ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

आज भारत-चीन के बीच कमांडर स्तर की वार्ता का सातवां राउंड*

12-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) भारत आज सोमवार को चीन के साथ उच्च-स्तरीय सैन्य वार्ता करेगा। सातवें दौर की इस वार्ता में भारत पूर्वी लद्दाख में टकराव के बिंदुओं से चीन द्वारा सैनिकों की जल्द वापसी पर जोर देगा। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारत की ओर से चुशूल में दोपहर 12 बजे वार्ता शुरू होगी। भारत का पूरा जोर रहेगा कि पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले सभी बिंदुओं से सैनिकों की वापसी के लिए एक रूपरेखा तैयार की जाए। चीन अध्ययन समूह (सीएसजी) के शीर्ष मंत्रियों और सैन्य अधिकारियों ने पूर्वी लद्दाख में शुक्रवार को हालात की समीक्षा की थी। आज सोमवार को होने वाली वार्ता में उठाये जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया था। सीएसजी में विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के अलावा तीनों सेना प्रमुख शामिल हैं।
वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारतीय सेना की लेह स्थित 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे और इसमें लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन और विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पूर्वी एशिया) नवीन श्रीवास्तव और अन्य शामिल होंगे। दोनों पक्षों ने 21 सितंबर को सैन्य वार्ता के पिछले दौर के बाद कुछ फैसलों की घोषणा की थी जिनमें अग्रिम मोर्चे पर और अधिक सैनिकों को नहीं भेजना, एकपक्षीय तरीके से जमीनी हालात को बदलने से बचना और चीजों को और जटिल बनाने वाली कार्रवाइयों से बचना शामिल है।
पूर्वी लद्दाख में पांच महीने से जारी गतिरोध के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि चीन ने भारत की उत्तरी सीमा पर 60,000 सैनिक तैनात किये हैं। साथ ही पोंपियो ने चीन के खराब बर्ताव और क्वाड समूह के देशों के लिए नजर रहे खतरों को लेकर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका (क्वाड देश) को चीन की ओर से पेश खतरों से जुड़े वास्तविक जोखिम हैं।
इधर, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ब्रायन ने कहा है कि भारत से लगती सीमा पर ताकत के बल पर नियंत्रण करने की चीन की कोशिश उसकी विस्तारवादी आक्रामकता का हिस्सा है। यह कबूलने का वक्त गया है कि बातचीत से चीन अपना आक्रामक रुख नहीं बदलने वाला। इधर, चीन के रवैये को देखते हुए भारत भी अलर्ट है। भारतीय सेना एलएसी पर पूरी सतर्कता बरत रही है। भारतीय वायुसेना चीन से निबटने के लिए अपनी तैयारी में जुट गयी है।

भारतीय वायुसेना का बोइंग-सी17 ग्लोबमास्टर भी लद्दाख में तैनात है। शनिवार को ग्लोबमास्टर को लेह एयरपोर्ट पर उतारा गया। इसके अलावा, भारतीय वायुसेना के चिनूक विमान एलएसी पर उड़ान भर रहे हैं। इस बीच, लद्दाख के लेह एयरबेस से वायुसेना के मिग-29 ने भी उड़ान भरी। तनाव के बीच वायुसेना यहां लगातार अपने ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। 


वित्त मंत्री आज देंगी आर्थिक स्थिति की जानकारी, 12:30 बजे करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस*

12-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज दोपहर 12:30 बजे देश की आर्थिक स्थिति के बारे में बताएंगी। इससे पहले आरबीआई गवर्नर शक्तिकान्त दास ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जनवरी-मार्च 2021 यानी चालू वित्त वर्ष के अंतिम और चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ पॉजिटिव में देखने को मिल सकती है। हालांकि आरबीआई गवर्नर ने अनुमान लगाया कि चालू वित्त वर्ष यानी 2020-21 में जीडीपी ग्रोथ शून्य से 9.5 फीसदी नीचे रह सकती है।

एचडीएफसी लिमिटेड के सीईओ केकी मिस्त्री का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था का सबसे बुरा वक्त पीछे छूट चुका है और आर्थिक सुधार की गति उम्मीद से अधिक तेज है। उन्होंने कहा कि दिसंबर तिमाही के दौरान विकास दर पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले बेहतर रह सकती है। 


स्वामित्व योजना में एक लाख ग्रामीणों को मिलेगा संपत्ति कार्ड, पीएम मोदी आज करेंगे शुभारंभ*

