ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

'ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है', जम्मू की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने याद दिलाया सर्जिकल स्ट्राइक

28-Sep-2024
जम्मू।    ( शोर संदेश )   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें नमन किया. उन्होंने इस सभा को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की अपनी अंतिम सभा बताया. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले हफ्तों में उन्हें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में जाने का अवसर मिला और जहां भी गए, वहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला.
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीडीपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग इन तीन परिवारों की राजनीति से त्रस्त हैं. उन्होंने कहा, "यहां के लोग अब आतंकवाद, अलगाववाद और खून-खराबा नहीं चाहते. वे अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य और शांति की चाह रखते हैं. यही कारण है कि लोग भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे हैं."
पीएम मोदी ने पिछले दो चरणों के भारी मतदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे साफ हो गया है कि जम्मू-कश्मीर की जनता का मूड भाजपा के पक्ष में है. उन्होंने दावा किया कि राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली पहली सरकार बनने जा रही है.
प्रधानमंत्री ने जम्मू के लोगों से विशेष आग्रह करते हुए कहा, "इतिहास में इससे पहले कभी ऐसा मौका नहीं आया है, जैसा इस चुनाव में आया है. पहली बार जम्मू क्षेत्र के लोगों की इच्छा वाली सरकार बनने जा रही है. यह मौका मंदिरों की नगरी के लिए महत्वपूर्ण है, और इसे गंवाना नहीं चाहिए."
पीएम मोदी ने आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद वह जम्मू के लोगों की हर पीड़ा को दूर करेगी. उन्होंने नवरात्रि और विजयादशमी का उल्लेख करते हुए कहा, "8 अक्तूबर को मां के नवरात्र के दिन चुनाव नतीजे आएंगे, और इस बार की विजयादशमी शुभ शुरुआत वाली होगी." 
अपने संबोधन में उन्होंने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए कहा, "आज ही की रात सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी. भारत ने दुनिया को बता दिया था कि यह नया भारत है, जो घर में घुसकर मारता है." उन्होंने कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस आज भी इस मुद्दे पर पाकिस्तान की भाषा बोलती है.
पीएम मोदी ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस पर फौज के परिवारों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 2014 में सत्ता में आने के बाद ओआरओपी लागू किया और फौजी परिवारों के हित को हमेशा सर्वोपरि रखा.
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस, एनसी और पीडीपी पर हमला जारी रखते हुए कहा कि इन दलों ने संविधान के सबसे बड़े दुश्मन के रूप में काम किया. उन्होंने कहा कि यहां कई पीढ़ियों से रह रहे कई परिवारों को वोट देने का अधिकार नहीं था, और इसके लिए कांग्रेस और उसके सहयोगी जिम्मेदार हैं.
सभा के अंत में मोदी ने कहा, "जम्मू, सांबा और कठुआ में चारों तरफ एक ही नारा गूंज रहा है—जम्मू की यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार." उन्होंने विश्वास जताया कि इस चुनाव में जम्मू-कश्मीर एक नया अध्याय लिखने जा रहा है, और भाजपा की सरकार राज्य की सभी समस्याओं का समाधान करेगी.

दिवाली से पहले यूपी के 15 लाख कर्मचारियों को दोहरी खुशी, इतनी बढ़ जाएगी सैलरी!

