ब्रेकिंग न्यूज

*भाजपा ने जारी की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट*

17-Aug-2023

रायपुर (शोर संदेश) कुछ महीनों में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है। एक तरफ जहां कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन पर मंथन कर रही है, वहीं भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की पहली सूची में 21 लोगों के नाम शामिल है। भाजपा के उम्मीदवारों की इस लिस्ट में साहू समाज के चार लोगों का नाम भी शामिल है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण में से एक सीट यानी की पाटन से सांसद विजय बघेल को उम्मदीवार बनाया गया है। बता दें कि, वर्तमान में पाटन से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2008 के विधानसभा चुनाव में विजय बघेल ने भूपेश बघेल को हराया भी था।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account