ब्रेकिंग न्यूज

जनप्रतिनिधि

मुख्यमंत्री ने भेलवां में यूको बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ

23-Oct-2024
रायपुर ।  ( शोर संदेश )   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को कैम्प कार्यालय बगिया से फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया ग्राम पंचायत अन्तर्गत ग्राम भेलवां में यूको बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 40 स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों को 24 लाख का चेक प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधा मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन की दृष्टि से यह कदम महत्वपूर्ण है। इससे फरसाबहार और उसके आसपास के ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिलेगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी सहुलियत होगी। स्थानीय निवासियों को बैंक से जुड़े दैनिक कार्यों के लिए अब और अधिक सुविधा मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में फरसाबहार विकास खंड के जोरण्डाझरिया की 4 स्व सहायता समूह की महिलाओं को 6-6 लाख के मान से 40 महिला सदस्यों को रोजगार करने के लिए 24 लाख का चेक प्रदान कर शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री की पहल पर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाएं सब्जी की खेती और व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। वे आचार पापड़, रेशम विभाग से जुड़कर कोसा कार्य और अन्य रोजगार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

मुख्यमंत्री साय ने बिजली सखियों को वितरित किए बिजली किट

23-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में बगीचा विकास खंड की स्व-सहायता समूहों की 21 बिजली सखियों को बिजली किट प्रदान किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने महिलाओं को बेहतर ढंग से काम करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी उपस्थित थी।
उल्लेखनीय है कि जशपुर जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देकर उनके आय में वृद्धि करने के लिए सार्थक पहल की जा रही है। बिजली सखी योजना पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिला प्रशासन और जनपद पंचायत बगीचा के संयुक्त प्रयास से लागू किया जा रहा है। बिजली सखी अंतर्गत महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। बिजली विभाग के पास मीटर रीडर की कमी के कारण उपभोक्ताओं के बिजली मीटर की नियमित रीडिंग नहीं हो पाती है। इससे उपभोक्ताओं को एक साथ अधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता है।
जिला प्रशासन द्वारा स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मीटर रीडिंग का प्रशिक्षण देकर उन्हें बिजली सखी बनाया गया है। बिजली सखी के द्वारा नियमित रूप से मीटर रीडिंग किया जाएगा। इस पहल से विद्युत उपभोक्ताओं को नियमित बिजली का बिल मिलेगा, जिससे वे कम बिल का भुगतान कर पाएंगे।
साथ ही एक घर में मीटर रीडिंग करने से बिजली सखी को 12 रूपए बिजली विभाग के द्वारा भुगतान किया जाएगा। इससे समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होगा और उन्हें नियमित आय होगी। इससे बिजली सखी के रूप में जनपद क्षेत्र में लखपति दीदी की संख्या भी बढ़ेगी। जशपुर में पायलट प्रोजेक्ट के तहत 21 महिलाओं को बिजली सखी बनाया गया है। जिला में 300 महिलाओं को बिजली सखी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

बैठक में घोषणा, सरगुजा प्राधिकरण का बजट 25 करोड़ बढ़ा, सीएम बोले- विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

23-Oct-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक ली। जशपुर जिले के मयाली में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपए करने की घोषणा की।

साथ ही मयाली में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 10 करोड़ की राशि देने की घोषणा भी की। इससे पहले प्राधिकरणों के सदस्यों और प्रमुख विभागों के सचिवों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री साय ने प्राधिकरण के तहत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अप्रारंभ कार्यों को निरस्त करने और प्रगतिरत कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्राधिकरण के सदस्यों के साथ वन टू वन चर्चा की।

सदस्यों द्वारा बताई गई समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही सभी सदस्यों को अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं और मांगों का प्रस्ताव देने के लिए कहा। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन ने आदिवासी क्षेत्र में विकास के लिए प्राधिकरण का गठन कर संसाधन उपलब्ध कराए।

हमारी सरकार चाहती है कि बस्तर से लेकर सरगुजा क्षेत्र तक का विकास हो। इसके लिए बजट में राशि नहीं होने पर प्राधिकरण के माध्यम से आवश्यक काम कराए जाएंगे। भारत सरकार और राज्य सरकार चाहती है कि प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों का विकास हो।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खड़सा व्यू प्वाइंट से नौका विहार करते मयाली नेचर कैंप बैठक स्थल तक पहुंचे

