ब्रेकिंग न्यूज

खेल

सीनियर नेशनल फुटबॉल टीम में माओवाद प्रभावित क्षेत्र के खिलाड़ी और कोच करेंगे प्रदेश की टीम का प्रतिन्धित्व

04-Oct-2024
बीजापुर।  ( शोर संदेश )  ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा 29वीं सीनियर वुमेन्स नेशनल फुटबॉल चौंपियनशिप का आयोजन राजस्थान में 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की टीम भी भाग ले रही है। 25 सदस्यी छत्तीसगढ़ फुटबॉल टीम 3 अक्टूबर को राजस्थान के लिये रवाना होगी जहां छत्तीसगढ़ टीम का पहला मैच 6 अक्टूबर को राजस्थान से 8 अक्टूबर को उत्तराखंड से एवं 10 अक्टूबर को पंजाब से मैच होगा। छत्तीसगढ़ की टीम में डीएफए बीजापुर की दो खिलाड़ियों ईशा कुड़ियम एवं जानवी साहू का भी चयन हुआ है। हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ फुटबॉल टीम की हेड कोच की जिम्मेदारी बीजापुर फुटबॉल अकादमी की कोच ज्योति यादव को दी गई है। ज्योति यादव ने नवंबर 2021 में बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी में एनआईएस कोच के रूप सेवा प्रारंभ की उनकी कोचिंग का फायदा जल्द ही अकादमी के बच्चो को मिलने लगा अभी तक सभी वर्गों को मिलाकर लगभग 30 बच्चों ने ओपन नेशनल फुटबॉल चौंपियनशिप में भाग ले लिया है। 2022 में बीजापुर फुटबॉल अकादमी की कोच ज्योति यादव की अगुवाई में आसाम में आयोजित जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंम्पियनशिप में पहली बार छत्तीसगढ़ की जूनियर गर्ल्स फुटबॉल टीम ने फाईनल राउंड के लिये क्वालीफाई किया था जिसमें बीजापुर फुटबॉल अकादमी की चार खिलाड़ी भी सम्मिलित थे। 2023 में झारखंड में आयोजित पहली जनजातीय खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम ने गोल्ड मैडल हासिल किया था जिसमे बीजापुर फुटबॉल अकादमी की तीन खिलाड़ी भी शामिल थी। 2024 में यूथ गेम खेलो इंडिया जो कि चेन्नई में आयोजित थी जिसमें छत्तीसगढ़ की जूनियर बालिका फुटबॉल टीम ने भाग लिया था इस टीम में भी बीजापुर फुटबॉल अकादमी की तीन खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम की सदस्य थी।
अकादमी की खिलाड़ी बिंदु तेलम इंडियन वुमेन्स लीग में भाग लेने वाली बीजापुर की पहली खिलाड़ी थी जिहोंने छत्तीसगढ़ से क्वालीफाई दुर्ग की एमजीएम एंबुश टीम की सदस्य के रूप में कोलकाता में आयोजित आईडब्ल्यूएल में भाग लिया। जिला के कलेक्टर संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार, खेल प्रभारी नारायण प्रसाद गवेल के द्वारा टीम को हार्दिक बधाइयां एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी अकादमी की मुख्य प्रशिक्षक कुमारी ज्योति यादव भारतीय खेल प्राधिकरण से कोचिंग डिप्लोमा प्राप्त एनआईएस कोच एवं एफसीसी लाईसेंस कोच है।

भारत ने 7 विकेट से जीता कानपुर टेस्ट, बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप किया

01-Oct-2024
कानपुर। ( शोर संदेश )  भारत ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। 
बारिश से प्रभावित मुकाबले के आखिरी दिन मंगलवार को भारत को 95 रन का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय बैटर्स ने 17.2 ओवर में हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 51 रन बनाए। कोहली 29 रन पर नाबाद रहे। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने चौका जमाते हुए टीम को जीत दिलाई। 
लंच से पहले भारत ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट किया। बांग्लादेशी टीम ने 26/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत की थी। सोमवार को भारत ने पहली पारी 34.4 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन के स्कोर पर डिक्लेयर की। टीम इंडिया ने बांग्लादेश की पहली पारी को 233 रन पर समेटा था। बारिश के कारण तीसरे और दूसरे दिन का खेल रद्द करना पड़ा था, जबकि पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही डाले जा सके थे। ऐसे में मैच लगभग ड्रॉ माना जा रहा था, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी 2 दिन में पूरी तस्वीर पलट कर रख दी।
 

