ब्रेकिंग न्यूज

सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें क्या है रेट

10-Dec-2024
नई दिल्ली।( शोर संदेश )  भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 10 दिसंबर, 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सोना अब 77 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 92 हजार रुपये प्रति किलो ज्यादा है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77113 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 92975 रुपये है. 
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 76692 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (मंगलवार) सुबह महंगा होकर 77113 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमत में उछाल आया है. आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 76804 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 70636 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 57835 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 45111 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम- गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account