ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

*स्वतंत्र फील्ड वर्कशॉप की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनीं कर्नल गीता*

09-Mar-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश)। देश की बेटियां आज हर क्षेत्र में भारत का नाम रोशन कर रही है। साथ ही भारतीय सेना में शामिल बेटियां देश की रक्षा भी बखूबी कर रही है। ऐसी ही एक बेटी कर्नल गीता राणा ने इतिहास रचा है। कर्नल गीता राणा के नाम बड़ी उपलब्धि हुई है। भारतीय सेना के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि कर्नल गीता राणा पूर्वी लद्दाख के फॉरर्वड और दूरस्थ इलाके में फील्ड वर्कशॉप की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। गीता राणा अभी कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स में कर्नल हैं। गीता राणा को ये जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। सैन्य अधिकारियों ने उनकी तारीफ भी की है।

 

 


*होली के मद्देनजर रायपुर में 1000 जवान तैनात, बने 60 चेक पाइंट*

07-Mar-2023

रायपुर (शोर संदेश) । होली के लिए जिले में एक हजार जवानों की तैनाती रहेगी। 60 जगहों में चेक पाइंट बनाए जाएंगे। रंग खेलने वाले दिन 40 पेट्रोलिंग वाहन भ्रमण करते रहेंगे। वहीं 10 से ज्यादा जगहों में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा आइटीएमएस के कैमरों की मदद पुलिस लेगी। हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। दोपहिया में तीन सवारी चलने वालों की जांच मंगलवार शाम से ही शुरू हो जाएगी। सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारी मुस्तैद रहेंगे। होली पर हुड़दंग करने वालों को रोकने पुलिस ने योजना बना ली है। इसके लिए थाना पुलिस के बल के साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पुलिस ने 60 चेक पाइंट तय किए हैं, जहां संदिग्धों की जांच की जाएगी। तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले, दोपहिया में तीन सवारी चलने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। रायपुर पुलिस ने होली में क्या न करें, इस बात को लेकर पोस्टर भी जारी किया है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से होली खेलने का आग्रह किया जा रहा है।रायपुर पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि होली खेलने में हर्बल रंगों का प्रयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें। होली खेलते समय एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। होलिका दहन सुरक्षित स्थान पर करें और बिजली के खंभों और तारों का ध्यान रखें। रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने कहा, सीसीटीवी कैमरे के अलावा ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी। एक हजार से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा पेट्रोलिंग भी होगी। साथ ही चेक पाइंट बनाए गए हैं। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।


इन बातों का ध्यान दें

- होली में नशीले पदार्थ का सेवन न करें।

- किसी के ऊपर जबरन रंग न लगाएं।

- ग्रीस और कांचयुक्त रंग का प्रयोग न करें।

- मवेशियों पर रंग न डालें।

- अश्लील हरकतों एवं शब्दों का प्रयोग न करें।

- बेवजह शहर में घूम कर हुड़दंग न मचाएं।

- दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न चलें।

- किसी प्रकार के मुखौटों का प्रयोग न करें।

- ज्वलनशील पदार्थ उपयोग में न लाएं।

- गाड़ियों में तेज आवाज में म्यूजिक चलाकर हुड़दंग न करें।

- तेज आवाज या फटाखे की तरह आवाज वाले साइलेंसर दोपहिया में न उपयोग करें।


*सोनिया गांधी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती...*

03-Mar-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश) । कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी को खराब स्वास्थय के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन है, हालांकि अभी उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी कि सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम कर रही है। दो मार्च को बुखार की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका इलाज लगातार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।


*विस बजट सत्र : हंगामे के बीच 4143 करोड़ का अनुपूरक बजट पारित*

02-Mar-2023

रायपुर (शोर संदेश)। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन भारी हंगामे के बीच सदन में 4143 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पारित हो गया है। अनुपूरक बजट पारित होने के बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें कि, आज सदन की शुरुआत होते ही विपक्ष ने कई मुद्दों को लकेर हंगामा शुरू कर दिया था। इस हंगामे के चलते सदन की कार्रवाई को स्थगित कर दी गई थी। हंगामा करने वाले विधायकों को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद विस उपाध्यक्ष ने भाजपा विधायकों का निलंबन समाप्त कर दिया और कार्यवाही फिर से शुरू की गई। भाजपा के सदस्यों ने गर्भगृह में प्रवेश कर नारेबाजी की थी। बीजेपी विधायकों के अलावा जनता कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा भी गर्भ गृह में नारेबाजी कर रहें थे।

 

 


*घरेलू रसोई गैस की कीमतों में प्रति सिलेंडर 50 और वाणिज्यिक में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी*

