ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

अवैध कारोबार पर कार्रवाई, 9 लोग गिरफ्तार

24-Sep-2024
कोरबा।    ( शोर संदेश )  पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। कटघोरा पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम पतरापाली में दबिश दी। इस दौरान गाँव में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाते हुए मौके पर धरपकड़ की। पुलिस व आबकारी विभाग की टीम को मौके पर महुआ शराब बनाने का भट्ठा व बड़ी मात्रा महुआ लाहन बरामद किया गया।इस कार्यवाही में टीम को 600 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया, 3 हज़ार 4 सौ किलो महुआ लाहन को नष्ट किया गया साथ ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत धारा 34/1 (क, ख), 34 (2), 59 (क) के तहत कार्यवाही की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उरगा पुलिस की टीम गठित कर ग्राम चीतापाली के बरभौना नाला के किनारे कच्ची महुआ शराब बना रहे स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया, जहां आरोपियों द्वारा 20 भट्टी स्थापित कर भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बनाया जा रहा था, पुलिस को आता देख आरोपिगण जंगल तरफ़ भाग गये, घटना स्थल स्थापित 20 भट्टी चूल्हा, उपकरण तथा लगभग 3000 किग्रा महुआ पास को ध्वस्त किया गया एवं 500 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 19 नग बड़ा गंज, 22 नग बड़ा कड़ाही को जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की गई। इसी प्रकार सिविल लाइन पुलिस द्वारा कुल 110 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर आरोपी को जेल भेजा।

गाजीपुर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आने से पहले रेलवे ट्रैक पर रखा था लकड़ी का बोटा, हुआ गिरफ्तार

19-Sep-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )   गाजीपुर में बीते सोमवार की भोर में स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आने से पहले रेलवे ट्रैक पर लकड़ी का बोटा रखने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को जमानियां रजागंज रोड रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से बुधवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने लकड़ी का बोटा रखने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपी जिले के ही सुहवल थाना क्षेत्र के सुहवल गांव का रहने वाला है।
कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि सोमवार की भोर में बिहार से दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के आने से पहले जमानियां रेल ओवरब्रिज के नीचे लकड़ी का बोटा रख दिया गया था। इससे टकराकर ट्रेन के इंजन का प्रेसर पाइप फट गया था जिस कारण ट्रेन को ढाई घंटे तक खड़ा रहना पड़ा। बाद में उसे दूसरा इंजन बुलाकर भेजा गया था। इस मामले में रेलवे के जेई निशान्त कुमार सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था और जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर जमानियां रजागंज रोड रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से आशीष गुप्ता निवासी सुहवल थाना सुहवल को गिरफ्तार किया गया।
पत्नी के छोड़ने के बाद रोज आता था ट्रैक पर
पूछताछ में आशीष गुप्ता ने बताया कि मेरी पत्नी सुधा गुप्ता छोड़ कर बच्चों के साथ चार साल पहले मायके चली गई। मेरी कोई बात नहीं सुन रही है। जिस कारण इधर उधर घूम फिर कर नशा करके जीवन व्यतीत कर रहा हूं। 16 सिम्बर की भोर में भी मैं इसी पुल के नीचे आया था और रेलवे ट्रैक पर लकड़ी रखकर बैठा था। लेकिन जाने के दौरान लकड़ी भूल गया था।
 

60 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

19-Sep-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाला सरकारी कर्मचारी (शिक्षक) गिरफ्तार हो गया है। संदीप कुमार बंजारे ने थाने में लिखित शिकायत की थी कि केशव प्रसाद बंजारे निवासी ग्राम बहतरा मस्तुरी बिलासपुर अपनी राजनीतिक पहुंच बताकर जिला एवं सत्र न्यायालय में भृत्य के पद पर नौकरी लगवा देने की बात बोलकर प्रार्थी से नगदी रकम 7,00,000 रू. लेकर न तो नौकरी लगवाया और न ही पैसा वापस किया है। इसी तरह अन्य कई लोगां से नौकरी लगवाने एवं ट्रांसफर करवाने के नाम पर कुल 60,59,000/रू. लेकर धोखाधड़ी करने की शिकायत आवेदन पर थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना दौरान साक्ष्य सबुत पाये जाने से आरोपी को 18 सितंबर को थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी केशव प्रसाद बंजारे पिता रेवाराम बंजारे उम्र 38 साल साकिन ग्राम बहतरा पो. भटचाैका थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी केशव प्रसाद बंजारे पिता रेवाराम बंजारे उम्र 38 साल साकिन ग्राम बहतरा पो. भटचाैका थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर हाल मुकाम भाठागांव चैक सिमरन स्कवेयर म.नं. 501 ब्लाक नं. सी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर

