ब्रेकिंग न्यूज

खेल

छत्तीसगढ़ में हो रहा खेल सुविधाओं का तेजी से विकास : खेल मंत्री वर्मा

25-Oct-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया द्वारा नारायपुर में आयोजित स्कूली बच्चों की पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस खेल प्रतियोगिता में 40 स्कूलों की टीमे भाग ले रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर रामकृष्ण आश्रम के बच्चों ने जिमनास्टिक का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रभारी कार्यकारी महानिदेशक अनिर्वाण दासगुप्ता ने की।
खेल मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर अंचल में खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के द्वारा खेल अधोसंरचना को तेजी से विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के 31 जिलों में खेलो इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण के लिए कोच तथा प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के युवा अब राष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ-साथ एजुकेशन के मामले में भी आगे बड़ रहे है। आईएएस और आईपीएस भी बन रहे हैं।
खेल मंत्री वर्मा ने स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत तो लगा रहता है। जीवन भी इसी प्रकार एक खेल है। खेल से खिलाड़ियों में खेल भावना का विकास होता है और अनुशासन सीखने को मिलता है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले को 3 करोड़, रजत पदक प्राप्त करने वाले को दो करोड़ और कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए एक करोड रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम के अंत में 1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रामकृष्ण मिशन आश्रम के नरसिंह दुग्गा, द्वितीय स्थान स्थान प्राप्त करने वाले आदर्श विद्यालय गरांजी के रस्सूराम और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले एकलव्य आदर्श विद्यालय अंतागढ़ के अभिषेक को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र मेश्राम, रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामीजन सहित कोच, रेफरीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थिति थे।

रायपुर में तीन दिवसीय नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप का आगाज

25-Oct-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  नेशनल गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नवा रायपुर में गुरुवार 24 से 26 अक्टूबर के बीच नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2024 का आगाज हाेगा। इस आयोजन में देश के 20 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन में छत्तीसगढ़ सरकार की भी सहभागिता है। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यसचिव अभिताभ जैन शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय समापन में विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।

सारंगढ़ में जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

24-Oct-2024
सारंगढ़ बिलाईगढ़।  ( शोर संदेश ) कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू सहित अन्य अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खिलाड़ी बच्चों ने इस अवसर पर अरपा पैरी के धार राजकीय गीत का गायन किया।
इस खेल में जिले के तीनों ब्लॉक सारंगढ़, बिलाईगढ़ और बरमकेला में आयोजित विकासखण्ड महिला खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त 9 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग और 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं एवम् महिलाएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स में 100 मीटर, 400 मीटर दौड़, तवाफेंक, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबाल,खोखो ,रस्साकसी , बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग तथा कुश्ती खेल शामिल हुए। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि जिला स्तर पर आयोजित महिला खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।
खेल में हार जीत लगा रहता है। सभी विजेता खिलाड़ियों को अग्रिम बधाई। उन्होंने कहा कि ऐसे ख़ेल में शामिल होने से बच्चों के व्यक्तित्व का विकास होता है। कलेक्टर ने फीता काटकर और खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी पंचायत हरिशंकर चौहान, वरिष्ठ पत्रकार अब्बास अली, भरत अग्रवाल, संजय मानिकपुरी, गोल्डी नायक, लायंस क्लब के अध्यक्ष कैजार हुसैन, डिप्टी कलेक्टर वर्षा बंसल, शिक्षा शर्मा, मधु गवेल, खेल अधिकारी कौशल ठेठवार, व्यायाम शिक्षक आरती शुक्ला, ममता साहू, पूजा अकेला, राजाराम उरांव सहित सभी खिलाड़ी उपस्थित थे।

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता उद्घाटन में शामिल होंगे भारतीय टी-20 क्रिकेट के कप्तान सूर्य कुमार यादव

14-Oct-2024
रायपुर ।  ( शोर संदेश )   राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान और युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन राजधानी के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। सोशल मीडिया में जारी हुए वीडियो में क्रिकेटर यादव ने बताया कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उल्लेखनीय है कि इस वृहद आयोजन के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भी शामिल होंगी। इस आयोजन में दो स्टार खिलाड़ियों की उपस्थिति से विभिन्न राज्यों से आनेवाले वन विभाग के प्रतिभागियों  में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के छत्तीसगढ़ आगमन पर भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी व युवाओं और खिलाड़ियों के लिए यह एक सुअवसर होगा।
इस आयोजन की नोडल अधिकारी शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद व प्रतिष्ठित आयोजन है जो कि वनों की सुरक्षा व वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। सभी खिलाड़ियों के ठहरने व खेल आयोजन में शामिल होने की व्यवस्था की गई है। राजधानी के विभिन्न स्पोर्ट्स ग्राउंड्स में अनेक आयोजन किए जाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि अन्य राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों को यह पूरा आयोजन और छत्तीसगढ़ प्रदेश का अतिथि सत्कार पसंद आएगा।
गौरतलब है कि यह 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है।

