ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

देशी मसाला के साथ तस्कर गिरफ्तार

18-Nov-2024
रायपुर।  ( शोर  संदेश )  पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 17.11.2024 को थाना गुढियारी पुलिस को सूचना मिली कि पानी टंकी के पास गोगांव तिराहा थाना गुढियारी में शराब को सफेद रंग की प्लास्टीक बोरी में बिक्री हेतु रखा हुआ है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी गुढियारी को सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने निर्देशन पर मुखबीर की सूचना में बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया।
आरोपी साहिल टंडन के पास रखे प्लास्टीक की बोरी को तलाशी लेने पर हरा रंग प्लास्टीक बोरी में 35 पौवा देशी मदिरा मसाला का होना पाया गया, जिस पर आरोपी साहिल टण्डन उर्फ दादू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हरा रंग के प्लास्टीक बोरी में रखे 35 पौवा देशी मदिरा मसाला कीमती 3850 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 686/24 धारा 34(2)आबकारी एक्ट अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

17-Nov-2024
रायपुर।  ( शोर  संदेश )  पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 16.11.2024 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई।
थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत दुर्गा नगर केनाल रोड पास कुछ व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. रखें है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अजय कुमार (भापुसे) तथा उप पुलस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को आरोपियों को प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठि अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान जाकर हुलिये के व्यक्यिों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम क्षितिज पाण्डेय, सिद्धार्थ राय एवं आयूष अग्रवाल निवासी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनकी तलाशी लेने पर उनके पास प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए रखा होना पाया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए 3.88 ग्राम तथा घटना से संबंधित 04 नग स्मार्ट मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 591/24 धारा 22बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। वर्ष 2024 में ही एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा प्रतिबंधित मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए के प्रकरण में थाना खम्हारडीह से आरोपी आयूष अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था जिसमें आरोपी जेल निरूद्ध था।

बाइक में गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार

17-Nov-2024
गरियाबंद  ( शोर  संदेश ) । छत्तीसगढ़ में लगातार गांजा तस्करी के मामले सामने आ रहे है। शनिवार को गरियाबंद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अंतरराज्यीय तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह युवक अपनी बाइक पर दो प्लास्टिक की बोरियों में भारी मात्रा में गांजा लेकर नेशनल हाइवे से गरियाबंद की ओर जा रहा था। इस बीच पुलिस ने उसे धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक, इस तस्कर का नाम लिंगराज साहू (उम्र 35 साल) है। जो ओडिशा में नबरंगपुर ज़िले के चंदाहांडी का रहने वाला है। नेशनल हाइवे 130सी में सहायक निरक्षक खुमान लाल महिलांगे अपनी टीम के साथ चेकिंग पॉइंट थे।
इस दौरान तस्कर लिंगराज साहू बाइक पर गांजे से भरी बोरी लादकर जा रहा था। जब टीम ने उसे रोका तो वह हड़बड़ा गया, इस दौरान जब बोरियों को उतारकर चेक किया गया तोह उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस तस्कर को हिरासत में लेकर थाने ले आई, जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि पुलिस ने जब तस्कर से जब्त गांजे को तौलता उसका वजन 34.070 किलोग्राम पाया गया, इस गांजे की कीमत 3.40 लाख रुपये आंकी गई है। पखवाड़े भर के भीतर देवभोग पुलिस ने गांजे की दूसरी बड़ी खेप पकड़ी है। सूत्रों के मुताबिक, ओडिशा के कालाहांडी नवरंगपुर जिले में गांजा के बड़े पैमाने पर कारोबार किया जाता है। यहां से करीबन 150 किमी दूरी पर स्थित कोरापुट जिले के पहाड़ियों में गांजे की खेती होती है।

अवैध शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई,22 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त

14-Nov-2024
बलौदाबाजार   ( शोर  संदेश ) । कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में वृत क्षेत्र कसडोल अंतर्गत ग्राम कौहाकुड़ा थाना कसडोल चौकी सोनाखान में आरोपी खोलबहरा चौहान पिता घासीराम के कब्जे से 22 बल्क लीटर हाथभठ्ठी महुआ शराब जब्त किया गया। उक्त कार्यवाई में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मोतिन बंजारे, आबकारी मुख्य आरक्षक सूर्यकांत वर्मा, नगर सैनिक दुर्गेश्वरी कुर्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
 

