ब्रेकिंग न्यूज

व्यापार

सोने चांदी ने दिवाली से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड,

15-Oct-2025
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) सोने चांदी ने दिवाली से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, सोना ₹1.30 लाख तो चांदी ₹1.85 लाख के पार। देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दोनों ने नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,28,152 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत ₹1,85,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। 
 

शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन पर धारा 87A की छूट खत्म, दिसंबर तक टैक्स भरें करदाता: सीबीडीटी

24-Sep-2025
नई दिल्ली (शोर संदेश)। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा है कि करदाता आयकर अधिनियम की धारा 87ए के तहत उस आय पर कर छूट का दावा नहीं कर सकते, जिस पर विशेष दरों पर कर लगाया जाता है, जिसमें शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन(एसटीसीजी)भी शामिल है। 
वित्त वर्ष 2023-24 में कई करदाताओं के शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन छूट दावे आयकर विभाग ने खारिज कर बकाया कर मांगा
वित्तीय वर्ष 2023-24 में कई करदाताओं ने शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन पर छूट का दावा किया था, लेकिन आयकर विभाग ने उनके अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया और बकाया करों की मांग की है।विभाग ने अब ऐसे करदाताओं से 31 दिसंबर, 2025 तक अपना बकाया कर चुकाने को कहा है। यह उन मामलों पर भी लागू होता है जहां पहले गलती से छूट दे दी गई थी।
सीबीडीटी ने 19 सितंबर को बताया कि कई रिटर्न गलत प्रोसेस होकर विशेष दर वाली आय पर गलत छूट दी गई थी
सीबीडीटी ने 19 सितंबर को जारी अपने सर्कुलर में कहा था कि कई मामलों में रिटर्न गलत तरीके से प्रोसेस किए गए थे और विशेष कर दरों के अंतर्गत आने वाली आय पर छूट दी गई थी।अब इन गलतियों को सुधारा जा रहा है और नई मांगें जारी की जा रही हैं। सर्कुलर में यह भी चेतावनी दी गई है कि भुगतान में किसी भी तरह की देरी पर आयकर अधिनियम की धारा 220(2) के तहत ब्याज लग सकता है।
करदाताओं की परेशानी कम करने के लिए, आयकर विभाग ने राहत की पेशकश की है
हालांकि, करदाताओं की परेशानी कम करने के लिए, आयकर विभाग ने राहत की पेशकश की है। उसने 31 दिसंबर, 2025 से पहले बकाया करों का भुगतान करने पर ब्याज माफ करने का फैसला किया है। जुलाई 2024 से, आयकर विभाग धारा 87ए के तहत 7 लाख रुपए से कम आय वाले करदाताओं के लिए शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन पर छूट के दावों को खारिज कर रहा है।
वित्त वर्ष 2023-24 में शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन पर 15% कर था, जो 2024-25 से 20% हो गया है
वित्त वर्ष 2023-24 के लिए, इन शॉर्ट-टर्म कैपिटल गेन पर 15 प्रतिशत कर लगाया जाता था, लेकिन वित्त वर्ष 2024-25 से यह दर बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दी गई है।वित्त वर्ष 2023-24 के लिए छूट की सीमा ओल्ड टैक्स रिजीम के तहत 5 लाख रुपए और नई टैक्स रिजीम के तहत 7 लाख रुपए थी।
यह प्रावधान कर देयता घटाने में सहायक था, पर एसटीसीजी जैसी विशेष दर वाली आय पर लागू नहीं था
हालांकि, इस प्रावधान ने कर देयता को शून्य करने में मदद की, लेकिन यह छूट एसटीसीजी जैसी विशेष दरों पर कर योग्य आय को कवर करने के लिए नहीं थी। बाद में यह मामला बॉम्बे उच्च न्यायालय तक पहुंच गया था, जिसमें दिसंबर 2024 में आयकर विभाग से करदाताओं को अपने रिटर्न संशोधित करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।
जनवरी 2025 में संशोधन की 15 दिन की अवधि तय थी, पर कई करदाताओं को बाद में भी बकाया भुगतान नोटिस मिले

जनवरी 2025 में ऐसे संशोधनों के लिए 15 दिनों की अवधि निर्धारित की गई थी, लेकिन बाद में भी कई करदाताओं को अपने लंबित बकाया का भुगतान करने के लिए नोटिस प्राप्त हुए। अंततः, केंद्रीय बजट 2025 ने यह कहकर सभी भ्रम दूर कर दिए कि धारा 111ए के तहत एसटीसीजी सहित विशेष दर वाली आय, वित्त वर्ष 2025-26 से धारा 87ए के तहत छूट के लिए पात्र नहीं होगी।

