बनाया. वो आखिर तक नाबाद रहकर भी सिर्फ 7 रन ही बना सके. लेकिन, उन्होंने स्टार्क के साथ 120 गेंदों में 25 रन जो जोड़े हैं, वो टीम इंडिया को घाव देने का काम कर सकते हैं.
इससे पहले पर्थ टेस्ट में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को अपने खिलाफ टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट करने का मौका था. लेकिन पर्थ के हेडलवुड का कैच ड्रॉप करने के बाद वो मौका भी चूक गया. भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे छोटा टेस्ट स्कोर 83 रन का था, जो उसने 1981 में बनाया था. भारत ने पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 104 रन पर ऑल आउट कर पहली पारी में 46 रन की बढ़त ली है.

यशस्वी जायसवाल ने रच दिया नया इतिहास, हेड कोच का रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर-1 खब्बू बल्लेबाज

23-Nov-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में दोनों टीमों के बीच घमासान जारी है। टीम इंडिया के बल्लेबाज पर्थ टेस्ट में पहले दिन बुरी तरफ फेल हो गए जिसका नतीजा ये हुआ कि पूरी टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और महज 150 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। भारतीय सलामी जोड़ी पहले विकेटे के लिए सिर्फ 5 रन ही जोड़ सकी क्योंकि युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट मैच खेलते हुए एक भी रन नहीं बना सके और डक पर पवेलियन लौट गए। जायसवाल ने 8 गेंदों का सामना किया लेकिन खाता नहीं खोल सके। वह तीसरे ही ओवर में मिचेल स्टार्क का शिकार बने। 
भारतीय पारी के 150 रन के स्कोर के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा। जसप्रीत बुमराह ने अकेले कंगारू टीम के टॉप आर्डर को तहस-नहस कर दिया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया के 7 बल्लेबाज 67 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 104 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। इसके बाद पहली पारी की नाकामी से सबक लेते हुए यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में केएल राहुल के साथ मिलकर संभलकर खेलते हुए टीम इंडिया की पारी का आगाज किया और अपने खाते में 15 रन जोड़ते ही नया इतिहास रच दिया।
यशस्वी जायसवाल का बड़ा कारनामा
दरअसल, यशस्वी जायसवाल इस साल शानदार फॉर्म में हैं। वह टेस्ट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। युवा सलामी बल्लेबाज जो रूट के बाद इस साल 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। जायसवाल ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी के दौरान जैसे ही 15 रन का आंकड़ा छुआ तो वैसी ही भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नया करिश्मा हो गया। जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 16 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर के नाम था। गंभीर ने साल 2008 में टेस्ट क्रिकेट में 8 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 1134 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले थे। 

जसप्रीत बुमराह ने किया बड़ा करिश्मा, ऐसा करने वाले बने दुनिया के सिर्फ दूसरे गेंदबाज

23-Nov-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच में पहले दिन टेस्ट में डेब्यू करने वाले नीतिश रेड्डी और ऋषभ पंत के अलावा कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। इस तरह पर्थ में  पहले दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने चाय ब्रेक तक भारत को पहली पारी में महज 150 रन पर ढेर कर दिया। भारतीय टीम 50 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई। कप्तान जसप्रीत बुमराह ने उछालभरी हरी भरी पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पंत (78 गेंद में 37 रन) और रेड्डी ने सातवें विकेट के लिये 48 रन की साझेदारी की, जिससे टीम इंडिया 150 रन के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे सफल गेंदबाज जोश हेजलवुड रहे जिन्होंने 4 भारतीय बल्लेबाजों का शिकार किया। वहीं, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मिचेल मार्श ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले।
भारत के 150 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पारी का आगाज भी बेहद खराब रहा। अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे नेथन मैकस्वीनी तीसरे ही ओवर में बुमराह का शिकार बन गए। इसके बाद बुमराह 7वें ओवर में अपना चौथा ओवर डालने जिसमें उन्होंने खेल ही पलट दिया। इस ओवर में बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चौथी गेंद पर पहले उस्मान ख्वाजा को अपना शिकार बनाया। बुमराह ने राउंड द विकेट से गेंदबाजी करते हुए ऑफ स्टंप की लाइन में गुड लेंथ गेंद फेंकी जो पड़ने के बाद एंगल से अंदर आने की बजाय बाहर निकली। इस गेंद को उस्मान ख्वाजा समझ नहीं पाए और गेंद बल्ले के बाहरी किनारे को चूमते हुए दूसरी स्लिप में खड़े कोहली के हाथों में चली गई।

