ब्रेकिंग न्यूज

जनप्रतिनिधि

कांग्रेस वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर डॉ. रमन ने जताया दुःख*

25-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दुःख व्यक्त किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने लिखा - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का असमय जाना बेहद दुखद है। मेरी उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं, परमात्मा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। शांति


दीपक बैज के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

25-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर की आफिसर्स कॉलोनी स्थित लोकसभा सांसद दीपक बैज के निवास पहुंचकर उनके गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री बघेल ने दीपक बैज से मुलाकात की और उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी इस अवसर पर उपस्थित थे। 


मौतों पर राजनीति न करें रमन सिंह : मोहन मरकाम*

19-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) भाजपा नेता रमनसिंह द्वारा केन्द्री में पूरे परिवार की मौत को राज्य की अर्थव्यवस्था से जोड़े जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुद्दाविहीन भाजपा और रमन सिंह एक परिवार की हृदय विदारक मौत पर घृणित राजनीति कर रहे है। सारा देश जनता है कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। छत्तीसगढ़ का ग्रोथ रेट बढ़ा है, राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आई है, जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। इसके विपरीत देश की अर्थव्यवस्था जरूर कमजोर हुई है। देश की जीडीपी माईनस 23 के नीचे पहुंच गयी। बेरोजगारी दर भयावह हो गयी है। नौकरियां जा रही, उद्योग धंधे तबाह हो रहे। यदि रमन सिंह को खराब आर्थिक स्थिति पर किसी को कोसना ही है तो वह केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का साहस दिखाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रमन सिंह केन्द्री के मृत परिवार के घर जाकर स्तरहीन राजनीति करने के बजाय आत्म अवलोकन करें। उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के 15,000 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर लिया था तब वे किसी एक किसान के घर भी संवेदना व्यक्त करने क्यो नही गए थे? उनकी संवेदना क्या सत्ता रहने और जाने से जुड़ी हुई है। रमन सिंह के शासन काल में राज्य में 17 महिलाओं की मौत नशबंदी शिविर में हो गयी, रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते उन माताओ के बच्चों के पास भी संवेदना व्यक्त करने नहीं गए थे। राज्य में जब बालोद, कवर्धा, बागबाहरा नेत्र कांड में सौ से अधिक बुजुर्गों की आंखों की रोशनी चली गयी, दर्जनों की जान गई, राजधानी रायपुर में चंद रुपयों के लिए महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिए गए थे तब भी रमन सिंह किसी के घर संवेदना व्यक्त करने जाने का साहस नही दिखा पाए थे। सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से लोग मरते रहे, रमन संवेदनशून्य बने रहे आज वे एक परिवार की दुःखद मौत पर राजनीतिक रोटी सेंकने की निंदनीय कोशिश कर रहे है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सत्ता हाथ से निकलने के बाद खाली बैठे रमन सिंह की वास्तव में संवेदना जागृत हुई है तो उन्हें उनके कार्यकाल में आत्महत्या किए 15000 किसानों, गर्भाशय कांड की पीड़ित महिलाओं, नसबंदी कांड में मृत महिलाओं के परिजनों के घरों पर जाकर उन सभी से माफी मांगे। 


मुख्यमंत्री ने दंतेश्वरी माई की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की*

28-Oct-2020

रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर पहुंचने पर वहां दंतेश्वरी माई मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति विकास और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, जगदलपुर महापौर सफिरा साहू उपस्थित थीं। 