28-Sep-2024
लखनऊ।   ( शोर संदेश )   सिर्फ केन्द्र सरकार ही नहीं, बल्कि राज्य सरकारें भी अपने कर्मचारियों को दिवाली से पहले दोहरी खुशी देने की तैयारी में हैं. यहां बात हो रही है देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लगभग 15 लाख सरकारी कर्मचारी हैं. जानकारी के मुताबिक दिवाली से पहले सभी राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी तक इजाफा होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं. वही कर्मचारियों के खाते में दिवाली बोनस भी डालने की तैयारी सरकार कर रही है. हालांकि बताया जा रहा है कि बोनस का लाभ सिर्फ 8 लाख कर्मचारियों को ही मिलेगा.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक अक्तूबर माह में राज्य कर्मचारियों के डीए में 4 फीसदी इजाफा होना तय माना जा रहा है. इसकी सभी तैयारी कर ली गई है. वर्तमान में यूपी के कर्मचारियों को 50 फीसदी डीए दिया जाता है.  जिसे बढ़ाकर 54 प्रतिशत करने की तैयारी सरकार कर रही है.  वहीं, बोनस की गणना बेसिक पे और डीए के आधार पर की जाती है. पिछले साल बोनस के रूप में राज्य कर्मियों को करीब 7 हजार रुपये मिले थे. नॉन गजेटेड अफसरों को बोनस दिए जाने का प्रावधान है. हालांकि बोनस सिर्फ उन्ही कर्मचारियों को मिलेगा जो नॅान गजेटेड हैं..
केन्द्रीय कर्मचारियों का भी बढ़ेगा डीए
वहीं आपको बता दें कि देश के 50 लाख कर्मचारियों के डीए में भी 54 प्रतिशत करने की तैयारी है. साथ ही बताया जा रहा है कि केन्द्रीय कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी बढ़े हुए डीए का फायदा मिलेगा. यही नहीं डीए को जुलाई माह से देने की तैयारी में सरकार है. यानि तीन माह का एरियर भी केन्द्रीय कर्मचारियों के खाते में आएगा. हालांकि अभी तक सराकर की ओर से अधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है. आपको बता दें कि केन्द्रीय कर्मचारियों को भी वर्तमान में 54 फीसदी ही महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. 
 

यूएनएस का स्थाई सदस्य बने भारत, फ्रांस ने खुले मंच से किया समर्थन

27-Sep-2024
वॉशिंगटन।  ( शोर संदेश )  संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर बातचीत हो रही है। फ्रांस ने स्थायी सदस्यता के लिए भारत का समर्थन किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूएनएससी में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन किया है।
मैक्रों ने बुधवार को न्यूयॉर्क में संयुक्त महासभा में कहा, हमारे पास एक सुरक्षा परिषद है, जिसे हमें और अधिक प्रभावी बनाने की जरूरत है। फ्रांस सुरक्षा परिषद के विस्तार के पक्ष में है। जर्मनी, जापान, भारत और ब्राजील को स्थायी सदस्य होना चाहिए।
यूएनएससी में भारत अस्थायी सदस्य है
बता दें कि वर्तमान में सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी सदस्य है, जिसमें रूस, ब्रिटेन, चीन, फ्रांस और यूएस शामिल है। वहीं, 10 अस्थायी सदस्य हैं, जिसमें भारत भी शामिल है। पिछली बार 2021-22 में संयुक्त राष्ट्र की उच्च परिषद में भारत अस्थायी सदस्य के रूप में बैठा था।
वैश्विक संस्थानों में सुधार की जरूरत: पीएम मोदी
कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, शांति के लिए ग्लोबल रिफार्म जरूरी है।
पीएम मोदी ने कहा था कि जहां एक ओर आतंकवाद वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर साइबर सुरक्षा, समुद्री और अंतरिक्ष संघर्ष के नए क्षेत्र बन रहे हैं।  इन सभी मुद्दों पर मैं इस बात पर जोर दूंगा कि वैश्विक कार्रवाई वैश्विक महत्वाकांक्षा के अनुरूप होनी चाहिए। वैश्विक शांति और विकास के लिए वैश्विक संस्थानों में सुधार आवश्यक है।
 

देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर के बाहर महिला ने की तोड़फोड़, जांच में जुटी महाराष्ट्र पुलिस