11-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) ग्रामीण भारत को बदलने और लाखों भारतीयों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संपत्ति कार्ड लॉन्च करेंगे। पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने जा रहे आयोजन में पीएम मोदी `स्वामित्व` योजना के तहत भू-संपत्ति मालिकों को संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे। इस दौरान लगभग एक लाख संपत्ति धारक अपने मोबाइल फोन पर आए एसएमएस लिंक के जरिए अपना संपत्ति कार्ड डाउनलोड करने में सक्षम होंगे। इसके बाद संबंधित राज्य सरकारों द्वारा संपत्ति कार्ड का भौतिक वितरण किया जाएगा।

पंचायतीराज मंत्रालय के तहत स्वामित्व योजना इसी साल 24 अप्रैल को लॉन्च की गई थी। इस योजना के दायरे में आने वाले लोग ऋण आदि लेने के लिए संपत्ति कार्ड का उपयोग कर सकेंगे। पीएम मोदी आज छह राज्यों के 763 गांवों के लाभार्थियों को संपत्ति कार्ड जारी करेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के 346, हरियाणा के 221, महाराष्ट्र के 100, मध्य प्रदेश के 44, उत्तराखंड के 50 और कर्नाटक के 2 गांव शामिल हैं।
केंद्र सरकार के एक बयान के मुताबिक महाराष्ट्र को छोड़कर इन सभी राज्यों के लाभार्थियों को एक दिन के भीतर प्रॉपर्टी कार्ड की भौतिक प्रतियां मिलेंगी। महाराष्ट्र में प्रॉपर्टी कार्ड की मामूली लागत की वसूली की व्यवस्था है, इसलिए इसमें एक महीने का समय लगेगा। सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से ग्रामीणों द्वारा ऋण और अन्य वित्तीय लाभ लेने के लिए संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

यह पहली बार है कि लाखों ग्रामीण संपत्ति मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग कर इस तरह के बड़े पैमाने पर अभियान की शुरुआत की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी आयोजन के दौरान कुछ लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। केंद्रीय पंचायती राज और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहेंगे। इस योजना को चार साल (2020-2024) की अवधि में पूरे देश में लागू किया जाएगा और इसके दायरे में लगभग 6.62 लाख गांव शामिल होंगे। 


उपराष्ट्रपति ने लोकनायक जेपी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*

11-Oct-2020

नयी दिल्ली(शोर सन्देश) उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने समाजवादी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर रविवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए उनके संघर्ष को कभी भुलाया नहीं जा सकता। `जेपी` और लोकनायक के नाम से लोकप्रिय जयप्रकाश नारायण का जन्म 1902 में आज ही के दिन बिहार के सारण में हुआ था।

उपराष्ट्रपति के सचिवालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, `` भारत के दिग्गज नेताओं में शामिल स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण को आज उनकी जयंती पर मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। भ्रष्टाचार के खिलाफ तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए उनके संघर्ष ने लोगों के दिलोदिमाग पर अमिट छाप छोड़ी।


जय प्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख को देश कर रहा याद, पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि*

11-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें याद किया है। बिहार चुनाव से पहले जेपी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए पीएम मोदी ने आपातकाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि जेपी ने आजादी के लिए संघर्ष तो किया ही, जब हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमले हो रहे थे, उस दौरान उन्होंने एक विशाल जन आंदोलन शुरू किया और इसकी रक्षा की।

लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी 118वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए पीएम ने कहा है कि उनके लिए राष्ट्र हित और लोगों के कल्याण से बढ़कर कुछ भी नहीं था।
बता दें कि आज नाना जी देशमुख की भी जयंती है। संघ के पुराने नेताओं में शामिल रहे नाना जी देशमुख को भी पीएम ने श्रद्धांजलि दी है।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है, `महान नाना जी देशमुख लोकनायक जेपी के प्रखर अनुयायियों में से एक थे। उन्होंने जेपी की विचारधारा और आदर्शों को फैलाने के लिए लगातार काम किया। ग्रामीण विकास के लिए उनका खुद का जीवन हमें आज भी प्रेरणा देता है. उनकी जयंती पर भारत रत्न नाना जी देशमुख को मैं नमन करता हूं।`

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को गर्व है कि लोकनायक जेपी और नानाजी देशमुख जैसी महान विभूतियों ने इस धरती पर जन्म लिया। आज का दिन देश के प्रति उनके आदर्शों के लिए अपने आप को समर्पित करने का दिन है। ताकि उन्होंने जो सपना देखा था उसे पूरा किया जा सके। 