सरगुजा जिले को 154 करोड़ 63 लाख के विकास कार्याें की मिली सौगात*

06-Oct-2020

00 मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया शिलान्यास एवं लोकार्पण.
रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा जिले के 154 करोड़ 63 लाख रूपए की निर्माण एवं विकास कार्याें की सौगात दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरगुजा जिले में 41 विकास एवं निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 126 करोड़ रूपए के लागत वाले कार्याें का शिलान्यास एवं 28 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत वाले कार्याें का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले में जिन कार्याें की -शिलान्यास किया, उसमें 55.09 करोड़ रूपए की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा विकासखण्ड अम्बिकापुर, उदयपुर, सीतापुर एवं लुण्ड्रा में निर्मित की जाने वाली विभिन्न सड़कों एवं भवनों निर्माण कार्य, 17.62 करोड रूपए की लागत से छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण विकास द्वारा अम्बिकापुर, लखनपुर, उदयपुर एवं लुण्ड्रा विकासखण्ड में विभिन्न सड़कों का निर्माण, 26.25 करोड रूपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अम्बिकापुर, लखनपुर, उदयपुर एवं लुण्ड्रा विकासखण्ड में विभिन्न सड़कों निर्माण कार्य, 27.23 करोड रूपए की लागत वाली सिंचाई व्यपवर्तन योजनाएं शामिल हैं।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर 4.16 करोड रूपए की लागत से निर्मित मडवासरई में 20 कि.मी. लम्बी सड़क, 3.98 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के द्वितीय तल, 1.81 करोड रूपए की लागत से सीतापुर में निर्मित 100 सीटर आईटीआई भवन, एक करोड़ रूपए की लागत से लुण्ड्रा में पटवारी प्रशिक्षण शाला भवन, 62 लाख रूपए की लागत से लुण्ड्रा विकासखण्ड के सिलसिला में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भवन, 42 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में गार्ड हाउस कम आर्मरी भवन, 6.47 करोड रूपए की लागत वाली लखनपुर विकासखण्ड के हंसडांड लटोरी से दर्रीपारा तक सड़क, 5.24 करोड रूपए की लागत से केवरा कटाईपारा से पर्री तक सड़क तथा 4.68 करोड़ रूपए की लागत से बनी अम्बिकापुर बिलासपुर रोड से गुमगराकला सड़क का लोकार्पण किया। 


उपचुनाव के लिए मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूचि जारी*

27-Sep-2020

रायपुर (शोर सन्देश) कांग्रेस ने मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है ग्वालियर ईस्ट से सतीश सिकरवार को टिकट और पोहरी से हरिश बल्लभ शुक्ल तो के बांगरमऊ से आरती वाजपेई को मिला टिकट है। देखे सूचि 


विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया*

27-Sep-2020

रायपुर(शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। 


प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता शेयर मार्केट की तरह गिर रही है : विकास उपाध्याय*

01-Sep-2020

रायपुर शोर सन्देश() संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने जारी बयान में कहा देश की जनता अब मोदी से ऊब चुकी है और शेयर मार्केट की तरह उनकी लोगप्रियता गिरते जा रही है। यह इस बात से प्रमाणित होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कि `मन की बात` कार्यक्रम को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। इंटरनेट यूजर्स की नकारात्मक रुख ने साबित कर दिया है,अब मन की बात बकवास है।
विकास उपाध्याय ने बीते रविवार के मन की बात को लेकर इन यूट्यूब चैनलों पर यूजर्स की प्रतिक्रिया का आंकलन कर कहा इसे लेकर अब सकारात्मक कम, नकारात्मक ज़्यादा रही है। पीआईबी, बीजेपी और पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल के तीनों ही जगह मन की बात के वीडियो पर लाइक्स की तुलना में डिसलाइक बहुत ज़्यादा हैं। विकास ने बताया अभी तक भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर `मन की बात` कार्यक्रम पर लगभग 8 लाख व्यूज आये हैं,जिसमें इस वीडियो को 39 हज़ार लोगों ने लाइक किया था जबकि 4 लाख 81 हज़ार ने डिसलाइक किया था। स्पष्ट है कि यह अंतर मोदी की गिरती लोगप्रियता को स्पष्ट करता है।
विकास ने बताया इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने यूट्यूब चैनल पर इसके 4 लाख 90 हज़ार व्यूज थे। इस वीडियो पर 23 हज़ार लाइक और 65 हज़ार डिसलाइक है। इसी तरह पीआईबी के यूट्यूब चैनल पर `मन की बात` पर मात्र 92 हज़ार व्यूज थे जबकि लाइक 3 हजार 3 सौ और डिसलाइक 29 हज़ार हैं।
विकास उपाध्याय ने कहा ये आंकड़े इस बात को बताते हैं कि देश की जनता अब मोदी से पूरी तरह ऊब चुके हैं। विकास ने याद दिलाया मोदी ने इस बार अपनी मन की बात में कहा था, `हमारे देश में आइडियाज़ और कॉन्सेप्ट हैं। वर्चुअल गेम्स और खिलौनों के सेक्टर में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है और अब सभी के लिए लोकल खिलौनों के लिए वोकल होने का वक़्त गया है।`


