ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

*रात में खुली देश की सबसे बडी अदालत, हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक, ये है मामला*

29-Apr-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश)। सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के आदेश पर रोक लगा दी है। इसके लिए रात 8 बजे स्पेशल बेंच बैठी और फिर इस पर रोक लगाई गई है। जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने स्वतः संज्ञान लेते हुए इस आदेश पर रोक लगाई है। कलकत्ता हाईकोर्ट के जज जस्टिस गंगोपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल से बिते कल की तारीख में ही (शुक्रवार को ) अपने टीवी इंटरव्यू का ओरिजनल ट्रांसक्रिप्ट देने का आदेश दिया था। सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को अभूतपूर्व घटना हुई. कलकत्ता हाईकोर्ट के जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय के आदेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बेंच रात 8:15 बजे विशेष सुनवाई के लिए बैठी और जस्टिस गंगोपाध्याय के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें उन्होंने उच्चतम न्यायालय के सेक्रेटरी से रात 12 बजे तक इंटरव्यू की ट्रांसक्रिप्शन कॉपी मांगी थी। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एएस बोपन्ना और हिमा कोहली की बेंच ने कहा कि ट्रांसक्रिप्शन की कॉपी देने की कोई जरूरत नहीं है। इस विशेष सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हाईकोर्ट के जज को इस तरह का आदेश नहीं देना चाहिए था। इस पर जस्टिस एएस बोपन्ना और हिमा कोहली की बेंच ने भी सहमति जताई और जस्टिस गंगोपाध्याय के आदेश पर रोक लगा दी। बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के सेक्रटरी जनरल से कहा कि वह इस आदेश की जानकारी कलकत्ता उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को दे दें और उनसे कहें कि वह जस्टिस गंगोपाध्याय बता दें। दरअसल, कलकत्ता हाईकोर्ट के जज अभिजीत गंगोपाध्याय ने एक इंटरव्यू दिया था। जिसमें उन्होंने राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर कई बातें कही थीं। जस्टिस गंगोपाध्याय पश्चिम बंगाल के टीचर भर्ती घोटाले से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई भी कर रहे हैं। यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट ने यह मामला उनके पास से हटाने का आदेश दिया। इसके बाद जस्टिस गंगोपाध्याय ने भी आदेश जारी कर दिया और सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेटरी जनरल को निर्देश दिया कि वह रात 12 बजे तक कोर्ट में रखे उनके इंटरव्यू का आधिकारिक अनुवाद उपलब्ध करवाएं। साथ ही उन्होंने सेक्रेटरी को चैंबर में रात के 12:15 बजे तक इंतजार करने के लिए कहा। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति अशोक कुमार गांगुली ने सवाल उठाया है कि क्या शीर्ष अदालत को किसी भी उच्च न्यायालय में किसी भी मामले को एक बेंच से दूसरी बेंच में स्थानांतरित करने का अधिकार है। उन्होंने कहा, शायद शीर्ष अदालत के पास इस तरह का आदेश देने के अपने कारण हैं। सर्वोच्च न्यायालय के प्रति सम्मान के साथ मैं कह रहा हूं कि किसी भी मामले को किसी भी हाईकोर्ट में एक पीठ से दूसरी पीठ में स्थानांतरित करना उस उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस का विशेषाधिकार है। भारतीय संविधान के प्रावधानों के तहत किसी भी उच्च न्यायालय के किसी भी आदेश को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा खारिज जा सकता है। लेकिन शीर्ष अदालत के लिए यह तय करने का कोई प्रावधान नहीं है कि उच्च न्यायालय की कौन सी बेंच किस मामले की सुनवाई करेगी। हालांकि, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी से सहमति जताई कि न्यायाधीशों के पास उनके समक्ष लंबित मामलों पर समाचार चैनलों को इंटरव्यू देने का कोई अधिकार नहीं है। इससे पहले शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय के समक्ष तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के खिलाफ राज्य द्वारा संचालित शैक्षिक और गैर-शैक्षिक कर्मचारियों की भर्ती में करोड़ों रुपये के घोटाले के संबंध में लंबित मामलों को किसी और न्यायाधीश के पास स्थानांतरित कर दिया जाए।