22-Oct-2024
रायपुर,  ( शोर संदेश ) प्रकृति की गोद से आज सरगुजा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित है। जिसमें शामिल होने खड़सा व्यू प्वाइंट पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं सभी अतिथियों का कर्मा नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढांक एवं नगाड़े की धुनों के बीच परम्परागत बांस की टोपी और डुंबर के फल और आम की पत्तियों की माला पहना कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खड़सा व्यू प्वाइंट से बैठक में शामिल होने मयाली डैम में बोट से सभी अतिथियों के साथ मयाली नेचर कैंप की खूबसूरती को निहारते हुए बैठक स्थल तक पहुंचे। 
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक में शामिल होने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण  गोमती साय, सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर रायमुनी भगत, राम प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, कमिश्नर जी आर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल,  एसपी शशिमोहन सिंह भी पहुंचे।
जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल मयाली स्वदेश दर्शन योजना में शामिल, 10 करोड़ से होगा कायाकल्प
नेचर कैंप से एक ओर डैम की खूबसूरती तो दूसरी ओर विशालतम प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ का विहंगम दृश्य और दिखाई पड़ता है। चारों ओर फैली हरियाली इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है। मयाली नेचर कैंप को स्वदेश दर्शन योजना में शामिल करने के साथ ही पर्यटन विभाग ने मयाली के विकास के लिए 10 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
मयाली नेचर कैंप- प्रकृति का अनुपम उपहार
जशपुर की सुरम्य पहाड़ियों की गोद में स्थित है प्रकृति का अनुपम उपहार मयाली। यहां मयाली नेचर कैंप जिले के कुनकुरी ब्लॉक में चराईडांड़ बगीचा स्टेट हाईवे के करीब स्थित है। डेम के किनारे, हरियाली से भरे हुए प्राकृतिक स्थल पर परिवार के साथ भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। वीकेंड के दिनों में मयाली में लोगों की भीड़ ज्यादा जुटती है। मयाली नेचर कैंप में बोटिंग की भी सुविधा है।

 


मां महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअल शुभारंभ, देश के हवाई मार्ग से सरगुजा संभाग जुड़ा, पीएम मोदी ने कहा- अब रोजगार के नए अवसर खुलेंगे

21-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) छत्तीसगढ़ का सरगुजा संभाग अब हवाई सेवा से जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार काे वाराणसी से मां महामाया एयरपोर्ट, दरिमा, अंबिकापुर का वर्चुअल उद्घाटन कर सरगुजा और इसके आसपास के जिलों को हवाई यात्रा की सुविधा का तोहफा दिया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई देते हुए कहा कि भारत के एयरपोर्ट में विकसित की जा रही आधुनिक सुविधाएं अब दुनिया में चर्चा का विषय बन गई हैं। सरगुजा अंचल में इस नए एयरपोर्ट के शुभारंभ से विकास के साथ-साथ रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।

यह हवाई सेवा सरगुजा और इसके आस-पास के जिलों जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लाखों लोगों के जीवन में एक नया अध्याय लेकर आएगी। इससे लोगों को आसानी से देश के बड़े शहरों तक हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी, जो पहले के मुकाबले किफायती और समय की बचत वाला विकल्प होगा।

इस क्षेत्र के लोग इस नई सेवा के जरिए दिल्ली, कोलकाता, रायपुर, बिलासपुर और अन्य प्रमुख शहरों से सीधा जुड़ सकेंगे। हवाई सेवा की शुरुआत सरगुजा अंचल की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो अब पूरी हो चुकी है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय, समेत कई नेता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- एयर कनेक्टिविटी बढ़ने से यात्रा आसान होगी, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

21-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मां महामाया एयरपोर्ट का उद्घाटन सरगुजा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह केवल हवाई यात्रा को सुगम बनाने का प्रयास नहीं है, बल्कि हमारे आदिवासी समुदाय और दूरदराज के क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इससे लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। गर्व है कि हम प्रदेश को विकसित भारत 2047 के सपने की ओर बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। एयर कनेक्टिविटी न केवल यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप हवाई चप्पल पहनने वालों के हवाई जहाज में सफर का सपना साकार हो रहा है। मोदी का विज़न बेहतर विमानन सेवा से सभी हिस्सों को इससे जोड़ना है।
क्षेत्र में विकास के नए आयाम खुलेंगे: डेका
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि एयरपोर्ट से क्षेत्र में विकास के नये आयाम खुलेंगे। इससे सरगुजा क्षेत्र के लोगों और उद्योगपतियों के लिये एक बेहतर एयर कनेक्टिविटी स्थापित होगी। उन्होंने कहा कि यह उड़ान छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाईयों की ओर ले जायेगी।
365 एकड़ में एयरपोर्ट
मां महामाया एयरपोर्ट एयरपोर्ट 365 एकड़ में फैला हुआ है। इसे 80 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यह एयरपोर्ट 3 सीवीएफआर कैटिगरी का है। इसमें 72 सीटर विमान लैंड कर सकता है। टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार सालाना 5 लाख यात्रियों की क्षमता के अनुसार किया गया है।

 


गृह विभाग की हाईलेवल मीटिंग : साय का निर्देश- आला पुलिस अफसर भी पेट्रोलिंग जरूर करें; अपराध पर सख्त कार्रवाई