राजधानी में 5 नाबालिग लड़के गिरफ्तार

15-Sep-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) चोरी मामले में 5 नाबालिग लड़कों की गिरफ्तारी हुई है। प्रार्थी चंदन कुमार झा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 01.09.2024 को तीर्थयात्रा के लिए गये थे। जहां से वापस आने पर घर पता चला कि घर के खिडकी में लगे ग्रिल फैला हुआ, टूटा हुआ है एवं स्लाइडर ग्लास खूला हुआ है।
प्रार्थी तीर्थयात्रा से घुमकर 08.09.2024 को वापस घर आया और ताला खोलकर अंदर गया तो देखा कि घर के प्रथम तल के दोनो बेडरूम के आलमारी में रखे सामान अस्त व्यस्त पडा हुआ था तथा एक बेडरूम में लकडी के आलमारी के अंदर रखे नकदी रूपये एवं सोने चांदी के जेवरात नहीं था।
किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना पर विधि से संघर्षरत बालकगण को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन लिया गया जो जुर्म स्वीकार करते हुए बताया करना बताये जिसमे दिनांक 11.09.2024 को 02 विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत मे लेकर न्यायालय पेश किया जा चुका है। अन्य फरार विधि से संघर्षरत बालको की पतासाजी हेतु उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन पर थाना पंडरी से निरीक्षक मल्लिका तिवारी, उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल, आरक्षक मुकेश सिंह, दुष्यंत बांधे, मनीष साहू, सत्यप्रकाश साहू, गौतम साहू का टीम बनाकर आरोपी पता तलाश किया।
13.09.2024 को फरार विधि से संघर्षरत बालको को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करना बताये। जिसे विधिवत कार्यवाही कर फरार 03 विधि से संघर्षरत बालकों को न्यायालय पेश किया गया तथा प्रकरण मे चोरी की मषरूका नगदी रकम 52,000/- रूपये तथा चांदी का 05 जोडी पायल, 03 जोडी चांदी का बच्चों का कंगन, चांदी का सिक्का, चांदी का बिछिया, सोने का एक टूटा हुआ पतला चैन, एक नग सोने जैसा धातु का रानी हार, एक नग सोने का टूटा पतला धातु का चैन बरामद कर जप्त किया गया है।

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत पर पथराव, 5 युवक गिरफ्तार

14-Sep-2024
महासमुंद।    ( शोर संदेश )  शुक्रवार को ट्रायल रन पर विशाखापट्टनम से वापस लौट रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव होने की खबर है। यह घटना बागबाहरा में हुई जहां 5 युवकों ने चमचमाती ट्रेन पर पत्थर फेंकें। इसमें तीन कोच के विंडो क्रेक हुए।
पांच में से तीन युवक बागबाहरा से बताए गए हैं। बागबाहरा आर पी एफ ने 5 को पकड़ा और जमकर पिटाई के बाद गिरफ्तार किया।
आरपीएफ आज सभी को रायपुर न्यायालय में पेश करेगी। यहां बता दें कि इससे पहले बिलासपुर नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस पर भी भिलाई के आसपास पत्थर बाजी होती रही है।

50 किलो गांजा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

14-Sep-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )   अवैध कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 50 किलो गांजा पकड़ा है, साथ ही 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।  जहां पुलिस ने देर रात ओडिशा पासिंग अर्टिगा कार को दबोचा है। पुलिस को आशंका है कि गांजा को ओडिशा से लाए थे और यहां खपाने की फिराक में थे। हैरानी की बात ये है कि पुलिस ने कार को देवेंद्र नगर थाना के पीछे ही पकड़ा है। 
बताया जा रहा है कि कार जुबेस्ता अस्पताल के पास खड़ी थी। जिसका पासिंग नंबर ओडिशा का था। इस दौरान पुलिस को संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने कार की तलाशी ली। जिसमें 50 किलो गांजा मिला। पुलिस ने इसके साथ ही 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि गांजा किसके पास ले जा रहे थे।

