
मुंबई (शोर सन्देश)। महानायक अमिताभ बच्चन की हालत में सुधार देखने को मिल रहा है। उनके बेटे अभिषेक बच्चन मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में हैं। इस बीच उनकी हेल्थ को लेकर खबर आई है। कहा जा रहा है कि डॉक्टर्स ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को कम से कम 7 दिन हॉस्पिटल में रहने की सलाह दी है. बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ट्विटर के जरिए ऐलान किया था कि वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दोनों का नानावटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, `दोनों की हेल्थ स्टेबल है, दोनों कि हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. दवाओं का तेजी से असर हो रहा है। हालांकि, उन्हें इलाज के लिए कम से कम 7 दिन हॉस्पिटल में रहना होगा।

नई दिल्ली (शोर सन्देश) । सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। 12वीं के परिणाम CBSE Results पर देखा जा सकता है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस साल 88.78% छात्रों ने 12वीं सीबीएसई परीक्षा उत्तीर्ण की। इस साल परीक्षा में त्रिवेंद्रम, बेंगलुरु और चेन्नई प्रदर्शन के मामले में टॉप थ्री रहे हैं। इस साल जहां दिल्ली जोन में 94.39% परिणाम आया है, वहीं लड़कियों का प्रतिशत 92.15 प्रतिशत रहा। बता दें कि इस साल लड़कियों ने लड़कों से 5.96% बेहतर प्रदर्शन किया है।
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करते हुए सभी बच्चो को बधाई दी है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा है कि सभी लोगों की मेहनत से रिजल्ट घोषित हो पाया है।

अहमदाबाद (शोर सन्देश)। गुजरात के सूरत शहर में लॉकडाउन व् नाईट कर्फ्यू के उल्लंघन में और महिला पुलिस कर्मी से विवाद के आरोप में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री किशोर कानाणी के बेटे प्रकाश कानाणी समेत तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। हांलाकि तीनो को कुछ देर बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कुल छह आरोपियों को गिफ्रतार किया।
दूसरी तरफ ये चर्चा जोरो पर है कि महिला पुलिस कर्मी ने इस्तीफा दे दिया है पर सीएसपी सीके पटेल का कहना है की महिला पुलिस कर्मी अवकाश पर चली गयी है।
पुलिस के अनुसार स्वास्थ्यमंत्री का बीटा और अन्य बिना मास्क के घूम रहे थे और जब महिला पुलिस कर्मी सुनीता यादव ने उन्हें रोका तो प्रकाश ने अपने पिता से बात करवानी चाही पर महिला सिपाही सुनीता यादव नहीं मानी। आरोपियों ने महिला पुलिस कर्मी की अपमान करने की कोशिश की जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया

नई दिल्ली/मास्को (शोर सन्देश)। रूस की सेचेनोव यूनिवर्सिटी में रविवार को दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन का सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा हुआ। ट्रांसलेशनल मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी वुतिम तारासोव संस्थान के निदेशक ने बताया कि जिन लोगों पर इस वैक्सीन का परीक्षण किया गया है, उनमें से पहले समूह को बुधवार को तथा दूसरे समूह को 20 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। संस्थान के निदेशक ने कहा, `सेचेनोव यूनिवर्सिटी ने स्वयंसेवियों पर विश्व की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन का सफलता पूर्वक परीक्षण पूरा कर लिया है।` रूस के `द गैमली इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी` द्वारा विकसित की गई वैक्सीन के चिकित्सकीय परीक्षण की शुरुआत 18 जून से शुरू हुई थी। सेचेनोव विश्वविद्यालय में चिकित्सा विज्ञान, उष्णकटिबंधीय एवं संक्रमण जनित रोग संस्थान के निदेशक अलेक्जेंडर लुकाशेव ने बताया कि इस ट्रायल का मकसद यह पता लगाना है कि क्या यह वैक्सिन मानव स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है और इसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने, कहा कि वैक्सीन के सुरक्षित होने की पुष्टि हो चुकी है और यह मौजूदा समय में बाजार में उपलब्ध टीकों के समान सुरक्षित है।
लुकाशेव ने कहा कि आगे की वैक्सीन विकास योजना पर पहले से ही उत्पादन रणनीति निर्धारित की जा रही है, जिसमें वायरस के साथ महामारी विज्ञान की स्थिति और बड़े स्तर पर उत्पादन करने की संभावना शामिल है। तारासोव ने कहा कि महामारी की स्थिति में सेचेनोव विश्वविद्यालय ने न केवल एक शैक्षणिक संस्थान के रूप में बल्कि एक वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान केंद्र के रूप में भी काम किया है जो ड्रग्स जैसे महत्वपूर्ण और जटिल उत्पादों के निर्माण में भाग लेने में सक्षम है, हमने इस टीके के साथ काम करना शुरू किया, प्रीक्लिनिकल स्टडीज और प्रोटोकॉल डेवलपमेंट, और क्लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं।
00 रूस में कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 6615 मामले :
रूस में रविवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 6615 मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस रिस्पांस सेंटर के मुताबिक नए मामले 83 क्षेत्रों से आए हैं और इनमें 1491 मरीजों को कोरोना के लक्षण नहीं है। इन मामलों के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7,27,162 हो गई है। वहीं, दुनिया भर में कोरोना की महामारी से प्रभावित देशों की सूची में रूस चौथे स्थान पर हैं। यहां इस बीमारी से अब तक 11,335 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

