
नईदिल्ली (शोर सन्देश)। ऑक्सफोर्ड और एस्ट्रेजनेका द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के लिए भारतीय सीरम संस्थान पूरी तरह से तैयार हो गया है। यह ट्रायल अगले हफ्ते से शुरू हो रहा है। वैक्सीन का तीसरे चरण का ट्रायल पुणे के ससून अस्पताल में होगा। सरकार संचालित ससून अस्पताल के डीन डॉक्टर मुरलीधर तांबे ने इसकी जानकारी दी है।
डॉक्टर मुरलीधर तांबे ने कहा, `अगले सप्ताह ``कोविशील्ड ऑक्सफोर्ड और एस्ट्रेजनेका द्वारा विकसित टीके का नाम`` टीके के तीसरे चरण का परीक्षण ससून अस्पताल में शुरू होगा। इसके सोमवार से शुरू होने की संभावना है। तीसरे चरण के ट्रायल में लगभग 150 से 200 लोगों को यह टीका लगाया जाएगा। इसके लिए पहले ही कुछ स्वयंसेवक आगे आ चुके हैं।``
10 सिंतबर को ट्रायल रोकने की जानकारी दी थी। SII ने कहा था कि वह कोविड- 19 के संभावित टीके के चिकित्सकीय परीक्षण को रोक रही हे। सीरम ने इस टीके की एक अरब खुराक बनाने का समझौता किया हुआ है। सीरम इंस्टीट्यूट ने जारी एक बयान में कहा था, `हम स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और भारत परीक्षण को फिलहाल स्थगित कर रहे हैं।`
भारतीय औषधि महानियंत्रक डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट को ऑक्सफोर्ड की कोराना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल को दोबारा शुरू करने के लिए 15 सितंबर को अनुमति दे दी। इसके बाद अब एक बार फिर से सीरम इंस्टीट्यूट इस ट्रायल को दोबारा शुरू करने के लिए तैयार है। यह ससून अस्पताल में सोमवार से शुरू हो सकता है।
कम से कम सात भारतीय दवा कंपनियां कोरोना वायरस संक्रमण का टीका तैयार करने में जुटी हैं। भारत बायोटेक, सीरम इंस्टिट्यूट, जायडस कैडिला, पैनेशिया बायोटेक, इंडियन इम्यूनोलॉजिकस, मायनवैक्स और बायोलॉजिकल ई कोविड-19 का टीका तैयार करने का प्रयास कर रही है।

नईदिल्ली (शोर सन्देश)। भारत में लगातार कोरोना का कहर जारी एक दिन में 90 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले हर दिन सामने आ रहे हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ रिकवरी रेट भी ठीक चल रहा है। आज रविवार को भारत में बीचे 24 घंटे में 92 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीते शनिवार को 6,551 नए मामले सामने आये थे। इसी के साथ भारत में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 53 लाख के पार पहुंच गया है।
जानकारी मुताबिक, रविवार सुबह के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 92,574 नए मामले सामने आये हैं और एक दिन में 1,149 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 53,98,230 हो गया है। जिसमें 10,10,975 मामले एक्टिव हैं। जबकि, 42,99,724 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 86,774 लोगों की मौत हो चुकी है। रिकवरी के मामले में ब्राजील अब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। देश में अभी कोरोना के 10,10,975 एक्टिव केस हैं। भारत में रविवार सुबह 2 बजे तक पूरे देश में 6,24,54,254 से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। संसद के मानसून सत्र को एक अक्टूबर से पहले ही खत्म करने पर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर लोकसभा बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक शाम पांच बजे से जारी है, जिसमें सत्र को एक अक्टूबर से पहले ही खत्म करने के मुद्दे पर चर्चा किए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, `संसद का मानसून सत्र निर्धारित समय से पहले खत्म हो सकता है, लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में ज्यादातर पार्टियों ने इसकी पैरवी की है।`
बता दें कि संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से जारी है। इस दौरान कई सांसद कोरोना वायरस से भी संक्रमित पाए गए हैं। कई सांसदों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सत्र को जल्दी खत्म किए जाने पर विचार किया जा रहा है। संसद सत्र को जल्द खत्म किए जाने के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष में भी चर्चा हुई है।
