
गरियाबंद (शोर सन्देश)। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र फिंगेश्वर में चतुर्थ वर्ष के छात्रों ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (रावे) अन्तर्गत फिंगेश्वर तहसील के ग्राम बोरिद में कृषि सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय अन्तर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय में चतुर्थ वर्ष पाठ्यक्रम में ग्रामीण कृषि कार्यानुभव (रावे ) होता है, जिसके अन्तर्गत चयनित ग्राम में चिन्हित कृषको के साथ मिलकर कृषि कार्य से परिचित होते है। साथ ही कृषि के सैद्धांतिक तकनीक को कृषको से साझा करते है। इसी तारतम्य में छात्रों ने कृषि सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया।
रावे कायक्रम के समन्वयक ने बताया कि कृषि सूचना केन्द्र में ग्राम के कृषको को फसल उत्पादन, कीट व्याधि प्रबंधन, पशु प्रबंधन के विषय में आगामी लगभग 30 दिनो तक केन्द्र में जानकारी देगें। कार्यक्रम मुख्य अतिथि माखन लाल ध्रुव, सरपंच ग्राम बोरीद, महेश सोनी, उप सरपंच एवं पंचगणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के वक्तव्य में सहा. प्रध्यापक ने कृषको को परम्परागत कृषि तकनीक से नई तकनीक के समावेश के लिए प्रोत्साहित किया। नये किश्मों के साथ नये तकनीक से लाभ के विषय में भी कृषको को जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच ने छात्रों को उत्साहित करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे विभिन्न तकनीको कार्यों की प्रशंसा की। और हर्ष से बताया कि छात्र निरंतर कृषको के प्रक्षेत्र में पहुंच कर तकनीकी ज्ञान साझा कर रहे हैं। कार्यक्रम में डा. नीता मिश्रा सहा. प्रध्यापक द्वारा पशुओं में व्याप्त खुरहा-चपका बीमारी हेतु जानकारी साझा कर टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पशुओं को वर्तमान कृषि के लिए अत्यावश्यक बताया। उक्त कार्यक्रम इंदिरा गांधी कृषि विश्व विद्यालय अंतर्गत संचालित कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र फिंगेश्वर के अधिष्ठाता डॉ निरंजन खरे के मार्गदर्शन में, सह प्राध्यापक डॉ सी आर नेताम, रावे समन्वयक डॉ लेखराम कंवर, डॉ ओमेश ठाकुर, डॉ पायल जयसवाल, डॉ सौरभ पद्मशाली, डॉ सुमन रावते, सत्येन्द्र पाटले, डॉ अविनाश गौतम, डॉ देवेंद्र कुमार देवांगन, डॉ अशोक कुमार कोसरिया, डॉ कुंतल साठकर व विभा चंद्राकर की उपस्थिति में चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों भूपेंद्र, कुलदीप, फलेश्वर, यश, महेश, प्रज्ञा, प्रियंका एवं पंकज द्वारा आयोजित किया गया।कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान बंशीलाल द्वारा किए जा रहे जैविक कृषि की जानकारी देते हुए इसकी महत्ता भी बताई गई। उक्त कार्यक्रम में किसानों के साथ साथ बढ़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे भी उपस्थित रहें।

रायपुर (शोर सन्देश)। लोकसभा सांसद राहुल गांधी सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ पहुंच गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका आत्मीय स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी सोमवार दोपहर 12 बजे बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित ‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर सांसद गांधी और मुख्यमंत्री बघेल ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र एवं ‘‘प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना‘‘ के 01 लाख हितग्राहियों को 25-25 हज़ार रूपए की प्रथम किस्त की राशि और ‘‘मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना‘‘ के 500 हितग्राहियों को एक-एक लाख रुपए के मान से 5 करोड़ की राशि का वितरण करेंगे। गांधी और बघेल सम्मेलन में बिलासपुर जिले के लिए 597.61 करोड़ रुपए की लागत वाले 413 विकास व निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे तथा चयनित 2594 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र तथा नगरीय क्षेत्रों में 1117 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्रों का वितरण करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सांसद दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे। यह सम्मेलन परसदा के फायर एवं एस.डी.आर.एफ. मैदान में आयोजित किया जा रहा है।
आवास न्याय सम्मेलन में सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ के 30 हजार हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरित करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के छूटे हुए 01 लाख हितग्राहियों को 25 हजार रूपए के मान से प्रथम किश्त की राशि का वितरण करेंगे। इस मौके पर अतिथियों द्वारा आयोजन स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करेंगे और योजनाओं के हितग्राहियों से भेंटकर आवास स्वीकृति आदेश, योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक तथा ट्राईसिकल आदि का वितरण करेंगे। इस मौके पर अतिथियों द्वारा स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित गारमेंट फैक्ट्री गनियारी-नगोई का शुभारंभ भी किया जाएगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की थी कि केन्द्र सरकार यदि आवास योजना के पात्र हितग्राहियों का सर्वे प्रारंभ नहीं कराती है, तो राज्य सरकार सर्वे कराकर उन्हें आवास बनाने के लिए मदद करेगी।
आवास न्याय सम्मेलन में प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, सांसद बिलासपुर अरूण साव, सांसद कोरबा ज्योत्सना महंत, संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक, विधायक शैलेष पाण्डेय, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, डॉ. रेणु जोगी, रजनीश सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष बिलासपुर अरूण सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

