ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

पीएम मातृ वंदना योजना, आवेदन 30 तक

06-Sep-2023

 नारायणपुर (शोर संदेश)। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत चिन्हांकित हितग्राहियों के प्रथम बच्चे के जन्म पर दो किश्तों में 5 हजार रुपए तथा द्वितीय बालिका संतान के जन्म पर एकमुश्त 6 हजार रुपए दिए जाने का प्रावधान है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि द्वितीय संतान बालिका का जन्म 1 अप्रैल 2022 के बाद हुआ हो वे इस योजना का लाभ लेने के लिए जिला महिला एवं बाल विकास विभाग नारायणपुर में 30 सितंबर तक आवदेन प्रस्तुत कर सकते हैं। हितग्राहियों को आवेदन के साथ हितग्राही (माता) का आधार कार्ड, जच्चा बच्चा कार्ड, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, हितग्राही का ई-श्रम कार्ड, किसान सम्मान निधि, मनरेगा जॉब कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा बीपीएल राशन कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य किया गया है।


*दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत...*

02-Aug-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश)। दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति कहे जाने वाले ब्राजीलियाई व्यक्ति की 127 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जोस पॉलिनो गोम्स का शुक्रवार को निधन हो गया।  128 वर्ष के होने से एक सप्ताह पहले मिनस गेरैस राज्य में ब्राजीलियाई नगर पालिका पेड्रा बोनिता में उनके उनके परिवार ने कहा कि गोम्स की मृत्यु ऑर्गन फेलियर के कारण हुई, संभवतः उनकी अधिक उम्र के कारण. उन्हें शनिवार को पेड्रा बोनिता में कोरेगो डॉस फियाल्होस कब्रिस्तान में दफनाया गया। पेड्रा बोनिता के रजिस्ट्री कार्यालय से उनके 1917 के विवाह प्रमाण पत्र के अनुसार, गोम्स का जन्म 4 अगस्त, 1895 को हुआ था, जिससे वह दोनों विश्व युद्धों और तीन वैश्विक महामारियों से बचे रहे। सिविल रजिस्ट्री के कानूनी सलाहकार, विलियन जोस रोड्रिग्स डी सूजा ने एक स्थानीय आउटलेट से पुष्टि की कि गोम्स की उम्र सटीक है, यह देखते हुए कि उनका जन्म 1900 से पहले हुआ था। हालांकि, गलत दस्तावेज़ीकरण के कई स्थानीय मामलों का हवाला देते हुए, उनका परिवार उनकी उम्र को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं है. “पास में एक महिला है जो 98 साल की है। वह कहती है कि वह उसे तब से जानती थी जब वह सिर्फ एक लड़का था। तभी हम उनकी उम्र की पुष्टि करने के लिए उत्सुक हो गए और यह पता लगाने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय में गए कि क्या सही था,’गोम्स की पोती एलियन फरेरा ने स्थानीय मीडिया को बताया। वह निश्चित रूप से 100 वर्ष से अधिक का था, कम से कम 110 वर्ष का। यह स्पष्ट नहीं है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा उनके कागजी काम की जांच और सत्यापन किया जाएगा या नहीं, जो दावा करता है कि स्पेन की 116 वर्षीय मारिया ब्रान्यास मोरेरा दुनिया की सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति हैं. उनका जन्म 4 मार्च 1907 को हुआ था। वेनेजुएला के 114 वर्षीय जुआन विसेंट पेरेज़ मोरा को गिनीज द्वारा दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति होने की पुष्टि की गई है।

 

*पुतिन ने यूक्रेन को दी चेतावनी,'जरूरत पड़ी तो करेंगे क्लस्टर बमों का इस्तेमाल'*

17-Jul-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन ने क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया, तो रुस भी इनका प्रयोग करने से पीछे नहीं हटेगा। दरअसल अमेरिका ने 7 जुलाई को यूक्रेन के लिए एक नए सैन्य सहायता पैकेज का ऐलान किया, जिसमें बाइडेन प्रशासन ने यूक्रेन को प्रतिबंधित क्लस्टर बम देने की बात स्वीकार की। उसके बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ता दिख रहा है।


*ग्लोबल वार्मिंग : अमेरिका से लेकर जापान तक 40°C से ज्यादा तापमान में झुलस रहे देश*

16-Jul-2023

जलवायु परिवर्तन की बढ़ती रफ्तार के चलते पूरी दुनिया पर ग्लोबल वॉर्मिंग का असर और तीखा होता जा रहा है। पश्चिमी देशों में इसकी वजह से गर्मी के लगातार नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। खासकर अमेरिका में तो शनिवार को मौसम विभाग ने तापमान बढ़ने का डरावना अनुमान जारी किया। इतना ही नहीं इस गर्मी का असर यूरोप और जापान में भी लोगों को बुरी तरह झुलसा रहा है।  


