ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

खुलासा : शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक की हत्या, बदमाशों ने रस्सी से गला घोंटा

28-Oct-2025
जांजगीर चांपा।  ( शोर संदेश ) मालखरौदा थाना क्षेत्र के दलालपाली गांव में दो बदमाशों ने मिलकर एक युवक से शराब के लिए पैसों की मांग की। नहीं देने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी।इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, छोटूराम यादव पिता चीनी लाल यादव 45 ग्राम दलालपाली थाना मालखरौद का रहने वाला है। 23 अक्टूबर को आरोपी धरमू अजगल्ले पिता ठाकुर राम 34 एवं विनोद अजगल्ले पिता पालू राम अजगल्ले 37 ग्राम दलालपाली ने छोटूराम से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। पैसे नहीं देने पर जमगहन में उससे मारपीट की और उसे मृत अवस्था में वहीं छोड़ दिया। मृतक का शव ग्राम जमगहन के मुक्तिधाम के पास मृत अवस्था में पड़ा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
मृतक के शव परीक्षण, गवाहों के कथन लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट तथा साक्ष्य के आधार प्रथम दृष्टया मामला में हत्या किए जाना पाया गया। पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में जुटी। संदेहियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

प्रेम विवाद को लेकर युवक की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने 10 आरोपी को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

28-Oct-2025
राजनंदगांव।  ( शोर संदेश ) ग्राम छछानपहरी में प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें 18 वर्षीय साहिल साहू की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
22 अक्टूबर को रात करीब 1.30 बजे छछानपहरी में आयोजित रिकार्डिंग डांस प्रतियोगिता के दौरान ग्राम ब्राम्हण लंझिया के कुछ युवकों और छछानपहरी के साहिल साहू के बीच विवाद हुआ। विवाद प्रेम संबंधों को लेकर था, जो पहले से ही चल रहा था। साहिल साहू ने तुलेश्वर निषाद को गालियां दीं और मारपीट की, जिससे अन्य युवक भी गुस्से में आ गए। आरोपियों ने साहिल को बुरी तरह पीटने के बाद उसे मरा हुआ समझ लिया और वहां से भाग गए। साहिल को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने घटना की गंभीरता को समझते हुए थाना अंबागढ़ चौकी में मामला दर्ज किया और तुरंत एक टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने सुनील साहू (25), तुलेश्वर निषाद (19), डिगेश्वर निषाद (21), खिलेश्वर साहू (24), मोहन निषाद (20), रोशन कुमार बंजारे (24), होम लाल चन्द्रवंशी (23), प्रशांत कुमार (26), क्षितिज सलामे (22) और एक विधी से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया।
आरोपी सुनील साहू ने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर को रात में वह अपने दोस्तों के साथ डांस प्रतियोगिता में गया था। वहां, साहिल ने तुलेश्वर निषाद से मारपीट शुरू की। इसके बाद साहिल को गाली देने की घटना सामने आई और बदले की भावना से आरोपियों ने मिलकर साहिल पर हमला किया। आरोपियों ने बांस के डंडे से साहिल को सिर पर मारा, जिससे वह गिर पड़ा। सभी आरोपियों ने उसे मरा हुआ समझकर मौके से भाग गए।

