
खरसिया (शोर सन्देश)। नगर पालिका परिषद के 1 वर्ष पूर्ण होने पर दीनदयाल सभा भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती राधासुनील शर्मा ने नगर की जनता का आभार व्यक्त किया। वहीं कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने बताया कि वर्ष भर में गरीबों के पक्के मकान को साकार करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 556 किस्त जारी की गईं, बताया कि इस मद में दो करोड़ 97 लाख 41 हजार 530 रुपए की राशि जारी की गई। वहीं बताया कि 295 राशन कार्ड बनाए गए तथा पेयजल व्यवस्था, सफाई कार्य एवं शासन की अन्य महत्वाकांक्षी योजनाओं को सुचारू रूप से संपादित करते हुए अपनी अन्य उपलब्धियों का जिक्र किया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में समस्त वार्ड पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नेताओं की उपस्थिति रही।

धमतरी (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग की उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान 8 जनवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगी। उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान सुबह 9 बजे कांकेर से रवाना होकर 11 बजे धमतरी पहुंचेंगी। वे दोपहर 12 बजे धमतरी जिले के प्रकरणों पर सुनवाई करेंगी। दोपहर 3 बजे विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगी। उपाध्यक्ष राजकुमारी दीवान शाम 5 बजे गंगरेल बांध से प्रभावित लोगों के पुर्नर्विस्थापन और मुआवजे के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, वन, जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगी। इसके बाद वे रायपुर के लिए रवाना होंगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई और सचिव एच.के.सिंह उइके भी उपस्थित रहेंगे।

रायपुर (शोर सन्देश)। हमने जो कहा वो कर दिखाया। 1 साल में रायपुर की तकदीर और तस्वीर दोनों बदली है। ऐसा कहना है राजधानी रायपुर के मेयर एजाज ढेबर का। उन्होंने कहा कि हम रायपुर को शहर नहीं, राजधानी के नजरिए से देखते हैं। इसी दर्जे का रायपुर का विकास किया जा रहा है। हमारे काम पर रायपुर की जनता ने मुहर लगाई है। महापौर एजाज ढेबर ने कहा, 6 जनवरी 2019 को हमने चुनाव जीतने के बाद ही कहा था कि रायपुर की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देंगे. इस दिशा में एमआईसी के सदस्यों ने बेहतर काम किया है। कोरोना काल में मैं रायपुर की जनता, सामाजिक संगठनों को जिन्होंने रायपुर में किसी को भूखा नहीं सोने दिया। कोरोना काल में भी निडर होकर काम करते हुए शहर के कोने-कोने को सैनिटाइज कराया। रायपुर में हमारे कई निर्माण है जिसे जनता ने देखा और सराहा है।

बिलासपुर (शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर में आयोजित आमसभा में बिलासपुर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी का नाम पूर्व विधायक डॉ शिव दुलारे मिश्र के नाम पर करने की घोषणा की। इसी प्रकार बिलासपुर के तारबाहर स्थित शासकीय अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक स्कूल का नामकरण शेख गफ्फार के नाम से करने की घोषणा की। बिलासपुर के चकरभाठा स्थित एयरपोर्ट का नाम बिलासा बाई केवटिन के नाम पर करने की घोषणा की।