दशहरा के दिन सूने मकान में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार

13-Nov-2024

भिलाई ( शोर संदेश )  एक माह पूर्व दशहरा के दिन खुर्सीपार के जोन 1 के एक परिवार के रावण दहन देखने जाने के दौरान उनके सुने मकान में हुई बडी चोरी के मामले का आज पुलिस ने खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 लाख से भी ज्यादा के जेवर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में स्वीपर मोहल्ला देना बैंक के पीछे रहने वाले  एस. थॉमस, किशन कुमार व गौरव विलियम शामिल हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुर्सीपार पुलिस विधिवत कार्रवाई की कई।
दरअसल यह घटना 12 अक्टूबर दशहरा पर्व की है। 5सी, सड़क 17, जोन-1, खुर्सीपार निवासी डी हेमराज अपने पूरे परिवार के साथ आईटीआई मैदान में दशहरा उत्सव देखने गया था। रात लगभग 10:30 बजे जब वह घर पहुंचा तो कीचन के उपर लगा शीट टूटा हुआ मिला। आलमारी का सामान बिखरा हुआ था लॉकर का ताला तोड कर अन्दर रखा सामान जिसमें इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवर आदि अज्ञात चोर ले गया।
इसकी शिकायत खुर्सीपार पुलिस ने धारा 305, 331 (4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने शहरी क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी के अपराध के रोकथाम के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए। इसी कड़ी में एएसपी सुखनंदन राठौर, डीएसपी क्राईम हेम प्रकाश नायक, छावनी सीएसपी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में प्रभारी एसीसीयू युनिट निरीक्षक तापेश नेताम एवं थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज द्वारा टीम गठित कर चोरों पर नजर रखी जा रही थी। घटना स्थल निरीक्षण कर प्राथी के घर के आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई।
यही नहीं आस-पास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया गया। बेचने के लिए तलाश रहे थे ग्राहक इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खुर्सीपार देना बैंक के पीछे स्वीपर बस्ती का रहने वाला लड़का एस थॉमस अपने पास सोने-चांदी के कुछ जेवरात रखा है जिसे बेचने के लिए अपने चार-पांच साथियों के साथ ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर गठित टीम द्वारा तत्काल बताये स्थान पर घेराबंदी की और एस. थॉमस के साथ किशन कुमार एवं गौरव विलियम को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने मिलकर दशहरे के दिन डी हेमराज के घर पर चोरी करना स्वीकार किया।
चोरी के जेवर को तीनों ने आपस में बराबर बराबर बांट लिए। आरोपियों के कब्जे से 8 लाख के जेवर बरामद तीनों आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से 2 नग सोने की अंगूठी, 1 नग सोने का नेकलेस, 1 जोड़ी सोने का झुमका बड़ा, 1 जोड़ी सोने का छोटा झुमका, 3 नग सोने का चैन 1 चैन में लॉकेट लगा हुआ, 1 नग सोने का रानी हार, 2 नग सोने का कान का छोटा टाप्स, 1 नग सोने का ब्रेसलेट कीमती करीबन 8 लाख 10 हजार बरामद कर जब्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई नरेन्द्र सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक सगीर खान, विजय शुक्ला, राकेश चौधरी, राकेश अन्ना, रिन्कू सोनी, भावेश पटेल, गुनीत निर्मलकर एवं थाना खुर्सीपार से प्रधान आरक्षक आर. विनोद की उल्लेखनीय भूमिका रही।


शाहरुख खान को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

12-Nov-2024
मंबई।  ( शोर संदेश ) बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकाने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के रायपुर से आरोपी को हिरासत में लिया है. आरोपी का असली नाम फैजान खान है जो पेशे से एक वकील है. उसके फोन से मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में SRK के नाम एक धमकीभरा कॉल आया था. धमकी देने वाले ने शाहरुख खान से 50 लाख की फिरौती की मांग की गई थी. हालांकि, पुलिस की गिरफ्त में आते ही फैजान ने धमकी देने से इनकार किया है. उसने दावा किया कि उसका मोबाइल गुम हो गया था जिसकी शिकायत उसने पुलिस स्टेशन में करवाई थी.