27-Sep-2024
नई दिल्ली।    ( शोर संदेश )   महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के मंत्रालय के कार्यालय के बाहर तोड़फोड़ का एक मामला सामने आया है. घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इस घटना को लेकर एक मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पुलिस अभी आरोपी महिला की पहचान करने में जुटी है. कहा जा रहा है कि जिस महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है वह किसी बात से नाराज थी. लेकिन नाराजगी की असल वजह क्या थी इसका अभी तक पता नहीं चल सका है. जब तक महिला की पहचान और उससे पूछताछ नहीं हो जाती, तब तक इस घटना के पीछे की असल वजह का पता नहीं चल सकेगा. पुलिस फिलहाल महिला की तलाश में जुटी है. मंत्रालय के जिस दफ्तर के सामने यह घटना हुई है वह छठे फ्लोर पर है. 
इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से महिला देवेंद्र फडणवीस के नाम वाले नेम प्लेट को गिराती है. इतना ही नहीं महिला ने वेटिंग हॉल में लगे गमलों को भी नुकसान पहुंचाया है.
अब ऐसे में मंत्रालय की इस इमारत में सुरक्षा को लेकर भी सवाल खेड़ होने लगे हैं. कहा जा रहा है कि आखिर कैसे कोई महिला इस तरह से सरेआम हंगामा करके मंत्रालय की इस इमारत से बगैर किसी रोकटोक के निकलकर चली गई. बता दें कि देवेंद्र फडणवीस राज्य के उपमुख्यमंत्री होने के साथ-साथ सूबे के गृहमंत्री भी हैं.

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध खत्म कराने में भारत कर सकता है मदद: रिपोर्ट

27-Sep-2024
नई दिल्ली।   ( शोर संदेश )    यूक्रेन, रूस के साथ शांति समझौते के लिए, भारत खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक प्रमुख मध्यस्थ के रूप में देख रहा है. पॉलिटिको की रिपोर्ट के अनुसार, कीव को उम्मीद है कि भारत का तटस्थ रुख और कूटनीतिक प्रभाव युद्ध को समाप्त करने की दिशा में अहम कदम हो सकता है. हाल ही में पीएम मोदी की यूक्रेन के प्रेसिडेंट ज़ेलेंस्की से मुलाकात हुई.
यूक्रेनी मीडिया इंटरफैक्स ने ज़ेलेंस्की के शीर्ष सलाहकार एंड्री यरमक के हवाले से बताया, 'यूक्रेन की अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया था कि भारत कभी भी किसी ऐसी योजना या प्रस्ताव का समर्थन नहीं करेगा, जिसमें यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता के साथ कोई समझौता शामिल हो.'
एक उच्च पदस्थ यूक्रेनी अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि भारत कीव की एक बड़ी उम्मीद है. भारत की वजह से शांति समझौते पर पहुंचा जा सकता है. अधिकारी के अनुसार, मोदी ने कीव के साथ बातचीत में स्पष्ट किया था कि यूक्रेन को रूस के हमले को खत्म करने के लिए कुछ चीजों पर अनिवार्य रूप से समझौता करने की आवश्यकता होगी.
कीव की नजर में मोदी ने कम समय में एक लंबा सफर तय किया है. जब उन्होंने जुलाई में मॉस्को का दौरा किया और रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गर्मजोशी से गले लगाया, तो कीव की प्रतिक्रिया तीखी थी. ज़ेलेंस्की ने इस गले मिलने को बहुत बड़ी निराशा और शांति प्रयासों के लिए एक विनाशकारी झटका कहा. क्योंकि उसी दिन रूसी मिसाइल हमले में दर्जनों यूक्रेनियन मारे गए थे.
मॉस्को यात्रा के छह सप्ताह बाद यूक्रेन की नाराजगी बढ़ने पर मोदी ने ज़ेलेंस्की से मिलने के लिए कीव की यात्रा की. उन्होंने कीव के साथ 'मित्र' बने रहने और शांति समझौते में मदद करने की बात कही.