*नक्सली वारदात में शहीद हुए 8 जवान पहले थे नक्सली...*

28-Apr-2023

दंतेवाडा (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में 26 अप्रैल बुधवार को हुए नक्सली हमले में पुलिस के 10 जवान शहीद हो गए थे। पुलिस ने बताया कि जो जवान शहीद हुए हैं उनमें से 8 पहले नक्सली थे। नक्सलवाद छोड़ने के बाद वे सभी पुलिस बल में शामिल हुए थे। प्रधान आरक्षक जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली सुकमा, मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम कटेकल्याण दंतेवाड़ा पहले नक्सली के रूप में सक्रिय थे, लेकिन आत्मसमर्पण के बाद वे पुलिस में शामिल हो गए थे। मालूम हो कि हमले में 10 जवानों समेत 11 लोगों की मौत हुई थी। हमला उस समय हुआ था जब जवान सर्चिंग करके वापस लौट रहे थे। बता देंं नक्सली हमले में शहीद हुए ज्यादातर जवान आत्मसमर्पित नक्सली थे। जिसमे सुरनार गांव का हरिराम उर्फ राजू मिडकोम जो पेदारास एलओएस सदस्य था, जिस पर पांच लाख का इनाम था। इस शहीद जवान ने पांच साल पहले आत्मसमर्पण कर दिया था। वही राजू करतम भी कुआकोंडा थाना के बड़ेगुडरा के रहने वाले थे। ये भी नक्सलियों से परेशान होकर दो साल पहले मुख्यधारा में लौटे थे। बलिदान होने वाले कटेकल्याण, कुआकोंडा, गीदम ब्लाक के अलावा बीजापुर, सुकमा जिले के जवान भी हमले में बलिदान हुए थे। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि सुकमा जिले के अरलमपल्ली गांव के निवासी जोगा सोढ़ी और दंतेवाड़ा के मुड़ेर गांव के निवासी मुन्ना कड़ती 2017 में पुलिस में शामिल हुए थे। इसी तरह दंतेवाड़ा जिले के निवासी दुलगो मंडावी और राजू राम करटम को 2020 और 2022 में पुलिस में शामिल किया गया था। दंतेवाड़ा जिले के बड़ेगादम गांव का रहने वाला एक अन्य जवान जोगा कवासी पिछले महीने ही पुलिस में शामिल हुआ था। शहीद जवानों में जोगा सोढ़ी पोलमपल्ली सुकमा, मुन्ना कड़ती तुमनार दंतेवाड़ा, संतोष तामो भांसी दंतेवाड़ा, दुलगो मंडावी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, लखमू राम मड़कामी भैरमगढ़ बीजापुर, जोगा कवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, हरिराम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जयराम पोडियाम कटेकल्याण दंतेवाड़ा, जगदीश कुमार कोवासी कटेकल्याण दंतेवाड़ा, राजू राम करटम कटेकल्याण दंतेवाड़ा और वाहन चालक धनीराम यादव गीदम दंतेवाड़ा है। दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पित नक्सलियों के इनपुट से लगातार पुलिस को कामयाबी मिल रही थी, जिससे नक्सली बौखलाए हुए थे। दंतेवाड़ा में नक्सली वारदात को अंजाम देने कई बार कोशिश कर चुके थे पर हर बार नक्सलियों पर जवान भारी पड़ रहे थे। वहीं बुधवार को जवानों को बिना रोड ओपंनिग पार्टी के भेजना महंगा पड़ा। जिससे इतना बड़ा नक्सली हमला हुआ। पुलिस ने बताया कि डीआरजी का गठन पहली बार 2008 में कांकेर (उत्तर बस्तर) और नारायणपुर (अबूझमाड़ शामिल) जिले में किया गया था। इसके पांच वर्ष बाद 2013 में बीजापुर और बस्तर जिलों में बल का गठन किया गया। इसके बाद इसका विस्तार करते हुए 2014 में सुकमा और कोंडागांव जिलों में डीआरजी का गठन किया गया। जबकि जबकि दंतेवाड़ा में 2015 में डीआरजी का गठन किया गया।


*बड़ी खबर : नक्सली हमले में 11 जवान शहीद...*

26-Apr-2023

दंतेवाडा (शोर संदेश)। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में नक्सली हमले में 11 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने डीआरजी जवानों के काफिले को निशाना बनाया। नक्सलियों ने विस्फोट करके जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया। इस हमले में 11 जवान शहीद हो गए।


*Big Breaking : इलाहाबाद और बिलासपुर हाईकोर्ट को मिले नए मुख्य न्यायाधीश*

25-Mar-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश) ।राष्ट्रपति भवन से देश के दो हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियु​क्ति का आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार न्यायाधीश प्रितिंकर दीवाकर को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट का नया न्यायाधीश बनाया गया है। 


