ब्रेकिंग न्यूज

जनप्रतिनिधि

मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गैंदसिंह को शहादत दिवस पर किया नमन*

20-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गैंदसिंह को उनके शहादत दिवस (20 जनवरी) पर नमन किया है। छत्तीसगढ़ के इस महान सपूत को 20 जनवरी सन् 1825 को परलकोट के महल के सामने फांसी दी गई थी। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि शहीद गैंदसिंह ने अंग्रेजों के शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई और बस्तर के आदिवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। बस्तर के अबूझमाड़ में क्रांति की मशाल जलाने वाले शहीद गैंदसिंह को उनकी पुण्यतिथि पर गर्व और सम्मान के साथ याद किया जाता है। ऐसे वीर सपूत को छत्तीसगढ़ और पूरा देश नमन करता है। उनका बलिदान युगों तक याद किया जाएगा। 


18 को धमतरी प्रवास पर रहेंगे प्रभारी मंत्री कवासी लखमा*

16-Jan-2021

 धमतरी (शोर सन्देश) प्रदेश के वाणिज्य कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा आगामी 18 जनवरी को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। लखमा सुबह साढ़े नौ बजे रायपुर से रवाना होकर 11 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष धमतरी पहुंचेंगे। वे सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक जिला स्तरीय विभागीय गतिविधियों की समीक्षा और दोपहर 12 से साढ़े 12 बजे तक डी.एम.एफ. में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करेंगे तथा दोपहर साढ़े 12 से एक बजे तक जीवनदीप समिति की बैठक लेंगे। प्रभारी मंत्री लखमा दोपहर दो से साढ़े तीन बजे तक स्थानीय मराठा पारा स्थित छत्रपति मराठा मंगल भवन में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला उद्यम समागम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वे शाम चार बजे कुरूद विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोजी में विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। लखमा शाम साढ़े पांच बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।


मैक के चेयरमेन राजेश अग्रवाल ने राज्यपाल से की मुलाकात*

16-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश) मैक के चेयरमेन राजेश अग्रवाल ने राज्यपाल अनुसुईया उईके से सौजन्य भेंट की। इस कार्यक्रम पर मैक के सहा. प्राध्यापिका तरूणा चोपड़ा और सहा. प्राध्यापक उज्जवल पटेल उनके साथ रहे। निश्चित रूप से यह अविस्मरणीय क्षण था। इस दिन राज्यपाल को कॉलेज के चेयरमेन ने नववर्ष की मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित की। महाविद्यालय की पत्रिका मैक लाईट सप्रेम भेंट की गई। इस पत्रिका को उन्होंने सिर्फ देखा बल्कि महाविद्यालय के गतिविधियों की सराहना की।
मैक लाईट पत्रिका महाविद्यालय की गत वर्ष की गतिविधियों और उपलब्धियों का दर्पण है। मैक में प्रतिवर्ष विद्यार्थियों के शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अशैक्षणिक गतिविधियाँ जैसे कि स्किल डेव्हलप्मेंट प्रोग्राम रोवर रेंजर से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। जिससे विद्यार्थियों को उनके व्यक्तित्व विकास में सहायता मिलती है।  इस अवसर पर राज्यपाल की महाविद्यालय के चेयरमेन ने सम्मान किया गया कॉलेज के भविष्य में होने वाली गतिविधियों के बारे में और श्रब्प् त्ंपचनत डंपब न्दपजमक से संबंधित जानकारी दी। 


पीएम की टीकाकरण सम्बन्धी बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री बघेल*

11-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश) प्रधानमंत्री ने आज कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियों के सम्बंध में राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। इस कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, प्रभारी मुख्य सचिव और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू,मुख्यमंत्री के सचिव सिद्दार्थ कोमल परदेशी, स्वास्थ्य विभाग के सचिव आर.प्रसन्ना,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, नगरीय प्रशासन विभाग के एडिशनल डायरेक्टर सौमिल रंजन चौबे, मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव सौम्या चौरसिया उपस्थित थी। 