दरअसल, संसद सत्र के दौरान दो मंत्री और एक बीजेपी सांसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद सत्र को जल्दी खत्म किए जाने पर विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह मंगलवार या बुधवार को संसद का मानसून सत्र खत्म किया जा सकता है।
बीजेपी सांसद विनय सहस्रबुद्धे ने संसद सत्र के दौरान राज्यसभा में भाषण दिया था। इसके बाद वो कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। हालांकि मानसून सत्र के शुरू होने से पहले कराई गई जांच में वो कोरोना निगेटिव पाए गए थे। वहीं संसद सत्र के केंद्रीय मंत्री दौरान नितिन गडकरी और प्रहलाद पटेल भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए थे।

उत्तरप्रदेश(शोर सन्देश)को बेहतरीन फिल्म सिटी बानने के लिए अब मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की सरकार कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘वर्तमान परिस्थितियों में देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है। उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है। हम एक उमदा फिल्म सिटी तैयार करेंगे। फिल्म सिटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा। यह फिल्म सिटी फिल्म निमाताओं को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी, साथ ही, रोजगार सृजन की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा। इस दिशा में भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए। ‘
यहां कई फिल्मी हस्तियों ने प्रोडक्शन हाउस, रिलायंस, स्टूडियो आदि खोलने पर भी बहुत दिखाई है। फिल्म सिटी के लिए जगह देखने का काम भी जोरों पर है। यूपी को फिल्म निर्माण उद्योग का दर्जा इससे पहले ही दिया जा चुका है। इस अधार पर उद्योग सहित अन्य विभागों से तालमेल बैठकर और संभावनाएं तलाशी जा रही है।
उत्तर प्रदेश फिल्म बंधु से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यहां पर ‘मॉम’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’, ‘बुलेट राजा’, ‘शादी में जरूर आना’, ‘मिर्जा जूलियात’, ‘अर्टिकल’ जैसी कई फिल्मों की यहां। शूटिंग हो गई है यहां पर अमिताभ बच्चन, अयुष्मान खुराना की फिल्म बन गई है। अजय देवगन और अमिर खान का प्राक्टर शूटिंग के लिए आया है। रजनीकांत पेटा की शूटिंग कर रहे हैं। अभी यहाँ जॉन अब्राहम, नवाजुद्दीन, जैसे कलाकारों की शूटिंग होना है।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। सरकार ने पहली पार माना की कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान चलाई गईं श्रमिक स्पेशल ट्रेन में कई प्रवासी मजदूरों ने अपनी जान गंवाई थी। राज्यसभा में सरकार ने बताया कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सफर के दौरान 97 लोगों की मौत हुई थी।
दरअसल शुक्रवार को टीएमसी सांसद डेरेक ओ`ब्रायन की तरफ से पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने संसद के ऊपरी सदन में यह आंकड़े बताए।
रेल मंत्री ने कहा, `राज्य पुलिस की तरफ उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के आधार पर, वर्तमान कोरोना संकट के दौरान श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में यात्रा करते समय 9 सितंबर 2020 तक 97 लोगों के मारे जाने की सूचना है।`
00 87 शवों का हुआ पोस्टमार्टम
मंत्री ने आगे कहा कि राज्य पुलिस अप्राकृतिक मौतों के मामलों में CrPC की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर, इसमें आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।` उन्होंने यह भी बताया कि राज्य पुलिस ने मौत के 97 मामलों में से 87 शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया था।
रेल मंत्री ने बताया कि संबंधित राज्यों पुलिस से अब तक 51 पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हासिल हुई हैं। इनमें मौतों की वजह कार्डिएक अरेस्ट, दिल की बीमारी, ब्रेन हेमरेज, लंग और लीवर डिजीज है।
00 `433 करोड़ रुपये का राजस्व जमा हुआ`
