ब्रेकिंग न्यूज

व्यापार

सोना-चांदी हुआ नरम, कीमतें जानें

30-Nov-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश ) अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। शनिवार (30 नवंबर) को भारत में सोना 100 से 110 रुपए तक सस्ता हुआ। अभी देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव  78,000 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 71,500 रुपए है। बता दें कि गोल्ड रेट दिवाली के दिन 31 अक्टूबर 2024 को ऑलटाइम हाई लेवल 81,330 रु. पर थे। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव में शुक्रवार को 2000 रुपए की तेजी आई थी। लेकिन आज (शनिवार) को भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। पहले 25 से 27 नवंबर के बीच चांदी 2600 रुपए सस्ती हुई थी। अभी एक किलोग्राम चांदी के दाम 91,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर हैं। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी ने 1.04 लाख रुपए का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,00,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सर्वाधिक हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का दौर जारी है। शनिवार को कॉमैक्स पर सोना 16 डॉलर चढ़कर 2681 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड कर रहा है। जबकि 30 अक्टूबर को सोना 2813 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था। दूसरी ओर, चांदी उछाल के साथ 31.10 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है। चांदी भी 34.04 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बना चुकी है। 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने लगाई छलांग

29-Nov-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश ) भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बीते दिन के मुकाबले रिकवरी करते नजर आए। शुक्रवार को सपाट खुलने के बाद भारतीय शेयर बाजारों में तेजी आई। बीते दिन यानी गुरुवार को इसमें एक फीसदी से अधिक की तेज गिरावट देखी गई थी। निफ्टी इंडेक्स ने 24000 का स्तर फिर से हासिल किया, जबकि सेंसेक्स ने भी 300 अंकों से अधिक की बढ़त दर्ज की। 

घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 216.18 अंक चढ़कर 79,259.92 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 78.6 अंक कर बढ़त के साथ 23,992.75 अंक पर रहा। इससे पहले निफ्टी 50 इंडेक्स 13 अंकों या 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,927.15 पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स 10 अंकों या 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 79,032.99 पर खुला। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.49 पर चल रहा है। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। पावर ग्रिड, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयर नुकसान में रहे। 

 


सोने-चांदी में निवेश करने का सुनहरा मौका, जानिए गोल्ड-सिल्वर के कितने गिरे भाव?

28-Nov-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  गुरुवार को सोने और चांदी के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. सोना करीब 203 रुपये सस्ता होकर 76347 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और चांदी 600 रुपये कमजोर होकर 87159 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
गुरुवार को 5 दिसंबर की वायदा डिलीवरी वाला सोना 76347 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और सुबह 10:16 बजे तक 36855 लाख रुपये के सोने के ऑर्डर बुक हो चुके हैं. साथ ही 5 फरवरी की वायदा डिलीवरी वाला सोना 75501 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और खबर लिखे जाने तक सोने के 2612 लॉट का कारोबार हो चुका था, जिसकी कीमत 12609 लाख रुपये थी.
मल्टी कमोडिटी मार्केट में 5 दिसंबर वाली चांदी 86999 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली और 86833 रुपये प्रति किलोग्राम के निचले स्तर को छू चुकी है. वहीं, 5 मार्च वाली चांदी 89500 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली और 89161 के निचले स्तर पर कारोबार कर रही है, और 5 मई वाली चांदी 90720 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली और 90933 पर कारोबार कर रही है.
इस रेट पर बंद हुआ सोना
इससे पहले 25 नवंबर को एमसीएक्स पर आखिरी कारोबारी सत्र में 5 दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 76516 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि 5 फरवरी वायदा डिलीवरी वाला सोना 75760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
25 नवंबर को आखिरी कारोबारी सत्र में एमसीएक्स पर 5 दिसंबर वायदा डिलीवरी वाली चांदी 87680 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. इसके अलावा 5 मार्च 2025 वायदा वाली चांदी 89761 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. इसके अलावा 5 मई 2025 वायदा की चांदी 91522 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई.