पिछले महीने अक्टूबर में, फैजान ने कथित तौर पर शाहरुख खान के नाम धमकी भरा फोन किया था. उन्होंने किंग खान से 50 लाख रुपये की मांग की थी. पुलिस ने उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है. फैजान पेशे से वकील है. उसने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल फोन खो दिया है, और 2 नवंबर को उसने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. धमकी देने के लिए उसके मोबाइल का गलत इस्तेमाल किया गया है. उसने सभी आरोपों से इनकार किया है. 

पुलिस ने फैजान के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 (4) (जान से मारने की धमकी देकर उगाही और 351 (3)(4) के तहत केस दर्ज करवाया है. जिस नंबर से शाहरुख के नाम धमकी दी गई वह फैजान के नाम पर रजिस्टर है. फैजान ने पुलिस को उसने दोस्तों के सामने शाहरुख खान की फिल्म 'अंजाम' के एक सीन को लेकर आपत्ति जताई थी. इसमें वह हिरण के शिकार की बात कर रहे थे. मैं राजस्थान से हूं और बिश्नोई समाज हमारा दोस्त है. तो मैंने कहा था मुसलमान अगर हिरन के शिकार की बात करे तो यह निंदनीय है. मैंने इस पर ऐतराज जताया था लेकिन किसी ने जानबूझकर मेरे मोबाइल से धमकी दी है. यह मेरे खिलाफ साजिश है. 
शाहरुख खान को मिली धमकी के उनके घर मन्नत के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. किंग खान से पहले सुपरस्टार सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं. इस साल अप्रैल में सलमान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी. इसके बाद से उनके लिए वाई+ सुरक्षा अपग्रेड कर दी गई है.

मकान मालिक की किरायेदार ने कर दी हत्या, गिरफ्तार

12-Nov-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) अवंति विहार में रहने वाले 70 वर्षीय रत्नेश्वर बैनर्जी की उनके ही किराएदार मुकेश थलवानी ने हत्या कर दी थी। उसने बुजुर्ग की पत्नी माया पर भी हमला किया था। मुकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मुकेश एक महीने से बुजुर्ग के घर रह रहा था।
इस दौरान उसने बुजुर्ग को झांसे में लेकर उनसे 15 हजार रुपए उधार भी ले लिया। उनकी कार चलाकर उनको घूमाने-फिराने लगा। अंत में बुजुर्ग ने उधार के 15 हजार और किराए के पैसे मांगे तो आरोपी ने के सिर पर कई वार करके उनकी हत्या कर दी। इसके बाद भाग निकला था। आरोपी चंडीगढ़ में भी किराएदार बनकर रह रहा था। पुलिस ने उसे वहीं गिरफ्तार किया।
मामले का खुलासा करते हुए एएसपी लखन पटले ने बताया कि आरोपी मुकेश ने बुजुर्ग की हत्या की। इसके बाद उनकी पत्नी पर भी जानलेवा वार किया। इससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी बुजुर्गों के जेवर निकाल कर फरार हो गया। रायपुर से दुर्ग भाग गया। वहां जेवर बेच दिया। इसके बाद नागपुर चला गया।
इधर हत्या का पता चलने पर खम्हारडीह पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। उसका पीछा करते हुए पुलिस नागपुर पहुंची, तो आरोपी मुंबई फरार हो गया। पुलिस मुंबई पहुंची, तो आरोपी वहां से हैदराबाद, दिल्ली और फिर चंडीगढ़ फरार हो गया। उसने अपना नंबर बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस उसका पता लगाते हुए भोपाल पहुंची।
भोपाल में पुलिस ने उसके रिश्तेदारों और अन्य लोगों से पूछताछ की। कॉल डिटेल की जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि आरोपी मुकेश चंडीगढ़ में एक व्यक्ति के मकान में किराएदार बनकर रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम चंडीगढ़ पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