राज्य स्तरीय खेल में शामिल होने बस्तर संभाग की टीम हुई रवाना

25-Sep-2024
बीजापुर।  ( शोर संदेश )  कबीरधाम जिले में आयोजित होने वाली 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता जो की 26 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित होगी जिसमें बस्तर संभाग की अंडर -14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका की सॉफ्टबॉल टीम आज शाम कबीरधाम के लिए प्रस्थान करेगी। बस्तर संभाग की टीम में बीजापुर जिले से 19 खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के लिए हुआ है  संभाग की टीम में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ियों की भरमार है पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पदक की दावेदारी मजबूत है। अंडर 14 टीम बालक वर्ग में लक्ष्य, दिव्यांशु, अंकित, राकेश, बजलू कवासी, वरुण, लकूराम, वहीं बालिका वर्ग में शिवानी, रंजीत, निशा, रिंकी अनसूया, अंकिता, अनुराधा, शिल्पा, अस्मिता, त्रिवेणी और ज्योति शामिल है वही 19 वर्ग आयु में राकेश कडती, सूरज लाटकर, बालिका वर्ग में रितिका, संतोषी, प्रियंका और ऋषिका गोंडे शामिल है। वही टीम के साथ सहायक कोच कृष्ण कुमार डोडी जाएंगे कलेक्टर संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार, खेल प्रभारी नारायण प्रसाद गवेल के द्वारा टीम को हार्दिक बधाइयां एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। उक्त जानकारी बीजापुर जिले के श्रम निरीक्षक एवं सॉफ्टबॉल खेल के अंतरराष्ट्रीय कोच सोपान कर्णेवार ने दी है।

हार-जीत खेल का एक हिस्सा होता है, निराश न होकर कड़ी मेहनत से मिलेगी जीत : सांसद

23-Sep-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )   24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2024 का समापन आज रायगढ़ स्टेडियम, बोईरदादर में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समापन समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आकर्षक मार्चपास्ट भी किया।
लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि हर्ष की बात है रायगढ़ में राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और आप सभी को यहां खेलने का अवसर मिला। राठिया ने जीतने वाली टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत खेल का एक अंग होता है, हारने वाली टीम को निराश न होकर खूब मेहनत करना चाहिए, जिससे अगली जीत आपकी होगी। आप सभी को खेल के साथ-साथ पढ़ाई में भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है आप सभी छत्तीसगढ़ का नाम जरूर रोशन करेंगे। राठिया ने कहा कि रायगढ़ को जोन बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि अंचल के खिलाडिय़ों को एक अच्छा अवसर मिलने के साथ सुविधाओं में वृद्धि हो सके। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न संभाग से आए बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। 
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2024 में रायपुर संभाग ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑल ओवर चौम्पियन बना। इसी प्रकार व्हालीबॉल बालिका 19 वर्ष वर्ग में प्रथम रायपुर संभाग, द्वितीय बस्तर संभाग तथा तृतीय स्थान पर दुर्ग संभाग संभाग रहा। 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम रायपुर संभाग, द्वितीय दुर्ग संभाग तथा तृतीय स्थान पर बिलासपुर संभाग रहा। खो-खो 17 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग संभाग प्रथम, द्वितीय बस्तर तथा बिलासपुर संभाग तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार 17 वर्ष बालक वर्ग में बस्तर संभाग प्रथम, द्वितीय दुर्ग संभाग तथा तृतीय स्थान पर बिलासपुर संभाग रहा। खो-खो 19 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर बस्तर, दुर्ग संभाग द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर बिलासपुर संभाग रहा। खो-खो 19 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम बस्तर संभाग, द्वितीय दुर्ग संभाग तथा तृतीय स्थान पर रायपुर संभाग रहा। टेबल टेनिस 14 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम रायपुर संभाग, द्वितीय बिलासपुर संभाग तथा तृतीय बस्तर संभाग रहा। इसी प्रकार टेबल टेनिस 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम रायपुर संभाग, द्वितीय बिलासपुर संभाग तथा तृतीय दुर्ग संभाग रहा। टेबल टेनिस 17 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम दुर्ग संभाग, द्वितीय बिलासपुर संभाग तथा तृतीय रायपुर संभाग रहा। इसी प्रकार टेबल टेनिस 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम रायपुर संभाग, द्वितीय बिलासपुर संभाग तथा तृतीय दुर्ग संभाग रहा।