धनतेरस पर ब्रिटेन से वापस आया 102 टन सोना, भारत के पास अब 855 टन सोने का भंडार

03-Nov-2024
नई दिल्ली।   ( शोर संदेश ) धनतेरस पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ब्रिटेन से 102 टन सोना भारत वापस शिफ्ट कर लिया है। सितंबर के अंत में आरबीआई के पास कुल 855 टन सोने का भंडार था, उसमें से 510.5 टन सोना देश में रखा गया है। रिजर्व बैंक की विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन पर जारी हालिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

बैंक नियामक ने एक बयान में कहा है कि आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही मार्च-सितंबर 2024 के बीच बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स (बीआईएस) में सुरक्षित रखे गए 102 टन सोने को भारत वापस लाया है। आरबीआई के पास अब उसके कुल 854.73 टन सोने के भंडार का 60 फीसदी हिस्सा (510.5 टन सोना) घरेलू स्तर पर है।

1990 के दशक में भारत को सोना गिरवी रखना पड़ा था

आरबीआई ने सितंबर 2022 के बाद से 214 टन सोना देश में लाया है। इससे पहले बैंक नियामक ने 31 मई को 100 टन सोना वापस भारत लाया था। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि यूके से 100 टन सोना भारत लाया गया है। दरअसल 1990 के दशक की शुरुआत में भारत की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई थी, जिसकी वजह से उसे सोना गिरवी रखना पड़ा था। यह पहली बार था, जब इतनी मात्रा में सोना भारत में वापस आया था। पिछली बार की तरह आरबीआई और सरकार ने सोने को देश में लाने के लिए स्पेशल एयरक्राफ्ट और सिक्योरिटी अरेंजमेंट के साथ एक सीक्रेट मिशन चलाया।

आरबीआई भारत में ही नहीं विदेशों में भी सोना रखता है

उल्लेखनीय है कि आरबीआई केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सोना रखता है। दुनिया के सभी देशों के केंद्रीय बैंक सोना को अलग-अलग जगहों पर सुरक्षित रखना चाहते हैं ताकि जोखिम कम हो सके। अगर देश में आपदा या राजनीतिक अस्थिरता से आर्थिक स्थिति खराब होती है तो इससे उबरने में विदेशों में रखा सोना ही काम आता है। प्राकृतिक आपदाओं से भी सोने के भंडार को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में अलग-अलग जगह सोना रखने से यह जोखिम कम होता है।

कई केंद्रीय बैंकों के लिए सोने का भंडारगृह है ब्रिटेन

ब्रिटेन का बैंक ऑफ इंग्लैंड परंपरागत रूप से दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों के लिए सोने का भंडारगृह रहा है। भारत की आजादी से पहले से ही कुछ मात्रा में सोना लंदन में जमा है, क्योंकि आजादी से पहले ब्रिटेन बैंक ऑफ इंग्लैंड में भारत का सोना रखता था। इसलिए आजादी के बाद भी, भारत ने कुछ सोना लंदन में ही रखा हुआ है। आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अब 324 टन सोना बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स की सेफ कस्टडी में रखा गया है। दरअसल बैंक ऑफ इंग्लैंड में कई देश भी अपना सोना रखते हैं। ये न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व के बाद दूसरा सबसे बड़ा गोल्ड कस्टोडियन है। ब्रिटेन का बुलियन वेयरहाउस 1697 में बनाया गया था। इसमें लगभग 4 लाख गोल्ड बार हैं। सितंबर में इन तिजोरियों में करीब 5,350 टन सोना था।

 


सोने से ज्यादा तेजी चांदी की, अक्टूबर में ₹4360 महंगा हुआ सोना तो चांदी 7270 रुपये महंगी

