ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

खुशखबरी! इस इलाके में मानसून ने दे दी दस्तक

20-May-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )   दिल्ली सहित समूचा उत्तर भारत भीषण तपिश का शिकार है. कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. ऐसे में लोग अब बेसब्री से बारिश का इंतजार करने लगे हैं. लेकिन, मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, यूपी, बिहार सहित पूरे उत्तर भारत में लोगों को अभी इस तपिश से राहत पाने के लिए लंबा इंतजार करना होगा. रविवार को एक बार फिर दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया.
खैर, इस तपिश के बीच देश के कुछ इलाकों में मानसून से दस्तक दे दी है. वहां झमाझम बारिश हो रही है. कुछ अन्य इलाकों में प्री-मानसूनी बारिश भी शुरू हो गई है. वहां लोग अब चिल मारने लगे हैं. मौसम विभाग के मुताबिक देश की अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रविवार को देश के दक्षिणी छोर निकोबार द्वीप पर दस्तक दे दी.
जमकर हो रही बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को मालदीव के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है. मानसून के 31 मई तक केरल पहुंच जाने की उम्मीद है. देश के मैदानी इलाकों में केरल के रास्ते ही मानसून की एंट्री होती है.
आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 150 साल में केरल में मानसून की शुरुआत की तारीख व्यापक रूप से अलग-अलग रही है. केरल में मानसून सबसे देरी से 1972 में 18 जून को और सबसे पहले 1918 में 11 मई को पहुंचा था. मानसून पिछले साल आठ जून को, 2022 में 29 मई को, 2021 में तीन जून को और 2020 में एक जून को दक्षिणी राज्य में पहुंचा था. आईएमडी ने पिछले महीने ला नीना की अनुकूल स्थितियों के कारण सामान्य से अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया था. ला नीना की स्थितियां भारत में मानसून के दौरान अच्छी बारिश में मदद करती हैं.
कोंकण में भारी बारिश
देश के दक्षिणी हिस्से में बसे कई द्वीपों पर मानसून के दस्तक देने के साथ कई तटीय इलाकों में प्री-मानसूनी बारिश शुरू हो गई है. कोंकण और विदर्भ के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. बादल फटने जैसी बारिश के कारण मुंबई-गोवा हाईवे पर पानी भर गया था. विदर्भ का बुलढाणा जिले में भी बेमौसम बारिश की चपेट में है. लोनार तालुका के कई गांवों में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हुई. तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में टीन की चादरें उड़ गईं. अमरावती मड्डी घाटी में भी तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई है. इस बारिश से प्याज की फसल को काफी नुकसान हुआ है. पिंपरी चिंचवड़ में भी शाम को बारिश हुई. पिंपरी चिंचवडकरों को गर्मी से कुछ राहत मिली है.

एटा में 8 बार वोटिंग करने वाला शख्स गिरफ्तार, पोलिंग पार्टी सस्पेंड, बूथ पर दोबारा मतदान के आदेश

20-May-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )   उत्तर प्रदेश के एटा में एक शख्स के 8 बार मतदान करने के दावे के बाद अब संबंधित पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान होगा. इस बीच मतदान करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. चुनाव आयोग ने इस मतदान केंद्र पर दोबारा वोटिंग की सिफारिश की है. इसके साथ ही पोलिंग पार्टी के सभी सदस्यों को सस्पेंड कर दिया गया है. दरअसल, एटा के इस मतदान केंद्र पर एक शख्स ने दावा किया था कि उसने 8 बार वोटिंग की है. उसने इसका वीडियो भी बनाया था, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी शेयर किया है.
वोटिंग करने वाला गिरफ्तार
मामला सामने आने के बाद एटा जिले के नयागांव थाने में केस दर्ज कर लिया गया है. आठ बार मतदान करने वाले शख्स की पहचान खिरिया के पमारान गांव के राजन सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने राजन को अरेस्ट कर लिया है.
सीईओ ने दिए यह निर्देश
1. मतदान दल के सभी सदस्यों को निलंबित करने और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं.
2. यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बाकी चरणों में प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं.
क्या है वीडियो में?
वीडियो में एक युवक श्वङ्करू के पास खड़ा है. वह इस वीडियो में 8 बार वोट डालने का दावा कर रहा है. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट ङ्ग पर वीडियो शेयर किया है. साथ ही लिखा है कि अगर चुनाव आयोग को लगे कि ये गलत हुआ है तो वो कुछ कार्रवाई ज़रूर करे, नहीं तोज् भाजपा की बूथ कमेटी दरअसल लूट कमेटी है.
सपा ने भी शेयर किया वीडियो
समाजवादी पार्टी ङ्ग अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि फर्रुखाबाद लोकसभा के अलीगंज विधानसभा में बूथ संख्या-343 ग्राम खिरिया पमारान पर नाबालिग युवक द्वारा 8 बार भाजपा के पक्ष में वोट डाला गया. 
 