भिलाई (शोर सन्देश)। नेहरू नगर ओव्हरब्रिज के नीचे सेन सवा समिति द्वारा आयोजित संत शिरोमणि सेन जी महाराज के मूर्ति स्थापना और भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं समाज के प्रमुखों के बीच आज भूमिपूजन कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। नेहरू नगर में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की मूर्ति स्थापना के साथ ही यहां जनसेवा के लिए लोगों को पानी पिलाने के लिए प्याऊ घर खोला जायेगा। इसके अलावा संजय नगर तालाब में भी सेन जी महाराज की मूर्ति लगाई जायेगी। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि संत शिरोमणि सेन जी महाराज सेन समाज के संत और उनके पुरोधा है, लोगों को सेन जी महाराज के आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। कुछ वर्ष पहले लिटिया में मेरे द्वारा इनकी मूर्ति लगवाई गई थी, किसी भी व्यक्ति को राजनीति के साथ साथ सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत रखना चाहिए।राजनीति में व्यक्ति यदि अच्छा कार्य करता है तो लोग उसे अच्छा और गलत कहने वाले को यदि सुनना है तो मुक्तिधाम जाकर चुपचाप बैठ जाईये और सुनते रहिये कि कौन क्या कह रहा है, और कैसा है तथा कैसा था? श्री साहू ने आगे कहा कि मैं वर्ष 1990 से साहू समाज और अन्य समाज के लोगों को साथ लेकर चल रहा हूं, राजनीति के साथ साथ समाजिक क्षेत्र में काम करना मुझे काफी अच्छा लगता है, मैं चार बार विधायक, और सांसद रहा तथा आज मैं मंत्री हूं लेकिन पद में रहो तो सबलोग जिंदाबाद कहते हैं, वही जब पद से हट जाओं तो यदि आपने आदमी और व्यवहार कमाया है तो जो आपके पीठ पीछे जो आपकी तारीफ करे, तो समझों कि आने अच्छा काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि समाज में हमें ज्यादा काम करना चाहिए। सभी सामाजिक संगठनों के लिए उनके समाज प्रमुखों से अपील करता हूं कि वे उसे मजबूत करें। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे महापौर और विधायक देवेन्द्र यादव की भी जमकर तारीफकी। कहा कि देवेन्द्र अपने निगम को तो भरपूर चमका रहा हैं, लेकिन मेरे रिसाली निगम को भी देवेन्द्र विकास कार्य कराये, वह अक्सर ये कहता हैं कि आपके पुत्र जितेन्द्र साहू को साथ लेकर क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्य कराऊंगा। देवेन्द्र जब तक मेरे रिसाली निगम को आगे नही बढायेंगे तब तक मैं उसे छेलूंगा। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए खुड़मुड़ा में गत रविवार सोमवार की दरम्यिानी रात हुआ घटना बेहद ही दुखदायक है, चार लोगों की जो मौत हुई है। इस मामले की जांच पुलिस तेजी से कर रही है, भले ही समय लग रहा है, लेकिन अपराधी कोई भी हो शीघ्र ही पुलिस की पकड़में होगी। किसी भी बिल्डर्स या किसी भी व्यक्ति को पुलिस बचाने का कार्य नही कर रही है। विपक्ष द्वारा विधानसभा में उठाये गये प्रश्र कि छग में तेजी से अपराध बढ रहा है का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के शासन काल के पन्द्रह सालों में तेजी से अपराध बढे है, हम उसे रि-कवर करने का कार्य कर रहे हैं। छग में अपराध में बढोत्तरी नही बल्कि कमी आई है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में रिकेश सेन, लक्की सेन, विद्यासेन, भूपेन्द्र सेन, डॉ. प्रतीक उमरे, संजीव सेन, आशा उमरे, अनिल सेन, मदन सेन, घनश्याम, राजा श्रीवास, अरूण श्रीवास,द्वारका प्रसाद श्रीवास, आशुतोष श्रीवास के अलावा महेश जायसवाल, राजेश शर्मा, अतुलचंद साहू, जितेन्द्र साहू, सुभद्रा सिंह, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