पुलिस में नौकरी लगाने ने नाम पर लाखों की ठगी: 8 के खिलाफ FIR, 2 गिरफ्तार

27-Oct-2025
रायगढ़ ( शोर संदेश ) रायगढ़ में पुलिस आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम एक दिव्यांग युवक से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर और कम्प्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित को दिव्यांग कोटा से जाॅब लगाने के नाम पर 11.30 लाख की ठगी की थी। पुलिस ने मामले में कुल 8 आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर दो आरोपियों को पकड़ा है, जबकि बाकी 6 आरोपी फरार हैं। घटना चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की है।
25 अक्टूबर को अलेन किड़ो (उम्र 60 वर्ष), निवासी छोटे अतरमुड़ा ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भतीजे राहुल किड़ो को छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपियों ने उनसे लाखों रुपये की ठगी की गई।
रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी उत्तरा सिदार ने पहले 50 हजार रुपये की मांग की, जिसमें 30 हजार रुपये दिए गए। बाद में संजू यादव ने 20 हजार रुपये लिए। दोनों ने बताया कि पैसा रायपुर निवासी विकास सिदार को देना है जो नौकरी लगवाने में मदद करेगा। इसके बाद अलेन किड़ो ने विकास सिदार को रुपये दिए। इसके साथ ही, अन्य व्यक्तियों अमन यादव, सेवक चौहान, मूलचंद कावर, एस.के. सिंह और गुप्ता-को भी अलग-अलग खातों में रकम भेजी गई। इस तरह कुल 11 लाख 30 हजार रुपये नौकरी लगवाने के नाम पर ले लिए। जांच में यह भी पाया गया कि आरोपियों ने पीड़िता को झूठे दस्तावेज और फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर भरोसा दिलाया था।
चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपियों उत्तरा सिदार और संजू यादव को थाना चक्रधरनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 475/2025 धारा 420, 468, 34 आईपीसी के तहत 26 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। अन्य छह आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
गिरफ्तार आरोपी
1. उत्तरा सिदार, पिता बंशीलाल सिदार, उम्र 50 वर्ष, निवासी कांटाहरदी, थाना कोतरारोड, जिला रायगढ़।
2. संजू यादव, पिता संदेश यादव, उम्र 27 वर्ष, निवासी छोटे अतरमुड़ा, जिला पंचायत के पीछे, रायगढ़।
 

वन विभाग की तत्परता से पकड़े गए तीन आरोपी

24-Oct-2025
रायपुर ( शोर संदेश ) वनमंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार वन विभाग ने तत्परता से रायगढ़ वनमंडल के अंतर्गत ग्राम केराखोल में एक मृत हाथी का मामला सुलझा लिया गया है। सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी रायगढ़ के नेतृत्व में वन अमला तत्काल मौके पर पहुँचा और घटना स्थल का निरीक्षण करने पर प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हाथी की मृत्यु बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है। स्थल पर जांच के दौरान तार, सूखे पत्ते, मिट्टी के निशान तथा संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। साथ ही मृत हाथी के पेट में घाव के निशान, जिसमें लगे हुए स्नेयर को भी जब्त किया गया। उल्लेखनीय है कि वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने वन्य अपराध में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
वन विभाग की तीन सदस्यीय पशुचिकित्सा टीम ने मृत हाथी का पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक रिपोर्ट में मृत्यु का कारण विद्युत करंट बताया गया। घटना के बाद पुलिस विभाग को सूचित किया गया तथा तत्काल जांच शुरू की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान तीन आरोपियों की पहचान हुई, जिसमें वीर सिंग मांझी पिता मेहत्तर मांझी आयु 28 वर्ष, ग्राम केराखोल, रामनाथ राठिया पिता महेश्वर राठिया आयु 42 वर्ष, ग्राम औराईमुड़ा और बसंत राठिया पिता ठाकुर राम राठिया आयु 40 वर्ष, ग्राम केराखोल शामिल है। पूछताछ में आरोपी वीर सिंग मांझी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर खेत की रखवाली के लिए बिजली के तार लगाकर जंगली जानवरों को मारने का प्रयास किया था। उसी दौरान हाथी करंट की चपेट में आ गया। आरोपियों ने तार और लोहे का सामान खुद खरीदा था।
वन अपराध में लिप्त तीनों आरोपियों को वन अपराध के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 9 एवं 51 के अंतर्गत 20 अक्टूबर को अपराध दर्ज कर 21 अक्टूबर को तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
 