01-Nov-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) इस अक्टूबर में सोने-चांदी के भाव ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सर्राफा बाजारों दीवाली के दिन सोना 79557 रुपये प्रति 10 ग्राम पर भले ही बंद हुआ, लेकिन इसने इसी महीने छोटी दीवाली के दिन 79581 रुपये के नए शिखर को भी छुआ। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर को 99151 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाई।
केवल अक्टूबर की बात करें तो सोने का भाव 30 सितंबर के 75197 रुपये 4360 रुपये प्रति 10 ग्राम उछलकर 79557 रुपये पर पहुंच चुका है। जबकि, चांदी की स्पीड सोने से करीब करीब दोगुनी तेज रही। सोना जहां एक महीने में 4360 रुपये महंगा हुआ वहीं, चांदी 7270 रुपये उछल गई। 30 सितंबर को एक किलो चांदी की कीमत 89400 रुपये थी। यह रेट आईबीए का है, जिसमें जीएसटी नहीं लगा है।
इस साल सोना 16205 रुपये उछला
इस साल सोना 16205 रुपये प्रति 10 महंगा हो चुका है। आईबीजेए के मुताबिक एक जनवरी 2024 को 10 ग्राम सोने की कीमत बिना जीएसटी 63352 रुपये थी। जबकि, इस अवधि में चांदी 73395 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 96670 रुपये पर पहुंच गई है। इस अवधि में 23275 रुपये उछली है।
इस अक्टूबर में सोने-चांदी के भाव ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सर्राफा बाजारों दीवाली के दिन सोना 79557 रुपये प्रति 10 ग्राम पर भले ही बंद हुआ, लेकिन इसने इसी महीने छोटी दीवाली के दिन 79581 रुपये के नए शिखर को भी छुआ। वहीं, चांदी 23 अक्टूबर को 99151 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाई।
केवल अक्टूबर की बात करें तो सोने का भाव 30 सितंबर के 75197 रुपये 4360 रुपये प्रति 10 ग्राम उछलकर 79557 रुपये पर पहुंच चुका है। जबकि, चांदी की स्पीड सोने से करीब करीब दोगुनी तेज रही। सोना जहां एक महीने में 4360 रुपये महंगा हुआ वहीं, चांदी 7270 रुपये उछल गई। 30 सितंबर को एक किलो चांदी की कीमत 89400 रुपये थी। यह रेट आईबीए का है, जिसमें जीएसटी नहीं लगा है।
इस साल सोना 16205 रुपये उछला
इस साल सोना 16205 रुपये प्रति 10 महंगा हो चुका है। आईबीजेए के मुताबिक एक जनवरी 2024 को 10 ग्राम सोने की कीमत बिना जीएसटी 63352 रुपये थी। जबकि, इस अवधि में चांदी 73395 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 96670 रुपये पर पहुंच गई है। इस अवधि में 23275 रुपये उछली है।

दीपावली पर सराफा बाजार में रौनक, 50 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान

26-Oct-2024
बिलासपुर। ( शोर संदेश )  दीपावली के चलते बिलासपुर का सराफा बाजार इस समय खूब गुलजार है। यहां के व्यवसायियों का मानना है कि इस बार त्योहार पर सोने-चांदी की खरीदी का कारोबार 50 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है।
बिलासपुर के सराफा बाजार में स्थानीय कारीगरों ने धनतेरस और दीपावली के लिए विशेष तैयारी की है। इस बार ग्राहकों के लिए एक ग्राम से लेकर 10 ग्राम तक के गहनों में नाक की बाली, कान के टॉप्स, अंगूठी, चेन और मंगलसूत्र की 100 से अधिक डिजाइन तैयार की गई हैं। सराफा बाजार व्यापारियों ने बताया कि इस बार हल्की ज्वेलरी की अच्छी मांग है।
निवेश के रूप में भी बढ़ा आकर्षण
इस दीपावली पर आभूषणों को शगुन के साथ-साथ निवेश के नजरिये से भी देखा जा रहा है। सराफा व्यवसायियों के अनुसार, पिछले एक साल में सोने ने लगभग 20 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। हॉलमार्क के आ जाने से ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ा है, जिससे वे अब सोने और चांदी के गहनों को केवल पारंपरिक उपयोग के लिए ही नहीं, बल्कि निवेश के लिए भी खरीद रहे हैं। व्यापारी मानते हैं कि दीपावली के बाद भी शादी के सीजन में बाजार गर्म रहने की उम्मीद है, जो बिलासपुर के सराफा कारोबार में सकारात्मक प्रभाव डालेगा।
सराफा बाजार का डाटा और कारोबार
शहर में 210 छोटे-बड़े सराफा दुकान फैली हुई हैं। 50 से अधिक शोरूम भी ग्राहकों के लिए तैयार हैं। पुष्य नक्षत्र में 15 करोड़ की कमाई हुई थी, इसके हिसाब से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस धनतेरस के अवसर पर 50 करोड़ तक की बिक्री होगी।