पुलिस परिवार के पंप पर पहली ग्राहक की गाड़ी में मुख्यमंत्री ने भरा पेट्रोल

09-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश) नारायणपुर में पुलिस परिवार द्वारा स्थापित पेट्रोल पंप में आज मुख्यमंत्री ने पहली ग्राहक की गाड़ी में स्वयं पेट्रोल भरा। उन्होंने बिल बुक से पहली पर्ची काटकर स्वयं ग्राहक को सौंपी। इससे पहले श्री बघेल ने ही इस पेट्रोल पंप का लोकार्पण किया था। पुलिस का मितान पुलिस पेट्रोल पंप नारायणपुर के नये बस स्टैंड में स्थित है। मुख्यमंत्री ने जिस पहली ग्राहक सुश्री कविता नाग के वाहन में पेट्रोल भरा वह इस पल से अभिभूत थी। लगभग एक करोड़ की लागत से बने इस नवनिर्मित पेट्रोल पंप में जिले के नक्सल प्रभावित पुलिस परिवार की महिलाओं को जहां नियमित रोजगार मिलेगा। वहीं उन्हें आजीविका का साधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ बेहतर जीवनयापन में सहायक होगा।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आईजी पी. सुन्दरराजन ने बताया कि इस नवनिर्मित पेट्रोल पंप में सभी महिला कर्मचारी कार्यरत रहंेगी। ये सभी कर्मचारी जिले के नक्सल प्रभावित पुलिस परिवार से संबंधित हैं। इन बेसहारा महिलाओं को नियमित रोजगार उपलब्ध होने से उनके परिवार के लोगों का बेहतर भरण-पोषण हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की पहल नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित होगी और इससे होने वाली आय से पुलिस सहायता कोष में भी बढ़ोत्तरी होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां कार्यरत कोड़कानार निवासी मंगलो गोटा और डूंगा निवासी सविता पोड़ियाम से बड़े ही अच्छे लहजे से चर्चा कर वाहनांे में पेट्रोल डालने की विधि से अवगत हुए और बडे़ ही आत्मीयता से पेट्रोल बिल बुक की पहली पर्ची अपने हाथों से वाहन चालक को सौंपा। इस अवसर पर मितान पुलिस पेट्रोल पंप की पहली उपभोक्ता बनी नयापारा निवासी कविता नाग ने बताया कि अपने वाहन में सौ रूपये का पेट्रोल डलवाया। यह उनके जीवन का अविस्मरणीय पल था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने वाहन में पेट्रोल डालता देख अभिभूत हो उठी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेट्रोल पंप में कार्यरत समस्त स्टॉफ के साथ एक ग्रुप फोटो भी खींचवायी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक बृजेश कुमार ने सौजन्य मुलाकात कर किताबों भेंट की। इस अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप, अंतागढ़ विधायक अनुप नाग, कमिश्नर बस्तर संभाग जी.आर. चुरेन्द्र, डीआईजी आनंद छाबड़ा, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल देव, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे। 


खरसिया नपा के 1 वर्ष पूरे होने पर जनता के समक्ष रखीं उपलब्धियां*

06-Jan-2021

खरसिया (शोर सन्देश) नगर पालिका परिषद के 1 वर्ष पूर्ण होने पर दीनदयाल सभा भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती राधासुनील शर्मा ने नगर की जनता का आभार व्यक्त किया। वहीं कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने बताया कि वर्ष भर में गरीबों के पक्के मकान को साकार करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 556 किस्त जारी की गईं, बताया कि इस मद में दो करोड़ 97 लाख 41 हजार 530 रुपए की राशि जारी की गई। वहीं बताया कि 295 राशन कार्ड बनाए गए तथा पेयजल व्यवस्था, सफाई कार्य एवं शासन की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं को सुचारू रूप से संपादित करते हुए अपनी अन्य उपलब्धियों का जिक्र किया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त वार्ड पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नेताओं की उपस्थिति रही।


उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान 8 जनवरी को रहेंगी जिले के प्रवास पर*

05-Jan-2021

धमतरी (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान 8 जनवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगी। उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान सुबह 9 बजे कांकेर से रवाना होकर 11 बजे धमतरी पहुंचेंगी। वे दोपहर 12 बजे धमतरी जिले के प्रकरणों पर सुनवाई करेंगी। दोपहर 3 बजे विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगी। उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान शाम 5 बजे गंगरेल बांध से प्रभावित लोगों के पुर्नर्विस्थापन और मुआवजे के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, वन, जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगी। इसके बाद वे रायपुर के लिए रवाना होंगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई और सचिव एच.के.सिंह उइके भी उपस्थित रहेंगे। 


एक साल में बदली शहर की तकदीर तस्वीर : महापौर ढेबर*

05-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश) हमने जो कहा वो कर दिखाया। 1 साल में रायपुर की तकदीर और तस्वीर दोनों बदली है। ऐसा कहना है राजधानी रायपुर के मेयर एजाज ढेबर का। उन्होंने कहा कि हम रायपुर को शहर नहीं, राजधानी के नजरिए से देखते हैं। इसी दर्जे का रायपुर का विकास किया जा रहा है। हमारे काम पर रायपुर की जनता ने मुहर लगाई है। महापौर एजाज ढेबर ने कहा, 6 जनवरी 2019 को हमने चुनाव जीतने के बाद ही कहा था कि रायपुर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देंगे. इस दिशा में एमआईसी के सदस्यों ने बेहतर काम किया है। कोरोना काल में मैं रायपुर की जनता, सामाजिक संगठनों को जिन्होंने रायपुर में किसी को भूखा नहीं सोने दिया। कोरोना काल में भी निडर होकर काम करते हुए शहर के कोने-कोने को सैनिटाइज कराया। रायपुर में हमारे कई निर्माण है जिसे जनता ने देखा और सराहा है। 