IND vs BAN तीसरा टी-20 आज, हैदराबाद में पहली बार होगा बांग्लादेश-भारत का सामना

12-Oct-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज हैदराबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। भारत 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर होगी।

सीरीज पहले ही जील लेने की वजह से टीम इंडिया आज कुछ एक्सपेरिमेंट्स कर सकती है। शुरुआती दो टी-20 में हर्षित राणा और रवि बिश्नोई को मौका नहीं मिला, दोनों आज प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकते हैं।

महमूदुल्लाह का टी-20 से संन्यास बांग्लादेश बैटर महमूदुल्लाह का आज आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच होगा। 38 साल के महमूदुल्लाह ने दूसरे मैच से पहले संन्यास का ऐलान कर दिया था। 38 साल के महमूदुल्लाह ने 2021 में ही टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। वह वनडे खेलना जारी रखेंगे।
भारत को अब तक केवल 1 टी-20 मैच में हरा सका है बांग्लादेश भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक टी-20 इंटरनेशनल में 16 मैच खेले गए। 15 में भारत और महज एक में बांग्लादेश को जीत मिली। बांग्लादेश को यह जीत 2019 में दिल्ली के मैदान पर मिली थी।
नीतीश भारत के टॉप रन स्कोरर नीतीश कुमार रेड्डी भारत के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इसी सीरीज से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। नीतीश पिछले मुकाबले में 34 बॉल पर 74 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था।

बुमराह बने टेस्ट टीम के उप कप्तान:न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शमी अब तक फिट नहीं

12-Oct-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए 15 मेंबर्स वाली भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इनके अलावा चार ट्रैवलिंग रिजर्व भी रखे गए हैं। जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का कोई उपकप्तान नहीं चुना गया था। माना जा रहा है कि BCCI रोहित शर्मा के बाद बुमराह में टेस्ट टीम का फ्यूचर कप्तान देख रहा है।
टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।शमी टखने की चोट से उबर रहे हैं, जिसके लिए इस साल की शुरुआत में उनकी सर्जरी हुई थी। वे चोट की वजह से 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से मैदान से बाहर हैं। लेफ्ट आर्म पेसर यश दयाल चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए है। वे बांग्लादेश सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में थे।
पहला टेस्ट 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा
न्यूजीलैंड टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। 

रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर के बीच नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2024 का आयोजन

10-Oct-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  नेशनल गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नवा रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर के बीच नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया रहा है। इस आयोजन में देश के 20 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन में छत्तीसगढ़ सरकार की भी सहभागिता है। गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे चैंपियनशिप की प्री लांचिंग है। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यसचिव अभिताभ जैन शामिल होंगे। बताया गया है कि,   इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देना है।
इसके साथ ही यहां की ग्रीनरी (हरियाली) को भी प्रमोट किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक नवा रायपुर में चैंपियनशिप का आयोजन होने से नवा रायपुर के गोल्फकोर्स को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने का प्लेटफार्म तैयार होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ को लेकर बना परसेप्शन भी बदलेगा। चैंपियनशिप के लिए पहला पुरस्कार 10 लाख रुपए (वाउचर एवं ट्रॉफी) का है। रनरअप प्राइज 6 लाख रुपए (वाउचर एवं ट्रॉफी) दिया जाएगा। इस आयोजन की शुरुआत कैडी टूर्नामेंट से होगी। इसमें पहला प्राइज 1 लाख, दूसरा 60 हजार रुपए, तीसरे के लिए 40 हजार, चौथे के लिए 30 हजार और पांचवे नंबर पर आने वाले को 20 हजार रुपए मिलेंगे। अन्य पुरस्कारों में विनर ग्रास को आईफोन 16 प्रो मैक्स, विनर नेट को आईफोन 16 प्रो दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों में हर टीम में 6 प्लेयर होंगे। स्कोरिंग मैथड बेस्ट ऑफ टॉप फाइव प्लेयर्स, स्कोरिंग सिस्टम स्टेबलफोर्ड स्कोरिंग सिस्टम होगा। आयोजन के पहले दिन 24 को कैडी टुर्नामेंट, 25 को प्लांटेशन ड्राइव होगा। 26 को सुबह 6 बजे सभी टीमों के खिलाड़ी जुटेंगे। इसके बाद से लेकर शाम पांच तक अन्य कार्यक्रम शाम 4 से 6 के बीच होंगे। 27 अक्टूबर को क्लोजिंग सेरेमनी होगी।
संस्थापक एवं महासचिव, गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया आर्यवीर आर्या ने इस आयोजन के संबंध में कहा- गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) खेल, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और विजन भारत 2047 के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। जीएफ आई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, 2024, रायपुर, छत्तीसगढ़ के मंच, स्थल का उपयोग स्थानीय गांव और एमएसएमई द्वारा अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए स्वतंत्र रूप से किया जा सकता है, स्टार्टअप और राज्य पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ राज्य को बढ़ावा देने के लिए स्थल पर अपने स्टॉल लगा सकते हैं।