11 लाख का गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

13-Sep-2024
बस्तर।    ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर बस्तर जिले की पुलिस ने कुल 113 किलो गांजा पकड़ा है, जिसकी कीमत करीब 11 लाख 30 हजार रुपए है। 2 तस्करों को भी पकड़ा है। तस्करों में एक नाबालिग शामिल है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। ओडिशा से एक कार से गांजा लाया जा रहा है। बॉर्डर पार कर अन्य राज्य ले जाया जाएगा।
इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने देवड़ा रोड रेलवे स्टेशन के नजदीक नाकेबंदी की।राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से शिकायत मुखबिर के बताए अनुसार एक स्विफ्ट कार OR-07-V-9599 जगदलपुर की तरफ आ रही थी। इस दौरान कार को जवानों ने रुकवाया। चालक से पूछताछ की गई।
उसने अपना नाम मनोज गलोरी बताया। ये ओडिशा के मलकानगिरी का रहने वाला है। इसके साथ एक नाबालिग भी था। पुलिस ने कार की तलाशी ली। कार की डिक्की से करीब 22 पैकेट में 113 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

गूंगा सीरियल किलर तेजराम उर्फ कोंदा को किया लवन पुलिस ने गिरफ्तार

10-Sep-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )   बलौदाबाजार-भाटापारा जिल में अंधे कत्ल के दो मामलों का पर्दाफाश लवन पुलिस ने किया है। पूर्व में दो महिलाओं की हुई हत्या के मामले में गूंगा सीरियल किलर तेजराम उर्फ कोंदा को लवन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि अंधे कत्ल के दोनों मामलों में “साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों”की मदद से और मनोवैज्ञानिक रूप से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी तेजराम उर्फ कोंदा द्वारा एक सीरियल किलर की भांति दोनों महिलाओं की हत्या करना स्वीकार किया गया।
पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने बताया कि पहला मामला 29 मई 2020 को प्रार्थी रामायण पटेल निवासी ग्राम भालूकोना द्वारा थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसकी भतीजी अनुपम बाई अपने घर में अकेली रहती थी कि 29 मई 2020 को प्रातः 07.30 बजे सूचना मिली कि मृतिका अनुपमा बाई का शव महानदी किनारे एक पेड़ के डंगाल में मृत पड़ी है। जिसकी सूचना पर लवन थाने के पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंचा। पुलिस बल द्वारा संपूर्ण घटनास्थल का सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें मृतिका का शरीर पेड़ डंगाल में लेटा हुआ तथा पैर जमीन में था, कपड़ा बिखरा हुआ, सिर पर काफी चोट लगी थी। शव पूरी तरीके से खून से लथपथ थी। पास में ही खून लगा एक सूखी लकड़ी भी पड़ी मिली। प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इसी सूखी लकड़ी से मारपीट कर मृतका की हत्या किया जाना एवं शव को पेड़ में लटका देना प्रतीत हो रहा था। घटनास्थल निरीक्षण में मिले परिस्थितिजन्य साक्ष्यों, लकड़ी का टुकड़ा आदि को विधिवत जप्त किया गया और रिपोर्ट पर महिला की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना लवन में अपराध क्र. 345/2020 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दूसरा मामला 13 मार्च 2023 को प्रार्थी किशन यादव निवासी ग्राम भालूकोना द्वारा थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि गांव के पनखट्टी तालाब पार स्थित मंदिर के पास गौरी बाई यादव उम्र 56 साल निवासी ग्राम भालूकोना का शव पड़ा हुआ है, जिसकी सूचना पर लवन थाने के पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पहुंचा। पुलिस बल द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया की मृतिका घर में अकेली रहती थी। मृतिका के सिर, चेहरा में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारकर चोट पहुंचाया जाना, जिसमें से खून निकला हुआ था। साथ ही शव को घसीटने का निशान भी दिख रहा था। इस दौरान घटना स्थल में मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों, खून लगा लकड़ी का टुकड़ा, एक लोहे का हंसिया आदि विधिवत जप्त किया गया। रिपोर्ट पर महिला की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना लवन में अपराध क्र. 212/2023 धारा 302 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
दोनों प्रकरणों में ग्रामवासियों से विस्तृत पूछताछ किया गया। साथ ही घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। इसके साथ ही दोनों महिलाओं के रहन-सहन एवं दैनिक दिनचर्या का भी अध्ययन किया गया। संपूर्ण घटनाक्रम एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर इस हत्याकांड में गांव के ही एक संदेही तेजराम उर्फ कोंदा का नाम सामने आया। उक्त संदेही को हिरासत में लेकर “साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों” की मदद से उससे मनोवैज्ञानिक रूप से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा एक सीरियल किलर की भांति दोनों महिलाओं की हत्या करना स्वीकार किया गया। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर एवं अन्य हथियार भी बरामद किया गया। 
पुलिस टीम की विशिष्ट कार्यकुशलता एवं समर्पण द्वारा दो महिलाओं की हत्या करने वाली आरोपी तेजराम उर्फ कोंदा 32 साल निवासी ग्राम भालुकोना थाना लवन को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। प्रकरण में आज 06 सितम्बर 2024 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करल न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। 
बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर लगाम के लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपराधियों पर शक्ति से कार्यवाही की जाए, जिससे प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहें। उन्होंने पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि करते हुए पूर्व के अधिकारियों को लंबित प्रक्ररणों को हल करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि समाज में अपराधियों पर सख्ती करते हुए सभी लंबित प्रक्ररणों की समीक्षा कर पुनः परीक्षण करना सुनिश्चित करें, ताकि वास्तविक अपराधी के विरूद्ध कार्यवाही की जा सकें।