नयी दिल्ली/कलकत्ता (शोर सन्देश)। भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र नाथ रॉय सोमवार सुबह उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में अपने घर के पास मृत पाए गए। भाजपा विधायक का शव हेमताबाद के बिंडल में उनके घर के पास एक दुकान की बालकनी में लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने टीएमसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए सीएम ममता बनर्जी से इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आसपास को लोगों का स्पष्ट मानना है कि बीजेपी विधायक की पहले हत्या कर दी गई और बाद में शव को दुकान से लटका दिया गया।

नयी दिल्ली/जयपुर (शोर सन्देश)। राजस्थान में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। अशोक गहलोत के करीबी धर्मेंद्र राठौड़ और राजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। राजीव अरोड़ा और धर्मेंद्र राठौड़ के ठिकानों पर छापेमारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस के साथ आयकर विभाग पड़ताल कर रही है। आयकर विभाग के 200 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिल्ली और राजस्थान के कई जगहों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी अशोक गहलोत के करीबी धर्मेंद्र राठौड़ और राजीव अरोड़ा के ठिकानों पर की गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी और ज्वैलरी फर्म के मालिक राजीव अरोड़ा के ठिकानों पर सोमवार सुबह आयकर विभाग की टीम पहुंची। उनके घर और दफ्तरों पर छापेमारी चल रही है। खास बात है कि इस छापेमारी की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। आयकर विभाग की टीम केंद्रीय रिजर्व पुलिस के साथ छापेमारी को अंजाम दे रही है। राजीव अरोड़ा के अलावा धर्मेंद्र राठौड़ के आवास और दफ्तर पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। धर्मेंद्र अरोड़ा को भी सीएम अशोक गहलोत का करीबी बताया जाता है। सूत्रों का कहना है कि राजीव अरोड़ा और धर्मेंद्र राठौड़ से देश के बाहर किए गए ट्रांजेक्शन के बारे में पूछताछ की जा रही है। राजीव अरोड़ा और धर्मेंद्र अरोड़ा के करीब 24 ठिकानों पर चल रही छापेमारी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने बीजेपी पर गहलोत सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस ने बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए आयकर विभाग की छापेमारी पर भी सवाल पूछा। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के आरोपों से इनकार किया है। संबित पात्रा का कहना है कि कोरोना के कारण आयकर विभाग ने छापेमारी रोकी थी। अब फिर से आयकर विभाग की कार्रवाई कर रही है। इस छापेमारी और राजस्थान के सियासी संकट का कोई लेना-देना नहीं है।
आयकर विभाग की टीम ने जिन राजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी की है, वह राजस्थान कांग्रेस का आर्थिक मैनेजमेंट भी देखते हैं। इस छापेमारी के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस, बीजेपी पर हमलावर है और गहलोत सरकार को अस्थिक करने का आरोप लगा रही है।