बस्तर में बंद मकान से चोरी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

13-Oct-2025
जगदलपुर।  ( शोर संदेश )  जिले के बस्तर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम बस्तर में बंद मकान का ताला तोड़कर तीन बोरी धान, गैस सिलेंडर और फ्रिज की चोरी हुई है। पुलिस ने चोरी करने वाले दो आरोपियों संतोष कश्यप (36) एवं सुखचंद कश्यप (28) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर थाना क्षेत्र की ही एक महिला 1 अक्टूबर को पुलिस थाना पहुंची थी, और इसने चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति के साथ मजदूरी करने के लिए केरल गये हुए थे, घर बंद था। घर में फ्रिज सिलेंडर और तीन बोरी धान रखा हुआ था । जब कुछ दिन पहले घर पहुंची तो ताला टूटा मिला और घर में रखे इन सामानों की चोरी हो गई ।
आस-पास में भी पता लगाया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली । बस्तर पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई। वहीं पुलिस को जांच में उसी इलाके के रहने वाले युवक संतोष कश्यप (36) और सुखचंद कश्यप (28) पर शक हुआ। पुलिस ने इनसे पूछ।ताछ में उन्होंने चोरी की बात कबूल ली। जिसके बाद दोनों चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत रविवार को रिमांड पर रवाना किया गया।



 

ऑपरेशन विश्वास: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 सितंबर से अब तक 84.77 लाख का नशा जब्त

11-Oct-2025
दुर्गशोर संदेश ) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। 1 सितंबर 2025 से अब तक पुलिस ने नशे के तस्करों पर लगातार कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किया है। इस दौरान गांजा, चिट्टा (हेरोइन), अफीम सहित नशीली दवाओं की कई खेप पकड़ी गई हैं।
22 मामलों में 438.748 किलो गांजा जब्त
अभियान की शुरुआत से अब तक पुलिस ने 22 मामलों में कुल 438.748 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इन मामलों में 22 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें 6 आरोपी अन्य प्रांतों के रहने वाले हैं।
हेरोइन और चिट्टा की बड़ी बरामदगी
हेरोइन के 3 प्रकरणों में अब तक 33 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। थाना मोहन नगर के मामले में 246 ग्राम चिट्टा के साथ 30 आरोपी अब तक पकड़े जा चुके हैं। पुलिस को अनुमान है कि इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
अफीम तस्करी के आरोपी भी गिरफ्तार
इस वर्ष जिले में पहली बार अफीम तस्करी के 3 आरोपी पकड़े गए हैं, जिनमें 2 आरोपी पंजाब के निवासी हैं।
नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 28,436 टैबलेट्स एवं कैप्सूल्स जब्त किए हैं। वहीं 16 सितंबर 2025 को एक विशेष अभियान के दौरान एक ही दिन में एनडीपीएस एक्ट के 17 मामलों में 19 आरोपी पकड़े गए, जिनसे 19.531 किलोग्राम गांजा और 106 टैबलेट्स/सीरप बरामद हुए।
नशीली दवाओं की बड़ी रिकवरी – कोतवाली और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई
थाना दुर्ग कोतवाली और एसीसीयू की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात तस्कर वैभव खंडेलवाल से हजारों की संख्या में अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद किए। इसके अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र से 10,000 से अधिक नशीली दवाओं के टैबलेट एक साथ बरामद किए गए।
बड़ी जब्ती और नष्टीकरण की कार्यवाही
1 सितंबर को जिले में 239 मामलों में लगभग 1620.490 किलो गांजा, 277.29 ग्राम हेरोइन, 214.398 ग्राम ब्राउन शुगर तथा 2,73,776 नग नशीली दवाइयों का नष्टीकरण किया गया।
72 वाहनों की राजसात कार्यवाही
नशे की तस्करी में प्रयुक्त 72 वाहनों को राजसात कर MSTC वेबसाइट के माध्यम से नीलामी की प्रक्रिया भी जारी है।
84.77 लाख रुपए की नशीली सामग्री जब्त
अब तक की कार्रवाई में दुर्ग पुलिस ने लगभग ₹84.77 लाख मूल्य की नशीली दवाएं, टैबलेट्स, गांजा और चिट्टा जब्त किया है। थाना कुम्हारी क्षेत्र में एक कंटेनर से 388 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय तस्कर सहित ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया।