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 8 दिसंबर को होगा फाइनल मैच

10-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) छत्तीसगढ़ में एक बार फिर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर क्रिकेट खेलते दिखेंगे। सचिन तेंदुलकर एक नई लीग इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में इंडिया के लिए कप्तानी करेंगे। सचिन ही नहीं ब्रायन लारा, शेन वॉट्सन और जॉन्टी रॉड्स जैसे कई स्पोर्ट्स लीजेंड रायपुर पहुचेंगे।
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच का आयोजन होगा। दरअसल 17 नवंबर से होकर 8 दिसंबर, 2024 तक मैच खेले जाएंगे। इस दौरान IML में सचिन समेत कई पुराने दिग्गज मैदान में मैच खेलते दिखेंगे। डी.वाई. नवी मुंबई के पाटिल स्टेडियम में चार मैच के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।  
इनके बीच होगा मुकाबला 
भारत vs इंग्लैंड 28 नवंबर
श्रीलंका vs इंग्लैंड 30 नवंबर
भारत vs वेस्टइंडीज 1 दिसंबर
श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया 2 दिसंबर
वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड 3 दिसंबर
पहला सेमीफाइनल 5 दिसंबर
दूसरा सेमीफाइनल 6 दिसंबर
फाइनल 8 दिसंबर रायपुर

हॉकी में बिलासपुर संभाग की बालिका टीम ने मारी बाजी

09-Oct-2024
बिलासपुर।    ( शोर संदेश )   राज्य स्तरीय शालेय हाकी प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग की बालिका टीम ने विजेता के खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में टीम ने चार मैच खेले और सभी में जीत हासिल की। अंतिम व फाइनल मैच में सरगुजा को शिकस्त दी। बालक टीम को चौथे स्थान पर संतुष्ट होना पड़ा।
बालिका वर्ग में संभाग का पहला मुकाबला बस्तर संभाग के साथ हुआ। जिसमें बिलासपुर ने 4-2 गोल से जीत दर्ज की। दूसरा मैच रायपुर संभाग के साथ हुआ। इस संघषपूर्ण मुकाबले में बिलासपुर ने 2-1 गोल से विजय हासिल की। इसके बाद तीसरे मैच में बिलासपुर संभाग का मुकाबला दुर्ग से हुआ। इस मैच में बिलासपुर की बालिकाओं ने शुरुआत से मैच को अपने पक्ष में रखा। एक बाद एक तीन गोल दागे। जवाब में दुर्ग की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
चौथा फाइनल मैच बिलासपुर व सरगुजा के बीच खेला गया। टीम की रिया खलखो ने शानदार दो गोल किए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा अन्य मैचों में बिलासपुर की निविया कन्हैया, प्रकृति केशरवानी व दीप्ति साहू के अलावा आस्था साहू और पलक बैस ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में संभाग का बेहतर प्रदर्शन रहा। लेकिन, टीम को सफलता नहीं मिली।

भारत-बांग्लादेश टी-20 : पहला मैच रविवार 6 अक्टूबर को

05-Oct-2024
ग्वालियर।  ( शोर संदेश )   शंकरपुर में नए बने श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत-बांग्लादेश टी-20 मैच के लिए दोनों टीमें तैयारी में जुट गई हैं। टेस्ट सीरीज के बाद अब भारतीय टीम अपने अगले मिशन की ओर आगे बढ़ चुकी है। तीन टी-20 सीरीज का पहला मैच यहां रविवार 6 अक्टूबर को होना है, जो इस स्टेडियम का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भी है।
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account