
रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोरोना के 369 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 2521 पहुंच गई है। तीन मरीजों की मौत भी हुई है। जिनमें दो की मौत को-मॉर्बिडिटी यानी कोरोना के साथ किसी गंभीर बीमारी के चलते हुई है। जबकि 1 मरीज की कोरोना से हुई है। मृतकों में 2 मरीज रायपुर से थे जबकि 1 बलौदा बाजर का रहने वाला था। शुक्रवार को 512 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में फिलहाल पॉजिटिविटी दर 7.43 प्रतिशत है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदा बाजार, बिलासपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। शुक्रवार को 4967 सैंपलों की जांच हुई थी। धमतरी में सबसे ज्यादा 35 मरीज मिले हैं। इसके अलावा रायपुर में 34, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 30, दुर्ग में 29, राजनांदगांव में 25, रायगढ़ में 24, कांकेर में 24, सरगुजा में 21, बलौदा बाजार में 17, बालोद में 16, सूरजपुर में 14, बेमेतरा में 13, जशपुर से 13, महासमुंद 10, कोरिया और जांजगीर-चांपा में 7-7 मरीज मिले हैं। बीजापुर में 6, बस्तर में 5, बलरामपुर में 4, दंतेवाड़ा में 3, कबीरधाम में 2, नारायणपुर और महासमुंद में भी 2-2 मरीज, कोरबा में 1 मरीज की पुष्टि हुई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते क्रम में ही हैं। हालांकि बीते कुछ दिन में संक्रमण के आंकड़े कम जरूर हुए थे, लेकिन कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या भी बढ़ी है। 27 अप्रैल को भी 3 मरीजों की मौत हुई थी।स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद टेस्टिंग की संख्या जरूर बढ़ी है। लेकिन अब भी जो टारगेट दिया गया था। उससे कम ही टेस्टिंग हो रही है।

रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 397 नए केस मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 2667 हो गई है। जबकि दो दिन पहले ये संख्या 3025 थी। 3 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 2 मरीज बालोद के थे और 1 कोंडागांव जिले से था। इन मरीजों को कोरोना के अलावा अन्य गंभीर बीमारी भी थी। प्रदेश में फिलहाल पॉजिटिविटी दर 7.50 फीसदी हो गई है। गुरुवार को सबसे ज्यादा केस बलौदाबाजार में मिले हैं। जबकि सबसे ज्यादा एक्टिव केस रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ा दी गई है। सबसे ज्यादा 66 मरीज बलौदा बाजार में मिले हैं। रायपुर में 37, बिलासपुर में 33, सरगुजा में 29, रायगढ़ में 25, राजनांदगांव में 23, दुर्ग में 21, कांकेर में 21, धमतरी में 20, कोरिया में 18, बेमेतरा में 15, बालोद में 15, सूरजपुर में 12, जशपुर में 10, महासमुंद में 8, बीजापुर में 8, दंतेवाड़ा में 8, बलरामपुर में 7, कबीरधाम में 5, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही में 5, जांजगीर-चांपा में 4, कोरबा में 3, बस्तर में 2,गरियाबंद और नारायणपुर से 1-1 मरीज मिले हैं।