217 रन...17 विकेट, पर्थ टेस्ट में पहले दिन रहा गेंदबाजों का बोलबाला, बैकफुट पर ऑस्ट्रेलियाई टीम

22-Nov-2024
नई दिल्ली।( शोर संदेश ) पर्थ टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सात विकेट गंवाकर 67 रन बना लिए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया अब भी 83 रन पीछे है। भारतीय बल्लेबाजी के फ्लॉप रहने के बाद और 150 रन पर ऑलआउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया हावी है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी और भी खराब रही। अभी तक कोई भी कंगारू बल्लेबाज 20 के आंकड़े से ऊपर नहीं जा सका है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अब तक चार विकेट लिए हैं। पहले दिन तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहा। कुल 217 रन बने और 17 विकेट गिरे। 
ऑस्ट्रेलियाई पारी
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। तीसरे ही ओवर में बुमराह ने नाथन मैकस्वीनी को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 10 रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को कोहली के हाथों कैच कराया, फिर अगली ही गेंद पर स्टीव स्मिथ को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। ख्वाजा आठ रन और स्मिथ खाता नहीं खोल सके। ट्रेविस हेड को डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने क्लीन बोल्ड किया। वह 11 रन बना सके। वहीं, मिचेल मार्श छह रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। सिराज ने इसके बाद लाबुशेन को एल्बीडब्ल्यू किया। वह 52 गेंद में दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को भारतीय कप्तान बुमराह ने पंत के हाथों कैच कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल एलेक्स कैरी 19 रन और मिचेल स्टार्क छह रन बनाकर नाबाद हैं। बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा को एक विकेट मिला।
भारतीय पारी
इससे पहले भारत की पहली पारी 150 रन पर सिमट गई थी। टीम इंडिया के 11 बल्लेबाज मिलकर 50 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए। 49.3 ओवर में पूरी टीम सिमट गई। नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 37 और केएल राहुल ने 26 रन की पारी खेली। भारत की शुरुआत खराब रही थी। यशस्वी जायसवाल और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। विराट कोहली पांच रन और ध्रुव जुरेल 11 रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर भी चार रन बना सके। पंत और नीतीश ने सातवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को कमिंस ने तोड़ा। पंत के आउट होते ही भारतीय पारी 150 रन पर सिमट गई। हर्षित राणा सात रन और बुमराह आठ रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार विकेट लिए। वहीं, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और मार्श को दो-दो विकेट मिले। इसी के साथ चायकाल भी हो गया।
भारत ने जीता टॉस, दोनों टीमें
भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। इस मैच में हर्षित और नीतीश कुमार रेड्डी टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। हर्षित को अश्विन और नीतीश को विराट ने डेब्यू कैप सौंपी। टॉस के वक्त बुमराह ने कहा- हम अपनी तैयारी को लेकर बहुत आश्वस्त हैं। हमने यहां 2018 में एक टेस्ट मैच खेला था इसलिए हम जानते हैं कि क्या उम्मीद करनी है। विकेट जल्दी गिरते हैं। नीतीश डेब्यू कर रहे हैं। हमारे पास चार तेज गेंदबाज हैं और वॉशिंगटन सुंदर एकमात्र स्पिनर हैं।
ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
भारत: केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, देवदत्त पडिक्कल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (कप्तान), मोहम्मद सिराज।
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account