सूने मकान में घुसे 4 चोर, ले गए नकदी और जेवरात, दो आरोपी गिरफ्तार

09-Sep-2024
रायपुर।    ( शोर संदेश )   रायपुर में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए एक परिवार के घर चोरी हो गई है। 4 चोरों ने कैश और जेवर घर में खड़ी कार में भरा, फिर कार लेकर भाग गए। अब पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।
बसंत विहार कॉलोनी में मंजुलता पाटस्कर अपने परिवार के साथ रहती है। 2 सितंबर की रात परिवार अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। अगले दिन सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि, घर का ताला टूटा हुआ है।
अलमारी से कैश-गहने किए पार
परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे के अंदर रखी अलमारी खुली हुई थी। उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र झुमका, टॉप्स, अंगूठी, पायल और करीब 75 हजार कैश गायब थे। गुढ़ियारी पुलिस ने जांच कर दो आरोपियों की पहचान की।
2 आरोपी गिरफ्तार 
इस मामले में पुलिस ने खमतराई के रहने वाले गजेंद्र साहू और राकेश देवदास को गिरफ्तार किया है। आरोपी गजेंद्र साहू पर खमतराई थाने में हाफ मर्डर, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। इसके अलावा राकेश देवदास पर भी हाफ मर्डर का केस दर्ज है। इस मामले में फिलहाल दो आरोपी फरार है।

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों पर पुलिस का प्रहार

09-Sep-2024
बिलासपुर।   ( शोर संदेश )   पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भापुसे के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक उदयन बेहार के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही हैं इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर पुसकें मल्हार प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेन्डे के द्वारा कार्यवाही करने हेतु तत्काल टीम गठित किया गया पतासाजी हेतु अलग अलग स्थानों पर मुखबिर तैनात किया गया था इसी कड़ी में जरिये मुखबिर के माध्यम से सूचना मिला की ग्राम विद्याडीह में शिवराज जायसवाल नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही हेतु पुसकें प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेन्डे टीम के साथ मौके पर रवाना होकर ग्राम विद्याडीह में आरोपी के घर के पास पहुंचने पर पुलिस को देखकर कुछ व्यक्ति खेत जंगल की ओर भाग गये अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम  शिवराज जायसवाल पिता रामायाण जायसवाल उम्र 38 साल साकिन ग्राम विद्याडीह मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग.का रहने वाले बताया उसके कब्जे में रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में रखा हुआ छोटा पॉलिथिन का पाउच 54 नग हाथ भ‌ट्ठी का तैयार किया हुआ महुआ शराब जुमला कीमती 5400 रू व उसके पेंट के दाहिना जेब से नगदी बिकी रकम 300 रु मिलने पर आरोपी को शराब रखने बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात पेश करने हेतु नोटिस तामिल किया गया जिसके जवाब में उसके द्वारा कोई वैध कागजात /लाईसेंस पेश नहीं करने पर महुवा शराब 8.964 लीटर कीमती 5400 रु व बिक्री रकम 300 रु जुमला कीमती 5700 रू को जप्त कर आरोपी शिवराज जायसवाल को विधिवत दिनांक  08.09.2024 के 12/00 गिरफतार कर गिरफतारी की सूचना परिजनो को देकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account