ब्रेकिंग न्यूज

व्यापार

*फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम जानें कितनी है कीमत*

14-Jun-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। एक दिन की स्थिरता के बाद सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। राजधानी रायपुर में आज पेट्रोल 56 पैसे के बढ़त के बाद 94.88 रूपए प्रति लीटर तथा डीजल 59 पैसे की बढ़त के बाद 94.68 रूपए प्रति लीटर हो गया है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 96.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 87.28 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 102.58 रुपये व डीजल की कीमत94.70 रुपये प्रति लीटर है। वाहन ईंधन कीमतों में एक महीने में 25वीं बार बढ़ोतरी के बाद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बुधवार को नई ऊंचाई पर जा पहुंचीं। राजस्थान में डीजल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए, जबकि पेट्रोल के दामों का शतक लगाने वाले राज्यों में कर्नाटक भी शामिल हो गया। कर्नाटक देश का ऐसा सातवां राज्य है।मुंबई में डीजल 94.70 तथा पेट्रोल 102.58 प्रति लीटर, कोलकाता में डीजल 90.12 तथा पेट्रोल 96.34 रूपए प्रति लीटर और चेन्नई में डीजल 91.92 तथा पेट्रोल 97.69 रूपए प्रति लीटर चल रहा है।


*अब महंगा पड़ेगा एटीएम से पैसे निकालना आरबीआई ने बढ़ाई इंटरचेंज फीस*

11-Jun-2021

 नई दिल्ली (शोर सन्देश)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को बैंकों को अगले साल से एटीएम के जरिये निर्धारित मुफ्त मासिक सीमा से अधिक बार नकदी निकालने या अन्य लेन-देन करने को लेकर शुल्क बढ़ाने की अनुमति दे दी है। बैंकों के एटीएम से तय मुफ्त सीमा से अधिक बार पैसा निकालने पर अगले साल से ज्यादा शुल्क देना होगा।इसके तहत बैंक ग्राहक एक जनवरी, 2021 से अगर मुफ्त निकासी या अन्य सुविधाओं की स्वीकार्य सीमा से ज्यादा बार लेन-देन करते हैं, तो उन्हें प्रति लेन-देन 21 रुपये देने होंगे जो अभी 20 रुपये है।आरबीआई ने एक परिपत्र में कहा, “बैंकों को दूसरे बैंकों के एटीएम में कार्ड के उपयोग के एवज में लगने वाले शुल्क (इंटरचेंज फी) की क्षतिपूर्ति और अन्य लागत में बढ़ोतरी को देखते हुए उन्हें प्रति लेने-देन ग्राहक शुल्क बढ़ाकर 21 रुपये करने की अनुमति दी गयी है। बढ़ा हुआ शुल्क एक जनवरी, 2022 से प्रभाव में आएगा।हालांकि ग्राहक पहले की तरह अपने बैंक के एटीएम से हर महीने पांच मुफ्त लेन-देन (वित्तीय और गैर-वित्तीय लेन-देन) के लिये पात्र होंगे। वे महानगर में अन्य बैंकों के एटीएम से तीन बार और छोटे शहरों में पांच बार मुफ्त लेन-देन कर सकेंगे। परिपत्र के अनुसार, साथ ही एक अगस्त, 2021 से प्रति वित्तीय लेन-देन इंटरचेंज शुल्क’ 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये तथा गैर-वित्तीय लेन-देन के मामले में 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये करने की अनुमति दी गयी है।बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा के लिये एटीएम लगाते हैं। साथ ही दूसरे बैंकों के ग्राहकों को भी इसके जरिये सेवाएं दी जाती हैं। निर्धारित सीमा से अधिक उपयोग के एवज में वे शुल्क लेते हैं जिसे इंटरचेंज फी कहते हैं।


*पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि देखें अपने शहर के भाव*

09-Jun-2021

रायपुर (शोर सन्देश) देश में पेट्रोल-डीजल के भाव आसमान छु रहे है। एक दिन थमने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर इजाफा कर दिया गया है। राजधानी रायपुर में आज 24 पैसे के बढ़त के बाद पेट्रोल 93.81 रूपए प्रति लीटर चल रहा है। वहीं 26 पैसे की बढ़त के बाद डीजल 93.56 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत अब 95.56 हो गई है, जो अबतक सबसे ज्यादा कीमत है। वहीं, एक लीटर डीजल की कीमत 86.47 है. इस साल 4 मई के बाद अबतक 22वीं बार पेट्रोल और डीजल महंगा हुआ है।
बता दें कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लद्दाख समेत छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में एक लीटर पेट्रोल अब 101 रुपए का मिल रहा है। राजस्थान में देश में पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा वैट लगाता है। उसके बाद मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है। मुंबई देश का पहला महानगर है, जहां 29 मई को पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर पहुंचा था। मुंबई में इस समय पेट्रोल 101.71 रुपए और डीजल 93.77 रुपए प्रति लीटर है। 


*राजधानी रायपुर में पेट्रोल 93 पार जानें देश के महानगरों का हाल*

07-Jun-2021

 00 लगातार दूसरे दिन भी बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

रायपुर (शोर सन्देश)। सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल पर 26 तथा डीजल पर 30 पैसे की बढ़त हुई। इसके बाद रायपुर में पेट्रोल 93.04 रूपए प्रति लीटर तथा डीजल 92.70 रूपए प्रति लीटर हो गया है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 28 पैसे बढ़कर 95.31 रूपए प्रति लीटर पर पहुंच गई। डीजल दिल्ली में 27 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 86.22 रूपए प्रति लीटर हो गई। मुंबई में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 28 पैसे महंगा हुआ। वहां एक लीटर पेट्रोल 101.52 रूपए और एक लीटर डीजल 93.58 रूपए का बिका।कोलकाता में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 95.28 रूपए और डीजल 27 पैसे महंगा होकर 89.07 रूपए प्रति लीटर पर रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे और डीजल की 26 पैसे बढ़ा। वहां एक लीटर पेट्रोल 96.71 रूपए और एक लीटर डीजल 90.92 रूपए का मिला। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।


*फिर बढ़ी तेल की कीमतें, जानें आज क्या है कीमत*

06-Jun-2021

 रायपुर (शोर सन्देश)। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को एक बार फिर बढ़ा दिए। राजधानी रायपुर में पेट्रोल 26 पैसे की बढ़त के बाद 93.04 रूपए प्रति लीटर तथा 30 पैसे की बढ़ोतरी के बाद डीजल 92.70 रूपए प्रति लीटर चल रहा है। ज्ञातव्य है कि पिछले दो दिनों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।वहीं देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 27 पैसे तक और डीजल की 31 पैसे तक बढ़ाई गई। गत 4 मई से अब तक 19 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि शेष 15 दिन कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 4.63 रुपये तथा डीजल 5.22 रुपये महंगा हो चुका है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत 27-27 पैसे बढ़कर क्रमश: 95.03 रुपये 101.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई।डीजल दिल्ली में 29 पैसे और मुंबई में 31 पैसे महंगा हुआ। एक लीटर डीजल की कीमत मुंबई में 93.30 रुपये और दिल्ली में 85.95 रुपये प्रति लीटर हो गई।कोलकाता में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 95.02 रुपये और डीजल 29 पैसे महंगा होकर 88.80 रुपये प्रति लीटर पर रहा।चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 24 पैसे और डीजल की 28 पैसे बढ़ी। वहां एक लीटर पेट्रोल 96.47 रुपये और एक लीटर डीजल 90.66 रुपये का मिला।पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।


*पेट्रोल डीजल के दाम फिर बढ़े रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचे*

14-May-2021

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। पेट्रोल और डीजल के दाम शुक्रवार को देशभर में नई ऊंचाईयों पर पहुंच गये। सप्ताह के दौरान चौथी बार इन ईंधनों के दाम बढ़ाये गये हैं। तेल कंपनियों की नई अधिसूचना के मुताबिक शुक्रवार को पेट्रोल का दाम 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल का दाम 34 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिया गया। इस वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल का दाम 92.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 82.95 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। देश के कुछ राज्यों के शहरों में पहले ही पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में दाम 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच चुके हैं। वहीं मुंबई में भी पेट्रोल के दाम इस स्तर के करीब पहुंच चुके हैं। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल का दाम 98.65 रुपये और डीजल का दाम 90.11 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुका है। देश के विभिन्न शहरों में ईंधन के दाम में वहां वैट की दर अलग होने और माल पहुंचने का भाड़ा के मुताबिक पेट्रोल, डीजल के दाम अलग अलग होते हैं। राजस्थान में पेट्रोल, डीजल पर सबसे ऊंची दर से मूल्य वर्धित कर (वैट) लगाया जाता है, उसके बाद मध्य प्रदेश में यह सबसे ज्यादा है। राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में पेट्रोल का दाम सबसे ज्यादा 103.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 95.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। पेट्रोल, डीजल के दाम में ताजा वृद्धि इस सप्ताह में चौथी है जबकि चार मई के बाद से आठवीं बार इनके दाम बढ़ाये गये हैं। हालांकि, पिछले महीने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान दाम स्थिर रहे। आठ बार की वृद्धि में पेट्रोल का दाम 1.95 रुपये और डीजल का दाम 2.22 रुपये लीटर बढ़ चुका है। पिछले साल मार्च में जब सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क की दर को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर तक बढ़ा दिया था उसके बाद से लेकर अब तक पेट्रोल का दाम 22.75 रुपये और डीजल का दाम 20.66 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुका है। इसमें बीच में आई गिरावट को भी गणना में शामिल किया गया है। केन्द्र और राज्य सरकारें दोनों कुल मिलाकर पेट्रोल के खुदरा दाम में 60 प्रतिशत और डीजल के दाम में 54 प्रतिशत तक कर के रूप में प्राप्त करती हैं। इसमें से पेट्रोल पर 32.90 रुपये और डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क के रूप में केन्द्र द्वारा लगाया जाता है।


*पेट्रोल डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, रायपुर में पेट्रोल 90 के पार*