वन विभाग में खेल कोटे के तहत वनरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ

11-Sep-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर अब राज्य में वन विभाग ने खेल कोटे के तहत 41 वन रक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। यह भर्ती प्रक्रिया 23 सितंबर 2024 तक चलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया में हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, शूटिंग, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, तैराकी, फुटबॉल, भारोत्तोलन, कबड्डी और एथलेटिक्स जैसे खेलों के खिलाड़ी शामिल होंगे।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार स्वीकृत पदों का वितरण इस प्रकार है- हॉकी के लिए 3, क्रिकेट और बैडमिंटन के लिए 2-2, शूटिंग के लिए 1, वॉलीबॉल के लिए 7, बास्केटबॉल के लिए 4, तैराकी के लिए 1, फुटबॉल के लिए 3, भारोत्तोलन के लिए 5, कबड्डी के लिए 6 और एथलेटिक्स के लिए 7 पद उपलब्ध हैं। चयन प्रक्रिया के लिए बुलाए गए पात्र उम्मीदवारों की सूची वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वन रक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया रायपुर के प्रमुख खेल स्थलों और मैदानों में आयोजित की जा रही है, ताकि खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण वन विभाग के अधिकारियों की समिति, विभाग के नोडल अधिकारियों और संबंधित खेल संघों के प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। खिलाड़ियों का चयन उनके स्टैमिना और खेल कौशल के आधार पर किया जाएगा, जिससे केवल सर्वश्रेष्ठ और शारीरिक रूप से सक्षम उम्मीदवारों को ही इन पदों के लिए चुना जा सके। यह भर्ती न केवल खेलों को प्रोत्साहित करता है, बल्कि खिलाड़ियों को पर्यावरण संरक्षण में योगदान करने का अवसर भी प्रदान करता है।
 

डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने नेशनल्स में बनाई अपनी जगह

02-Sep-2024
भिलाई।   ( शोर संदेश )   डीएवी इस्पात पब्लिक स्कूल सेक्टर 2 भिलाई के विद्यार्थियों ने आगामी माह में होने वाले डीएवी नेशनल्स के लिए अपनी जगह बना ली है । नेशनल मैं छात्र छात्राओं ने नाम दर्ज कराकर स्कूल को गौरवान्वित किया है। प्रतिभाशाली नवोदित खेल चैंपियन ने न केवल स्कूल के ताज में रत्न जोड़े हैं, बल्कि डीएवी स्पोट्र्स क्लस्टर मीट 2024-25 से क्वालीफाई करने के बाद डीएवी जोनल स्पोट्र्स मीट 2024-25 के दौरान मैदान पर शानदार और खेल प्रदर्शन कर सभी को चौंका दिया है, जो अगस्त 2024 के महीने में आयोजित किया गया था। स्कूल की प्रिंसिपल प्रियंका शुक्ला ने टीम की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया ।
जोनल मीट में अपनी योग्यता साबित करने वाले सभी चैंपियंस को बधाई दी और साथ ही उन छात्रों को भी बधाई दी, जिन्हें डीएवी नेशनल्स 2024 में भाग लेने के लिए चुना गया है। यह कार्यक्रम भिलाई के तीन अलग-अलग मैदानों में आयोजित किए गए, जिसमें स्कूल का खेल का मैदान भी शामिल है।सेक्टर 2 स्कूल के छात्रों ने बास्केटबॉल अंडर-17 में स्वर्ण पदक जीता।
कराटे बॉयज में हर्षवर्धन वर्मा और जूडो बॉयज में अखिल यादव ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल को गौरवान्वित किया। हिमांश छिब्बर ने वुशु में रजत पदक जीता। धैर्य छिब्बर, नैतिक सिंह, अयान  खान पठान ,मोक्ष छिब्बर , शौर्य वैश्य, गौरांग नौवरंगे, तन्मय साहू नेअंडर 17 बास्केटबॉल बॉयज में स्वर्ण पदक जीता।वही डीएवी नेशनल स्पोट्र्स मीट 2024-25 में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। स्कूल द्वारा आयोजित अन्य स्पर्धा में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री से जु-जित्सु चैंपियनशिप में मैडल जीतने वाली खिलाड़ियों ने की मुलाकात

