ब्रेकिंग न्यूज

लश्कर के तीन आतंकी जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद*

19-Sep-2020

नईदिल्ली (शोर सन्देश)। जम्मू-कश्मीर से लश्कर के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला और बारूद भी बरामद किया गया हैं आतंकियों को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने आतंकवाद निरोधक अभियान के दौरान गिरफ्तार किया है। जम्मू-कश्मीर के आईजीपी मुकेश सिंह ने बताया है कि आतंकियों के पास से दो एके-56 राइफल, दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड और 1 लाख रुपये बरामद किया गया हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोग दक्षिण कश्मीर के निवासी हैं और उनकी उम्र 19 से 25 साल के बीच है। 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account