कोरबा ( शोर संदेश ) विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिले के सभी विकासखण्डों में 25 अप्रैल को मलेरिया दिवस कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें लोगों को मलेरिया से बचाव व इसके प्रति जागरूक करने की पहल की गई। जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रो में मलेरिया से बचने के तरीके और उपचार के बारे में लोगो को जानकारी दी गई। मच्छरों के कारण फैलने वाली इस बीमारी से लोग अपनी जान तक गंवा देते हैं। मलेरिया प्रोटोजुवन प्लाज्मोडियम नामक कीटाणु मादा एनाफिलीज मच्छर के माध्यम से फैलते है। यह मच्छर एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे तक संक्रमण फैलाने का काम भी करते हैं। जो खून में पहुंचकर शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को नष्ट करने लगता है। इससे सिर में तेज दर्द, उल्टी, जी मितलाना, ठंड के साथ कंपकंपी, कमजोरी और थकान महसूस होना, शरीर में खून की कमी, मांसपेशियों में दर्द बुखार उतरते समय पसीना आता है। मलेरिया एक वैश्विक जन स्वास्थ्य समस्या है। इससे बचने के लिए घर के आस-पास नालियों में पानी जमा नही होने देना चाहिए जिससे मच्छर ना पनप पाए। मानसून एवं मानसून के बाद मच्छरों की संख्या अचानक बढ़ने लगती है। इससे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि मच्छर जनित रोग फैलने का खतरा बढ़ जाता है। मच्छर ठहरे हुए पानी में अंडे देती है, इसलिए पानी के सभी बर्तन, टंकी आदि को पूरी तरह से ढंककर रखने, सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, पशु-पक्षियों के बर्तन व हांडी को सुखाकर सफाई करनी चाहिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसएन केसरी ने बताया कि मलेरिया के लक्षणों का अनुभव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। खून जांच एवं मलेरिया रोधी दवा सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है।

जशपुरनगर (शोर सन्देश ) |कलेक्टर मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य सुविधाओं व शासन की योजनाओं के संबंध में चर्चा की और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सराहना करते हुए निरंतर बेहतर कार्य करने के लिए अधिकारियों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी को सम्मानित किया गया। दुलदुला सीएचसी को बेस्ट परफॉर्मिंग ब्लॉक अंडर स्क्रीनिंग कैटेगरी 2022-23 का अवार्ड मिलने पर कलेक्टर ने प्रशंसा जताई और दुलदुला सीएचसी की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गणेश राम लहरे, जे. एस.ए. (एन.सी.डी.) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला के द्वारा सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का कार्य किया गया है। वहीं जेम्स मिंज बी.एम.ओ., घर्मेन्द्र धुर्वे बी.पी.एम, डॉ. संदीप भगत, निश्चेतना विशेषज्ञ और डॉ. संपोषी गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ, सीएचसी विकासखंड-पत्थलगांव की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पत्थलगांव में सी. सेक्शन प्रारंभ करने का कार्य किया गया है। इसी प्रकार डॉ. आर. एस. पैंकरा, जिला टीकाकरण अधिकारी की ओर से जिले में 95 प्रतिशत टीकाकरण कवरेज किया गया है। वहीं डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डेंटल सर्जन, सीएचसी दुलदुला की ओर से राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत डेंटल प्रोसिजर में उत्कृष्ट कार्य किया गया है। इसी प्रकार सुशील कुमार टोप्पो विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, फरसाबहार, डॉ. विनय कुमार भगत, फरसाबहार की ओर से गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन का कार्य किया गया है। जिसके लिए इन सभी को कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

रायपुर (शोर संदेश)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव 18 अप्रैल को राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे। वे 18 अप्रैल को सवेरे 11 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश में कोरोना जांच की व्यवस्था, अस्पतालों में उपकरणों, दवाईयों व बिस्तरों की उपलब्धता के साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहारों के अनुपालन की समीक्षा करेंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सिंहदेव 18 अप्रैल को दोपहर पौने एक बजे शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर में पीजी ब्लॉक के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।

