ब्रेकिंग न्यूज

नोएडा के प्राइवेट स्कूल में 6 साल की मासूम का यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

05-Sep-2024
नोएडा।   ( शोर संदेश )  नोएडा के एक प्राइवेट स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। वारदात को स्कूल परिसर में ही काम कर रहे एक मजदूर ने अंजाम दिया है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। बच्ची के परिजनों ने इस मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधकों ने मामले को दबाने की भी कोशिश की। घटना के बाद से आरोपी मजदूर फरार है।
स्कूल परिसर में खेलते समय हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक केजी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची मंगलवार को स्कूल परिसर में खेल रही थी। तभी वहां काम कर रहे एक मजदूर ने बच्ची के साथ कथित तौर यौन उत्पीड़न किया। बच्ची को गुड टच और बैड टच की जानकारी थी इसलिए उसने स्कूल में ही अपने टीचर और प्रिंसिपल को मामले की जानकारी दी। पीटीआई की खबर के मुताबिक बच्ची के माता-पिता जब स्कूल पहुंचे तो उन्होंने स्कूल प्रबंधक से इस मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी। स्कूल प्रबंधकों पर आरोप है कि उन्होंने इस मामले को दबाने की कोशिश की। सेक्टर-24 थाने के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि आरोपी मजदूर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बच्ची ने टीचर को दी थी जानकारी
परिजनों का कहना है कि जब बच्ची के साथ यह घटना हुई तो उसने टीचर को इसकी जानकारी दी थी। उसने टीचर को बताया कि उसके साथ बैड टच किया गया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने आरोपी को बुलाकर धमकाया और स्कूल से भगा दिया। बच्ची के माता-पिता के अनुसार वे दोनों एक प्राइवेट कंपनी में अलग-अलग नौकरी करते हैं। परिजनों ने बच्ची को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया हुआ था।
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account