ब्रेकिंग न्यूज

व्यापार

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 209 अंक गिरकर खुला*

12-Aug-2020

मुम्बई (शोर सन्देश) आज बुधवार यानी 12 अगस्त 2020 को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। आज सेंसेक्स करीब 209 अंक की गिरावट के साथ 38198 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 58 अंक की गिरावट के साथ 11264 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 843 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 460 शेयर तेजी के साथ और 302 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 81 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। 


शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन भी बढ़त पर, सेंसेक्स में 305 अंकों की उछाल*

11-Aug-2020

रायपुर/मुंबई (शोर सन्देश) सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी शेयर बाजार बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 305.63 अंक यानी 0.80 फीसदी ऊपर 38487.71 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.64 फीसदी यानी 72 अंकों की बढ़त के साथ 11342.15 के स्तर पर खुला। दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज आईसीआईसीआई बैंक, जी लिमिटेड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, हिंडाल्को, जेएसडब्ल्यू स्टील और एसबीआई की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं श्रीसीमेंट, टाइटन, इंफोसिस, ग्रासिम और भारती एयरटेल शेयर गिरावट पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर हुई। इनमें रियल्टी, फार्मा, एफएमसीजी, मीडिया, आईटी, ऑटो, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक शामिल हैं। प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.10 बजे सेंसेक्स 189.26 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के बाद 38371.34 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 52.10 अंक यानी 0.46 फीसदी ऊपर 11322.25 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 141.51 अंक ऊपर 38182.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.54 फीसदी ऊपर 60.65 अंकों की तेजी के साथ 11274.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

 


शेयर बाजार : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में उछाल*

10-Aug-2020

रायपुर/मुंबई (शोर सन्देश) हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानि सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में मजबूती के साथ कारोबार दर्ज किया जा रहा है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 127.85 प्वाइंट की मजबूती के साथ 38,168.42 के स्तर पर खुला है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 56.2 प्वाइंट की मजबूती के साथ 11,270.25 के भाव पर खुला है। फिलहाल सेंसेक्स में करीब 250 प्वाइंट निफ्टी में करीब 78 प्वाइंट की तेजी देखने को मिल रही है।  00 बीते सत्र में 15.12 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था सेंसेक्सशुक्रवार को सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले महज 15.12 अंकों की बढ़त के साथ 38,040.57 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 13.90 चढ़कर 11,214.05 पर बंद हुआ था. शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 74.38 अंकों की गिरावट के साथ 37,951.07 पर खुला था दिनभर के कारोबार के दौरान 37,787.38 तक फिसला, जबकि इसका ऊपरी स्तर 38,109.68 रहा था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 13.50 अंकों की कमजोरी के साथ 11,186.65 पर खुला था 11,231.90 तक चढ़ा, जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,142.05 रहा था। 


मौद्रिक नीति का ऐलान, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं*

06-Aug-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश)  रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास नई मौद्रिक नीति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। बता दें रिजर्व बैंक के गवर्नर की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति की तीन दिन की बैठक चार अगस्त को शुरू हुई थी। आज समिति बैठक के नतीजों की घोषणा की जा रही है। आरबीआई ने दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 4 फीसद पर बरकरार रखा है। वहीं रिवर्स रेपो रेट 3.35 पर स्थिर रखा है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि MPC ने सर्वसम्मति से ये फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में रिकवरी शुरू हो गई है। महंगाई दर काबू में है। उन्होंने कहा कि भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। दूसरी छमाही में ऊंची महंगाई का अनुमान है। खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस साल जून में वार्षिक महंगाई दर मार्च के 5.84 फीसद के मुकाबले बढ़कर 6.09 फीसद हो गई। यह RBI के मीडियम टर्म टारगेट से ज्यादा है। RBI का यह टारगेट 2-6 फीसदी है। रिजर्व बैंक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस महामारी तथा इसकी रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के असर को सीमित करने के लिए पिछले कुछ समय से लगातार सक्रियता से कदम उठा रहा है। तेजी से बदलती वृहद आर्थिक परिस्थिति तथा वृद्धि के बिगड़ते परिदृश्य के कारण रिजर्व बैंक की दर निर्धारण समिति को पहले मार्च में और फिर मई में समय से पहले ही बैठक करने की जरूरत पड़ी थी। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह कहा था, हमारा ध्यान पुनर्गठन पर है। वित्त मंत्रालय आरबीआई के इस बारे में बातचीत कर रहा है। इसके अलावा केंद्रीय बैंक कर्ज लौटाने को लेकर दी गई मोहलत के संदर्भ में दिशानिर्देश जारी कर सकता है। इसकी अवधि 31 अगस्त को समाप्त होने जा रही है। बैंक अधिकारी इसके दुरूपयोग की आशंका को लेकर इसकी मियाद बढ़ाये जाने का विरोध कर रहे हैं 