00 डॉ. रमन, कौशिक सहित अन्य विधायकों के साथ हुए थे किसान सत्याग्रह में शामिल
रायपुर (शोर सन्देश)। राजधानी में एक बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक बृजमोहन अग्रवाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बृजमोनहन अग्रवाल के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने के बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि आज बृजमोहन अग्रवाल दिन में डॉ. रमन सिंह, धरम लाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी सहित विधायकों के साथ आजाद चौक में आयोजित किसान सत्याग्रह में शामिल हुए थे। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि फ़िलहाल वह स्वस्थ हैं। उन्हें किसी तरह की दिक़्क़त नहीं है। उन्होंने गुरुवार को बुख़ार लगने पर विधानसभा में एंटीजन टेस्ट कराया था जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बाद में आरटी पीसीआर टेस्ट भी कराया था, जिसमें कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौरतलब है कि तीन दिनो की छुट्टी के बाद 28 से विधानसभा का शीतकालीन सत्र फिर से शुरू हो रहा है, ऐसे में अब सत्र की बाक़ी बैठकों में वह हिस्सा नहीं ले पाएँगे। लेकिन सवाल ये है कि उनके संपर्क में आने वाले क्या भाजपा के विधायक और नेता क्वारेंटाइन रहेंगे ? सवाल ये भी क्या वे अपना कोरोना टेस्ट कराएंगे या नहीं ?

रायपुर (शोर सन्देश)। पाटन के ग्राम खुड़मुड़ा में 2 दिन पूर्व एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच चल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल पीड़ित परिवार से मुलाकात करने ग्राम खुड़मुड़ा का दौरा करेंगे। कल प्रातः 11.30 बजे बैरनबाजार स्थित सेंट पॉल चर्च के कार्यक्रम में शरीक होने के बाद वे 12.50 को ग्राम खुड़मुड़ा पहुंचेंगे। वहां वे पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे व मामले की जांच कर रहे अधिकारियों से इसकी जानकारी लेंगे।

रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को बढ़ते अपराध पर भारतीय जनता पार्टी ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, कवर्धा में बालिका के साथ अनाचार के बाद एसपी का बयान आता है कि अनाचार नहीं हुआ। कोंडागांव में न्याय नहीं मिलने पर पीडि़त के पिता को आत्महत्या की कोशिश करनी पड़ती है। मामले को पुलिस रफा दफा करती है। यह प्रदेश की स्थिति है। बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा शांति के टापू छत्तीसगढ़ में अपराध बढ़ गया है। प्रदेश में खुले आम हत्याये हो रही हैं। वीडियो बनाया जाता है। मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में 4 लोगों की हत्या हो गई। एसपी की पोस्टिंग पेमेंट सीट पर हो रही है। अजय चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू न रहकर अपराध का टापू बन गया है। जैसे मछली को काटा जाता है, वैसे लोगों को काटा जा रहा है। कांग्रेस के ही विधायक शैलेष पांडेय का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पुलिस के रेट बताए गए थे। नशे का कारोबार बढ़ रहा है। नाइजीरियन सप्लायर गिरफ़्त में आ रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा राजधानी के जय स्तंभ चौक पर दिनदहाड़े मर्डर हो रहा है। अमलेश्वर में चार लोगों की हत्याये हो गई। बलात्कार हो रहे हैं। नारायण चंदेल ने कहा इस छत्तीसगढ़ में अपराध का दूर दूर तक कोई नाता नहीं था। नित नए अपराध बढ़ रहे हैं। सौरभ सिंह ने कहा कि जैन मंदिर से मूर्ति चोरी हुई है। जांजगीर चांपा में ट्यूबवेल चोरी करने का गैंग सक्रिय है।

रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री के नाते वर्ष 2020-2021 का द्वितीय अनुपूरक अनुमान पेश किया। इस पर चर्चा करते हुए पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने भाजपा विधायक अजय चंद्राकार ने की चर्चा की।

रायपुर (शोर सन्देश)। `एक देश एक चुनाव` पर प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग समय में चुनाव होने से काफी समय बर्बाद होता है। अगर एक साथ चुनाव होगा तो विकास और तेजी से होगा। वही कांग्रेस के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि जो समाज के बुद्धि जीवी है। उन्हें मीडिया के माध्यम से आम जनता को अपील करना चाहिए। `एक देश एक चुनाव` इसको देश मे चर्चा का विषय बनाना चाहिए एक इससे किसी को आपत्ति नहीं हो सकती।