गोयल ने शनिवार को कहा, `राज्य सरकारों या उनके प्रतिनिधियों द्वारा किराया के भुगतान पर श्रमिक स्पेशल बुक की गई थी। उनके पास से 31 अगस्त तक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने के लिए 433 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र किया गया। इन ट्रेनों में 63।19 लाख श्रमिक (फंसे हुए) यात्रियों ने सफर किया।`
मालूम हो कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शुरू हुई थीं। रेल मंत्री ने बताया कि कुल 63 लाख 19 हजार लोगों को उनके गृह राज्य पहुंचाया गया।
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू करने के बाद, रेलवे ने 12 मई से 15 जोड़ी स्पेशल वातानुकूलित (AC) ट्रेनों का संचालन शुरू किया और एक जून से 100 जोड़ी टाइम-टेबिल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया। 12 सितंबर से रेलवे ने 40 से अधिक जोड़ी ट्रेन सेवा को भी शुरू किया।
00 `राज्य का मुद्दा है रेलवे में पुलिसिंग`
गोयल ने कहा, `रेलवे में पुलिसिंग राज्य का मुद्दा है, अपराध की रोकथाम, केस रजिस्टर करना, उनकी जांच और रेलवे परिसरों के साथ चलती गाड़ियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकारों की जिम्मेदारी है। गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP)/ जिला पुलिस की ओर से यह व्यवस्था संभाली जाती है। जीआरपी/जिला पुलिस के प्रयासों में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की ओर से मदद की जाती है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मिल सके।`

नईदिल्ली (शोर सन्देश)। जम्मू-कश्मीर से लश्कर के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला और बारूद भी बरामद किया गया हैं आतंकियों को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने आतंकवाद निरोधक अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर के आईजीपी मुकेश सिंह ने बताया है कि आतंकियों के पास से दो एके-56 राइफल, दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड और 1 लाख रुपये बरामद किया गया हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोग दक्षिण कश्मीर के निवासी हैं और उनकी उम्र 19 से 25 साल के बीच है।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कृषि संबंधी विधेयकों के खिलाफ सभी विपक्षी दलों से एकजुट होने की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि हर पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि वह किसानों के साथ है या फिर `कृषकों की जीविका को खतरे में डाल रही भाजपा के साथ है ।
उन्होंने यह दावा भी किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़े कांग्रेस के घोषणापत्र में किसानों से किए वादों को भाजपा तोड़-मरोड़कर पेश कर रही है, जबकि इस सरकार ने काॉरपोरेट के समक्ष समर्पण कर दिया है। पूर्व वित्त मंत्री ने एक बयान में कहा, `भाजपा अपने खुद के बनाए हुए जाल में फंस गई है।`
दशकों तक यह व्यापारियों के वर्चस्व वाली पार्टी रही और अब भी है। वस्तुओं और सेवाओं के अभाव वाली अर्थव्यवस्था का इनके द्वारा दोहन किया गया। इंदिरा गांधी द्वारा हरित क्रांति लाने और पीवी नरसिंह राव एवं मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए उदारीकरण के बाद हालात बदलने लगे।`
चिदंबरम के मुताबिक, `आज हमारे यहां गेहूं और चावल जैसी उपज अधिक मात्रा में पैदा हो रही हैं। किसानों की ताकत की बुनियाद पर कांग्रेस की सरकारों ने खाद्य सुरक्षा प्रणाली बनाई जिसके बाद 2013 में खाद्य सुरक्षा कानून बना। हमारी खाद्य सुरक्षा प्रणाली के तीन स्तंभ- न्यूनतम समर्थन मूल्य, सरकारी खरीद और सार्वजनिक वितरण व्यवस्था हैं।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया, `कांग्रेस ने 2019 में इन्हीं बुनियादी सिद्धांत के आधार पर घोषणापत्र तैयार किया था। प्रधानमंत्री और भाजपा के प्रवक्ता ने कांग्रेस के घोषणापत्र को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया है।`
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, `हमने वादा किया था कि कृषि उत्पादक कंपनियों/संगठनों को प्रोत्साहित करेंगे ताकि किसानों की लागत, प्रौद्योगिकी और बाजार तक पहुंच हो सके। हमने यह भी कहा था कि उचित बुनियादी ढांचे तथा बड़े गांवों एवं छोटे कस्बों में सहयोग से कृषि बाजार स्थापित किए जाएंगे ताकि किसान अपनी उपज ला सकें और खुलकर बेच सकें।`