19-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को अपने निवास में प्रदेश के कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अफसरों से कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। हर हाल में कानून- व्यवस्था बहाल रखें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करे।

साय ने कहा कि शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों मे रात्रि में पुलिस गश्त नियमित रूप से होनी चाहिए। पुलिस के आला अफसर भी अनिवार्य रूप से पेट्रोलिंग करें। रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, हवाई अड्डों के साथ ही संवेदनशील इलाकों में नियमित रूप से पुलिस की पेट्रोलिंग होती रहनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए। इन घटनाओं के संभावित परिणाम पर भी विचार किया जाना चाहिए। अपराध रोकने के लिए नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जाए। गांजा, अवैध शराब, ड्रग्स की तस्करी पर मुस्तैदी से कार्यवाही करें।

सीएम ने कहा कि साइबर क्राइम को रोकने के लिए तत्परता से प्रभावी कार्रवाई की जाए। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, एसीएस मनोज कुमार पिंगुआ, डीजीपी अशोक जुनेजा, सीएम के राहुल भगत समेत गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

अवैध शराब-नशे का कारोबार रोकें, बार तय समय पर बंद हों

सीएम ने कहा कि शहरी और ग्रामीण इलाकों में शॉपिंग मॉल, दुकानों, होटलों आदि में रात के समय निर्धारित समय पर बंद होनी चाहिए। बीयर बार एवं होटल निर्धारित समय पर बंद हों। ऐसे होटल जहां शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिलती है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मंत्री वर्मा ने किया अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

17-Oct-2024
रायपुर (शोर संदेश)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री ने धमतरी जिले के मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम पंचायत करेली (छोटी) स्थित शीतला मंदिर चौक में अनावरण  किया। इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने स्वर्गीय बाजपेयी द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने हमें छत्तीसगढ़ राज्य बनाकर दिया। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता भी कहा जाता है। वर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को छत्तीसगढ़िया संस्कृति से बेहद लगाव था और उनका सपना था कि शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
मंत्री वर्मा ने करेली (छोटी) में गुड़गुड़ी चौक स्थित सांस्कृतिक कला मंच और सांसद निधि पर निर्मित गायत्री मंदिर शेड का लोकार्पण भी किया। इस दौरान पूर्व विधायक श्रावण मरकाम, जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर नम्रता गांधी, पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 


कैबिनेट बैठक : छत्तीसगढ़ में 50 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता, 4% बढ़ा

16-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को साय सरकार ने दिवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की है। नवा रायपुर स्थिति महानदी भवन में साय कैबिनेट की बैठक हुई।
शिक्षक संघर्ष मोर्चा के मुताबिक 4% डीए बढ़ाने से शिक्षक और कर्मचारियों को आधी खुशी मिली है। दिवाली से पहले सरकार के इस कदम का स्वागत करते हैं, लेकिन इसे 1 जनवरी 2024 से दिया जाना था।
शिक्षक मोर्चा ने बताया कि पूर्व सेवा गणना मिशन के तहत मोदी की गारंटी को लागू करने की मांग लेकर उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस पर फैसला नहीं लेने पर शिक्षक 24 अक्टूबर को सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे।
धान-मक्का खरीदी पर होगी चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही है। बैठक में धान-मक्का खरीदी, राज्योत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि बैठक में नई नक्सल नीति, औद्योगिक नीति पर भी चर्चा हो सकती है।
राज्य सरकार कुछ नए फैसले जनता के बीच पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद सरकार धान खरीदी की तारीख का ऐलान भी कर सकती है। मीटिंग नया रायपुर स्थित मंत्रालय में रखी गई है। जहां कैबिनेट के सभी मंत्री मौजूद हैं।
कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा 
इसके कुछ दिन पहले ही 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने का प्रस्ताव कैबिनेट की उप समिति ने भेजा था। खाद्य मंत्री दयाल बघेल की अध्यक्षता में बैठक में की गई। इस मीटिंग खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा की गई थी।
160 लाख मीट्रिक धान खरीदने का अनुमान रखा गया 
इस साल 160 लाख मीट्रिक धान खरीदने का अनुमान रखा गया है। बैठक धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू किए जाने पर बात हुई। मंत्रियों ने कहा कि राज्य मंत्री परिषद की बैठक में ही इसका अंतिम निर्णय लिया जाएगा। आज इस पर सरकार फैसला स्पष्ट करेगी। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की मांग कर रही है।
 

मुख्यमंत्री साय ने राज्य के कर्मचारियों को दिया दीपावली का उपहार

16-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के कर्मचारियों को दिया दीपावली का उपहार
महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% किए जाने की घोषणा की
01अक्टूबर से मिलेगा राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ
कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, 4% बढ़ा महंगाई भत्ता
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account