जीएसटी सुधार का जादू: शेयर बाजार में सेंसेक्स 888 अंक छलांग

04-Sep-2025
मुंबई ।शोर संदेश ) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 3 सितंबर की देर रात वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में किए गए बड़े बदलावों का असर गुरुवार सुबह शेयर बाजार में साफ दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 888.96 अंकों की जोरदार छलांग लगाकर 81,456.67 अंक पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी 265.7 अंक उछलकर 24,980.75 के स्तर पर पहुंचा। डॉलर के मुकाबले रुपया भी 17 पैसे मजबूत होकर 87.85 पर खुला।
विशेषज्ञों का कहना है कि जीएसटी परिषद के ऐतिहासिक सुधार से बाजार को नई ऊर्जा मिली है। जियोजित इंवेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने कहा, “ऐतिहासिक जीएसटी सुधार उम्मीद से बेहतर रहा है। इससे कई क्षेत्रों को लाभ हुआ है और अंतिम लाभार्थी उपभोक्ता होगा, जिसे कम कीमतों का फायदा मिलेगा।”
जीएसटी परिषद ने टैक्स स्लैब को सरल बनाते हुए केवल 5% और 18% पर सीमित कर दिया है। 22 सितंबर से लागू होने वाले इन बदलावों से रोटी, पराठा, हेयर ऑयल, आइसक्रीम, टीवी जैसी रोज़मर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी। वहीं स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर कर का बोझ शून्य हो जाएगा।
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे ज्यादा 7.50% की तेजी देखी गई। बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, टाटा मोटर्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी फायदे में रहे। वहीं दूसरी ओर इटरनल, टाटा स्टील, एनटीपीसी और एचसीएल टेक दबाव में रहे।
बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,666.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 2,495.33 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
एशिया में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 मजबूत रहे, जबकि शंघाई एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग कमजोर रहे।
अमेरिकी बाजार भी बुधवार को अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.56% गिरकर 67.22 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
बुधवार को सेंसेक्स 409.83 अंक की बढ़त के साथ 80,567.71 पर और निफ्टी 135.45 अंक चढ़कर 24,715.05 पर बंद हुआ था। कुल मिलाकर, ऐतिहासिक जीएसटी सुधार ने घरेलू बाजार में नई जान फूंक दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि उपभोग बढ़ने से अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी, हालांकि आगे टैरिफ संबंधी चुनौतियां बाजार को परेशान कर सकती हैं।

1 सितंबर से चांदी के जेवरों पर होगी हॉलमार्किंग, बीआईएस ने जारी किया आदेश, जानें इसके फायदे!

14-Aug-2025
रायपुर।  शोर संदेश )  चांदी के 6 डिजीट वाले एचयूआईडी जेवरों में अब 1 सितंबर से हालमार्किंग होगी। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने इसका आदेश जारी किया है। इसके तहत पुरानी व्यवस्था पूरी तरह से बंद हो जाएगी। इससे सराफा कारोबारियों के साथ ही ग्राहकों को शुद्धता का प्रमाण मिलेगा।
रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व ने आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि इससे किसी भी तरह की धोखाधड़ी होने की आशंका नहीं होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता होगी। साथ ही ग्राहकों को शुद्ध ज्वेलरी मिलेगी। प्रदेश में हर साल 1000 करोड़ रुपए के चांदी के जेवरों की बिक्री होती है।
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने निर्देश जारी किया है कि चांदी पर अब 6 डिजीट वाली एचयूआईडी हॉलमार्किंग लागू होगी और यही चांदी गहनों की खरीदी बिक्री होगी। इससे फायदा ये होगा कि शुद्धता के प्रमाण से धोखाधड़ी से बचा जा सकेगा, विश्वास मजबूत होगा और अंतरराष्ट्रीय मान्यता रहेगी। इस फैसले का व्यापारी स्वागत कर रहे हैं।
बीआईएस की ओर से बताया गया है कि 6 ग्रेड चांदी ज्वेलरी पर हालमार्क 90.0, 80.0, 83.5, 92.5, 97.3, 99.0 पर लागू होगी। बता दें कि पहले सोने में 14, 18, 20, 22, 23 व 24 कैरेट के गहने हॉलमार्क वाले ही बिका करते थे। अब बीआईएस ने 9 कैरेट वाले सोने को भी इस ग्रेड में ला दिया है। हालांकि पहले यह जरूरी नहीं था। अब सोने व चांदी के गहनों में हॉलमार्क लागू हो जाने से शुद्धता पूरी तरह से प्रमाणित होगी, व्यापारी व ग्राहक के बीच विश्वास और बढ़ेगा और अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से एकरूपता रहेगी।