रायपुर (शोर संदेश)।छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोराेना के 476 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है जबकि 95 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 22 सौ से ऊपर हो गई है। लगातर सामने आ रहे मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 5620 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 476 नए कोविड मरीज मिले। इसमें सबसे ज्यादा 53 मरीजों की पहचान राजधानी रायपुर में की कई है। वहीं बिलासपुर में 50 संक्रमित मिले हैं। इसके बाद राजनांदगांव में 50 मरीज मिले हैं। प्रदेश के 25 जिलों में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अन्य जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया। प्रदेश में 17 अप्रैल को हुई कोरोना जांच में सबसे ज्यादा मरीज रायपुर में मिले हैं। इसके अलावा दुर्ग से 20, सूरजपुर से 4, महासमुंद से 19, रायगढ़ से 12 राजनांदगांव से 50, बलौदबाज़ार से 20, रायगढ़ से 14, धमतरी से 21, कोरबा से 28, गरियाबंद से 7, कांकेर से 24 , कोरिया से 17, सूरजपुर से 25 मरीज मिले हैं।
.jpg)
नई दिल्ली (शोर संदेश)। भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेज हो रही हैं। संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा जारी है, आपको बता दे कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 10 हजार 753 नए केस मिले हैं। इसी के साथ देश में अब सक्रिय केसों की संख्या 53 हजार 720 पहुंच गई है, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। गौरतलब हैं कि देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के संक्रमण ने डराना शुरू कर दिया हैं। गुरुवार को संक्रमण के 11 हजार 109 मामले सामने आए थे और 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा एक्टिव केस 49 हजार 622 हो गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक डेली पॉजीटिविटी रेट 6.78 प्रतिशत और वीकली रेट 4.49 प्रतिशत पहुंच गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.69 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 14 दिनों की अगर बात करे तो 1 से 14 अप्रैल तक देश में 89 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।देश में पिछले 24 घंटे में 10 हजार 753 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 7 हजार 229 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 67 प्रतिशत है। कोरोना से प्रभावित होने वाले राज्यों में केरल हैं, यहां 3065 नए केस मिले हैं, 1892 लोग ठीक हुए, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 18,663 एक्टिव केस हैं। दिल्ली में शुक्रवार को 1420 नए केस आए और 6 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। 1065 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। यहां वर्तमान में एक्टिव केस 4,311 हो गए हैं। महाराष्ट्र में शुक्रवार को 1152 नए केस आए, वहीं 4 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.27 प्रतिशत है और 5928 एक्टिव केस हैं। इसी तरह हरियाणा में पिछले दिनों 835 नए केस सामने आए और 436 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 3233 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.37 प्रतिशत दर्ज की गयी हैं। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 757 नए केस मिले और 271 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 2579 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.56 प्रतिशत दर्ज की गयी है।

रायपुर (शोर संदेश)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 8 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 3.76 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 2153 सैंपलों की जांच में 81 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में आज एक मौत रायपुर से दर्ज की गई है। प्रदेश में अब 442 मामले सक्रिय हैं। प्रदेश में आज बलरामपुर, बस्तर एवं कोंडागांव से 01-01, सूरजपुर से 02, महासमुंद से 03, धमतरी से 04, बालोद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कांकेर एवं जांजगीर-चांपा से 05-05, बिलासपुर से 06, राजनांदगांव एवं दुर्ग से 08-08, रायपुर से 27 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 7 जिलों गरियाबंद, रायगढ़, मुंगेली, सुरजपुर, सुकमा, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

रायपुर (शोर संदेश)। विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 5 अप्रैल की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 3.45 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 1710 सैंपलों की जांच में 59 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। प्रदेश में अब कुल 238 मामले सक्रिय हैं आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरबा एवं बेमेतरा से 01-01, दुर्ग से 03, जांजगीर-चांपा से 04, कांकेर से 06, कोंडागांव से 07, राजनांदगांव एवं बिलासपुर से 10-10, रायपुर से 16 कोरोना संक्रमित पाए गए तथा शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं कबीरधाम, बलौदाबाजार, गरियाबंद, रायगढ़, मुंगेली, सुरजपुर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर एवं बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।

जयपुर (शोर संदेश)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। दोनों ने ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। सीएम गहलोत ने मंगलवार को ट्वीटर पर लिखा, पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। आप सब सावधानी बरतें और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा, कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं। जो लोग मेरे संपर्क में रहे, वे अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें। बता दें कि अशोक गहलोत सोमवार को सूरत गए थे। वे राहुल गांधी की जमानत के समय उनके साथ थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी साथ थे।