अमेरिकी महाद्वीप
अमेरिका में इस वक्त कैलिफोर्निया से लेकर टेक्सास भीषण गर्मी अपना असर दिखा रही है। पिछले 16 दिनों से जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भयानक गर्मी का अलर्ट जारी किया है। पूरे दक्षिण-पश्चिम में लू के खतरनाक स्तर पर पहुंचने की चेतावनी जारी की गई है। इस गर्मी से करीब एक-तिहाई अमेरिकी यानी 11 करोड़ लोग प्रभावित हैं। दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक कैलिफोर्निया की डेथ वैली में तापमान 54 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। यहां तापमान दिन में 48 डिग्री के आंकड़े को छू चुका है। वहीं, लास वेगास और नवादा जैसी जगहों पर कुछ दिनों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उधर अमेरिका के उत्तर में स्थित कनाडा में सरकार का कहना है कि औसत से अधिक तापमान के चलते जंगलों में आग लग रही है, जिसने अमेरिका के कुछ हिस्सों को धुएं से ढक दिया है। इस आग से अब तक करीब 2.5 करोड़ एकड़ भूमि जल चुकी है। वहीं, गर्मी बढ़ने के साथ अभी और नुकसान होने की आशंका है।


 
यूरोप में क्या है स्थिति?
अमेरिका की तरह ही पूरे यूरोप महाद्वीप पर भी स्थिति काफी खराब है। इटली में आने वाले हफ्ते तापमान के नए ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का अनुमान है। यहां स्वास्थ्य मंत्रालय ने रोम, बोलोग्ना और फ्लोरेंस समेत 16 शहरों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने लोगों से गर्मी की अब तक की सबसे कड़ी गर्मी के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। बताया गया है कि सोमवार तक रोम में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और मंगलवार तक इसके 43 डिग्री तक जाने का अनुमान है। इससे पहले रोम में अधिकतम तापमान अगस्त 2007 में 40.5 डिग्री सेल्सियस तक गया था। इतना ही नहीं यूरोप के सिसिली और सार्दिनिया के द्वीप में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू सकता है। यह यूरोप में गर्मी का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड हो सकता है। इतना ही नहीं ग्रीस के पर्यटन केंद्रों में से एक एथेंस एक्रोपोलिस को रविवार को ही भीषण गर्मी की वजह से लगातार तीसरे दिन बंद रखा गया। दूसरी तरफ फ्रांस में भीषण गर्मी और इसकी वजह से पड़ रहे सूखे ने कृषि क्षेत्र के लिए समस्या पैदा कर दी है। फ्रांस के कृषि मंत्री मार्क फेसन्यू को तैयारियों में कमी के लिए लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। फ्रांस में इस साल जून देश के इतिहास का दूसरा सबसे गर्म जून रहा। मौसम विभाग का कहना है कि फ्रांस में मंगलवार से तापमान फिर बढ़ेगा और पिछले सारे रिकॉर्ड्स टूटने की आशंका है। यूरोप के एक और बड़े देश स्पेन में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां मौसम विभाग ने सोमवार से बुधवार तक लू का अनुमान लगाया है। इससे तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहेगा। कैनेरी द्वीर और दक्षिणी अंदालुसिया में स्थिति और ज्यादा गंभीर होने की आशंका है।



एशिया-अफ्रीका में क्या हालात?
भारत के पूर्व में स्थित जापान में रविवार से सोमवार के बीच तापमान के 38-39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि इस गर्मी में पिछले सारे रिकॉर्ड्स टूट सकते हैं। वहीं, भारत में इसके उलट मानसून ने खतरनाक रूप अख्तियार किया है। यहां गर्मी के बाद अब भारी बारिश और खराब मौसम से तकरीबन 90 लोग जान गंवा चुके हैं। राजधानी दिल्ली में ही यमुना नदीं के खतरे के निशान के ऊपर बहने की वजह से बाढ़ की स्थिति है। इसके अलावा उत्तरी अफ्रीका के मोरक्को में भी गर्मी से नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। यहां शनिवार-रविवार के बीच ही कई प्रांतों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। यह चौंकाने वाली बात इसलिए भी है, क्योंकि मोरक्को में इतना तापमान अधिकतर अगस्त में दर्ज किया जाता था। हालांकि, एक महीने पहले ही इन हालात ने वैज्ञानिकों के बीच चिंता पैदा कर दी है। इस अफ्रीकी देश में आने वाले दिनों में होने वाली पानी की किल्लत अब जुलाई में भी देखने को मिल सकती है। पहले से ही पानी की कमी का सामना कर रहे जॉर्डन में गर्मी के बीच बड़ी मुसीबत तब खड़ी हो गई, जब उसके अजलून के जंगलों में आग लग गई। इसके चलते जॉर्डन सरकार को बहुमूल्य 214 टन पानी को इस आग को बुझाने में लगाना पड़ा। इसके अलावा इराक, जहां इतनी गर्मी आम है, वहं भी टिगरिस नदी सूखने की वजह से पानी की भारी किल्लत पैदा हो गई है। 50 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच इराक में स्थितियां और बिगड़ने की आशंका है।