कोरोना अपडेट : 24 घंटे में 74,383 नए केस दर्ज-918 संक्रमितों की मौत*

11-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) देश में वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है हर रोज नए आंकड़ों के साथ संक्रमण मरीजों की पुष्टि हो रही है, जिससे भारत देश में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अब देश में COVID-19 संक्रमितों की तादाद 70 लाख के पार हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना वायरस के 70 हजार से अधिक 74,383 नए मामले दर्ज हुए, जबकि इस दौरान 918 कोरोना संक्रमितों जान गई है। खुशी की बात तो ये है कि, कोरोना संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालो की संख्या ज्यादा है। बीते 24 घंटों में 89,154 मरीज महामारी कोरोना की जंग जीतकर स्वास् हो चुके हैं।
कोरोना वायरस के कारण देश में अब तक की क्या स्थिति है, अगर ये देखें तो भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 लाख के पार होकर 70,53,806 हो गई है एवं कोविड-19 से कुल 60,77,976 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि अब तक कोरोना ने 1,08,334 संक्रमितों की इस वायरस ने जिंदगी छीन ली है और देश में एक्टिव केस की संख्या 8,67,496 हैं।
देश में रिकवरी रेट लगातार बढ़कर 86.16% हो गया है।
पॉजिटिविटी रेट 6.89 फीसदी है।
डेथ रेट 1.53 प्रतिशत है।
देश में हर रोज बड़ी संख्या में कोरोना टेस् हो रहे है। वहीं आईसीएमआर के मुताबिक, 10 अक्टूबर को 10,78,544 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए एवं अभी तक कुल 8,68,77,242 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

दुनियाभर में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और तरफ कोविड-19 का खौफ है। अगर दुनिया में कोरोना के मामलों की बात करें तो, अभी तक 3.71 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में चुके हैं एवं कोरोना के कारण 10.72 लाख से भी अधिक कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है। 


छत्तीसगढ़ एआईसीसी प्रभारी पुनिया की रिपोर्ट आई कोरोना संक्रमित, मुख्यमंत्री सहित तमाम नेताओं से की थी मुलाकात*

11-Oct-2020

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वे कोरोना सैंपल देने के बाद दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए थे। पुनिया के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में हड़कंप मचा है, क्योंकि वे मरवाही विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव समिति की बैठक और किसान सम्मेलन में शामिल हुए थे।

इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे सहित कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेताओं से मिले थे। बता दें कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से भी मुलाकात की थी।

स्वास्थ्य विभाग की कांटेक्ट ट्रेसिंग की टीम ऐसे लोगों की पहचान करेगी और उन्हें क्वारेंटाइन में रहने की सलाह देगी और आवश्यकता होने पर जांच के लिए सैंपल भी कलेक्ट करेगी। पुनिया जिस फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए हैं, उनके अन्य यात्रियों के भी संक्रमित होने का खतरा है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 


`मन की बात` कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी ने लोगों से मांगे सुझाव, ट्वीटर पर की अपील*

10-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोगों से अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम `मन की बात` के लिए अपने विचारों और सुझावों को साझा करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने अपील करते हुए ट्वीटर पर कहा कि मन की बात एक मंच प्रस्तुत करता है, उत्कृष्ट नागरिकों की प्रेरणादायक यात्रा को साझा करने और उन विषयों पर चर्चा करने का अवसर जो शक्ति सामाजिक परिवर्तन लाई हो।

इस महीने का कार्यक्रम 25 तारीख को होगा। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि NaMo App, MyGov पर अपने विचारों को साझा करें या अपना संदेश रिकॉर्ड करके भेज दें। प्रधानमंत्री प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को `मन की बात` में 30 मिनट के एक रिकॉर्ड किए गए संदेश में राष्ट्र को संबोधित करते हैं जिसमें नए विचार और सुझाव हो सकते हैं। कुछ सुझावों को प्रधानमंत्री द्वारा अपने संबोधन के दौरान साझा करने की भी संभावना होती है।
`मन की बात` के लिए अपने सुझाव में एक अशोक बालन ने कहा कि कि भारतीय स्टेट बैंक, भारत का सबसे बड़ा बैंक, योग्यता चैनल के तहत अपने अधीनस्थ कैडर (उनमें से अधिकांश पूर्व सैनिकों) को पदोन्नति के अवसरों से वंचित कर रहा है। प्रबंधन के समक्ष कई अनुरोध किए गए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
कर्मचारियों की शिकायतों का जवाब नहीं दिया जा रहा है। कई अन्य लोगों ने अब तक रेडियो कार्यक्रम के बारे में NaMo App और MyGov साइट पर अपने विचारों को साझा किया है।

इससे पहले 27 सितंबर को मन की बात के दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा था कि कोविड संकट के दौरान देश के किसानों ने शानदार और सहनशीलता दिखाई है। उन्होंने आगे कहा कि यदि कृषि क्षेत्र मजबूत होगा। साथ ही आत्मनिर्भर भारत की नीव मजबूत रहेगी। 


अन्य खतरों के मुकाबले ड्रोन या मानव रहित विमान हैं ज्यादा घातक : उप थल सेना प्रमुख*