रायपुर में बस अड्‌डे पर 3 यात्रियों के बैग से मिले 12.8 किलो सोने के जेवर, आयकर विभाग ने किया जब्त

19-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  रायपुर में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की आचार संहिता लागू है। इस कारण किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस जांच कर रही है। इस क्रम में शुक्रवार सुबह भाठागांव बस टर्मिनल में तीन यात्रियों की बैग से 8 करोड़ कीमत के 12.8 किलो सोने के जेवर बरामद किए गए।

तीनों यात्री जगदलपुर की बस से उतरकर ऑटो की ओर जा रहे थे। पुलिस ने आशंका के आधार पर उन्हें रोककर बैग खुलवाए। तीनों बैग जेवरों से भरे थे। इस पर तीनों को हिरासत में लेकर आयकर विभाग को सूचना दी गई। आयकर टीम ने जेवर अपने कब्जे में ले लिए हैं। सुबह इतनी मात्रा में जेवर मिलने से पुलिस और प्रशासनिक अमले में खासी हलचल मच गई। फिलहाल आयकर विभाग जीएसटी चोरी के एंगल से जांच कर रही है।

टिकरापारा टीआई मनोज साहू ने बताया कि उपचुनाव के कारण हम जांच कर रहे थे। सुबह पुलिस की टीम भाठागांव बस स्टैंड पर ​थी। इसी दौरान तीन यात्री लिंगराज नायक तेलीबांधा, हितेश तांड़ी बीएसयूपी कॉलोनी टिकरापारा और शुभम पात्रों बोरिया खुर्द पैदल जाते दिखे।

त्योहार के लिए आए थे जेवर

पुलिस ने बताया कि 8 करोड़ के जेवर सराफा कारोबारी सुनील पारख है। उनकी सदरबाजार में एएम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने त्योहारी सीजन के लिए मंगवाए हैं। उनके कर्मचारी जगदलपुर से इन्हें लेकर आए। इन जेवरों को आधा दर्जन दुकानों में पहुंचाना था। दावा किया जा रहा है कि उनके पास पूरे जेवर के बिल हैं। उन्होंने पुलिस के सामने बिल भी पेश किए। पर पूरी जांच के लिए मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।
 

बाजार में अचानक गिरा सोने का भाव

26-Jul-2024
नई दिल्ली।    ( शोर संदेश )  देशभर में बजट जैसे ही पेश हुआ वैसे ही जहाँ किसी की चांदी, चांदी हुई तो कहीं किसी को भारी नुकसान भी हुआ. ऐसे में जब भी बजट पेश होने वाला होता है तो मिडिल क्लास को इसका बेसब्री से इंतजार होता है. ऐसे में इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोने को लेकर जनता को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है. 22 जुलाई को जहाँ सोना 72,000 के ऊपर था, वहीं आज यही सोना अड़सठ 1000 प्रति 10 ग्राम के नीचे आ चुका है. चलिए महानगरों में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत पर बात करते हैं. दिल्ली में जहाँ 22 कैरेट गोल्ड ?64,150 हैं, वहीं 24 कैरेट गोल्ड का रेट 69,950 है. मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 64,000 है तो वही 24 कैरेट गोल्ड का रेट 69,820 है.  कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 64,000 है और 24 कैरेट कोल्ड का रेट 69,820 है. वहीं आखिर में चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 64,300 है तो वही 24 कैरेट गोल्ड 70,150 हैं.
 

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

06-Sep-2023

 मुंबई (शोर संदेश)। सोने—चांदी की वायदा कीमतों में आज नरमी देखी जा रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि सोमवार को भाव तेजी के साथ खुले थे। सोने के वायदा भाव अब 59,500 रुपये और चांदी के वायदा भाव 75,000 रुपये से नीचे आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है।

चांदी की चमक फीकी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 166 रुपये की गिरावट के साथ 74,355 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 268 रुपये की गिरावट के साथ 74,253 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,355 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,157 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 46 रुपये की गिरावट के साथ 59,347 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 20 रुपये की गिरावट के साथ 59,373 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,385 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,336 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सुस्ती
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 1966.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1967.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1962.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.56 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.56 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.33 डॉलर की गिरावट के साथ 24.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।


त्वचा और बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी : शहनाज़ हुसैन

31-Aug-2023

जब बात आए खूबसूरत और चमकदार त्वचा की,  तो मुल्तानी मिट्टी  से बेहतर कोई घरेलू उपचार नहीं हो सकता। मुल्तानी मिट्टी अपने कई अनगिनत फायदों के कारण लंबे समय से स्किन केयर के लिए बड़े पैमाने पर प्रयोग की जाती  रही है। 

मुल्तानी मिट्टी चेहरे से ब्लैकहेड्स,  वाइटहेड्स और डेड स्किन को दूर करती है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर होने वाले बड़े रोम छिद्रों की परेशानी को दूर करने में मदद करती ।  ये चेहरे की गंदगी को भी साफ करने में मदद करती है,  साथ ही त्वचा की रंगत निखारने और त्वचा में कसावट लाने में मदद करती है।  अधिकतर लोगों के चेहरे की त्वचा ऑयली होती है और मुल्तानी मिट्टी हमारी त्वचा से तेल को सोखने का काम करती है। 

 बाजार में आसानी से मिल जाने वाली मुल्तानी मिट्टी लगभग हर किसी ने लगाई होगी। सिर्फ घरों में ही नहीं  बल्कि ब्यूटी पार्लर में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक कि कई  सौन्दर्य  उत्पादों  में भी यह शामिल होती है।  मुल्तानी मिट्टी के फायदे न सिर्फ त्वचा के लिए   बल्कि बालों और स्वास्थ्य के लिए भी हैं।

 मुल्तानी मिट्टी मुख्य रूप से हाइड्रेटेड एल्यूमीनियम सिलिकेट्स का रूप हैं  जिसमें मैग्नीशियमए सोडियम और कैल्शियम जैसे धातु के अणु होते हैं। इसी के साथ इसमें सिलिका, आयरन  भरपूर मात्रा में पाया जाता है/राजस्थान में ये नैचरल मिट्टी आसानी से मिल जाती है।

मुल्तानी मिट्टी की तासीर ठंडी होती है और गर्मियों के मौसम में इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। मुल्तानी मिटटी ऑयली स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती  है,  क्योंकि इसके अंदर ऑयल को निकालने की शक्ति होती है  जिससे त्वचा के अतिरिक्त ऑयल को कम करने में मदद मिलती है और कील मुहांसों  से छुटकारा मिलता है।

 यह चेहरे से अतिरिक्त सीबम स्राव को शुद्ध करने और से बाहर निकालने में मदद करती है  । त्वचा पर मुल्तानी मिट्टी अप्लाई करने से काफी हद तक मुहांसों की समस्या ;पीठ के मुंहासे दूर करने के उपाय को  कम किया जा सकता है। कील  मुहांसों  से छुटकारा पाने के लिए मुल्तानी मिट्टी के पाउडर को पानी में मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से अप्लाई करें। 30  मिनट बाद चेहरा अच्छी तरह से पानी से धो लें। इसे  हफ्ते में  दो बार आजमाने से मुहांसों से राहत मिलती है।

ऑयली  त्वचा के लिए   मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाकर  पेस्ट बनाकर   इसे चेहरे पर लगाएं लेकिन  होंठों और आंखों के आस.पास के क्षेत्र को बचा कर रखें।

चेहर से फोड़े.फुंसी दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी के  फेस पैक को बनाकर लगाएं।  एक कटोरी में भीगी हुई मुल्तानी मिट्टी लें और उसमें शहद और हल्दी का पाउडर मिलाएं।  चेहरा धोकर इस फेस पैक को लगाएं और 30  मिनट बाद चेहरे को ताजे साफ़ पानी से धो डालें।