12-May-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। जहां एक ओर देश में कोरोना संक्रमण महामारी ने रौद्र रूप धारण किया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं। इस संकट की घड़ी के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक सप्ताह में बढ़ोतरी के साथ ही बुधवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गईं राजधानी रायपुर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 32 पैसे तथा 36 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद रायपुर में पेट्रोल 90.50 रूपए तथा डीजल 89.50 रूपए प्रति लीटर हो गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो वहां पेट्रोल 92.05 रूपए प्रति लीटर तथा डीजल 82.61 रूपए प्रति लीटर चल रहा है।00 भोपाल में पेट्रोल 100 रुपये के पार भोपाल में आज पेट्रोल की कीमत 100.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल अब 92.05 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है, जबकि डीजल की कीमत 82.61 रुपये प्रति लीटर है। महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 98.36 रुपये और डीजल की 89.75 रुपये है।भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार मजबूती की तरफ बढ़ रहे हैं। अमेरिका में मांग बढ़ने और डालर के कमजोर पड़ने की वजह से दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोलियम उद्योग के एक अधिकारी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम लगातार ऊपर की तरफ जा रहे हैं। कच्चे तेल के दाम 70 डालर प्रति बैरल के करीब पहुंच चुके हैं। 


*आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें आपके शहर में क्या है कीमत*

10-May-2021

 रायपुर (शोर संदेश )। पेट्रोल-डीजल के दामों में चुनाव ख़त्म होते ही वृद्धि शुरू हो गई है। आज यानी सोमवार को एक बार फिर से पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ा दिए गए। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज फिर से पेट्रोल व डीजल की नई कीमतों की घोषणा की गई है। आज डीजल की कीमत 31 से 35 पैसे तक बढ़ी है तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 23 से 26 पैसे तक बढ़ी है। राजधानी रायपुर में भी पेट्रोल में 41 पैसे तथा डीजल में52 पैसों की वृद्धि हुई है। इसके बाद रायपुर में पेट्रोल 90.08 रूपए प्रति लीटर तथा डीजल 88.99 रूपए प्रति लीटर चल रहा है। ज्ञातव्य है कि पिछली बाद 7 मई को डीजल में 33 पैसे तथा पेट्रोल में 26 पैसो की वृद्धि हुई थी।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.27 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.73 रुपये प्रति लीटर था। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.61 रुपये व डीजल की कीमत 88.82 रुपये प्रति लीटर थी। आज दिल्ली में पेट्रोल 91.53 तथा डीजल 82.06 रूपए प्रति लीटर चल रहा है। व्यापारिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 97.86 तथा डीजल 89.17 रूपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 93.38 तथा डीजल 86.96 रूपए प्रति लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 91.66 व डीजल 84.90 रूपए प्रति लीटर है।


*सोने की कीमत में एक बार फिर बड़ा बदलाव, जानिए क्या है मौजूदा कीमत*

22-Apr-2021

नई दिल्ली (शोर सन्देश) कोरोना संकट के बीच सोना एक बार महंगा हो गया है। गुरुवार को सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 50,810 रुपये तक पहुंच गई। जबकि पिछले सत्र में सोने की कीमत 50,520 रुपये थी। गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार चांदी की कीमत 68,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही है। नई दिल्ली में, 22 कैरेट सोने की कीमत 46,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चेन्नई में यह घटकर 45,060 रुपये हो गया। वेबसाइट के अनुसार मुंबई में यह दर 45,200 रुपये थी। चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 49,160 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू आयात बढ़ने के कारण देश के चालू खाते के घाटे (सीएडी) पर सोने का आयात 2020-21 के दौरान 22.58 प्रतिशत बढ़कर 34.6 बिलियन डॉलर (लगभग 2.54 ट्रिलियन) हो गया। हालांकि, पिछले वित्त वर्ष में चांदी का आयात 71 प्रतिशत घटकर लगभग 791 मिलियन डॉलर रहा। 2019-20 के आंकड़ों के मुताबिक, पीली धातु का आयात 2019-20 में 8.23 ​​बिलियन डॉलर (लगभग 2 ट्रिलियन रुपये) रहा। सोने के आयात में वृद्धि के बावजूद, देश का व्यापार घाटा 2020-21 के दौरान 98.56 बिलियन डॉलर तक सीमित हो गया, जबकि 2019-20 में यह 161.3 बिलियन डॉलर था। जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के चेयरमैन कॉलिन शाह ने कहा कि घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ रहा है। आगामी अक्षय तृतीया और शादी के मौसम के कारण सोने की मांग में और वृद्धि होगी जो सीएडी को बढ़ा सकती है। 


*सोना चांदी खरीदना हुआ सस्‍ता*

15-Apr-2021

नई दिल्‍ली (शोर सन्देश)। देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर कीमती धातुओं में आई गिरावट के कारण सोमवार को राष्‍ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 57 रुपये गिरकर 46,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 46,127 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की भांति चांदी में भी गिरावट रही। चांदी का दाम 270 रुपये घटकर 66,043 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पहले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 66,313 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account