*भारत में कोविड के 1,134 नए मामले, 5 मौतें दर्ज*

22-Mar-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में बुधवार को 1,134 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, जो पिछले दिन के 699 मामलों की तुलना में काफी अधिक है। वर्तमान में, सक्रिय मामलों की संख्या 7,026 है, जो कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है। इसी समय अवधि में, देश में कोविड से पांच मौतें हुई हैं -- एक-एक छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल से। देश में अब तक कोविड से मरने वालों की संख्या 5,30,813 पहुंच गई है। आंकड़ों के अनुसार, एक दिन में 662 रोगियों के स्वस्थ होने से कुल संख्या 4,41,60,279 हो गई। नतीजतन, रिकवरी दर 98.79 प्रतिशत है। इस बीच, दैनिक सकारात्मकता दर 1.09 प्रतिशत बताई गई है, जबकि देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर भी वर्तमान में 0.98 प्रतिशत है। साथ ही इसी अवधि में कुल 1,03,831 परीक्षण किए गए। मंत्रालय ने कहा कि आज सुबह तक, भारत ने कोविड के खिलाफ कुल 220.65 करोड़ टीके लगाए हैं, जिसमें पिछले 24 घंटों में 7,673 डोज शामिल हैं।


*घरेलू विवाद में पत्नी गई मायके : दुखी पति ने कर लिया आत्मदाह, हुई मौत...*

20-Mar-2023

रायगढ़ (शोर संदेश)। घरेलू विवाद में बीवी के मायके जाने के बाद एक राजमिस्त्री शराब के नशे में इस कदर डूबा कि उसने घासलेट उड़ेलकर खुद को आग के हवाले करते हुए मौत को गले लगा लिया। यह घटना कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि समीपस्थ ग्राम कुसमुरा में रहने वाले देवेंद्र कश्यप 35 वर्ष ने शनिवार को ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। चूंकि देवेंद्र की मौत आग में जलने से हुई, इसलिए उसके शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाते हुए पुलिस ने कश्यप परिवार का बयान भी कलमबंद किया। दरअसल राजमिस्त्री का काम करने वाला देवेंद्र शराब पीने का आदी था। ऐसा में घरेलू विवाद छिड़ने पर उसकी पत्नी तकरीबन सालभर पहले रूठकर मायके चली गई। बीवी के मायके जाने के बाद जब भाईयों ने भी साथ छोड़ दिया तो देवेंद्र अपनी मां के साथ कुसमुरा में अलग रहने लगा था। परिवार का सुख नसीब नहीं मिलने पर जिंदगी से मोहभंग होते ही राजमिस्त्री ने 2 से 3 मर्तबे आत्महत्या भी करनी चाही, मगर वह मौत की दहलीज से लौट आया। परेशान देवेंद्र ने विगत 12 मार्च को अपने शरीर पर मिट्टीतेल डाला और माचिस जला दिया। आग की लपटों से बुरी तरह घिरने के बाद देवेंद्र पानी से भरे टंकी में कूद गया, लेकिन तब तक उसके हाथ-पांव और अन्य हिस्सा काफी झुलस चुका था। तदुपरांत आसपड़ोस के लोगों द्वारा अग्निदग्ध राजमिस्त्री को जिंदल हॉस्पिटल में दाखिल भी कराया गया, लेकिन उपचार के बाद भी वह बच नहीं सका। बहरहाल, अस्पताल की तहरीर पर कोतरा रोड पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

 

 

*वज्रपात से दो लोगों की मौत...*

18-Mar-2023

कबीरधाम (शोर संदेश)। बेमौसम बारिश दो लोगों के लिए मौत का पैगाम ले कर आई। कबीरधाम में बारिश से बचने के लिए पेड़ की आड़ लेने वाले दो व्यक्ति वज्रपात का शिकार हो गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार की है। बताया जा रहा है कि लोहारा थाना क्षेत्र के पेलपार गांव निवासी ननकू साहू और परमानंद पटेल बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ नीचे बैठे थे, तभी आसमान से बिजली तड़क गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 


*हेलीकॉप्टर हादसे में गई दोनों पायलटों की जान...*

17-Mar-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश) ।भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर गुरुवार को अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। इससे पहले, पायलटों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। सेना के अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर आज अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं।