करोड़ो की ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

11-Nov-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देशन पर रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर टीम द्वारा साइबर अपराधों में तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर विवेचना किया जा रहा है। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में रेंज साइबर थाना द्वारा कार्यवाही करते हुए शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले चार अंतरराज्यीय साइबर आरोपियों को 24 परगना वेस्ट बंगाल, द्वारिका दिल्ली, विजयवाडा आंध्रप्रदेश एवं कोलार कॉलोनी भोपाल मध्यप्रदेश, से गिरफ्तार किया गया है। केश 1 प्रार्थी रश्मि ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 88 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट पर रेंज साइबर थाना रायपुर में अपराध क्रमांक 14/24 धारा 318(4), 3(5), 238, 111 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना क्रम में पूर्व में उत्तर प्रदेश, बिहार, चेन्नई, कोलकाता से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अपराध में शामिल दो अन्य आरोपी 1 सुमन सिल पिता अमल सिल उम्र 28 वर्ष पता टेपुल, मेडिया स्वरूप नगर 24 परगना वेस्ट बंगाल 2 देवराज कुशवाहा पिता रामपाल उम्र 40 वर्ष पता कोलार कॉलोनी भोपाल मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में 84 लाख रुपए विभिन्न बैंक खाता में होल्ड कराया गया है।
केश 2 प्रार्थी अनिमेष तिवारी ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 99 लाख रुपए ठगी होने की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में दर्ज कराया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 644/24 धारा 318 (4), 61 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी। विवेचना क्रम में आरोपी दीपक पिता जगदीश उम्र 29 वर्ष ग्राम भाकरोली, संभल, उत्तर प्रदेश जो छिपकर जेजे कॉलोनी द्वारिका सेक्टर 3 दिल्ली में रह रहा था को गिरफ्तार किया गया है।

वनांचल क्षेत्र में छापेमारी कर 48 लीटर महुआ शराब जब्त ,एक के खिलाफ कार्रवाई

09-Nov-2024
धमतरी।  ( शोर संदेश )  आबकारी के अधिकारी-कर्मचारियों ने वनांचल क्षेत्र में छापेमारी करके 48 लीटर महुआ शराब जब्त कर एक के खिलाफ कार्रवाई की है। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगरी ब्लाक के ग्राम सलोनी में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने छापेमारी कार्रवाई करके मानिक उर्फ मानू मानिकपुरी के घर से 10 लीटर महुआ शराब जब्त कर कार्रवाई की है। आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज करके उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
वहीं नगरी से लगे जंगल में छापामार कार्यवाही करते हुए 38 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। साथ ही महुआ शराब बनाने के लिए रखे लगभग 4500 किलो महुआ लाहन जब्त कर नष्ट किया गया। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा ने बताया कि यह कार्यवाही आबकारी विभाग तथा पुलिस थाना केरेगांव के स्टाफ ने संयुक्त रूप से की। कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रद्युम्न नेताम, आबकारी उप निरीक्षक पुरुषोत्तम सिंन्हा सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद स्व गोपाल व्यास को दी श्रद्धांजलि

07-Nov-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) मुख्यमंत्री साय ने गुरुवार को पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के निधन पर पुरैना स्थित निवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय गोपाल व्यास के मंशानुरूप उनका पार्थिव शरीर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान  संस्थान को दान किया जाएगा। इस दौरान राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, विधायक विक्रम उसेंडी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा व्यास छत्तीसगढ़ राजनीति के पुरोधाओं में एक थे। वे 2006 से  2012 तक छत्तीसगढ़ राज्य से राज्यसभा सांसद रहे। व्यास जी गृहस्थ रहते हुए भी महान संत थे। उनकी सरलता और सादगी ने सभी को प्रभावित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने सदैव देश व समाज हित में कार्य किया। यह देश एवं प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री साय ने व्यास जी के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि मुझे अनेक अवसरों पर उनके साथ कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिला। सामान्यतः किसी कार्यक्रम का शुभारंभ हम फीता काट कर करते हैं, लेकिन व्यास जी कहते थे कि मुझे यह व्यक्तिगत रूप से अच्छा नहीं लगता। हमारा काम काटने का नहीं बल्कि जोड़ने का है।
व्यास जी के निधन पर मुख्यमंत्री ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना की।
 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account