चांदी के गहनों में अब 6 अंकों वाली HUID हॉलमार्किंग अनिवार्य

13-Aug-2025
रायपुर। ( शोर संदेश ) भारतीय मानक ब्यूरो(बीआईएस) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए निर्देश जारी किया है कि चांदी में अब 6 डिजीट वाली एचयूआईडी हॉलमार्किग लागू होगी,और यही हॉलमार्क वाली चांदी के गहनों की खरीदी बिक्री होगी।
माना जा रहा है कि यह अगले माह से लागू हो सकता है। इसके साथ ही अब पुरानी प्रक्रिया पर रोक लग जायेगी। बाजार में व्यापारी व ग्राहक को इससे फायदा ये होगा कि शुद्धता का प्रमाण तय होगा,धोखाधड़ी से बचा जा सकेगा,विश्वास मजबूत होगा और अंतरराष्ट्रीय मान्यता रहेगी।  
बीआईएस के इस फैसले का व्यापारी स्वागत कर रहे हैं,रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू का मानना है कि इससे जहां चांदी के गहनों की शुद्धता प्रमाणित होगी वहीं फर्जीवाड़ा पर भी रोक लगेगी।
इसमें ग्राहक बीआईएस के केयर ऐप में हॉलमार्क  का डिजीट अपलोड कर आसानी से शुद्धता परख सकेंगे। जैसा कि बीआईएस की ओर से बताया गया है कि  6 ग्रेड चांदी ज्वेलरी पर लागू होगा हालमार्क।
900,800,835,925,970,990 पर लागू होगी।  वैसे तो चांदी में हालमार्क लागू है लेकिन यह नई प्रक्रिया अब जल्द ही लागू हो जायेगी। हॉलमार्क एक प्रमाणन चिह्न है जो सोने और चांदी के गहनों की शुद्धता को प्रमाणित करता है।
जो यह सुनिश्चित करता है कि उक्त गहने बीआईएस द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा करते हैं। जिसे आप कहीं पर भी आसानी से खरीदी-बिक्री कर सकते हैं। यह गुणवत्ता और मानकीकरण के लिए उठाया गया एक स्वागत योग्य कदम है।  
बता दें पहले सोने में 14,18,20,22,23 व 24 कैरेट के गहने हालमार्क वाले ही बिका करते थे अब बीआईएस ने 9 कैरेट वाले सोने को भी इस ग्रेड में ला दिया है।
हालांकि पहले यह जरूरी नहीं था। अब सोने व चांदी के गहनों में हॉलमार्क लागू हो जाने से शुद्धता पूरी तरह से प्रमाणित होगी,संभावित धोखाधड़ी से बचा जा सकेगा,व्यापारी व ग्राहक के बीच विश्वास और बढ़ेगा और अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से एकरूपता रहेगी। 










 

ट्रंप के टैरिफ का झटका: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 281 अंक टूटा

07-Aug-2025
नई दिल्ली। शोर संदेश   गुरुवार को एक बार फिर घरेलू शेयर बाजार ने बड़ी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के चौथे दिन बीएसई सेंसेक्स ने 281.01 अंकों (0.35%) की गिरावट के साथ 80,262.98 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की।
वहीं दूसरी ओर, एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स आज 110.00 अंकों (0.45%) के नुकसान के साथ 24,464.20 अंकों पर खुला।
बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत पर रूस से तेल खरीदने के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की ऐलान किया।
इस 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के बाद भारत पर अमेरिका द्वारा लगाया गया कुल टैरिफ अब 50 प्रतिशत हो गया है।
आज सेंसेक्स की 30 में से सिर्फ 4 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की सभी 26 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले
वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 10 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और बाकी की सभी 40 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले।
सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
आज सेंसेक्स के शेयरों ने कैसी हुई शुरुआत
गुरुवार को सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में बजाज फिनसर्व के शेयर 0.32 प्रतिशत, आईटीसी के शेयर 0.11 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले।
वहीं दूसरी तरफ, आज टाटा स्टील के शेयरों ने 0.98 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.97 प्रतिशत, एटरनल 0.84 प्रतिशत, एसबीआई 0.82 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.65 प्रतिशत, ट्रेंट 0.64 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.61 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.57 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.53 प्रतिशत, बीईएल 0.51 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.43 प्रतिशत, एलएंडटी 0.43 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.41 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.34 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.34 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.32 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.30 प्रतिशत, टीसीएस 0.29 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.20 प्रतिशत, इंफोसिस 0.19 प्रतिशत, सनफार्मा 0.18 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.13 प्रतिशत, टाइटन 0.13 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.11 प्रतिशत और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों ने 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार शुरू