भारत से कुछ मतभेदों को कम करने में सहमति बनाने में हुए सफल : चीन

27-Sep-2024
नई दिल्ली।   ( शोर संदेश )   भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद के बीच चीन का एक बड़ा बयान आया है. इस बयान में चीन ने कहा है कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के मुद्दे पर मतभेद को कम करने की दिशा में बीते कुछ समय में काम किया गया है. चीनी रक्षा मंत्रालय ने मतभेद को कम करने की कोशिशों को आधिकारिक तौर पर माना भी है. गुरुवार को चीनी रक्षा मंत्रालय की तरफ जारी एक बयान में कहा गया है कि चीन और भारत पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गतिरोध को खत्म करने और मतभेद दूर करने पर सहमत हुए हैं. 
चीन की तरफ जारी बयान में आगे कहा गया है कि दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण प्वाइंट्स से सैनिकों को हटाने पर भारत और चीन आम सहमति बनाने में सक्षम हुए हैं. दोनों देश एक तय तारीख पर दोनों पक्षों को स्वीकार्य समाधान तक पहुंचने के लिए बातचीत बनाए रखने पर सहमत हुए हैं.  
कुछ दिन पहले भारत और चीन के संबंधों पर विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प ने दोनों देशों के संबंधों पर असर डाला है.पिछले चार सालों से नई दिल्ली का ध्यान सीमा पर सैनिकों की वापसी पर रहा है.
न्यूयॉर्क में 'भारत, एशिया और वर्ल्ड इवेंट में डॉ. जयशंकर ने कहा था कि भारत-चीन संबंध एशिया के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं जो कि पूरे विश्व को प्रभावित करेंगे. मुझे लगता है कि भारत-चीन संबंध एशिया के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं.अगर दुनिया को बहुध्रुवीय बनाना है,तो एशिया को भी बहुध्रुवीय बनाना होगा और इसलिए यह संबंध न केवल एशिया के भविष्य को प्रभावित करेगा, बल्कि इस तरह से, शायद दुनिया के भविष्य को भी प्रभावित करेगा. जिस कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने हिस्सा लिया, उसकी मेजबानी एशिया सोसाइटी और एशिया सोसाइटी पॉलिसी इंस्टीट्यूट ने की थी.

छोटा चुनाव और बड़ी जंग, आप और एलजी में फिर ठन गई

27-Sep-2024
नई दिल्ली।   ( शोर संदेश )  दिल्ली में स्टैंडिंग कमिटी के चुनाव पर टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने एक सदस्य के लिए प्रस्तावित चुनाव में शामिल होने से इनकार कर दिया है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा है कि चुनाव 5 अक्टूबर को ही होगा, आज चुनाव के लिए जारी किया गया आदेश अवैध है। उन्होंने कहा कि सदन की अध्यक्षता कोई अधिकारी नहीं कर सकता है। इससे पहले गुरुवार को भी देर रात तक सदन में हंगामा होता रहा।
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गुरुवार देर रात एक आदेश में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कमिश्नर से कहा कि निगम की स्थायी समिति की खाली सीट पर चुनाव शुक्रवार को कराया जाए। एलजी ने आदेश में कहा कि स्थायी सदस्य के छठे सदस्य के लिए चुनाव कराने में महापौर की विफलता के कारण, नगर निगम अधिनियम 1957 की धारा 487 के तहत असाधारण और असाधारण शक्तियों को लागू करने की आवश्यकता है।
सदन में एक दिन पहले जमकर हंगाम हुआ। सदन में मोबाइल ले जाने पर पाबंदी लगाई गई थी और पार्षदों की तलाशी का आम आदमी पार्टी ने विरोध किया। मेयर शैली ओबेरॉय ने 5 अक्टूबर तक के लिए चुनाव स्थगित कर दिया था, जबकि बाद में एलजी ने फैसला पलट दिया था। एलजी के आदेश पर एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार ने दोपहर एक बजे चुनाव कराने की घोषणा कर दी। अतिरिक्त निगम आयुक्त जितेंद्र यादव को एमसीडी की सदन की बैठक का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया। इस पर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति जताई है। 
सिसोदिया ने कहा कि चुने हुए लोगों की मीटिंग की अध्यक्षता सिर्फ चुना हुआ व्यक्ति कर सकता है, स्पीकर ही कर सकता है। क्या विधानसभा या संसद की बैठक किसी अडिशनल सेक्रेट्री की अध्यक्षता में की जा सकती है? सिसोदिया और ओबेरॉय ने कहा कि यदि आज चुनाव होता है तो उनकी पार्टी इसमें शामिल नहीं होगी और इसे कानूनी रूप से चुनौती दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव 5 अक्टूबर को ही होगा, जिसकी घोषणा मेयर ने सदन में की थी।
जिस सीट के लिए चुनाव होना है वह भाजपा की नेता कमलजीत सहरावत के पश्चिम दिल्ली सीट से लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद खाली हो गई थी।