नयी दिल्ली (शोर सन्देश)। चीन के साथ सीमा मुद्दे को लेकर जारी विवाद के बीच भारतीय सेना एक बार फिर से 72 हजार एसआईजी 716 असॉल्ट रायफल्स अमेरिका से मंगाने जा रही है। असॉल्ट रायफल्स की दूसरी खेप के लिए ऑर्डर दिया जा रहा है। पहली खेप में 72 हजार रायफल्स का ऑर्डर पहले ही अमेरिका की तरफ से भारत को भेजा जा चुका है और उसे सेना की तरफ से नॉर्दर्न कमांड और अन्य ऑपरेशनल इलाकों में इस्तेमाल किया जा रहा है। रक्षा सूत्रों ने बताया, आर्म्ड फोर्सेज को दी गई फाइनेंशियल पावर के तहत हम 72 हजार और रायफल्स का ऑर्डर देने जा रहे हैं। आतंकवाद निरोधी अभियान को धार देने के लिए भारतीय सेना को असॉल्ट रायफल्स की पहली खेप मिल चुकी है। भारत ने फास्ट ट्रैक प्रोक्योरमेंट (एफटीपी) कार्यक्रम के तहत रायफल्स की खरीदारी की है।
नई रायफल्स वर्तमान में सुरक्षाबलों की तरफ से इस्तेमाल किए जा रहे इंडियन स्मॉल आम्र्स सिस्टम (इन्सास) 5.56*45 एमएम रायफल्स की जगह लेगी। इन्सास का प्रोडक्शन स्थानीय तौर पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड में ही किया जा रहा था। योजना के मुताबिक, करीब डेढ लाख आयातित रायफल्स का इस्तेमाल आतंकवाद विरोधी अभियान और नियंत्रण रेखा पर फ्रंट लाइन ड्यूटी में होना था। जबकि बाकी बलों को एके-203 रायफल्स दी जाएंगी, जिसे भारत और रूस ने अमेठी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में तैयार किया जाना है।

सचिन पायलट के आगे कुआं, पीछे खाई! उपमुख्यमंत्री का क्या होगा अगला कदम?
जयपुर (शोर सन्देश)। मध्य प्रदेश में पर्याप्त संख्याबल के साथ सरकार बनाने के बावजूद आपसी बगावत की वजह से सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस पार्टी अब राजस्थान में उलझ गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बगावत के बाद अशोक गहलोत सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री होने के बावजूद सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री पद के लिए बगावत का रास्ता अपनाया है, लेकिन सबके मन में यही सवाल है कि क्या मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी कांग्रेस सत्ता गंवा देगी? लेकिन हम आपको बता दें कि सवाल जितना सीधा है। उसका जवाब उतना ही जटिल है। 00 क्या मध्य प्रदेश का फॉर्मूला अपनाएंगे सचिन पायलट? : मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के विधायकों की संख्या में अंतर काफी कम था. दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेस के पास 107 सीटें तो भाजपा के 75 विधायक हैं. 200 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए भाजपा को कांग्रेस पार्टी के करीब 50 विधायकों से इस्तीफा दिलवानी पड़ेगी, जो किसी भी सूरत में आसान नहीं है. सचिन पायलट खुद यह दावा कर रहे हैं कि उनके पास 30 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है. ऐसे में अगर वह अपने समर्थक विधायकों से इस्तीफा दिलवाते हैं तो भी बात नहीं बनेगी. Also Read - देश में आर्थिक संकट पर शरद पवार बोले- भारत को इस समय एक मनमोहन सिंह की जरूरत
00 सचिन पायलट के सामने क्या है विकल्प? : कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि सचिन पायलट की बगावत के बावजूद अशोक गहलोत सरकार के पास पर्याप्त बहुमत है. रविवार देर रात कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि 109 विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन किया है. दूसरी तरफ बगावत पर आमदा सचिन पायलट का अगला कदम क्या होगा, इसको लेकर सभी लोग कयास लगा रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि सचिन भाजपा के साथ जा सकते हैं. लेकिन यह आसान नहीं है. भाजपा का स्थानीय नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे क्या उनको स्वीकार करेगी. क्या भाजपा सचिव को सीएम पद देगी. ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब जानने के लिए इंतजार करना होगा.