नगरीय प्रशासन मंत्री ने नांदिया बैला चलाकर मनाया पोरा-तीजा तिहार*

18-Aug-2020

00 प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
रायपुर (शोर सन्देश) नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री ने आज अपने शासकीय निवास कार्यालय शंकर नगर में नांदिया बैला चलाकर हर्षोउल्सास के साथ पोरा-तीजा तिहार मनाया। मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने नांदिया बैला की पूजा-अर्चना कर निरंतर उन्नति और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुहागिन महिलाओं का मुख्य व्रत हरितालिका तीज को माना जाता है। तीज का व्रत रखतर महिलाएं अपने पति की दिर्घायु होने की कामना करती है। राज्य सरकार ने महिलाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए तीजा पर्व पर अवकास भी प्रदान किया है। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर, सुन्दर जोगी सहित जोन अध्यक्ष और एमआईसी मेम्बर उपस्थित थे। 


भाजपा पिछले 15 सालों में अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ नहीं बना सकी : करुणा शुक्ला*

16-Aug-2020

00 द्वितीय पुण्य तिथि पर भतीजी करुणा शुक्ला ने किया स्मरण
रायपुर(शोर सन्देश) मौजूदा युवा पीढ़ी ने अपनी आंखों से पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दौर को देखा है। रविवार को उनकी पुण्य तिथी पर उनकी भतीजी और छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष करुणा शुक्ला ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। करुणा शुक्ला पूर्व में भाजपा में भी रह चुकी हैं, अब कांग्रेस पार्टी के साथ सियासी मैदान में हैं। करुणा शुक्ला के पिता अवध बिहारी वाजपेयी, अटल बिहारी के भाई थे। जब कभी परिवार के लोगों से अटल बिहारी मिलने आते तो खास पकवान तैयारी किए जाते थे। उन्होंने ने बताया कि अटलजी भी खाने के बेहद शौकीन थे हम बहनें और सभी बुआ मिलकर खाना तैयार करती थीं। सन 77 की बात है तब मैं कसडोल में थी, अटल जी रायपुर आए थे, मैं यहां उनके लिए आटे का हलवा बनाकर लाई थी।  परिवार के लोगों के साथ राजनीति की चर्चा करना उन्हें पसंद नहीं था। सिर्फ घर की बातें ही होती थीं। हां छत्तीसगढ़ को लेकर उनके मन में विशेष जगह थी, उन्होंने कहा था कि इस राज्य के बनने के बाद वो यहां के लोगों के लिए अच्छे काम करना चाहते हैं। वो अक्सर छत्तीसगढ़ आने पर तब के यहां के वरिष्ठ पत्रकार मधुकर खेर को याद किया करते थे।  राज्य निर्माण में अटल जी ने अपना बड़ा योगदान दिया। वो भी उस वक्त जब यहां कांग्रेस की सरकार थी। मगर बीते 15 सालों में डॉ रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अटलजी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में काम नहीं किया।  करुणा शुक्ला ने कहा छत्तीसगढ़ राज्य में चला सलवा जुडूम अभियान संघ की चाल थी, यह मेरे व्यक्तिगत विचार हैं। इस चाल को कांग्रेस के नेता महेंद्र कर्मा भांप नहीं पाए। इसके बाद प्रदेश में नक्सलवाद की परेशानी बढ़ी। तब की भाजपा सरकार ने इसे बढ़ावा देने का काम किया। लोगों को फ्री की चीजें बांटकर उनके पुरुषार्थ को कम किया, आदिवासी इलाकों में 15 साल ध्यान नहीं दिया।  करुणा शुक्ला ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद अटल जी ने छत्तीसगढ़ को अलग राज्य बनाने का वादा किया था। 1998 के लोकसभा चुनाव के पहले अटल जी रायपुर में सभा लेने आए। सप्रे स्कूल के मैदान में हुई सभा में उन्होंने जनता से कहा,`आप मुझे 11 सांसद दें, मैं आपको छत्तीसगढ़ राज्य दूंगा...` उस चुनाव में भाजपा के 7 ही सांसद चुनकर आए। लेकिन अटल वादे से नहीं मुकरे।  इसके बाद 31 जुलाई 2000 को लोकसभा और 9 अगस्त को राज्यसभा में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण का प्रस्ताव पारित हुआ। अंतत: 1 नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ देश का 26वां राज्य बन गया। 2000 में अटल बिहारी जब रायपुर आए तो अपने संबोधन में जनता से कहा कि `आप लोगों ने कुछ कसर बाकी छोड़ी थी, पर मैंने नहीं. आपको छत्तीसगढ़ दे दिया।
अब होगा सपना पूरा  अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को मौजूदा कांग्रेस सरकार से उम्मीद है कि अब अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ बनेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ को जड़ों से विकसित करने का काम कर रहे हैं। नरवा, गुरुवा योजना, गौधन, किसान न्याय योजनाओं से छत्तीसगढ़ उस दिशा में जा रहा है, जिस विकास की कल्पना की गई थी। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account