मेक इन इंडिया से 10 साल में क्या-क्या बदला? पीएम मोदी बोले- हर सेक्टर पर दिखा असर

26-Sep-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई मेक इन इंडिया पहल को एक दशक यानी 10 साल बुधवार को पूरे हो चुके हैं और इस मुहिम से देश में क्या-क्या बदला? इस बारे में पीएम मोदी ने खुद आंकड़ों के जरिए तस्वीर साफ की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि मेक इन इंडिया का असर हर सेक्टर पर देखने को मिला है. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग हो या फिर सेमीकंडक्टर सेक्टर सभी जगह भारत का दबदबा बढ़ रहा है.
140 करोड़ लोगों का सामूहिक संकल्प
10 साल पहले शुरू की गई 'मेक इन इंडिया' मुहिम को जबर्दस्त सफलता मिली है और भारत अब मैन्युफैक्चरिंग का हब बनता जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 सितंबर 2014 को भारत को एक प्रमुख वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य के साथ ही मेक इन इंडिया की शुरूआत की थी. पीएम मोदी ने एक लिंक्डइन पोस्ट के जरिए इस मुहिम की सफलताएं गिनाईं. उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के एक दशक पूरे होने पर इसकी छाप सभी सेक्टर्स पर दिखाई देने लगी है. ये 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है, जो हमारे देश को मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन का पावरहाउस बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
मोबाइल से लेकर सेमीकंडक्टर तक ग्रोथ
प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में उदाहरण देते हुए कहा कि साल 2014 में भारत में केवल दो मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स थीं, जो अब 200 हो गई हैं. इसके साथ ही हमारा मोबाइल एक्सपोर्ट 1,556 करोड़ रुपये से बढ़कर 1.2 लाख करोड़ रुपये हो गया है. यही नहीं भारत में यूज किए जाने वाले 99% मोबाइल फोन अब मेड इन इंडिया हैं और हम ग्लोबली दूसरे सबसे बड़े मोबाइल निर्माता बन गए हैं. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में बताया कि देश स्टील का शुद्ध निर्यातक भी बन गया है, जिसका उत्पादन 2014 से अब तक 50% से ज्यादा बढ़ा है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमारे सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने भी दुनियाभर से 1.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित किया है।
अपनी पोस्ट में पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर सेक्टर में ग्रोथ को लेकर कहा कि जो निवेश आया है, उसके तहत पांच संयंत्र मंजूरी किए गए हैं, जिनकी कंबाइंड कैपेसिटी प्रतिदिन 7 करोड़ से अधिक चिप्स की होगी. रिन्यूवेबल एनर्जी के सेक्टर में भी भारत बड़ा प्लेयर बनकर उभरा है और वैश्विक स्तर पर चौथा सबसे बड़ा प्रोड्यूशप बन चुका है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी इलेक्ट्रिक वाहन इंडस्ट्री, जो 2014 में व्यावहारिक रूप से अस्तित्व में ही नहीं थी, अब 3 अरब डॉलर की हो चुकी है. 
सोशल मीडिया पर ऐसे दी बधाई
मेक इन इंडिया की 10वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं उन सभी को बधाई देता हूं, जो पिछले एक दशक से इस पहल को सफल बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. यह सराहनीय है कि विभिन्न सेक्टर्स में निर्यात तेजी से बढ़ा है और इस प्रकार हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है. उन्होंने लिखा कि सरकार मेक इन इंडिया को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. 