आईएसआईएस के चार आतंकी अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पाकिस्तान मेड हथियार बरामद

20-May-2024
गुजरात।  ( शोर संदेश )   एटीएस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली. एटीएस की टीम ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार आईएसआईएस ढ्ढस्ढ्ढस् आतंकियों को गिरफ्तार किया.  बताया जाता है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट से पकड़े गए चारों आतंकी श्रीलंकाई नागरिक हैं. ये चारों श्रीलंका से पहले चेन्नई पहुंचे. उसके बाद चेन्नई से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरे थे. यह पहुंचने के साथ ही गुजरात एटीएस ने इन्हें पकड़ लिया. इनके पास से पाकिस्तान मेड हथियार भी बरामद हुआ है. 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात डीजीपी प्रेस कॉन्फ्रंस कर विस्तृत जानकारी देंगे. बताया जाता है कि चेन्नई से अहमदाबाद पहुंचने के बाद चारों आतंकी पाकिस्तानी हैंडलर के मैसेज का इंतजार कर रहे थे. अहमदाबाद से इन्हें टार्गेट लोकेशन पर पहुंचना था. इन्हें यहां हथियार मिलने वाला था. उससे पहले एटीएस ने सबको गिरफ्तार कर लिया. 

सेंट्रल एजेंसी गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में जुटी है. बताया जाता है कि आतंकियों को यहूदियों के प्रमुख स्थलों को निशाना बनाने का टास्क दिया गया था. उन्हें सिर्फ अपने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे का इंतजार था. वैसे एजेंसी का कहना है कि यह आईएसआईएस का नया प्रयोग है. क्योंकि ऐसा कम ही होता है कि आईएसआईएस विदेशी आतंकी को भारत भेजे. ये अपने आप में आतंकी संगठन का नया प्रयोग है. 

भारत में पांव पसारने की लगातार कोशिश कर रहा आईएसआईएस
आईएसआईएस भारत में पांव पसारने की लगातार कोशिश में हैं. यही कारण है कि इनकी गतिविधियां यहां तेज हो गई है. कई ऐसे घटनाएं भी सामने आ चुकी है, जिसमें आईएसआईएस का हाथ होने के सबूत मिले हैं. साथ ही कई संदिग्ध और आईएसआईस आतंकियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. 
मार्च में गिरफ्तार हुआ था आईएसआईएस का भारत प्रमुख
अभी मार्च में ही असम से आईएसआईएस के इंडिया चीफ को गिरफ्तार किया गया था. आईएसआईएस का भारत प्रमुख और उसका एक सहयोगी बंग्लादेश की सीमा पार कर भारत में घुसा था. दोनों को असम के धुबरी जिले से गिरफ्तार किया गया था. ये भारत में आतंकी फंडिंग और लोगों की आईएसआईएस में भर्ती की गतिविधियों में शामिल था.

‘दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है’- हेलिकॉप्टर क्रैश में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

20-May-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश )  पूर्वी अजरबैजान में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की मौत हो गई है. हेलिकॉप्टर में कुछ अधिकारी भी सवार थे और उनकी भी मौत हुई है. हादसे के शिकार हुए हेलिकॉप्टर का मलबा मिल गया है. 
ईरान के राष्ट्रपति के निधन पर पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना जताई है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी के दुखद निधन से बहुत दुखी और स्तब्ध हूं. भारत-ईरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके परिवार और ईरान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं. दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है.’
40 टीमें कर रही थीं रेस्क्यू
घटना के बाद से ही 40 अलग-अलग रेस्क्यू टीम को जंगलों और पहाड़ी इलाकों में भेजा गया था. लेकिन बेहद खराब मौसम के कारण इस क्षेत्र में पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया था. इलाके में सडक़ें पक्की नहीं होने, बारिश और कीचड़ होने की वजह से रेस्क्यू टीम को घटनास्थल तक पहंचने में काफी दिक्कत हुई.

आयकर छापा : आगरा में 20 हजार करोड़ का जूता कारोबार, पर्चियों से लेनदेन...

