ब्रेकिंग न्यूज

सूने मकान में घुसे 4 चोर, ले गए नकदी और जेवरात, दो आरोपी गिरफ्तार

09-Sep-2024
रायपुर।    ( शोर संदेश )   रायपुर में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए एक परिवार के घर चोरी हो गई है। 4 चोरों ने कैश और जेवर घर में खड़ी कार में भरा, फिर कार लेकर भाग गए। अब पुलिस ने 2 चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।
बसंत विहार कॉलोनी में मंजुलता पाटस्कर अपने परिवार के साथ रहती है। 2 सितंबर की रात परिवार अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। अगले दिन सुबह पड़ोसी ने फोन कर बताया कि, घर का ताला टूटा हुआ है।
अलमारी से कैश-गहने किए पार
परिवार के लोग जब घर पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे के अंदर रखी अलमारी खुली हुई थी। उसमें रखा सोने का मंगलसूत्र झुमका, टॉप्स, अंगूठी, पायल और करीब 75 हजार कैश गायब थे। गुढ़ियारी पुलिस ने जांच कर दो आरोपियों की पहचान की।
2 आरोपी गिरफ्तार 
इस मामले में पुलिस ने खमतराई के रहने वाले गजेंद्र साहू और राकेश देवदास को गिरफ्तार किया है। आरोपी गजेंद्र साहू पर खमतराई थाने में हाफ मर्डर, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। इसके अलावा राकेश देवदास पर भी हाफ मर्डर का केस दर्ज है। इस मामले में फिलहाल दो आरोपी फरार है।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account