पीएम मोदी पहुंचे यूएई तिरंगे के रंग से रंगा बुर्ज खलीफा

15-Jul-2023

अबू धाबी/नई दिल्ली (शोर संदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ प्रमुख द्विपक्षीय मुद्दों पर बैठक करने के लिए आधिकारिक यात्रा पर अबू धाबी पहुंचे। हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री दो दिवसीय फ्रांस दौरे पर रहे। इससे कुछ घंटे पहले यूएई ने कहा कि भारत के साथ उसकी आर्थिक साझेदारी दोनों देशों के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यूएई  के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जेयूदी ने कहा कि नई दिल्ली के साथ गैर-तेल व्यापार 2030 तक 100 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।  

उन्होंने कहा कि यूएई-भार सीईपीए को इसलिए डिजाइन किया गया था ताकि 80 फीसदी वस्तुओं पर टैरिफ को हटाकर या कम करके, व्यापार के लिए अनावश्यक बाधाओं को समाप्त करके, निवेश के लिए नए प्लेटफॉर्म बनाकर, और एक-दूसरे के निजी क्षेत्र के लिए सरकारी खरीद को खोलकर 2030 तक द्विपक्षीय गैर-तेल व्यापार को 100 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक बढ़ाया जा सके, जिससे विकास और अवसर का एक नया युग बने।


क्राउन प्रिंस अल नाहयान से मिले पीएम मोदी
पीएम मोदी अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मिले। दुबई के बुर्ज खलीफा ने प्रधानमंत्री मोदी की भारत की आधिकारिक यात्रा से पहले कल भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के रंगों को प्रदर्शित किया। बुर्ज खलीफा में इससे पहले 2018 में पीएम मोदी के दौरे के दौरान भी भारतीय तिरंगे को प्रदर्शित किया गया था। पिछले साल भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी पर भी बुर्ज खलीफा की रौशनी में भारतीय तिरंगे को लहराया गया था।  

प्रधानमंत्री के विजन सागर को साकार कर रहा आईएनएस त्रिकंद: नौसेना
भारतीय नौसेना ने कहा है कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूएई दौरे के दौरान आईएनएस त्रिकंद फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में तैनात है, जो क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा में योगदान दे रहा है, व्यापार की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कर रहा है और प्रधानमंत्री के विजन सागर को साकार कर रहा है।

 


मोदी का व्हाइट हाउस में राजकीय सम्मान के साथ भव्य स्वागत

23-Jun-2023

वाशिंगटन (शोर संदेश)। अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्हाइट हाउस में पूरे राजकीय सम्मान के साथ स्वागत किया।

व्हाइट हाउस के लाॅन में आयोजित समारोह में श्री मोदी के स्वागत के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा वाशिंगटन में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संघू भी उपस्थित थे।

श्री मोदी के सम्मान में इस अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के निमंत्रण पर इस समय अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। श्री बाइडेन ने एक ट्वीट पर कहा, देखते रहिये जिल और मैं भारत के प्रधानमंत्री की व्हाइट हाउस में राजकीय यात्रा में स्वागत कर रहे हैं।


यूनान में जहाज डूबने से करीब 500 लोग लापता: संयुक्त राष्ट्र

17-Jun-2023

एथेंस (शोर संदेश)। यूनान के तट पर 14 जून को सैकड़ों प्रवासियों को ले जा रही एक मछली पकड़ने वाली नाव के डूब जाने के बाद करीब 500 लोग अब भी लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने यह जानकारी दी है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) और यूएन रिफ्यूजी एजेंसी (यूएनएचसीआर) द्वारा शुक्रवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि नाव पर सवार लोगों की संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन माना जाता है कि यह 400 से 750 के बीच थी।

संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने कहा कि अब तक 104 लोगों को बचाया गया है और 78 शव निकाले गए हैं, जबकि सैकड़ों लापता हैं, और हाल के वर्षों में सबसे खराब माने जाने वाले भूमध्य सागर में नवीनतम त्रासदी में मारे जाने की आशंका है।

नाव कथित तौर पर 13 जून की सुबह से संकट में थी। नाव पलटने के बाद 14 जून की सुबह ग्रीक हेलेनिक कोस्ट गार्ड द्वारा बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान चलाया गया। एजेंसियों के अनुसार जहाज के मालिक और राज्य दोनों का दायित्व है कि वे समुद्र में संकटग्रस्त लोगों को उनकी राष्ट्रीयता, स्थिति या उन परिस्थितियों की परवाह किए बिना सहायता प्रदान करें।

यूएनएचसीआर और आईओएम दोनों दक्षिणी ग्रीस के कालामाता में अधिकारियों के साथ घनिष्ठ समन्वय में रहे हैं, जो जीवित बचे लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसमें गैर-खाद्य पदार्थ, स्वच्छता किट, सर्विस, परामर्श आदि शामिल हैं।


*इमरान खान के बाद पाकिस्तान के पूर्व प्रांतीय गवर्नर गिरफ्तार*

11-May-2023

इस्लामाबाद ( शोर संदेश ) पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की गिरफ्तारी के एक दिन बाद बुधवार को पंजाब प्रांत के पूर्व गवर्नर उमर सरफराज चीमा को भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) ने उनके घर पर छापेमारी के दौरान हिरासत में ले लिया। खबर के मुताबिक, अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पीटीआई नेता हम्माद अजहर ने पुष्टि की कि चीमा को बुधवार तड़के गिरफ्तार किया गया। उन्होंने प्रश्न किया, "पूर्व गवर्नर उमर सरफराज चीमा को.. कौन ले जा रहा है? कहां? किस आरोप में?" वीडियो में कथित अधिकारियों को सामान्य कपड़े पहने चीमा के घर के अंदर दिखाया गया है। खबर के मुताबिक, उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पूर्व गवर्नर जब सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे तो वे उनका 'इंतजार' कर रहे थे। इससे पहले इस्लामाबाद हाई कोर्ट (आईएचसी) में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को एक नाटकीय घटनाक्रम में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद देश में उथल-पुथल मच गई। उनकी पार्टी के आह्वान पर पाकिस्तान के कई शहरों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।

 

महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार 19 को, शमिल होंगे दुनियाभर के दिग्गज नेता व हस्ती...

18-Sep-2022

 लंदन/नई दिल्ली (शोर संदेश)। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार सोमवार 19 सितंबर को लंदन में होगा। इस दौरान विश्व के कई नेता, रॉयल्टी और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होंगे। लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले मेहमानों की एक लंबी लिस्ट है। लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले मेहमानों की एक लंबी लिस्ट है। महारानी के अंतिम संस्कार में तकरीबन 500 लोगों को आमंत्रित किया गया है। भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन पहुंच चुकी है।

महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले अपेक्षित लोग:

रॉयल अटेंडीज
    जापान के सम्राट नारुहितो और की महारानी मसाको
    राजा विलेम-अलेक्जेंडर और नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा
    किंग फेलिप VI और स्पेन की रानी लेटिजिया
    स्पेन के पूर्व राजा जुआन कार्लोस
    बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मथिल्डे
    डेनमार्क की रानी मार्गरेट द्वितीय, क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक और क्राउन प्रिंसेस मैरी
    किंग कार्ल सोलहवें गुस्ताफ और स्वीडन की रानी सिल्विया
    राजा हेराल्ड वी और नॉर्वे की रानी सोनजा हैराल्डसन
    भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक
    ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह
    जॉर्डन के राजा अब्दुल्लाह
    कुवैत के क्राउन प्रिंस, शेख मेशल अल-अहमद अल-सबाही
    लेसोथो के राजा, लेत्सी III
    लिकटेंस्टीन के वंशानुगत राजकुमार एलोइस
    लक्जमबर्ग हेनरी के ग्रैंड ड्यूक
    पहांगी के मलेशियाई सुल्तान अब्दुल्ला
    मोनाको के राजकुमार, अल्बर्ट II
    मोरक्को के क्राउन प्रिंस मौले हसन
    ओमान के सुल्तान, हैथम बिन तारिक अल-सैद
    कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानीक
    टोंगा के राजा, टुपो VI

