leave a comment
नई दिल्ली (शोर संदेश) ।राष्ट्रपति भवन से देश के दो हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। जारी आदेश के अनुसार न्यायाधीश प्रितिंकर दीवाकर को इलाहाबाद हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईकोर्ट का नया न्यायाधीश बनाया गया है।