जोरदार बढ़त के बाद आज सोने की कीमतों में गिरावट

29-Jul-2020

रायपुर/मुंबई (शोर सन्देश) पिछले दो सत्रों में सोने की कीमत में मजबूत उछाल के बाद आज भारत में सोने की कीमतें कम हुई हैं। एमसीएक्स पर अगस्त का सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 52,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर गया। चांदी की बात करें, तो इसमें आज भी तेजी आई। एमसीएक्स पर चांदी वायदा 0.18 फीसदी बढ़कर 65,123 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।  पिछले सत्र में, सोने में 1 फीसदी यानी 550 रुपये की वृद्धि हुई थी और सोमवार को 1,000 रुपये की। कल सोने के दाम ने इसके अलावा, पिछले सत्र में चांदी की कीमतें 67,560 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी लेकिन बाद में इसका दाम 0.4 फीसदी कम हो गया। 


सोना 1500 महंगा, चांदी में 6000 की उछाल*

28-Jul-2020

रायपुर/मुंबई (शोर सन्देश) भारत में सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि लगातार जारी रही। एमसीएक्स पर अगस्त सोना वायदा 0.6 फीसदी बढ़कर 52,410 प्रति 10 ग्राम के नए स्तर पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर चांदी वायदा 2 फीसदी बढ़कर 67,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। पिछले सत्र में सोने में 2.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी, जो पहली बार 52,000 के स्तर को पार कर गया। दूसरी ओर चांदी की कीमतों में 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
वैश्विक बाजारों में सोने का भाव 1,975 डॉलर प्रति औंस हो गया. सोने का वायदा 2.3 फीसदी बढ़कर 2,000 डॉलर प्रति औंस हो गया। गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार मंगलवार को सोने की कीमतें 51,160 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 52,000 रुपये हो गई, जबकि चांदी 61,210 रुपये प्रति किलोग्राम से 64,700 रुपये पर पहुंच गई।
नई दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 50,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चेन्नई में 49,780 रुपये हो गई। मुंबई में यह दर 50,650 रुपये थी। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 54,300 रुपये थी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 50,810 और 52010 प्रति 10 ग्राम था। पटना में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत 50660 और 51660 प्रति 10 ग्राम थी।  


शेयर बाजार : मंगलवार को बढ़त पर हुई बाजार की शुरुआत *

07-Jul-2020

मुंबई (शोर सन्देश) मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 51.01 अंक यानी 0.14 फीसदी ऊपर 36538.29 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.10 फीसदी यानी 10.80 अंकों की बढ़त के साथ 10774.45 के स्तर पर खुला। दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, ग्रासिम, मारुति, रिलायंस के शेयर बढ़त पर खुले। वहीं एम एंड एम, एक्सिस बैंक, इंफ्राटेल, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई, श्री सीमेंट, टाटा स्टील, ब्रिटानिया और वेदांता लिमिटेड के शेयर गिरावट पर खुले।  सेक्टोरियल इंडेक्स सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक लाल निशान पर खुले। वहीं एफएमसीजी, फार्मा, ऑटो और आईटी की शुरुआत बढ़त पर हुई।
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.12 बजे सेंसेक्स 173.07 अंक यानी 0.47 फीसदी की बढ़त के बाद 36660.35 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 39.20 अंक यानी 0.36 फीसदी ऊपर 10802.85 के स्तर पर था।  पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.29 फीसदी की तेजी के साथ 465.86 अंक ऊपर 36487.28 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.47 फीसदी बढ़कर 156.30 अंक ऊपर 10763.65 के स्तर पर बंद हुआ था।  सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। सेंसेक्स 299.02 अंक यानी 0.83 फीसदी ऊपर 36320.44 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.98 फीसदी यानी 103.90 अंकों की बढ़त के साथ 10711.25 के स्तर पर खुला था।


एसबीआई ने किया होम लोन और सस्ता, महिलाओ के लिए 6.95 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा होम लोन *

02-Jul-2020

रायपुर (शोर सन्देश) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने खुद का घर खरीदने वालों के लिए होम लोन और सस्ता करते हुए होम लोन के इंटरेस्ट रेट को 6.95 फीसदी सालाना किया है। एसबीआई के अनुसार, होम लोन की ये नयी दरें 1 जुलाई 2020 से प्रभावी हुई हैं। वहीँ SBI ने महिलाओं को होम लोन पर 6.95 फीसदी सालाना की दर से देगा क्योंकि उनके लिए होम लोन रेट, रेगुलर रेट से 0.05 फीसदी कम हैं जबकि अन्य लोगों के लिए ब्याज दर 7 फीसदी सालाना से शुरू है।  महिला के होम लोन लेने पर SBI में प्रभावी ब्याज दर 0.05 फीसदी कम होकर टर्म लोन के मामले में सामान्यतया 6.95 फीसदी से 7.30 फीसदी सालाना और मैक्सगेन लोन के मामले में 7.30 फीसदी से 7.65 फीसदी सालाना तक रहेगी. नॉन-सैलरीड ग्राहकों के लिए इस रेट में 0.15 फीसदी और जोड़ा जाएगा।   




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account