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें क्या है रेट

10-Dec-2024
नई दिल्ली।( शोर संदेश )  भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 10 दिसंबर, 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सोना अब 77 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 92 हजार रुपये प्रति किलो ज्यादा है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77113 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 92975 रुपये है. 
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 76692 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (मंगलवार) सुबह महंगा होकर 77113 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमत में उछाल आया है. आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 76804 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 70636 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 57835 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 45111 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम- गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.
 

सोने की कीमतों में आया बड़ा परिवर्तन, ये है आज का नया भाव

04-Dec-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश ) घर परिवार में शादी है या कोई बड़ा फंक्शन और सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे है तो पहले आज 4 दिसंबर का ताजा भाव जान लीजिए। आज बुधवार को सोने के दामों में हल्की वृद्धि हुई है, लेकिन चांदी के रेट में गिरावट आई है। नई दरों के बाद सोने के दाम 77,000 और चांदी के रेट 90,000 के पार पहुंच गए है।
बुधवार को सराफा बाजार द्वारा जारी सोने चांदी (Gold Silver Price Today) की नई कीमतों के मुताबिक, आज 4 दिसंबर 2024 को 22 कैरेट सोने के दाम 71, 460 , 24 कैरेट के दाम 77,940 और 18 ग्राम 58, 470 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। 1 किलो चांदी का भाव 90,900 रुपए चल रहा है। 
 

 


लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानें कितना सस्ता हुआ 10 ग्राम गोल्ड रेट

03-Dec-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )  दिसंबर महीने के तीसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है। देश में शादी का सीजन होने के बाद भी लगातार तीसरे दिन सोने के भाव में गिरावट आई है। गोल्ड मे लगातार गिरावट गोल्ड बायर्स के लिए अच्छी खबर है। आज 3 दिसंबर को 10 ग्राम सोने का भाव 500 रुपये तक कम हुआ है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जाने लें कि 24 और 22 कैरेट गोल्ड का रेट क्या है।
मंगलवार 3 दिसंबर 2024 को 24 और 22 कैरेट का दाम 650 रुपये तक कम हुआ है। 22 कैरेट सोने का भाव 70,900 रुपये के करीब आ गया है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 77,350 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, पटना, जयपुर, लखनऊ जैसे शहरों में आज का सोने का भाव क्या रहा।
देश में एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,000 रुपये पर आ गया है। चांदी के भाव में 500 रुपये की गिरावट आई है। कल चांदी का भाव 91,500 रुपये था। चांदी के भाव में बीते हफ्ते में 2,000 रुपये तक का करेक्शन आया है।
सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। ज्यादातर एक्सपर्ट का मानना है कि सोने की कीमत में गिरावट का मुख्य कारण डॉलर में सुधार और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी को माना जा रहा है। डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी ने सोने की मांग पर नकारात्मक असर डाला। इसके अलावा, इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम समझौते के बाद सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने की मांग में भी कमी आई। मुद्रास्फीति को लेकर जारी चिंताओं और ब्याज दरों में कटौती की अनिश्चितता ने भी सोने की कीमतों को प्रभावित किया है।
 

हफ्ते की शुरुआत में शेयर बाजार में गिरावट

02-Dec-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )  हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 493.84 अंक की गिरावट के साथ 79,308.95 अंक तक गिर गया, जबकि निफ्टी 122.45 अंक फिसलकर 24,008.65 अंक पर पहुंच गया। इस बीच रुपया अपने सर्वकालिक निम्न स्तर से उबरता हुआ दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में दो पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.58 पर पहुंच गया।
विदेशी पूंजी की सतत निकासी से बाजार की धारणा प्रभावित हुई और घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 493.84 अंक की गिरावट के साथ 79,308.95 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 122.45 अंक फिसलकर 24,008.65 अंक पर रहा। निराशाजनक व्यापक आर्थिक आंकड़ों का असर भी बाजार पर पड़ा। 

 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account