दुर्ग (शोर संदेश)।जिले में पुल से गिरकर बोलेरो सवार चार लोगों की मौत हो गयी है। चारों के शव को एसडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाल लिया है। घटना जिले में पुलगांव बाईपास स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल का है, जहां पिकअप वाहन के नदी में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। मंगलवार देर रात सभी ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे। तभी बैलेंस बिगड़ने से हादसा हो गया।
पुलिस के मुताबिक गाड़ी चला रहे युवक की पहचान बोरसी क्षेत्र के सतरौद गांव के रहने वाले ललित साहू के रूप में हुई है। परिवार के लोग राजनांदगांव से दुर्ग जिले की ओर आ रहे थे।एसडीआरएफ ने वाहन को नदी से बाहर निकाल लिया है। गाड़ी में एक महिला और दो बच्चों के शव भी मिले हैं। जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
एसडीआरएफ की टीम ने सुबह ही बोलेरो को खोज निकाला था। ट्रैक्टर के जरिए खींचने से बार-बार रस्सी टूट जा रही थी। इससे पिकअप फिर पानी में चली गई। घंटों मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए वाहन को बाहर निकाला गया। गाड़ी में सवार लोग अंजोरा से दुर्ग लौट रहे थे. शहर की ओर आने से पहले सभी ने दुर्ग के बाहरी इलाके में सड़क किनारे एक भोजनालय में रात का खाना भी खाया था।
मृतक पुरुष की पहचान बोरसी के ललित साहू के रूप में हुई है। 35 से 40 के बीच उम्र हो सकती है वहीं महिला और दो बच्चियों की पहचान तामेश्वरी देशमुख (33), यश लक्ष्मी (13), कुमुद (7) के रूप में हुई है। इस घटना में एक बच्ची गरिमा (11) अबतक लापता है।

जशपुर (शोर सन्देश)। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत दनगरी वॉटर फॉल घूमने आई एक शिक्षिका के साथ दो दरिंदों ने गैंगरेप किया है। मामले में पंडरापाठ चौकी में शिकायत के बाद बगीचा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी शुरु कर दी है। आरोपी बलरामपुर जिले के कुसमी इलाके के बताए जा रहे हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका के साथ आरोपियों की जान पहचान थी। फोन में उनसे बात हुआ करती थी। पिछले 4 सितंबर को आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि उन्हें दनगरी वाटर फॉल दिखाने ले चले, जिसपर पीड़िता पूर्व परिचय होने के नाते तैयार हो गई और आरोपी कुसमी से मनोहरपुर आकर दनगरी वॉटर फॉल चले गए। इस दौरान घने जंगल और सूनेपन का फायदा उठाते हुए आरोपियों की नियत बिगड़ गई और उन्होंने पीड़िता के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।
किसी को इस घटना के बारे में न बताने की बात कह उसे जान से मारने की धमकी देते दोनों आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गए।
घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ मामले की शिकायत पंडरा पाठ चौकी में कराई. जिस पर बगीचा थाने में आरोपी सद्दाम खान व सोनू उर्फ इम्तियाज के विरुद्ध आईपीसी की धारा 294,506,323 व 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

रायपुर (शोर संदेश) भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी बुधवार शाम रायपुर पहुंचे। वे राज्य में विधानसभा आम निर्वाचन-2023 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार तथा आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर स्वागत किया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त धर्मेन्द्र शर्मा और नितेश व्यास, उप निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार साहू और आर.के. गुप्ता, वरिष्ठ प्रधान सचिव एन.एन. बुटोलिया, प्रधान सचिव एस.बी. जोशी और अवर सचिव रितेश सिंह भी आज रायपुर पहुंचे।

रायपुर (शोर संदेश)। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपती मुर्मू के 31 अगस्त और 1 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के बारे में मंगलवर को कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक प्रशांत अग्रवाल सहित पुलिस-प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल हुए।
कलेक्टर ने बैठक में राष्ट्रपति के प्रवास के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों और मापदण्डो के अनुसार गरिमापूर्ण तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रपति के शहर में आने-जाने के रास्तों पर समुचित व्यवस्था करने को कहा। डॉ भुरे ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों पर वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। प्रवास के दौरान विभिन्न दायित्वों में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को उपयुक्त पास जारी करने के भी निर्देश कलेक्टर ने दिए। डॉ भुरे ने राष्ट्रपति के प्रवास के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल अनुसार चिकित्सा व्यवस्था, भोजन व्यवस्था आदि भी करने को कहा।

रायपुर (शोर संदेश) कुछ महीनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। एक तरफ जहां कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन पर मंथन कर रही है, वहीं भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की पहली सूची में 21 लोगों के नाम शामिल है। भाजपा के उम्मीदवारों की इस लिस्ट में साहू समाज के चार लोगों का नाम भी शामिल है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण में से एक सीट यानी की पाटन से सांसद विजय बघेल को उम्मदीवार बनाया गया है। बता दें कि, वर्तमान में पाटन से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2008 के विधानसभा चुनाव में विजय बघेल ने भूपेश बघेल को हराया भी था।