मुख्यमंत्री बघेल ने की लाइब्रेरी, स्कूल व एयरपोर्ट के नए नामों की घोषणा*

03-Jan-2021

बिलासपुर (शोर सन्देश) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में आयोजित आमसभा में बिलासपुर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी का नाम पूर्व विधायक डॉ शिव दुलारे मिश्र के नाम पर करने की घोषणा की। इसी प्रकार बिलासपुर के तारबाहर स्थित शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक स्कूल का नामकरण शेख गफ्फार के नाम से करने की घोषणा की। बिलासपुर के चकरभाठा स्थित एयरपोर्ट का नाम बिलासा बाई केवटिन के नाम पर करने की घोषणा की।


सभी समाज अपने अपने सामाजिक संगठनों को करे मजबूत : गृहमंत्री साहू*

29-Dec-2020

भिलाई (शोर सन्देश) नेहरू नगर ओव्हरब्रिज के नीचे सेन सवा समिति द्वारा आयोजित संत शिरोमणि सेन जी महाराज के मूर्ति स्थापना और भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं समाज के प्रमुखों के बीच आज भूमिपूजन कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। नेहरू नगर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की मूर्ति स्थापना के साथ ही यहां जनसेवा के लिए लोगों को पानी पिलाने के लिए प्याऊ घर खोला जायेगा। इसके अलावा संजय नगर तालाब में भी सेन जी महाराज की मूर्ति लगाई जायेगी। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज सेन समाज के संत और उनके पुरोधा है, लोगों को सेन जी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। कुछ वर्ष पहले लिटिया में मेरे द्वारा इनकी मूर्ति लगवाई गई थी, किसी भी व्यक्ति को राजनीति के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहिए।राजनीति में व्यक्ति यदि अच्छा कार्य करता है तो लोग उसे अच्छा और गलत कहने वाले को यदि सुनना है तो मुक्तिधाम जाकर चुपचाप बैठ जाईये और सुनते रहिये कि कौन क्या कह रहा है, और कैसा है तथा कैसा था? श्री साहू ने आगे कहा कि मैं वर्ष 1990 से साहू समाज और अन्य समाज के लोगों को साथ लेकर चल रहा हूं, राजनीति के साथ साथ समाजिक क्षेत्र में काम करना मुझे काफी अच्छा लगता है, मैं चार बार विधायक, और सांसद रहा तथा आज मैं मंत्री हूं लेकिन पद में रहो तो सबलोग जिंदाबाद कहते हैं, वही जब पद से हट जाओं तो यदि आपने आदमी और व्यवहार कमाया है तो जो आपके पीठ पीछे जो आपकी तारीफ करे, तो समझों कि आने अच्छा काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि समाज में हमें ज्यादा काम करना चाहिए। सभी सामाजिक संगठनों के लिए उनके समाज प्रमुखों से अपील करता हूं कि वे उसे मजबूत करें। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे महापौर और विधायक देवेन्द्र यादव की भी जमकर तारीफकी। कहा कि देवेन्द्र अपने निगम को तो भरपूर चमका रहा हैं, लेकिन मेरे रिसाली निगम को भी देवेन्द्र विकास कार्य कराये, वह अक्सर ये कहता हैं कि आपके पुत्र जितेन्द्र साहू को साथ लेकर क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्य कराऊंगा। देवेन्द्र जब तक मेरे रिसाली निगम को आगे नही बढायेंगे तब तक मैं उसे छेलूंगा। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए खुड़मुड़ा में गत रविवार सोमवार की दरम्यिानी रात हुआ घटना बेहद ही दुखदायक है, चार लोगों की जो मौत हुई है। इस मामले की जांच पुलिस तेजी से कर रही है, भले ही समय लग रहा है, लेकिन अपराधी कोई भी हो शीघ्र ही पुलिस की पकड़में होगी। किसी भी बिल्डर्स या किसी भी व्यक्ति को पुलिस बचाने का कार्य नही कर रही है। विपक्ष द्वारा विधानसभा में उठाये गये प्रश्र कि छग में तेजी से अपराध बढ रहा है का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के शासन काल के पन्द्रह सालों में तेजी से अपराध बढे है, हम उसे रि-कवर करने का कार्य कर रहे हैं। छग में अपराध में बढोत्तरी नही बल्कि कमी आई है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में रिकेश सेन, लक्की सेन, विद्यासेन, भूपेन्द्र सेन, डॉ. प्रतीक उमरे, संजीव सेन, आशा उमरे, अनिल सेन, मदन सेन, घनश्याम, राजा श्रीवास, अरूण श्रीवास,द्वारका प्रसाद श्रीवास, आशुतोष श्रीवास के अलावा महेश जायसवाल, राजेश शर्मा, अतुलचंद साहू, जितेन्द्र साहू, सुभद्रा सिंह, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account