20-May-2024
आगरा। ( शोर संदेश )  दुनियाभर में मशहूर आगरा का घरेलू जूता कारोबार 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। जूता बाजार में नोट की जगह पर्ची से बड़ा लेनदेन होता है। पर्ची से कारोबार का हींग की मंडी सबसे बड़ा केंद्र है। बड़े व्यापारी मामूली कमीशन काटकर पर्ची से करोड़ों रुपये का नकद भुगतान कर देते हैं।
बड़े जूता कारोबारी, छोटे व्यापारियों को रकम के बदले पर्ची देते हैं। जिन्हें कारोबारी जरूरत के मुताबिक भुना लेते हैं। इससे एक तरफ व्यापार में नकदी दिखाई नहीं देती। दूसरी तरफ बड़े पैमाने पर टैक्स में हेराफेरी होती है। 
पर्चियों का यह खेल 100 से अधिक बड़े जूता व्यापारियों की साख पर चल रहा है। हींग की मंडी से लेकर गली-मुहल्लों तक फैला यह कारोबार एक तरह से उधार और वायदा कारोबार है। हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग को पर्ची कारोबार का किंग माना जाता है। जूता कारोबारियों के मुताबिक पर्ची को भुनाने के बदले 50 पैसा प्रति सैंकड़ा से तीन प्रतिशत तक का ब्याज लिया जाता है।
आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा को रामनाथ डंग के घर से बड़े पैमाने पर पर्चियां मिली हैं। सूत्रों का कहना है कि पर्चियों में 20 से अधिक जूता कारोबारियों के नाम हैं। ऐसे में आयकर विभाग की जांच का दायरा भी बढ़ सकता है। रामनाथ डंग के घर से जब्त की गई राशि को लेकर रविवार को शहर के जूता कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। आयकर विभाग को मिले साक्ष्यों से पर्ची भुनाने वाले कारोबारियों की गर्दन भी फंस सकती है। आयकर के छापे के बाद कोई भी जूता कारोबारी कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हो रहा।
छापे में मिली पर्चियों से बढ़ी मुश्किल: रामनाथ डंग के घर, फैक्टरी व प्रतिष्ठान से बरामद पर्चियों से शहर के जूता कारोबारियों की मुश्किल बढ़ गई है। आयकर टीम इन पर्चियों को आधार बनाकर उन कारोबारियों के ठिकानों तक पहुंच सकती है। हींग की मंडी में जूता के अलावा शू मैटेरियल से जुड़े कारोबारी भी पर्चियों से लेनदेन करते हैं। हरमिलाप ट्रेडर्स का शू मैटेरियल कारोबार बड़ा कारोबार है। 

सीएम राइज विनोबा स्कूल लाइट हाउस घोषित हुआ

20-May-2024
रतलाम  ( शोर संदेश )   ।  रतलाम नगर के सीएम राइज विनोबा स्कूल को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लाइट हाउस के रूप में चिन्हित करके अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया है। विगत दिवस भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में आयुक्त लोक शिक्षण सुश्री शिल्पा गुप्ता ने विद्यालय के उपप्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर और प्रधान अध्यापिका सीमा चौहान को लाइट हाउस का स्मृति चिन्ह भेंट किया। म.प्र. के 274 सीएम राइज स्कूल्स में से कुछ पैरामीटर्स के आधार पर 68 विद्यालय लाइट हाउस के रूप में चयन किये गए है। विद्यालय की प्राचार्य संध्या वोरा के अनुसार लाइट हाउस विद्यालय के माध्यम से गुणवत्ता और निरंतरता की श्रेष्ठ शिक्षण परम्परा को अन्य विद्यालयों तक भी ले जाया जाएगा।
स्मरणीय है कि सीएम राइज विनोबा रतलाम का एकमात्र शासकीय विद्यालय है जहां अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों में कक्षा 1 से 12 तक की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।विद्यालय के परीक्षा परिणाम, अन्य गतिविधियों में सफल भागीदारी सहित शिक्षकों के प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम अनुकरणीय है।

कमिश्नर ने किया मेडिकल कालेज का निरीक्षण

20-May-2024
शहडोल।   ( शोर संदेश )    कमिश्नर शहडोल संभाग बीएस जामोद ने  बिरसा मुण्डा मेडिकल कालेज शहडोल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने मेडिकल कालेज के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर सीधे मरीजों से चर्चा की तथा मरीजों को बेहतर उपचार और स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश कमिश्नर ने डीन मेडिकल कालेज डॉ गिरीस बी रामटेके एवं अन्य प्रशासकीय अधिकारियों को दिए। कमिश्नर ने मेडिकल कालेज के प्रवेश द्वारा में निरीक्षण के पूर्व मरीजों से चर्चा की, चर्चा के दौरान डिंडौरी जिले के ग्राम अमनी पिपरिया के मरीज रामपाल से चर्चा की। चर्चा के दौरान मरीज रामपाल ने कमिश्नर को बताया कि सोनोग्राफी रिपोर्ट के अभाव में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती नहीं किया जा रहा है, जिस पर कमिश्नर ने मौके पर उपस्थित डीन एवं अन्य चिकित्सकों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली तथा चिकित्सा अधिकारियेां को निर्र्देश दिए कि वे मरीज रामपाल को तत्काल भर्ती कराएं तथा उसे समुचित उपचार मुहैया कराएं।