रायपुर/देवघर (शोर सन्देश)। इस समय सावन महीना चल रहा है। आज सावन मास का दूसरी सोमवारी है। श्रावणी मास में रोजना सुबह शाम बाबा बैद्यनाथ की परंपरागत तरीके से पूजा की जा रही है। अब तक 85 हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कर चुके है। द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक कामनालिंग बाबा बैद्यनाथ का दर्शन किसी भी रूप में हो यह एक सुखद आनंद की प्राप्ति देता है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए श्रावणी मास में कांवरियों व बाहरी श्रद्धालुओं के प्रवेश के रोक के बाद प्रशासन की ओर से बाबा बैद्यनाथ के ऑनलाइन दर्शन की व्यवस्था जारी है। श्रावणी मेले में बाबानगरी आने वाले कांवरिये बाबा पर जलार्पण के बाद अपने साथ बाबा बैद्यनाथ के शिवलिंग के प्रतिरूप में तस्वीर जरूर ले जाते थे। ताकि, तस्वीर देखकर भी वह तृप्त हो सकें. लेकिन, इस साल बाबानगरी में प्रवेश पर रोक के बाद भक्त बाबा का सुबह शाम ऑनलाइन दर्शन पाकर भी खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। परंपरा के अनुसार, रोजाना बाबा बैद्यनाथ की प्रात: कालीन पूजा व संध्याकालीन शृंगार पूजा का लाइव टेलीकास्ट कराया जा रहा है। बाबा की प्रात: कालीन पूजा को करीब 85 हजार भक्तों ने ऑनलाइन देखा, इसके अलावा शाम में होने वाली शृंगार पूजा हजारों भक्तों ने बाबा का शृंगार दर्शन किया। श्रावणी मास के कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि रविवार को सुबह करीब 4:30 बजे बाबा मंदिर का पट खुला। इसके बाद बाबा बैद्यनाथ की षोडशोपचार विधि से पूजा की गयी। सुबह में पट खुलते ही पुजारी विनोद झा व मंदिर दरोगा रमेश कुमार मिश्र बाबा मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किये। परंपरा के अनुसार, बाबा पर शृंगार सामग्री हटायी गयी। गुप्त मंत्रोच्चार के बीच पुजारी विनोद झा ने कांचा जल चढ़ाया। इसके बाद तीर्थ पुरोहितों के लिए पट खोल दिया गया. तीर्थ पुरोहितों द्वारा कांचा जल चढ़ाने के बाद पुजारी विनोद झा ने षोडशोपचार विधि से बाबा की पूजा शुरू की।
इस दौरान बाबा पर फूल माला, विल्वपत्र, दुध, दही, चंदन, मधु, घी, शक्कर, पंचमेवा, पेड़ा, धोती, साड़ी, जनेऊ अर्पित किया। पूजा समाप्त होने के बाद तीर्थ पुरोहितों ने बाबा पर जल व फूल चढ़ाया। सुबह 6:30 बजे मंदिर का पट बंद कर दिया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में मौजूद पुलिस बल ने मंदिर परिसर को खाली करा दिया। कुछ ही देर में पूरा मंदिर परिसर खाली हो गया। श्रावणी मेला पर रोक के बावजूद सुल्तानगंज से कांवरियों जल लेकर पैदल बाबा नगरी की ओर चले आ रहे हैं। रविवार को बिहार के नवादा का एक कांवरिया सुल्तानगंज से पैदल जल लेकर किसी तरह छिपकर झारखंड प्रवेश द्वार दुम्मा में प्रवेश कर गया। दुम्मा गेट प्रवेश करने के बाद आठ किलोमीटर की यात्रा कर कांवरिया जैसे ही भूतबांग्ला स्थित खिजुरिया गेट पहुंचा, तो सुरक्षा व्यवस्था में पेट्रोलिंग कर रहे मजिस्ट्रेट छोटे लाल दास ने उस कांवरिया को देख लिया।

नई दिल्ली (शोर सन्देश। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को एक बार फिर लोन घोटाले का सामना करना पड़ा है। बैंक ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस लि. (डीएचएफएल) को दिए 3 हजार 688.58 करोड़ रुपये के लोन को फ्रॉड घोषित किया है। इसके पहले नीरव मोदी और मेहुल चोकसी बैंक को 14 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगा चुके हैं बैंक ने गुरुवार को बताया कि उसने दीवान हाउसिंग फाइनेंस लि. (डीएचएफएल) के एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) खाते में 3,688.58 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के बारे में जानकारी आरबीआई को दी है। डीएचएफएल उस समय सुर्खियों में आई थी जब एक रिपोर्ट में कहा गया कि उसने कई मुखौटा कंपनियों के जरिये कुल 97,000 करोड़ रुपये के बैंक कर्ज में से कथित रूप से 31,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी की।