चेस ओलंपियाड विजेताओं ने मांगा पीएम मोदी से सुझाव तो मिला यह जवाब

26-Sep-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर शतरंज ओलंपियाड में स्वर्णिम इतिहास रचने वाली भारतीय टीमों से मुलाकात की. इस मुलाकात का वीडियो सामने आया है. पीएम मोदी ने पिछले रविवार को बुडापेस्ट में शतरंज ओलंपियाड-2024 में ओपन सेक्शन वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरुष और महिला दोनों टीमों से खास मुलाकात की. ओलंपियाड के 97 साल के इतिहास में पहली बार भारत ने दोनों कैटेगरी में गोल्ड जीते हैं.
पीएम सर आप इतने बड़े-बड़े फैसले कैसे लेते हैं?
पीएम मोदी ने जवाब देते कहा, आपको जैसे ट्रेनिंग मिलती है, डाइट प्लान होता है ये सारी चीज़े है और अगर आपको फैसला लेना है तो हर चीज़ की जानकारी होनी चाहिए और ना समझ आये तो किसी से पूछना चाहिए, रही बात एनर्जी की तो आप योग और मेडिटेशन से हासिल कर सकते हैं. जीवन में कभी संतोष नहीं कीजिये अगर संतोष कर लीजियेगा तो नींद आएगी. हमारे भीतर एक भूख रहनी चाहिए जो आपको आगे लेकर जाता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय टीम ने पीएम मोदी को शतरंज बोर्ड गिफ्ट किया. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने आर. प्रागनानंदा और अर्जुन एरिगैसी का चेस मैच देखा. साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत भी की. पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान सभी खिलाड़ी बेहद खुश नजर आए. पीएम मोदी ने सभी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

सहित 53 दवाएं क्वालिटी चेक में फेल, शुगर-ब्लड प्रेशर के अलावा कुछ एंटीबायोटिक्स भी शामिल

26-Sep-2024
नई दिल्ली।   ( शोर संदेश )   केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में एक चौकाने वाला खुलासा किया है। पैरासिटामोल, कैल्शियम, विटामिन डी, शुगर और ब्लड प्रेशर सहित कई ऐसी दवाइयों को लेकर ये खुलासा किया जो इलाज के लिए आमतौर पर इस्तेमाल होती है। इन दवाइयों में कई ऐसी दवाएं शामिल हैं, जो आमतौर लोग इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, ये दवाएं क्वालिटी चेक में फेल हो गई हैं। बता दें कि ये दवाएं हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड (HAL), हेटेरो ड्रग्स, कर्नाटक एंटीबायोटिक्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड और अल्केम लेबोरेट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों द्वारा बनाई जाती हैं।
सीडीएससीओ ने जारी की लिस्ट
सीडीएससीओ ने फर्जी, मिलावटी और गलत ब्रांडिंग वाली दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, टीकों और सौंदर्य प्रसाधनों की लिस्ट जारी की है। इसमें एमाइलेज, प्रोटीएज, ग्लूकोएमाइलेज, पेक्टिनेज, अल्फा गैलेक्टोसिडेज, लैक्टेज, बीटा-ग्लूकोनेज, सेल्युलेस, लाइपेज, ब्रोमेलैन, जाइलेनस, हेमिकेल्यूलेस, माल्ट डायस्टेज, इनवर्टेज और पापेन के इस्तेमाल से इंसानों को खतरा होने की आशंका है। बैन की गई दवाओं की लिस्ट में पल्मोसिल (सिल्डेनाफिल इंजेक्शन), पैंटोसिड (पैंटोप्राजोल टैबलेट आईपी), उर्सोकोल 300 (अर्सोडियोक्सीकोलिक एसिड गोलियां भारतीय फार्माकोपिया) शामिल हैं। उर्सोकोल 300 दवाई सन फार्मा कंपनी की है। इसके अलावा टेल्मा एच (टेल्मिसार्टन 40 मिलीग्राम और हाइड्रोक्लोरोथियाजाइड 12.5 मिलीग्राम टैबलेट आईपी), डेफ्लाजाकोर्ट टैबलेट (डेफकोर्ट 6 टैबलेट) भी टेस्ट में फेल हो गई।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account