01-Mar-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश) । घरेलू रसोई गैस और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमतों में बुधवार (1 मार्च) से क्रमश: 50 रुपए और 350.50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के साथ, दिल्ली में रसोई गैस की खुदरा कीमत अब 1,103 रुपए प्रति सिलेंडर हो जाएगी, जबकि वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 2,119.50 रुपए होगी। घरेलू गैस की कीमतों में पिछली बार जुलाई 2022 में संशोधन किया गया था। एक घरेलू गैस सिलेंडर का वजन 14.2 किलोग्राम होता है जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर का वजन 19 किलोग्राम होता है। प्रत्येक परिवार एक वर्ष में रियायती दरों पर 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों का हकदार है। इसके अलावा, ग्राहकों को बाजार मूल्य पर एलपीजी सिलेंडर की अतिरिक्त खरीदारी करनी होगी।


14 करोड़ का लोन घोटाले में अनेक रसूखदार शामिल पुलिस जुटी जांच में

22-Aug-2022
दुर्गा प्रसाद सेन बेमेतरा (शोर संदेश)  बेमेतरा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक की स्थानीय शाखा में 14 करोड़ 56 लाख रुपए का बैंक लोन घोटाले के मामले में 180 लोगों के दस्तावेज के आधार पर पुलिस को शाखा प्रबंधक रज्जू पाटन वार के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने  समन्धित दस्तावेज सौंपे  गए हैं पुलिस के द्वारा  शुरुआती दौर में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज  कर शेष अन्य लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की जानकारी दी जा रही है
   बैंक सूत्रों के अनुसार पुलिस को सौपे गए 180 लोगों के सूची में बेमेतरा शहर के अनेक नामी-गिरामी व रसूखदार लोगों के नाम बताए गए हैं पुलिस इस मामले को लेकर तह तक साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है अब देखना है कि बैंक के द्वारा सौपे गए गए घोटालेबाज के नाम पर क्या कार्यवाही हो रही है हालांकि बेमेतरा कोतवाली में धारा 429, 409, 120 बी एवं 34 के तहत आरोपियों पर अपराध दर्ज कर लिया गया है बैंक लोन घोटाले मैं अभी सभी आरोपियों को पुलिस फरार बता रही है 

      बेमेतरा स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक रज्जू पाटन वार के अनुसार ज्यादातर लोन कृषि से संबंधित बताए गए हैं सोमवार को बैंक लोन घोटाले की जांच हेतु बेमेतरा कोतवाली के  पुलिस टीम के द्वारा जांच पड़ताल की गई जिसमें लोन घोटाले के संबंध में जानकारी ली गई है  बैंक के द्वारा पुलिस को सौंपे गए 180 लोगों की सूची में नाम एवं बैंक अकाउंट नंबर भी बताया गया है फिलहाल घोटालेबाज के बैंक अकाउंट सीज कर दी गई है ज्ञातव्य हो कि पुलिस के द्वारा बैंक लोन घोटाले के मास्टरमाइंड तत्कालिक बैंक मैनेजर विनित दास रायपुर सहित कमलेश सिन्हा बेमेतरा, सोहन वर्मा ग्राम केवांछि , नागेश वर्मा और टीकाराम माथुर बीरमपुर दाढ़ी के विरुद्ध एफ आई आर किया गया है घोटाले का मामला उजागर होने के बाद से शामिल अनेक रसूखदार लोग बचने के जुगाड़ में लगे हुए हैं दरअसल में यह मामला भारी गड़बड़ी के साथ स्थानीय ओवरसीज बैंक में पदस्थ रहे तत्कालीन बैंक मैनेजर के द्वारा किया गया इस बैंक लोन घोटाले में अधिकांश दस्तावेज फर्जी लगाकर रकम निकाली गई सूक्ष्म रुप से इस मामले में जांच पड़ताल होने पर नगर के अनेक नामी-गिरामी व रसूखदार लोगों के नाम उजागर हो सकता है फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है मास्टरमाइंड तत्कालीन मैनेजर के सहित चार अन्य लोगों को पुलिस के द्वारा  फरार बताया गया है 


जिला न्यायालय में विचाराधीन बंदियों को सुनवाई के लिए लाने की आवश्यकता समाप्ति की ओर