 .मुंहासों को जड़ से खत्म करने के लिए मुल्तानी मिट्टी बेहद कारगर है। एक कटोरी लेकर उसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और एक चम्मच नीम का पाउडर ; मिला लें।  मिक्स करने के लिए नींबू का रस डालें और थोड़ा पानी मिला लें/   कुछ देर इस पैक को लगाकर रखें और जब पैक सूख जाए तो चेहरा हल्के हाथ से रगड़ते हुए धो लें/  त्वचा निखर जाएगी और पिंपल्स भी दूर होंगे।

अगर आपके  चेहरे पर कोई कील.मुंहासे होने के बाद उसके दाग.धब्बे रह गए  हैं। मुल्तानी मिट्टी उन दाग.धब्बों से भी आपको निजात दिला सकती है ।इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं और फिर चेहरे पर लगाएं। सूखने पर इसे धो लें और इसे कुछ दिनों पर ऐसे ही प्रयोग करने में आपको परिणाम साफ़ दिखने लगेगा। दाग धब्बों के लिए एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी और दो चम्मच आलू रश का पेस्ट बना कर इस पेस्ट को दाग धब्बों पर लगाएं और इसे सूखने दें। जब यह प्रकृतिक तौर पर सुख जाये तो इसे गुनगुने पानी से धो धो डालिये / इसे हफ्ते में दो बार लगा सकती हैं।

स्किन को टोन और चमकदार बनती है मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी फेस की स्किन पर मौजूद पोर्स को बंद करती है और साथ ही टाइट भी करती है यानि कसती भी है,  इसके कारण स्किन की बनावट बेहतर होती है।  यह मिट्टी स्किन को टोन और चमकदार बनाने में भी मदद करती है।इससे स्किन चिकनी,  मुलायम और चमकदार हो जाती है। एक शीशे के बर्तन में एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी , एक चम्मच टमाटर का रश , एक चम्मच चंदन पाउडर और एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर को मिला पर पेस्ट बना लें और इसे मुंह और आँखों को छोड़ कर चेहरे पर फेस पैक की तरह लगा लें । यह पैक जब प्रकृतिक रूप में सुख जाये तो चेहरे को ताजे साफ़ पानी से धो डालिये /इसे आप हफ्ते में एक या दो बार लगा सकती हैं।                                                                                                                                                                                                अगर केमिकल युक्त शैंपू से बाल झड़ते हैं या फिर आप को किसी भी तरह का कोई भी शैंपू रास  नहीं करता तो आपको   मुल्तानी मिट्टी से सर धोना चाहिए। इसको इस्तेमाल करने से पहले एक रात पहले पानी में भिगो के रख दें/  इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं।  इसमें आप खीरे का रस भी मिला सकते हैं।   इस पेस्ट को बालों में लगाएं और 30  मिनट तक लगा रहने दें और बाद में बालों को साफ पानी से धो डालें।

अगर आपके बालों में रुसी की समस्या से जूझ रहे हैं  तो  2 चम्मच मेथी के दानों को रात भर के लिए पानी में भिगो दें। अगले दिन इसका पानी अलग करके मेथी का पेस्ट तैयार करें और इसमें 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच दही और 1 नींबू का रस मिला कर पेस्ट बना लें ।

इस पेस्ट को अच्छी तरह से अप्लाई करें और फिर बालों को पानी से अच्छी तरह से धो लें। बालों को अगले दिन शैम्पू करें और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से बालों से डैंड्रफ काफी हद तक कम हो जाती है। 

अगर आपकी स्किन सामान्य है यानि न ज्यादा ड्राई है और न ही ऑयली ; हैं तो, आप मुल्तानी मिट्टी को शहद  और दही के साथ मिलाकर पेस्ट बनाकर लगा सकतीं हैं।  इसे चेहरे पर लगभग 20 से 30 मिनट के लिए लगाएं और इसे धो लें।

लेखिका अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेष्ज्ञ है और  हर्बल क्वीन के रूप में लोक प्रिय है।  




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account