रायपुर (शोर संदेश) छत्तीसगढ़ के बिजली ठेकेदार 31 जुलाई से काम बंद कर हड़ताल पर जा रहे हैं। 5 लाख तक के टेंडर को ऑनलाइन किए जाने का ठेकेदारों ने विरोध किया है। इसके अलावा अन्य 6 मांगों को लेकर पावर कंपनी के मुख्यालय डंगनिया में प्रदर्शन होगा।

संजीव सेन (शोर संदेश) रोटरी क्लब ऑफ रायपुर द्वारा ग्राम सिवनी तहसील जिला रायपुर में आज बृहद वृक्षारोपण का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में ग्राम सिवनी के सरपंच पुरषोत्म धीवर के साथ ही साथ पूरे ग्रामवासी एकत्र हुए ।कार्यक्रम की शुरुवात पूर्व अध्यक्ष भरत डागा , एन आर नायडू , चंपालाल साहू , अंजली शितूत , पुष्पा काले , रेखा शेष , कृष्णप्रिया डागा , द्वारा पीपल वृक्ष की विधिवत पूजा अर्चना के साथ की गई । रोटरी द्वारा यहां बड़े पैमाने पर आम , अमरूद , कटहल , आंवला जैसे फलदार वृक्षों के अलावा पीपल , बरगद , नीम , अशोक , लक्ष्मी तुलसी आदि के 75 पौधे लगाए गए । रोटरी अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत ने इस अवसर पर ग्रामवासियों से बात करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं शुद्ध ऑक्सीजन हेतु वृक्षारोपण अति आवश्यक है हमारे धर्म में भी इसकी आवश्यकता और महत्व का उल्लेख किया गया है । खेतों के मेड़ों पर भी वृहद स्तर पर वृक्षारोपण करने से पानी संचय होगा साथ ही साथ शुद्ध वायु भी हमें प्राप्त होगी । रोटरी सह सचिव विकास अग्रवाल ने ग्रामवासियों से पशुधन की अच्छी देखभाल व रसायनिक खाद की जगह गोबर खाद का अधिक उपयोग कर अपने अनाज उत्पादन को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट बनाने की सलाह दी । वृक्षारोपण हेतु एन आर नायडू का विशेष सहयोग रहा । इनके द्वारा विशेष रूप से पीपल के पौधों के वृक्षारोपण हेतु प्रयास किए जा रहे हैं । धर्म के अनुसार पीपल का वृक्ष भगवान विष्णु स्वरूप है. महात्मा इस वृक्ष की सेवा करते हैं और यह वृक्ष मनुष्यों के पापों को नष्ट करने वाला है. इसके साथ ही पीपल में पितरों और तीर्थों का निवास होता है. यही वजह है कि पीपल के पेड़ की पूजा और पीपल का पेड़ लगाना चेतना शुभ और लाभकारी माना जाता है । इनकी आयु भी सर्वाधिक होती है और ये ऑक्सीजन का सर्वाधिक उत्सर्जन करते हैं। ग्राम के सरपंच पुरषोत्म धीवर ने रोटरी के पर्यावरण काम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि हम गांव वाले इन पौधों की जतन एवं सुरक्षा की जवाबदारी लेंगे। उन्होंने गांव मे बन रहे उद्यान में वृक्षारोपण की मांग की । उपाध्यक्ष नवीन आहूजा ने जल्द ही उद्यान का निरीक्षण कर उसको विकसित करने का आश्वासन दिया। रोटरी क्लब के नमो चंद मोरियानी ने अपने धन्यवाद प्रस्ताव में सरपंच के आग्रह को स्वीकार करते हुए कहा कि हम प्रतिवर्ष यहां वृक्षारोपण कर इस क्षेत्र को घने वृक्षों से आच्छादित कर देंगे । इस अवसर पर मनुजा काले , सीतु अग्रवाल , तन्मय , सुखदा ,आशीष लाखे , रीना नितिन दानी , सहित मालीकराम , कामिनी एवं ग्रामवासियो के साथ ही साथ गांव के बच्चों का विशेष सहयोग मिला ।

रायपुर (शोर संदेश)। भूपेश केबिनेट में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हुआ है। शुक्रवार को मोहन मरकाम के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम हाउस में केबिनेट के बैठक बुलाई गई। मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक कल्याण विभाग सौंपा जा रहा है। बैठक में मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हुआ है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से ऊर्जा विभाग उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को दिए जाने के साथ गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को कृषि मंत्रालय दिया जा रहा है। वहीं रविंद्र चौबे से कृषि, पशु पालन, मछली पालन विभाग गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को दिया जा रहा है।रविंद्र चौबे को डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम द्वारा संभाले जा रहे स्कूल शिक्षा और सहकारिता विभाग का जिम्मा सौंपा जा रहा है। डॉ. प्रेमसाय सिंह हाल ही में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।