ऑपरेशन सॉर्टी के दौरान हुआ हादसा
इससे पहले, पीआरओ डिफेंस गुवाहाटी के लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया था कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास एक ऑपरेशन सॉर्टी के दौरान आर्मी एविएशन चीता हेलीकॉप्टर का आज सुबह करीब 09.15 बजे एटीसी से संपर्क टूटने की सूचना मिली थी। बोमडिला के पश्चिम में मंडला के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। खोज दलों को मौके पर भेज दिया गया है।
बता दें कि जब सैनिकों के एक समूह को किसी विशिष्ट मिशन पर भेजा जाता है, तो उसे ऑपरेशन सॉर्टी कहा जाता है। ऑपरेशन सॉर्टी के तहत एक फाइटर पायलट के लिए लक्ष्य पर बम गिराने और बेस पर लौटने का मिशन शामिल होता है

हेलिकॉप्टर का बीच रास्ते में टूटा संपर्क
अरुणाचल प्रदेश पुलिस ने कहा कि सेना के एक हेलिकॉप्टर का बीच रास्ते में संपर्क टूट गया और सेंगे गांव से मिसामारी के रास्ते में उसका पता नहीं चल सका। दोपहर करीब 12.30 बजे बंगजालेप, दिरांग थाने के ग्रामीणों ने बताया कि एक दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर मिला है।


*फिर से चलेंगे 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट, आरबीआई ने कही ये बात...*

14-Mar-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश) । देशभर में हुई नोटबंटी  के बाद में 500 और 1000 रुपये नोटों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।  अगर आपने भी उस समय पर 500 और 1000 रुपये के नोटों को नहीं बदला था तो अब आपके पास में एक और मौका है। आरबीआई की ओर से बड़ी जानकारी सामने आ रही है. क्या आपके पास अभी भी घर पर पुराने वाले नोट रखे हुए हैं. अगर हां तो आइए जानिए सरकार ने क्या बात की है-

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें जानकारी दी जा रही है कि विदेशी नागरिकों के लिए 500-1000 के पुराने नोट की एक्सचेंज करने की सुविधा को और आगे बढ़ा दिया गया है।  इस पोस्ट को देखने के बाद में लोगों में खलबली मच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने इस मामले की जांच-पड़ताल की और इसकी सच्चाई सामने लाई। पीआईबी ने इस वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक किया है।  बता दें फैक्ट चेक के बाद में पता चला है कि यह पोस्ट पूरी तरह से फेक है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके बाद उसी दिन आधी रात से 500 और 1000 रुपये नोट का चलन देश में बैन हो गया हालांकि, इसके बाद लोगों को बैंक से नोट बदलने की इजाजत दी गई थी।


*डीजे पर डांस कर रहा था शख्स, अचानक हुआ हार्ट फेल और हो गई मौत*

09-Mar-2023
गरियाबंद (शोर संदेश)। उत्तर प्रदेश में मोदीनगर के फफराना बस्ती मार्ग स्थित लक्ष्मी नगर कालोनी में डीजे पर डांस करने के दौरान 30 साल के एक शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शख्स की मौत के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। नगर की फफराना बस्ती मार्ग स्थित लक्ष्मी नगर कालोनी निवासी विनीत कुमार (30) परिवार सहित रहते थे। वह प्रोफेसनल फोटोग्राफी कर परिवार का लालन पालन करते थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को पहले अपने परिवार व दोस्तों के साथ मिलकर जमकर होली खेली। होली खेलने के बाद वह कॉलोनी में ही बज रहे डीजे पर डांस करने लगे। बताया जा रहा है कि दस मिनट तक डांस करने के बाद अचानक उनके सिर व सीने में जोर से दर्द हुआ। पहले उन्होंने अपना सिर पकड़ा और फिर छाती पर हाथ रखा और नीचे गिर गए।  डीजे पर डांस करने वाले अन्य लोगों को काफी देर तक गिरने का पता ही नहीं चला। इसके बाद एक युवक ने उसे देखा।  वहां पर मौजूद लोग उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले गए जहां पर मृत घोषित कर दिया गया।  डॉक्टर ने बताया की हार्ट अटैक होने से मौत हुई है। हार्ट अटैक से अचानक हुई 30 साल के विनीत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।  बता दें कि इन दिनों युवाओं की हार्ट अटैक से मौत के मामले अचानक बढ़ गए हैं।
 

 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account