31-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन में जु-जित्सु खिलाड़ी सानिया परवीन और शबा परवीन ने मुलाकात की। इन खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश के देवास में 19 से 21 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की  प्रथम वेस्ट जोन जु-जित्सु चैंपियनशिप 2024 में गोल्ड, सिल्वर और ब्राँज मेडल सहित कुल चार पदक जीते हैं।
सानिया परवीन ने 21 वर्ष आयु वर्ग में जु-जित्सु कॉन्टेक्ट में सिल्वर और जु-जित्सु फाइटिंग स्पर्धा में ब्रांज मेडल तथा शबा परवीन ने अंडर 16 आयु वर्ग में जु-जित्सु कॉन्टेक्ट में सिल्वर मेडल तथा अंडर 18 आयु वर्ग में जु-जित्सु फाइटिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। इन खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री साय को अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने इन खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों पर उन्हें बधाई  और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
गौरतलब है कि शबा परवीन ने अपने जन्मदिन 19 जुलाई को अंडर 16 आयु वर्ग की स्पर्धा में सिल्वर मेडल तथा अगले दिन 20 जुलाई को अंडर 18 आयु वर्ग की स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता है। इस अवसर पर इन खिलाड़ियों के पिता लतीफ मोहम्मद भी उपस्थित थे।

चिकित्सा महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता

31-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश ) राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी चिकित्सा छात्रों, प्राध्यापकों एवं अधिकारी, कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।  छात्र-छात्राओं के लिए बालक व बालिका वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता एवं प्राध्यापकों, अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सिंगल व डबल के मैच खेले गये | 
बैडमिंटन (बालक) सिंगल में आदित्य जैन ने कड़े मुकाबले में प्रदीप सलाम को परास्त कर विजेता के मेडल पर कब्जा जमाया। बालिका सिंगल में अंजलि मिश्रा रनर व अंजू पैंकरा विनर बनीं। इसी प्रकार बालिका डबल में हर्षिता तलंडी, मनीषा केसरी विजेता व अंजलि मिश्रा, लेनिशा उपविजेता रहे। 
प्राध्यापकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कैरम प्रतियोगिता के सिंगल में विजेता ज्ञानेश यादव व उपविजेता हेमंत वर्मा रहे। कैरम डबल में ज्ञानेश यादव व हेमंत वर्मा की जोड़ी ने धर्मेंद्र नायक व विकास मिश्रा को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
फाइनल मैच की अतिथि डॉ. स्निग्धा जैन (एसोसिएट प्रोफेसर एंड हेड फोरेंसिक मेडिसिन विभाग) तथा डॉ. नागेंद्र सोनवानी (असिस्टेंट प्रोफेसर फोरेंसिक मेडिसिन विभाग) थे । पुरस्कार वितरण दोनों अतिथियों के करकमलों से संपन्न हुआ। संपूर्ण प्रतियोगिता क्रीड़ा अधिकारी डॉ. सुधीर राजपाल के निर्देशन में समस्त छात्र-छात्राओं के सहयोग से संपन्न हुई । 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर फुटबॉल मैत्री मैच का हुआ आयोजन