उन्होंने आरोप लगाया, `हमारा वादा स्पष्ट है, लेकिन मोदी सरकार ने कारपोरेट और व्यापारियों के समक्ष समर्पण कर दिया है।`
चिदंबरम ने कहा, `कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों को हर मंच पर इन विधेयकों का विरोध करने के लिए हाथ मिलाना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये मौजूदा स्वरूप में कानून नहीं बनें। हर पार्टी को यह रुख तय करना होगा कि वह किसानों के साथ है या फिर किसानों की जीविका को खतरे में डाल रही भाजपा के साथ है।`
गौरतलब है कि लोकसभा ने कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तिकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दी।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। एयर इंडिया एक्सप्रेस आज से दुबई तक के लिए परिचालन शुरू होगा। इससे पहले कहा गया था कि इस सेवा को शुक्रवार से 15 दिनों तक के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। एयरलाइन ने कहा था कि एयर इंडिया एक्सप्रेस को गुरुवार को दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण से `नोटिस ऑफ सस्पेंशन` मिला है लेकिन शाम को उसने यह कहा कि उसकी दुबई तक की सेवा 19 सितम्बर से शुरू होगी।
विमानन कम्पनी ने कहा, `दुबई तक की एयर इंडिया एक्सप्रेस सेवा पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम यानी शनिवार से नियमित समय पर शुरू होगी।`एयरलाइन ने यह भी कहा है कि दुबई जाने के लिए बुक की गई यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए, इसने प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए शारजाह के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू की हैं। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि जिन प्रभावित यात्रियों ने दुबई जाने के लिए बुकिंग की है, उन्हें आगामी तारीख पर दोबारा बुक करने का विकल्प दिया जा रहा है।

नई दिल्ली(शोर सन्देश)। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पर बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि डिजिटल लेनदेन प्लेटफॉर्म पर निर्भरता के कारण वित्तीय धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़े हैं। अजीत डोभाल ने लोगों को ऑनलाइन रहते समय सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि हालांकि, हम कुछ हद तक अपने मामलों का प्रबंधन करने में सक्षम हैं।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा है, `कैश हैंडलिंग कम होने के कारण डिजिटल भुगतान प्लेटफ़ॉर्म पर अधिक निर्भरता है ऑनलाइन डेटा साझा करना अधिक हो रहा है सोशल मीडिया पर उपस्थिति भी बढ़ी है` उन्होंने कहा है कि डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म पर अधिक निर्भरता के कारण वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका ने चीन को दिया बड़ा झटका, टिकटॉक, वीचैट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का किया ऐलान
अजीत डोभाल ने आगे कहा, `जहां हम अपने काम ज्यादातर ऑनलाइन कर रहे हैं। ऐसे में हैकर भी इसे अपने लिए अवसर के तौर पर देख रहे हैं। हमने सीमित जागरूकता खराब साइबर स्वच्छता के कारण साइबर अपराधों में 500 प्रतिशत की वृद्धि देखी है।` बता दें कि डोभाल ने शुक्रवार को केरल पुलिस की ओर डाटा प्राइवेसी व हैकिंग पर आयोजित कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।

नई दिल्ली(शोर सन्देश)। जांच एजेंसी एनआईए ने केरल और पश्चिम बंगाल में कई छापे मारते हुए आतंकी संगठन अल कायदा से जुड़े 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ये छापे पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद और केरल के एर्नाकुल में मारे गए हैं।
एनआईए ने अपने एक बयान में कहा है कि शुरुआत जांच में ये बात सामने आई है कि ये लड़के सोशल मीडिया पर अल कायदा के आतंकियों के प्रभाव में आए थे। साथ ही वे दिल्ली-एनसीआर इलाके में कई जगहों पर हमले की योजना के लिए प्रेरित हुए थे