02-Aug-2022

रायपुर (शोर संदेश) वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई किये जाने से विचाराधीन बंदीयों को जेल से न्यायालय लाने की आवश्यकता नही पड़ी। विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभिरक्षाधीन अभियुक्तों के कुल 86 प्रकरण सुनवाई में लिये गये, उक्त प्रकरणों में कुल 106 बंदी विडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए और कुल 14 प्रकरणों में गवाहों के बयान दर्ज कराये गये, जिसमें विचाराधीन बंदीयों ने जेल के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में रहकर अपने प्रकरण की कार्यवाही में भाग लिया तथा न्यायाधीश, अधिवक्तागण एवं गवाह ने न्यायालय कक्ष में उपस्थित रहकर कार्यवाही में भाग लिया। जिला न्यायालय एवं बाह्य न्यायालयों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के लिए प्रत्येक न्यायालय में माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के द्वारा ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के अंर्तगत वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा के लिए आवश्यक संसाधन, उपकरण उपलब्ध कराये गये है। जेलों में भी इस के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष बनाये गये हैं। इससे जेल में बंद बंदियों के प्रकरणों की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किए जाने की व्यवस्था की गई है। न्यायालयों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई किये जाने से विचाराधीन बंदियों को न्यायालय में लाये बिना उन्हें सुनवाई में उपस्थित रहने का मौका मिलेगा तथा उन्हे न्यायालय लाने एवं ले जाने में लगने वाला व्यय, उनकी सुरक्षा में लगने वाले पुलिस बल की बचत होगी तथा न्यायालयों में विचाराधीन बंदियों को नहीं लाये जाने पर न्यायालीन कार्यवाही बाधित होने वाली स्थिति से बचा जा सकेगा तथा प्रकरण का शीघ्र निराकरण होगा। भविष्य में इसी प्रकार दिन नियत किया जाकर नियमित रूप से वीडियो कांफ्रेंसिंग की जावेगी, जिसे बाद मे पूर्णतः वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जावेगा। गत दिवस 1 अगस्त को इसी प्रकार प्रदेश भर के न्यायालयों में विचाराधीन बंदियों के आपराधिक प्रकरणों की सुनवाई की गई है। 


*बड़ी खबर : सीएम से हुई लापरवाही की शिकायत, तत्काल निलंबित…*

05-May-2022

रायपुर (शोर संदेश)। सीएम भूपेश बघेल को कार्य में लापोरवाही बरते जाने की शिकायत मिली। सीम ने मामले की जानकारी मंगवाई और तत्काल जल संसाधन विभाग के ईई उमाशंकर राम को निलंबित कर दिया।

बता दें कि, सीएम भूपेश बघेल राज्य सरकार कि योजनाओं और कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत जान्ने 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों के हितों की रक्षा सर्वोपरि है। उल्लेखनीय है कि, कन्हार अन्तर्राज्यीय सिंचाई परियोजना में मुआवजा वितरण में देरी और समय पर व्यवस्थापन ना होने कि षिकायत सीएम को मिली थी। उमाशंकर राम के निलंबन के निर्देश, कलेक्टर को 2 महीने में अमवार बांध डुबान क्षेत्र के सभी पात्र किसानों को मुआवजा देने के निर्देश भी सीएम ने दिए हैं।

 

 

*विधानसभा में भिड़े भाजपा-टीएमसी के विधायक, जमकर चले लात-घूंसे…*

28-Mar-2022

कोलकाता (शोर संदेश)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को सत्तासीन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा के विधायक आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच नौबत मारपीट तक आ गई। बताया गया है कि टीएमसी विधायक असित मजूमदार और भाजपा के मनोज तिग्गा ने एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें टीएमसी नेता घायल हो गए। इस मामले में स्पीकर ने बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत पांच विधायकों को सस्पेंड कर दिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में आज सुबह से ही विपक्ष ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान की मांग शुरू कर दी। इसी को लेकर टीएमसी के विधायक भड़क उठे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते ये बहस मारपीट में बदल गई। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मारपीट की घटना और स्पीकर द्वारा सस्पेंड किए जाने के फैसले पर टीएमसी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, “सदन का आखिरी दिन होने के चलते हमने राज्य के कानून व्यवस्था पर चर्चा की मांग की। ऐसा न होने के बाद संवैधानिक तरीके से विरोध किया जिसके बाद सिविल ड्रेस पहने पुलिस कर्मी और TMC के विधायकों ने हमारे (भाजपा के) विधायकों को मारा।” उन्होंने कहा, “तृणमूल कांग्रेस, उनके गुंडे और पुलिस के खिलाफ हमारा मार्च है। इसको लेकर हम स्पीकर के पास भी जाएंगे। बंगाल में जो हालत है उसको लेकर केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए।”


*बड़ी खबर : राष्ट्रपति को कश्मीरी पंडितों के मामले में भेजी गई याचिका*

19-Mar-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। कश्मीरी पंडितों के 1990 में हुए नरसंहार के मामले की दोबारा जांच के लिए राष्ट्रपति के पास याचिका भेजी गई है। इस याचिका में कश्मीरी पंडितों के मामले की जांच के लिए एसआईटी के गठन की मांग की गई है। दिल्ली के वकील विनीत जिंदल ने ये याचिका दाखिल की है। उल्लेखनीय है कि कश्मीरी पंडितों के नरसंहार का मामला ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी के रिलीज होने के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी बीते 11 मार्च को रिलीज हुई थी। ‘द कश्मीर फाइल्स’ मूवी महज 7 दिन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है और अब 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ हुई घटना की दोबारा जांच करने की मांग वाली याचिका दायर की गई है।




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account