31-Aug-2024
अम्बिकापुर।   ( शोर संदेश )    जिला प्रशासन तथा खेल व युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष  की भांति इस वर्ष भी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस पर फुटबाल मैत्री मैच एवं राष्ट्रीय-अंन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को पीजी कॉलेज के हॉकी स्टेडियम में किया गया। 
फुटबाल मैत्री मैच में सैनिक स्कूल, कार्मेल स्कूल, होलीक्रॉस महिला कॉलेज, अम्बिका मिशन विद्यालय तथा खेलो इंडिया फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र के लगभग 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में 03 दल तथा पुरुष वर्ग में 04 दलों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग में खेलो इंडिया फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र अम्बिकापुर 02-0 से विजयी रही तथा होलीक्रॉस महिला कॉलेज अम्बिकापुर का दल उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में कार्मेल स्कूल का दल 03-00 से विजयी रहा तथा खेलो इंडिया फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र अम्बिकापुर का दल उपविजेता रहे।
आयोजन में मुख्य अतिथि कमाण्डेंट नगर सेना शिवकुमार कठौतिया, पार्षद मधुसूदन शुक्ला,  पार्षद एवं एमआईसी नगर पालिक निगम द्वितेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अतिथियों ने विजयी खिलाड़ियों को शिल्ड मेडल तथा जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों जैसे व्हालीबाल से सचिव सज्जन सिंह, हॉकी से सचिव राजेश प्रताप सिंह , शतरंज से सचिव शेषरतन जायसवाल, टीटी से सचिव नावेद खान, फुटबाल से सचिव विकास सिंह, बास्केटबाल से सचिव राजेश प्रताप सिंह, क्वान की डो सचिव अमन गुप्ता, तीरंदाजी से सचिव राहुल सोनकर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। 
इस अवसर पर खेल में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विवेक कुजूर, उम्बुलन संगा, राज कुजूर, अलेक्स खलखो, सलमोन केरकेट्टा ने निर्णायक कार्य किया।
 

शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, क्या आईपीएल खेलेंगे?

24-Aug-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )   भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. 38 साल के शिखर धवन के संन्यास की अटकले लंबे समय से लगाई जा रही थी. 24 अगस्त की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट के माध्यम से इस दिग्गज ने अपने संन्यास की घोषणा की. 
संन्यास पर शिखर का बयान

शिखर धवन ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए संन्यास का ऐलान किया है. वीडियो में धवन ने कहा है कि, नमस्कार सभी को आज मैं एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं जहां से पीछे देखने पर सिर्फ यादें नजर आती हैं और आगे देखने पर एक पूरी दुनिया. मेरी हमेशा से भारत के लिए खेलने की ख्वाहिश थी जो पूरी हुई. इसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं. सबसे पहले मेरा परिवार, मेरे बचपन के कोच सिराज जी, मदन शर्मा जी, फिर मेरी टीम जिसके साथ मैं सालों खेला जो एक परिवार की तरह था जहां सबका प्यार मिला. लेकिन कहानी मैं आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटना जरुरी है. इसलिए मैं आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं. संन्यास का ऐलान करते हुए मेरे दिल में इस बात का सुकून है कि मैं देश के लिए बहुत खेला. मैं इसके लिए बीसीसीआई का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे मौका दिया और फैंस का भी प्यार देने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं. मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि ये मत सोच की तू अपने देश के लिए फिर नहीं खेलेगा बल्कि ये सोच की तु देश के लिए खेला और मैं खेला. बता दें कि शिखर ने अंतराष्ट्रीय के साथ घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से भी संन्यास ले लिया हैं. 
शिखर धवन के करियर पर नजर 

शिखर धवन ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था. 2011 में टी 20 और 2013 में टेस्ट में उनका डेब्यू हुआ था. 34 टेस्ट की 58 पारी में 7 शतक औऱ 5 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 2315, 167 वनडे में 17 शतक और 39 अर्धशतक लगाते हुए 6793 और 68 टी 20 में 11 अर्धशतक लगाते हुए 1759 रन बनाए हैं. शिखर को कई बार विराट और रोहित की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की कप्तानी करने का भी मौका मिला. उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जो वनडे था. आईसीसी इवेंट में शानदार रिकॉर्ड रखने वाले शिखर भारत के सफलतम ओपनर्स में से एक रहे हैं.  
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account