ब्रेकिंग न्यूज

240 गांवों के 300 तालाब होंगे पानी से लबालब

03-May-2020

 रायपुर राज्य शासन के निर्देशानुसार गर्मी के दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में निस्तारी के लिए पानी की कमी को दूर करने के लिए तालाबों को भरा जा रहा है। जिले के निस्तारी तालाबों को महानदी प्रोजेक्ट की नहरों से भरना शुरु किया. जिले के लगभग 240 गावों के लगभग 300 तालाबों को भरा जायेगा। कार्य पालन अभियंता जल संसाधन विभाग रायपुर ने बताया कि तालाबों को भरने से ग्रामीणों को ग्रीष्मकाल में निस्तारी की सुविधा मिलेगी। इसी क्रम में पेयजल के लिए रायपुर, अभनपुर, गोबरा-नवापारा और अटल नगर नया रायपुर को भी जल प्रदाय किया जा रहा है।



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account