ब्रेकिंग न्यूज

जनप्रतिनिधि

बड़ी खबर : पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कोरोना पॉजिटिव*

25-Dec-2020

00 डॉ. रमन, कौशिक सहित अन्य विधायकों के साथ हुए थे किसान सत्याग्रह में शामिल
रायपुर (शोर सन्देश) राजधानी में एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बृजमोनहन अग्रवाल के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि आज बृजमोहन अग्रवाल दिन में डॉ. रमन सिंह, धरम लाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी सहित विधायकों के साथ आजाद चौक में आयोजित किसान सत्याग्रह में शामिल हुए थे। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि फ़िलहाल वह स्वस्थ हैं। उन्हें किसी तरह की दिक़्क़त नहीं है। उन्होंने गुरुवार को बुख़ार लगने पर विधानसभा में एंटीजन टेस्ट कराया था जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बाद में आरटी पीसीआर टेस्ट भी कराया था, जिसमें कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  गौरतलब है कि तीन दिनो की छुट्टी के बाद 28 से विधानसभा का शीतकालीन सत्र फिर से शुरू हो रहा है, ऐसे में अब सत्र की बाक़ी बैठकों में वह हिस्सा नहीं ले पाएँगे। लेकिन सवाल ये है कि उनके संपर्क में आने वाले क्या भाजपा के विधायक और नेता क्वारेंटाइन रहेंगे ? सवाल ये भी क्या वे अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे या नहीं


कल सीएम बघेल करेंगे ग्राम खुड़मुड़ा का दौरा, पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात*

24-Dec-2020

रायपुर (शोर सन्देश) पाटन के ग्राम खुड़मुड़ा में 2 दिन पूर्व एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच चल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल पीड़ित परिवार से मुलाकात करने ग्राम खुड़मुड़ा का दौरा करेंगे। कल प्रातः 11.30 बजे बैरनबाजार स्थित सेंट पॉल चर्च के कार्यक्रम में शरीक होने के बाद वे 12.50 को ग्राम खुड़मुड़ा पहुंचेंगे। वहां वे पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे मामले की जांच कर रहे अधिकारियों से इसकी जानकारी लेंगे। 


बढ़ते अपराध पर बीजेपी ने लाया स्थगन प्रस्ताव सदन में गूँजा बलात्कार का मामला*

24-Dec-2020

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को बढ़ते अपराध पर भारतीय जनता पार्टी ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, कवर्धा में बालिका के साथ अनाचार के बाद एसपी का बयान आता है कि अनाचार नहीं हुआ। कोंडागांव में न्याय नहीं मिलने पर पीडि़त के पिता को आत्महत्या की कोशिश करनी पड़ती है। मामले को पुलिस रफा दफा करती है। यह प्रदेश की स्थिति है। बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा शांति के टापू छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ गया है। प्रदेश में खुले आम हत्याये हो रही हैं। वीडियो बनाया जाता है। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में 4 लोगों की हत्या हो गई। एसपी की पोस्टिंग पेमेंट सीट पर हो रही है। अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू रहकर अपराध का टापू बन गया है। जैसे मछली को काटा जाता है, वैसे लोगों को काटा जा रहा है। कांग्रेस के ही विधायक शैलेष पांडेय का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पुलिस के रेट बताए गए थे। नशे का कारोबार बढ़ रहा है। नाइजीरियन सप्लायर गिरफ़्त में रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा राजधानी के जय स्तंभ चौक पर दिनदहाड़े मर्डर हो रहा है। अमलेश्वर में चार लोगों की हत्याये हो गई। बलात्कार हो रहे हैं। नारायण चंदेल ने कहा इस छत्तीसगढ़ में अपराध का दूर दूर तक कोई नाता नहीं था। नित नए अपराध बढ़ रहे हैं। सौरभ सिंह ने कहा कि जैन मंदिर से मूर्ति चोरी हुई है। जांजगीर चांपा में ट्यूबवेल चोरी करने का गैंग सक्रिय है। 


छगविस : सदन में अनुपूरक बजट पर चर्चा जारी*

24-Dec-2020

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री के नाते वर्ष 2020-2021 का द्वितीय अनुपूरक अनुमान पेश किया। इस पर चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने की चर्चा की। 


एक देश एक चुनाव: प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का बयान आया सामने*

27-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) `एक देश एक चुनाव` पर प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय में चुनाव होने से काफी समय बर्बाद होता है। अगर एक साथ चुनाव होगा तो विकास और तेजी से होगा। वही कांग्रेस के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि जो समाज के बुद्धि जीवी है। उन्हें मीडिया के माध्यम से आम जनता को अपील करना चाहिए। `एक देश एक चुनाव` इसको देश मे चर्चा का विषय बनाना चाहिए एक इससे किसी को आपत्ति नहीं हो सकती। 


कांग्रेस वरिष्ठ नेता अहमद पटेल के निधन पर डॉ. रमन ने जताया दुःख*

25-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद अहमद पटेल के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दुःख व्यक्त किया है। अपने ट्विटर अकाउंट पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने लिखा - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद अहमद पटेल का असमय जाना बेहद दुखद है। मेरी उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति गहरी संवेदनाएं हैं, परमात्मा उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। शांति


दीपक बैज के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*

25-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर की आफिसर्स कॉलोनी स्थित लोकसभा सांसद दीपक बैज के निवास पहुंचकर उनके गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री बघेल ने दीपक बैज से मुलाकात की और उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी इस अवसर पर उपस्थित थे। 