10-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) थल सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने शनिवार को कहा कि ड्रोन या मानव रहित विमान यानी यूएवी अपनी घातक और विध्वंसक क्षमताओं की वजह से दूसरी चुनौतियों की तुलाना में कहीं ज्यादा गंभीर हैं। संयुक्त युद्धक अध्य्यन केंद्र द्वारा आयोजित एक वेबिनार में उन्होंने कहा कि ड्रोन की लागत बेहद कम होने के साथ ही ये बहुउपयोगी भी हैं।

उप सेना प्रमुख ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि निकट भविष्य में ड्रोन जैसे खतरों का तीसरा आयाम गंभीर हो सकता है। आने वाले वर्षों में इनके खतरे में कई गुना बढ़ोतरी होगी। ऐसे में सेना को भी अभी से इन खतरों से निपटने की योजना बनाने की जरूरत है। ड्रोन रोधी समाधान के तहत स्वार्म तकनीक के साथ साथ हार्ड किल और सॉफ्ट किल दोनों तरह के उपाय वक् की जरूरत हैं।
बता दें कि दुश्मन ड्रोन को मार गिराने के लिए जब किसी मिसाइल या अन्य हथियार का इस्तेमाल किया जाता है तो इसे सेना की भाषा में हार्ड किल कहा जाता है। वहीं जब जैमर या स्पूफर के जरिए इनको नाकाम किया जाता है तो इसे सॉफ्ट किल कहते हैं। `फोर्स प्रोटेक्शन इंडिया 2020` नामक वेबिनार को संबोधित करते हुए उप सेना प्रमुख ने कहा कि अन्य खतरों के मुकाबले ड्रोन या मानव रहित विमान ज्यादा घातक हैं।

उप सेना प्रमुख ने चीन से जारी तनाव पर कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय जवान बेहद ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात हैं जहां तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। भारत आज भी व्यवहारिक स्वदेशी समाधानों की कमी के चलते सर्दियों के लिए जरूरी कपड़े और उपकरण आयात कर रहा है। इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत को हकीकत में बदलने के लिए सकारात्मक कोशिशों की दरकार है। 


सैनिकों के लिए सामान लेकर भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टरस पहुंचा लद्दाख*

10-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में करीब पांच महीने से जारी सीमा गतिरोध जारी है। भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख और अत्यधिक ऊंचाई वाले अन्य संवेदनशील स्थानों पर कड़ाके की सर्दियों में सभी अग्रिम इलाकों पर बलों एवं हथियारों की तैनाती का मौजूदा स्तर बरकरार रखने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। इस बीच भारतीय वायुसेना का सी-17 ग्लोबमास्टर परिवहन विमान फॉरवर्डएरिया पर तैनात सैनिकों के लिए जरूरी सामान के साथ लद्दाख के लेह एयरबेस पर लैंडिंग किया है। सैनिकों के लिए जरूरी सामान पहुंचाया गया है।

बीते दिन शीर्ष स्तर के मंत्रियों और सैन्य अधिकारियों ने 12 अक्टूबर को चीनी सेना पीएलए के साथ होने वाली कोर कमांडर स्तर की वार्ता के सातवें दौर की रणनीति पर शुक्रवार को बातचीत की और पूर्वी लद्दाख में सुरक्षा हालात का जायजा लिया। पूर्वी लद्दाख में टकराव के बिंदुओं से सैनिकों की वापसी के लिए रूपरेखा तैयार करने के विशेष एजेंडा के साथ कोर कमांडरों की वार्ता हो रही है।
सूत्रों ने कहा कि चीन अध्ययन समूह (सीएसजी) के शीर्ष मंत्रियों और सैन्य अधिकारियों ने पूर्वी लद्दाख में हालात की समीक्षा की और सोमवार को होने वाली वार्ता में उठाये जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। सीएसजी में विदेश मंत्री एस जयशंकर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के अलावा तीनों सेना प्रमुख शामिल हैं।
सूत्रों ने कहा कि बैठक में सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने पूर्वी लद्दाख की वर्तमान परिस्थितयों के बारे में जानकारी दी। दोनों पक्ष वार्ता में जमीनी स्तर पर स्थिरता बनाये रखने तथा क्षेत्र में नये सिरे से तनाव पैदा कर सकने वाली कार्रवाई से बचने के लिए और कदम उठाने पर विचार कर सकते हैं।

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं जिसका नेतृत्व भारतीय सेना की लेह स्थित 14 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह करेंगे। दोनों पक्षों ने 21 सितंबर को सैन्य वार्ता के पिछले दौर के बाद कुछ फैसलों की घोषणा की थी जिनमें अग्रिम मोर्चे पर और अधिक सैनिकों को नहीं भेजना, एकपक्षीय तरीके से जमीनी हालात को बदलने से बचना और चीजों को और जटिल बनाने वाली कार्रवाइयों से बचना शामिल है। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account