





रायपुर ( शोर संदेश )। तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक महिला और उसके दो बेटे शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के भोपाल के निवासी हैं। चोरी किए गए करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद कर लिए गए हैं।
घटना का विवरण
22 दिसंबर की सुबह, मंदिर के सदस्यों ने सूचना दी कि मंदिर में चोरी हो गई है। मौके पर पहुंचे प्रार्थी रासू जैन ने देखा कि मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह के ताले टूटे हुए थे। साथ ही, सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए गए थे। गर्भगृह में रखे सोने और चांदी के आभूषण, कलश, थालियां, और अन्य कीमती सामग्री गायब थीं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस जांच और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद्र सिंह के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों का विस्तृत अध्ययन किया गया। पूछताछ के दौरान, मंदिर कर्मचारी सुदीप माली पर शक हुआ। वह बार-बार अपना बयान बदल रहा था और जांच को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपनी मां सुषमा माली और भाई सागर माली के साथ चोरी की बात कबूल की।
बरामद सामान
गिरफ्तार आरोपियों के पास से मंदिर से चोरी की गई सामग्री बरामद की गई, जिसमें सोने का कलश: 1 नग, चांदी का सामान: थालियां, कलश, झारियां, छत्र, लोटा, पंचमेरू, और अन्य सामग्री कुल कीमत: ₹15,00,000 शामिल है।
गिरफ्तार आरोपी
सुदीप माली (27), भोपाल निवासी
सागर माली (25), भोपाल निवासी
सुषमा माली (48), भोपाल निवासी
पुलिस टीम की भूमिका
मामले को सुलझाने में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट और तेलीबांधा थाना पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निरीक्षक विनय सिंह बघेल और परेश पांडे के नेतृत्व में टीम ने पेशेवर तरीके से आरोपियों को चिन्हित और गिरफ्तार किया।
इस सफल कार्रवाई से न केवल मंदिर का चोरी किया गया कीमती सामान बरामद हुआ, बल्कि अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़ भी हुआ। पुलिस की तत्परता और टीमवर्क ने इस मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है

रायपुर ( शोर संदेश ) । प्रार्थी रासू जैन ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह लाभांडी रोमेनेस्क्यू विला A-4 तेलीबांधा रायपुर में रहता है तथा ठेकेदारी का कार्य करता है एवं दिगम्बर जैन मंदिर लाभाण्डी का सदस्य है। 22.12.2024 के सुबह करीबन 5 बजे विनोद जैन मंदिर के अन्य सदस्य ने फोन कर बताया कि दिगम्बर जैन मंदिर में रखे सोने चांदी जेवरात एवं अन्य सामान का चोरी हो गया है, सूचना पर प्रार्थी अपने अन्य साथियों के साथ दिगम्बर जैन मंदिर लाभांडी जाकर देखा तो पाया कि मंदिर में लगे मुख्य द्वार तथा अंदर गर्भगृह का ताला टूटा हुआ था तथा सी.सी.टी.वी. कैमरा का तार भी काटा हुआ था, मंदिर के गर्भगृह में रखे आलमारी खुला था एवं उसमे रखे चांदी का कलश, स्वर्ण कलश एवं अन्य चांदी का सामान नही था एवं भगवान की वेदी में रखे चांदी की छत्र, पंचमेरू एवं अन्य चांदी का सामान भी नही था। कोई अज्ञात चोरी मंदिर के मुख्य द्वारा के दरवाजे में लगे ताला को तोड़कर मंदिर अंदर एवं गर्भगृह में प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था।
जिस पर अज्ञात अरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 842/24 धारा 331(4), 305(1), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेन्द सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार(भा.पु.से.), प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी तेलीबांधा को अज्ञात आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना के संबंध में प्रार्थी सहित आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी किया जाना प्रारंभ किया गया।

रायपुर। सुंदर नगर के रहने वाले डॉ. उमेश चंद तिवारी के सूने मकान में चोरी करने वाले तीन अंतर्राज्यीय चोर जो राजस्थान के केकड़ी अजमेर में रहते है को डीडीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से पुलिस ने चोरी की चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 9,500 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 40,000 रूपये को जप्त किया। आरोपियों के कब्जे से पूर्व घटना में संलिप्त फरार आरोपी अमित सोनी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है उसके पास से पुलिस ने 1 नग सोने की अंगूठी, 1 नग सोने का कंगन एवं सोने का राधा-कृष्ण लिखा हुआ 1 नग लॉकेट बरामद किया है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी संजय बगरिया, महेन्द्र बगरिया घटना दिनांक से फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है। कर गिरफ्तार करने के प्रयास किये जा रहे है।
डीडी नगर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रार्थी डॉ. उमेश चंद तिवारी ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुंदर नगर डी.डी.नगर में रहता है तथा प्रार्थी एवं उसकी पत्नि बालाजी मेडिकल कालेज मोवा में कार्यरत है। 09.11.2024 को सुबह करीबन 08:30 बजे दोनों अपने घर में ताला लगाकर अस्पताल चले गये थे, शाम लगभग 07:00 बजे दोनों घर वापस आकर देखे तो बाहर के मेन गेट का लॉक लगा हुआ था। मेन गेट का लॉक खोलकर अंदर जाकर देखे तो अंदर के दरवाजे का मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था, दरवाजा खुला हुआ था तथा अंदर प्रवेश करने वाले दरवाजे का ताला भी टूटा हुआ था कमरे की लाइट जल रही थीं। हाल का सामान फैला हुआ था तथा बेड रूम में रखें तीनों आलमारी का समान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था तथा दूसरे कमरे में रखें आलमारी का सामान भी अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था एवं आलमारियों में रखा सोने, चांदी के जेवरात तथा नगदी रकम नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के सूने मकान का ताला तोड़कर कमरे अंदर प्रवेश कर आलमारियों का लॉक तोड़कर आलमारियों में रखें उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 435/24 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना प्रभारी डी. डी. नगर तथा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी व उसकी पत्नि से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया। घटना स्थल निरीक्षण के दौरान चोरी की घटना को किसी बाहरी गिरोह द्वारा अंजाम देना प्रतीत हो रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा बाहरी गिरोह को फोकस करते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी को चिन्हांकित करते हुये आरोपियों को राजस्थान अजमेर के केकड़ी में लोकेट किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में टीम को राजस्थान अजमेर रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अजमेर केकड़ी में पहुंचकर आरोपियों की पतासाजी करते हुए आरोपी महावीर बगरिया तथा कैलाश बगरिया को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। आरोपी महावीर बगरिया तथा कैलाश बगरिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 9,500 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 40,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमाण्ड में लेकर एक अन्य आरोपी की तलाश करने टीम राजस्थान कंकड़ी गयी, जहां एक अन्य आरोपी अमित सोनी पिता बघराज सोनी, उम्र 34 वर्ष पता पुरानी चौक केकड़ी, राजस्थान को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 नग सोने की अंगूठी, 01 नग सोने का कंगन एवं सोने का राधा-कृष्ण लिखा हुआ लॉकेट 01 नग बरामद किया गया है।