मौतों पर राजनीति न करें रमन सिंह : मोहन मरकाम*

19-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) भाजपा नेता रमनसिंह द्वारा केन्द्री में पूरे परिवार की मौत को राज्य की अर्थव्यवस्था से जोड़े जाने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मुद्दाविहीन भाजपा और रमन सिंह एक परिवार की हृदय विदारक मौत पर घृणित राजनीति कर रहे है। सारा देश जनता है कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था देश के अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में है। छत्तीसगढ़ का ग्रोथ रेट बढ़ा है, राज्य में बेरोजगारी दर में कमी आई है, जीएसटी कलेक्शन बढ़ा है। इसके विपरीत देश की अर्थव्यवस्था जरूर कमजोर हुई है। देश की जीडीपी माईनस 23 के नीचे पहुंच गयी। बेरोजगारी दर भयावह हो गयी है। नौकरियां जा रही, उद्योग धंधे तबाह हो रहे। यदि रमन सिंह को खराब आर्थिक स्थिति पर किसी को कोसना ही है तो वह केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने का साहस दिखाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रमन सिंह केन्द्री के मृत परिवार के घर जाकर स्तरहीन राजनीति करने के बजाय आत्म अवलोकन करें। उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के 15,000 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर लिया था तब वे किसी एक किसान के घर भी संवेदना व्यक्त करने क्यो नही गए थे? उनकी संवेदना क्या सत्ता रहने और जाने से जुड़ी हुई है। रमन सिंह के शासन काल में राज्य में 17 महिलाओं की मौत नशबंदी शिविर में हो गयी, रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते उन माताओ के बच्चों के पास भी संवेदना व्यक्त करने नहीं गए थे। राज्य में जब बालोद, कवर्धा, बागबाहरा नेत्र कांड में सौ से अधिक बुजुर्गों की आंखों की रोशनी चली गयी, दर्जनों की जान गई, राजधानी रायपुर में चंद रुपयों के लिए महिलाओं के गर्भाशय निकाल लिए गए थे तब भी रमन सिंह किसी के घर संवेदना व्यक्त करने जाने का साहस नही दिखा पाए थे। सुपेबेड़ा में किडनी की बीमारी से लोग मरते रहे, रमन संवेदनशून्य बने रहे आज वे एक परिवार की दुःखद मौत पर राजनीतिक रोटी सेंकने की निंदनीय कोशिश कर रहे है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सत्ता हाथ से निकलने के बाद खाली बैठे रमन सिंह की वास्तव में संवेदना जागृत हुई है तो उन्हें उनके कार्यकाल में आत्महत्या किए 15000 किसानों, गर्भाशय कांड की पीड़ित महिलाओं, नसबंदी कांड में मृत महिलाओं के परिजनों के घरों पर जाकर उन सभी से माफी मांगे। 


मुख्यमंत्री ने दंतेश्वरी माई की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की*

28-Oct-2020

रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जगदलपुर पहुंचने पर वहां दंतेश्वरी माई मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं आदिम जाति विकास और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, लोकसभा सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, जगदलपुर महापौर सफिरा साहू उपस्थित थीं। 


सरगुजा जिले को 154 करोड़ 63 लाख के विकास कार्याें की मिली सौगात*

06-Oct-2020

00 मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया शिलान्यास एवं लोकार्पण.
रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरगुजा जिले के 154 करोड़ 63 लाख रूपए की निर्माण एवं विकास कार्याें की सौगात दी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सरगुजा जिले में 41 विकास एवं निर्माण कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 126 करोड़ रूपए के लागत वाले कार्याें का शिलान्यास एवं 28 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत वाले कार्याें का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले में जिन कार्याें की -शिलान्यास किया, उसमें 55.09 करोड़ रूपए की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा विकासखण्ड अम्बिकापुर, उदयपुर, सीतापुर एवं लुण्ड्रा में निर्मित की जाने वाली विभिन्न सड़कों एवं भवनों निर्माण कार्य, 17.62 करोड रूपए की लागत से छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण विकास द्वारा अम्बिकापुर, लखनपुर, उदयपुर एवं लुण्ड्रा विकासखण्ड में विभिन्न सड़कों का निर्माण, 26.25 करोड रूपए की लागत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अम्बिकापुर, लखनपुर, उदयपुर एवं लुण्ड्रा विकासखण्ड में विभिन्न सड़कों निर्माण कार्य, 27.23 करोड रूपए की लागत वाली सिंचाई व्यपवर्तन योजनाएं शामिल हैं।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर 4.16 करोड रूपए की लागत से निर्मित मडवासरई में 20 कि.मी. लम्बी सड़क, 3.98 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज भवन के द्वितीय तल, 1.81 करोड रूपए की लागत से सीतापुर में निर्मित 100 सीटर आईटीआई भवन, एक करोड़ रूपए की लागत से लुण्ड्रा में पटवारी प्रशिक्षण शाला भवन, 62 लाख रूपए की लागत से लुण्ड्रा विकासखण्ड के सिलसिला में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का भवन, 42 लाख रूपए की लागत से निर्मित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मैनपाट में गार्ड हाउस कम आर्मरी भवन, 6.47 करोड रूपए की लागत वाली लखनपुर विकासखण्ड के हंसडांड लटोरी से दर्रीपारा तक सड़क, 5.24 करोड रूपए की लागत से केवरा कटाईपारा से पर्री तक सड़क तथा 4.68 करोड़ रूपए की लागत से बनी अम्बिकापुर बिलासपुर रोड से गुमगराकला सड़क का लोकार्पण किया। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account