2250 किलो महुआ लाहन और 07 लीटर महुआ शराब जब्त

11-Oct-2025
रायपुरशोर संदेश )  मुंगेली जिले में अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने लोरमी विकासखण्ड के ग्राम शिकारीडेरा में कार्रवाई करते हुए 07 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं 2250 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि जब्त सामग्री के संबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर कड़ाई से नियंत्रण लगाने के लिए जांच पड़ताल और इसमें संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।









 

144 लीटर अवैध विदेशी मदिरा जब्त

09-Oct-2025
रायपुर( शोर संदेश )  बलौदाबाजार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा की जब्ती के संबंध में बड़ी कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग की टीम द्वारा वृत्त लवन अंतर्गत ग्राम जुड़ा में दबिश देकर 144 बल्क लीटर (800 पाव नग) अवैध विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की (नॉन-ड्यूटी पेड) जब्त की गई। जब्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य 96 हजार रूपए आंका गया है। आरोपी परमेश्वर खूंटे निवासी ग्राम जुड़ा (थाना लवन) के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(2), 59(क) एवं 36 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। बलौदाबाजार जिले में अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध आबकारी विभाग की टीम द्वारा जांच-पड़ताल और कार्रवाई का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 
 

 


नौकरी के नाम पर 22 लाख की ठगी नेता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

06-Oct-2025
दुर्ग।  ( शोर संदेश ) जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 8 बेरोजगारों से 22 लाख की ठगी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी किसी राजनीतिक पार्टी का नेता है। नेता ने अपनी पहुंच का रौब दिखाते हुए युवाओं को सरकारी नौकरी का झांसा दिया और पैसे लिए।
मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने खाद निरीक्षक, पर्यवेक्षक और चपरासी जैसे पदों पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले नेता समेत 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने व्हाटसऐप पर फर्जी लेटर भी भेजा था।​​​​​​​
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बेरोजगार युवाओं को व्हाटसऐप के माध्यम से फर्जी दस्तावेजों से फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर भेजे।
नियुक्ति पत्र में जिस तारीख की ज्वाइनिंग डेट होती थी वे उसे ज्वाइनिंग डेट से कुछ दिन पहले बदल देते थे। ज्वाइनिंग डेट आगे बढ़ाने की वजह कभी कैबिनेट की बैठक, कभी आचार संहिता तो कभी राज्य में केंद्रीय मंत्रियों का दौरा जैसे बहाने बनाते थे।
पुलिस ने गैंग के मास्टर माइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि इस पूरे ठगी का मास्टरमाइंड मनोज साहू था। मनोज साहू ने नेता मुकेश वर्मा और उसके भांजे रजत वर्मा के साथ मिलकर बेरोजगार युवाओं को खाद निरीक्षक, पर्यवेक्षक, चपरासी जैसे पदों के लाखों रुपए की वसूली करते थे। पुलिस का कहना है कि किसी भी नियुक्ति प्रक्रिया में पैसे की मांग पूरी तरह अवैध है।
महमरा के रहने वाले दीपेश कुमार निषाद (26 साल) ने 2 अक्टूबर को थाना पुलगांव (अंजोरा) में लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि गांव के ही मनोज साहू ने अपने साथी मुकेश वर्मा और भांजे रजत वर्मा के साथ मिलकर खाद निरीक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा दिया।
आरोपियों ने चार लाख रुपए की मांग की, जिसमें से दीपेश ने दो लाख रुपए नगद और ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्हें व्हाटसऐप पर फर्जी नियुक्ति आदेश भेजा गया। लेकिन जब नौकरी नहीं मिली और आरोपियों ने रकम भी वापस नहीं की, तब पीड़ित ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि फर्जी नौकरी के नाम पर झांसा देने के लिए पूरा रैकेट काम कर रहा था। इसमें लोगों को जानकारी देने का काम मनोज साहू कर रहा था। इसके बाद नेता मुकेश वर्मा और उसका भांजा रजत वर्मा अपनी पहुंच दिखाता था।
झांसे में आने के बाद जब बेरोजगार युवा पैसे दे देते थे, उसके बाद उनका फर्जी ज्वाइनिंग लेटर सेक्टर-6 के ए मार्केट स्थित टाइपिंग सेंटर में टाइप किया जाता था। यह काम महेश हिराव कर रहा था। ज्वाइनिंग लेटर में बार-बार डेट बदलने का काम भी महेश की जिम्मेदारी थी। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने अब तक 8 से ज्यादा आवेदकों से करीब 22 लाख रुपए ऐंठे थे।
मनोज साहू इस रैकेट का मास्टरमाइंड था। वह लोगों को सरकारी नौकरी का लालच देता और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा देता। फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में भिलाई के महेश हिरावं, जो टाइपिंग सेंटर चलाता है, की बड़ी भूमिका थी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने जुर्म कबूल किया। उनके पास से फर्जी नियुक्ति पत्र, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
मनोज कुमार साहू (40 वर्ष) - अंजोरा, पुलगांव दुर्ग
रजत वर्मा (25 वर्ष) - भिलाई नगर
मुकेश वर्मा (53 वर्ष) - भिलाई नगर
महेश हिरावं (63 वर्ष) - हरिनगर, मोहन नगर

फरार गांजा तस्कर सुलेमान लकड़ा गिरफ्तार, जूटमिल पुलिस की बड़ी सफलता

06-Oct-2025
रायगढ़।  ( शोर संदेश ) छत्तीसगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार गांजा तस्कर सुलेमान लकड़ा उर्फ सुले (21 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी का पिता का नाम पंकज लकड़ा है और वह छातामुड़ा, संत विनोबा नगर का निवासी है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। यह गिरफ्तारी उस मामले का मुख्य मोड़ है, जिसमें 25 अगस्त की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गढ़उमरिया मेन रोड पर घेराबंदी कर ओडिशा से गांजा लेकर रायगढ़ की ओर आ रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा था।
पकड़े गए आरोपियों में दिलीप सिंह राजपूत (33 वर्ष) और एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल थे। उनके कब्जे से कुल 1 किलो 558 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई गई। इसके अलावा पुलिस ने होंडा साइन मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) और दो मोबाइल फोन (वीवो और रियलमी नारजो) भी जब्त किए।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मुख्य आरोपी सुलेमान लकड़ा के साथ मिलकर ओडिशा से अवैध रूप से गांजा लेकर रायगढ़ क्षेत्र में सप्लाई करते थे। इस मामले में जूटमिल पुलिस ने अपराध क्रमांक 301/2025, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया और उन्हें रिमांड पर भेजा। मुख्य आरोपी सुलेमान लकड़ा घटना के बाद फरार था। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार फरार आरोपी की तलाश में जुटी रही। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने सुलेमान लकड़ा को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट तैयार कर उसे सक्षम न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। इस कार्रवाई से जूटमिल पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर एक बार फिर सख्त प्रहार किया है। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई न केवल नशे के कारोबार को रोकने में प्रभावी साबित होगी, बल्कि अपराधियों के लिए चेतावनी भी है। पुलिस ने बताया कि जूटमिल क्षेत्र में नशे की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जूटमिल पुलिस की इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि एनडीपीएस एक्ट के तहत नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सुलेमान लकड़ा की गिरफ्तारी से गिरोह का नेटवर्क कमजोर हुआ है और अन्य आरोपियों की भी जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया जारी है।

 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account