संग्रहालय में लगाई गई छाया चित्र प्रदर्शनी का शुभांरभ

20-May-2024
धार ।  ( शोर संदेश )   संग्रहालय में लगाई गई छाया चित्र प्रदर्शनी का शुभांरभ एसडीएम रोशनी पाटीदार ने किया भगवान गणेश और कार्तिकेय के दुर्लभ चित्रों को पर्यटकों ने पसंद किया विश्व संग्रहालय दिवस से शुरू हुई प्रदर्शनी 24 मई तक जारी रहेगी धार। संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्य प्रदेश शासन भोपाल द्वारा मध्य प्रदेश की सबसे प्राचीन संग्रहालय धार में विश्व संग्रहालय दिवस पर शनिवार को मध्य प्रदेश की शैव प्रतिमाएं के तहत सात दिवसीय छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन का अवलोकन करने आए पर्यटकों ने इसे काफी पसंद किया। भगवान गणेश और कार्तिकेय की दुर्लभ 48 चित्रों की प्रदर्शनी में लंदन संग्रहालय में भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा व भगवान गणेश की कंबोडिया सहित अन्य देशों के संग्रहालय में दुर्लभ व पुरा महत्व की प्रतिमाएं होने की जानकारी ने सभी को रोमांचित किया। पहले दिन यहां प्रवेश फ्री रखा गया था। शनिवार को करीब 500 पर्यटकों व कालेज छात्रों आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रतिवर्ष विश्व संग्रहालय दिवस 18 मई को मनाया जाता है। इसी के तहत धार में शनिवार को मध्य प्रदेश की शैव प्रतिमाएं पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन क़िले में किया गया। इसका शुभारंभ शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रोशनी पाटीदार ने किया।

कलेक्ट्रेट कार्यालय के राजस्व रिकॉर्ड रूम में लगाए जायेंगे सीसीटीव्ही कैमरे

20-May-2024
ग्वालियर ( शोर संदेश ) ।  ग्वालियर कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिफ्ट हुए राजस्व रिकॉर्ड रूम में सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जायेंगे। इसके साथ ही रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने के लिये अन्य जो आवश्यकतायें होंगीं, उनकी भी पूर्ति की जायेगी। कलेक्टर रुचिका चौहान ने रविवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व प्रकरणों, न्यायालयीन प्रकरणों, विभिन्न बैंकों की बकाया वसूली के संबंध में भी समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, एडीएम टी एन सिंह, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने कहा है कि राजस्व रिकॉर्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इसको व्यवस्थित रखने के लिये गोरखी कार्यालय से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित किए गए रिकॉर्ड रूम की निगरानी के लिये सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जाएँ। रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से रहे, इसके लिये अलमारियों आदि की जो आवश्यकता है, उसको भी शीघ्र पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न न्यायालयों में राजस्व संबंधी चल रहे प्रकरणों में शासन का पक्ष समय से और मजबूती के साथ रखा जाए इसके निर्देश भी दिए।
 

हर घर जल योजना के तहत 129388 परिवारों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

20-May-2024
रीवा। ( शोर संदेश )    विन्ध्य की जीवनदायिनी बाणसागर बहुउद्देश्यीय परियोजना से अब सिंचाई की सुविधा के बाद घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा रीवा और मऊगंज जिले के 1613 ग्रामों के 129388 परिवारों को स्वच्छ पेयजल घर में पहुंचाने की योजना प्रगतिरत है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने गत दिवस झिन्ना गांव में बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन इंटेकवेल तथा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का अवलोकन किया। कलेक्टर ने जल निगम के अधिकारियों को समय सीमा में परियोजना क्रियान्वयन के निर्देश दिए।              
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत झिन्ना के ग्राम डबरई में रीवा जिले के लिए जल प्रदाय हेतु बनाए जा रहे 198 एमएलडी के इंटेक वेल निर्माण का निरीक्षण किया। इसी क्रम में कलेक्टर ने झिन्ना में 156 एमएलडी जल शोधन संयंत्र के निर्माण का भी जायजा लिया। जल निगम द्वारा सेंधवा घाटी में 4650 किलोलीटर क्षमता का पीएमईआर का निर्माण किया जा रहा है। रीवा जिले के 679 तथा मऊगंज जिले के 934 ग्रामों को 26 जोन में विभक्त कर 315 उच्च स्तरीय टंकियों द्वारा 4067.03 किमी की वितरण नलिकाओं से 129388 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जाएंगे। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने जल निगम के अधिकारियों से परियोजना की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली तथा गुणवत्ता के साथ इस अति महत्वाकांक्षी जन हितैषी परियोजना को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जल निगम के जनरल मैनेजर चित्रांशु ने कलेक्टर को इंटेक वेल, टंकी निर्माण तथा वितरण नलिकाओं की अद्यतन प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर जल निगम के नीतेश सिंह सहित विभागीय अधिकारी तथा निर्माण से संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account