विश्व के नेता
    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन
    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो
    ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो
    त्रिनिदाद और टोबैगो के राष्ट्रपति पाउला-मे वीक्स
    बारबाडोस के राष्ट्रपति सैंड्रा मेसन
    जमैका के प्रधान मंत्री एंड्रयू होल्नेस
    बेलीज के गवर्नर जनरल फ्लोयला तजालम
    सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के गवर्नर जनरल सुसान डौगन
यूरोप और मिडिल ईस्ट
    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
    जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर
    इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला
    आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस
    आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन
    पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा
    ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन
    हंगरी के राष्ट्रपति कैटलिन नोवाक
    पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा
    लातविया के राष्ट्रपति एगिल्स लेविट्स
    लिथुआनिया के राष्ट्रपति गीतानस नौसेदा
    फिनलैंड के राष्ट्रपति सौली निनिस्टो
    ग्रीस की राष्ट्रपति कतेरीना सकेलारोपोलू
    माल्टा के राष्ट्रपति जॉर्ज वेला
    साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनास्तासीदेस
    यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल
    यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन
    नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग
    इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग
    फिलीस्तीनी प्रधानमंत्री मोहम्मद शतयेह
अफ्रीका
    दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा
    नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति येमी ओसिनबाजो
    घाना के राष्ट्रपति नाना अकुफो-एडो
    गैबॉन के राष्ट्रपति अली बोंगो
एशिया
    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
    चीन के उपराष्ट्रपति वांग किशन
    श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे
    बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
    न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न
    ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथोनी अल्बनीज
    दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यूं सुक-योल
इन देशों को नहीं किया गया आमंत्रित
    रूस
    म्यांमार
    बेलारूस
    सीरिया
    वेनेजुएला
    अफगानिस्तान।


ड्रोन हमले में मारा गया अलकायदा सरगना अल-जवाहिरी, बाइडेन ने कहा : इंसाफ हुआ

02-Aug-2022

 वाशिंगटन/नई दिल्ली (शोर संदेश)। संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई हमले में शनिवार को अल कायदा प्रमुख अयमान अल-जवाहिरी मारा गया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोमवार इसकी पुष्टि की। बाइडन ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, "शनिवार को, मेरे निर्देश पर, संयुक्त राज्य अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में सफलतापूर्वक हवाई हमला किया और अल कायदा अमीर अयमान अल-जवाहिरी को मार गिराया।"अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि न्याय दिया गया है, "इसमें कितना भी समय लगे, चाहे आप कहीं भी छिप जाएं, अगर आप हमारे लोगों के लिए खतरा हैं, तो अमेरिका आपको ढूंढेगा और आपको बाहर निकालेगा।"बाइडन ने कहा, "जवाहरी 9/11 पर आतंकवादी हमलों के समय ओसामा बिन लादेन का नेता, उसका नंबर दो आदमी और उसका डिप्टी था। वह 9/11 की योजना में गहराई से शामिल था।" "जब मैंने लगभग एक साल पहले अफगानिस्तान में अपने सैन्य मिशन को समाप्त कर दिया, तो मैंने फैसला किया कि 20 साल के युद्ध के बाद, संयुक्त राज्य अमेरिका को अब अफगानिस्तान में जमीन पर हजारों जूतों की जरूरत नहीं है, जो अमेरिका को उन आतंकवादियों से बचाने के लिए जो हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। बाइडन ने कहा ने कहा, "मैंने अमेरिकी लोगों से वादा किया था कि हम अफगानिस्तान और उसके बाहर प्रभावी आतंकवाद विरोधी अभियान जारी रखेंगे। हमने बस यही किया है।"

अमेरिका ने अफगानिस्तान में जवाहिरी को ड्रोन हमले में मार गिराया। इसके बाद तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने हमले की पुष्टि की और कहा, "31 जुलाई को काबुल शहर के शेरपुर इलाके में एक रिहायशी मकान पर हवाई हमला किया गया।" उन्होंने कहा, "पहले घटना की प्रकृति स्पष्ट नहीं थी" लेकिन इस्लामिक अमीरात की सुरक्षा और खुफिया सेवाओं ने घटना की जांच की और "शुरुआती निष्कर्षों ने निर्धारित किया कि हमला एक अमेरिकी ड्रोन द्वारा किया गया था।"

मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात "किसी भी बहाने से इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं और इसे अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों और दोहा समझौते का स्पष्ट उल्लंघन बताते हैं।" अमेरिकी विदेश विभाग ने सीधे जवाहिरी को पकड़ने वाली सूचना के लिए 2.5 करोड़ अमेरिकी डालर तक के इनाम की पेशकश की थी।




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account