रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वे कोरोना सैंपल देने के बाद दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आए थे। पुनिया के संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रदेश में हड़कंप मचा है, क्योंकि वे मरवाही विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव समिति की बैठक और किसान सम्मेलन में शामिल हुए थे।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे सहित कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेताओं से मिले थे। बता दें कि उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से भी मुलाकात की थी।
स्वास्थ्य विभाग की कांटेक्ट ट्रेसिंग की टीम ऐसे लोगों की पहचान करेगी और उन्हें क्वारेंटाइन में रहने की सलाह देगी और आवश्यकता होने पर जांच के लिए सैंपल भी कलेक्ट करेगी। पुनिया जिस फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए हैं, उनके अन्य यात्रियों के भी संक्रमित होने का खतरा है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।