.jpg)





रायपुर ( शोर संदेश )। न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस की टीम द्वारा थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत एक्सप्रेस-वे के नीचे हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी महेन्द्र नाग पिता स्व. राजू नाग उम्र 30 साल निवासी बी एस यू पी कालोनी मकान नंबर ए/04 थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 1 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 470/24 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


रायपुर ( शोर संदेश )। थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत गांजा बिक्री करते आरोपी संजू उर्फ संजय मराठा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.200 किलोग्राम गांजा, नगदी ब्रिकी रकम 48,000 रूपए जब्त किया है।
दरअसल, एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत ग्रीन लाईट ढाबा के पास 01 व्यक्ति दोपहिया वाहन गांजा रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम संजू उर्फ संजय मराठा निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा रखा होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.200 किलोग्राम गांजा और नगदी ब्रिकी रकम 48,000 रूपए जब्त कर नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।


रायपुर ( शोर संदेश )। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण मे अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना मौदहापारा पुलिस को एक आरोपी को गिरफतार करने मे सफलता मिली है। टाउन पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला कि थाना क्षेत्र का पूर्व अपराधी नवभारत प्रेस के पीछे अपने हाथ में लोहे का चाकू रख कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी मौहदपारा निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में रवाना होकर मौके पर पहुंचे जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद अशफाक के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू मिला, जिसे बिना अनुमति रखना आर्म्स एक्ट के तहत अपराध होना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल वारंट प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया।